Israel-Iran War - Sach Kahoon Hindi
US-Israel-Iran War Updates: ईरान के लोगों का दुनिया से संपर्क लगभग खत्म, 30 दिनों से बंद पड़ा है इंटरनेट
US-Israel-Iran War Updates: तेहरान। ईरान में इंटरनेट 30 दिनों से बंद है। पूरी दुनिया से संपर्क लगभग खत्म हो चुका है और देश में इंटरनेट एक्सेस सामान्य स्तर के सिर्फ करीब 1 प्रतिशत तक रह गया है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेटब्लॉक्स ने ये तथ्य एक्स पर साझा किया है। बताया कि ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब 30वें दिन में प्रवेश कर गया है। 696 घंटे बीत चुके हैं। देश में इंटरनेट एक्सेस सामान्य स्तर के सिर्फ करीब 1 प्रतिशत तक रह गया है। इसका मतलब है कि अधिकांश लोग इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और देश डिजिटल रूप से दुनिया से लगभग कट चुका है। Iran News
28 फरवरी, 2026 को संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए संयुक्त सैन्य हमलों की एक श्रृंखला के बाद से ही इंटरनेट ब्लैकआउट जैसी स्थिति है। मौजूदा हालात के कारण देश के इतिहास में सबसे लंबे डिजिटल शटडाउन हुआ है, इससे लगभग 9 करोड़ नागरिक एक गंभीर राष्ट्रीय संकट के दौरान वैश्विक समुदाय से लगभग पूरी तरह कट गए हैं।
यह ब्लैकआउट पश्चिमी देशों के समन्वित सैन्य अभियान से हुआ था
यह ब्लैकआउट ठीक उसी समय हुआ जब पश्चिमी देशों ने ईरान के परमाणु और मिसाइल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाते हुए समन्वित सैन्य अभियान शुरू किए थे। इन हमलों के बीच, ईरानी अधिकारियों ने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की पुष्टि की। इस ब्लैकआउट के कारण ईरान में केवल कुछ व्हाइटलिस्टेड सेवाएं और राष्ट्रीय इंटरनेट नेटवर्क (एनआईएन) ही सीमित रूप से काम कर पा रहे हैं, जबकि ज्यादातर वैश्विक वेबसाइट और प्लेटफॉर्म ठप पड़े हैं। खबरों के अनुसार, सरकार सैटेलाइट सिग्नलों को ब्लॉक करने के लिए सैन्य-स्तर की जैमिंग तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है—जिसमें स्टारलिंक नेटवर्क के सिग्नल भी शामिल हैं।
एनआईएन को ‘हलाल इंटरनेट’ नाम से भी जाना जाता है; यह एक घरेलू इंट्रानेट सिस्टम है, जिसे सरकार अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट को बंद करने के बावजूद आंतरिक सेवाओं (बैंकिंग, सरकारी वेबसाइट) को चलाने के लिए प्रयोग में लाती है। 2026 की शुरुआत में विरोध प्रदर्शनों के दौरान जब व्यापक इंटरनेट ब्लैकआउट लागू किया गया तो जनता को इसी नियंत्रित नेटवर्क पर स्विच कर दिया गया, जिससे उनका बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह टूट गया था। Iran News
Israel Iran War: ईरान, इजराइल स्थित भारतीय दूतावासों ने जारी किये इमरजेंसी नंबर
नई दिल्ली। Israel Iran War: ईरान पर अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर ईरान और इजराइल स्थित भारतीय दूतावासों ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी है और आपात स्थिति में संपर्क के लिए फोन नंबर जारी किये हैं। ईरान की राजधानी तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की एडवाइजरी में कहा गया है, “बदलते घटनाक्रम के मद्देनजर ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को अत्यंत सावधानी बरतने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और यथासंभव घरों के भीतर रहने की सलाह दी जाती है।” New Delhi
एडवाइजरी में खबरों पर नजर रखते हुए स्थिति के बारे में अपडेट रखने और दूतावास की ओर से अगले आदेश की प्रतीक्षा करने की भी सलाह दी गयी है। आपात स्थिति में 989128109115, 989128109109, 989128109102 और 989932179359 पर संपर्क करने के लिए कहा गया है। इजरायल के तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने “क्षेत्र की मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए” इजरायल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को बेहद सावधानी बरतने और हमेशा सजग रहने की सलाह दी है। उनसे स्थानीय सरकार के निदेर्शों का पालन करने तथा चिह्नित शरणस्थलों के पास रहने के लिए कहा गया है। New Delhi
दूतावास ने कहा है कि भारतीय नागरिकों को अगले नोटिस तक इजरायल के भीतर किसी भी तरह की गैर-जरूरी यात्रा से बचना चाहिये। उनसे स्थानीय समाचारों, आधिकारिक घोषणाओं और आपात अलर्ट पर नजर रखने के लिए कहा गया है। किसी भी आपात स्थिति के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 972-54-7520711 और 972-54-2428378 जारी किये गये हैं।
यह भी पढ़ें:– Kisan Rally: खरगे-राहुल बरनाला में करेंगे किसान रैली को संबोधित
Ceasefire Violation Update: तेल अवीव। इज़राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मंगलवार को जानकारी दी कि इज़राइली वायुसेना ने पश्चिमी ईरान में उन मिसाइल लॉन्चरों पर प्रहार किया, जो इज़राइल पर हमले की तैयारी में थे। आईडीएफ के अनुसार, हाल ही में वायुसेना के विमानों ने ईरानी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उन प्रक्षेपास्त्र प्रक्षेपकों को नष्ट कर दिया, जो इज़राइली भूमि पर दागे जाने वाले थे। Ceasefire Violation News
आईडीएफ ने यह भी बताया कि ईरान से छोड़ी गई मिसाइलों का पता चलने के बाद देश के विभिन्न भागों में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई थी। एक बैलिस्टिक मिसाइल ने बीरशेबा में स्थित एक आवासीय परिसर को निशाना बनाया, जिसमें चार लोगों की मृत्यु हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। यह इमारत हमले के बाद पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गई। मैगन डेविड एडोम की आपातकालीन सेवाओं ने चार नागरिकों के निधन की पुष्टि की है।
घायलों को उपचार हेतु निकटवर्ती चिकित्सालयों व स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब तक घायल व्यक्तियों की सटीक संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है। आईडीएफ ने यह स्पष्ट किया है कि उसने ईरान द्वारा इज़राइल की ओर दागी गई मिसाइलों की पहचान की है और सुरक्षा प्रणाली सक्रिय रूप से उन्हें निष्क्रिय करने में जुटी हुई है।
इज़राइली नागरिकों को सावधानी बरतने की चेतावनी
इज़राइली नागरिकों को सावधानी बरतने की चेतावनी देते हुए, आईडीएफ ने निर्देश दिया है कि, “सुरक्षा अलर्ट मिलने पर नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों में शरण लेनी चाहिए और अगली सूचना तक वहीं ठहरे रहना चाहिए। जब तक स्पष्ट आदेश न मिलें, तब तक कोई भी संरक्षित स्थान से बाहर न निकले। सभी को गृह मोर्चा कमान (होम फ्रंट कमांड) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।”
ईरान और इज़राइल के बीच यह संघर्ष अब बारहवें दिन में प्रवेश कर चुका है। इज़राइल ने ईरान की सैन्य और परमाणु क्षमताओं को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ की शुरुआत की है। जवाब में, ईरान ने इज़राइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। रिपोर्टों के अनुसार, अब तक ईरान में लगभग 400 और इज़राइल में करीब 24 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इस बीच अमेरिका ने भी ईरान के प्रमुख परमाणु केंद्रों—फोर्डो, नतांज और इस्फहान—पर आक्रमण किया, जिससे संघर्ष और तीव्र हो गया है। Ceasefire Violation News
France Street Music Festival: फ़्रांस के स्ट्रीट म्यूज़िक फ़ेस्टिवल में 145 लोगों को किया सिरिंज से …
Russian big statement on America attacks: इजराइल-ईरान की लड़ाई में अब रूस भी कूदा! अमेरिकी हमलों को लेकर आया ये बड़ा बयान!
‘ईरानी परमाणु ठिकानों पर हमला एनपीटी के लिए गंभीर आघात’
Russian big statement on America attacks: मास्को। रूस ने रविवार को ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिका द्वारा किए गए हमलों की तीव्र आलोचना की है। रूस ने इन हमलों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक स्थायी सदस्य देश द्वारा अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया है। साथ ही, उसने चेतावनी दी कि इस प्रकार की कार्रवाइयों से क्षेत्रीय स्थिरता खतरे में पड़ सकती है और परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) की संरचना को भी भारी आघात पहुँच सकता है। israel Iran attacks update
रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने भी इस विषय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका के इस आक्रामक रवैये के बाद ईरान को अन्य देशों से परमाणु हथियार मिलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को अब नोबेल शांति पुरस्कार के सपने देखने बंद कर देने चाहिए।
रूसी विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक वक्तव्य में कहा, “किसी स्वतंत्र राष्ट्र की भूमि पर मिसाइल और वायु हमले करना, चाहे वह किसी भी बहाने से हो, अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों की घोर अवहेलना है। यह स्थिति और भी गंभीर इसलिए बनती है क्योंकि हमला करने वाला देश स्वयं सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है।” israel Iran attacks update
अमेरिकी हमलों से संभावित विकिरण प्रभावों का मूल्यांकन अब तक नहीं हो पाया
मंत्रालय ने यह भी कहा कि अमेरिकी हमलों के कारण उत्पन्न संभावित विकिरण प्रभावों का मूल्यांकन अब तक नहीं हो पाया है, परंतु इतना निश्चित है कि इससे क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति व्यवस्था को और अधिक अस्थिर करने की कोशिशें तेज़ हुई हैं। यह हमला पहले से ही संघर्षों से जूझ रहे पश्चिम एशिया में बड़े युद्ध की आशंका को बढ़ा सकता है।
रूस का यह भी कहना है कि ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमला परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने हेतु बनाई गई एनपीटी व्यवस्था पर सीधा प्रहार है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की निगरानी प्रणाली की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विदेश मंत्रालय ने मांग की है कि IAEA को इस विषय में राजनीतिक दबावों से हटकर निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यावसायिक रवैया अपनाते हुए एक संतुलित रिपोर्ट पेश करनी चाहिए, जिसे एजेंसी की आगामी विशेष बैठक में चर्चा हेतु प्रस्तुत किया जाए। साथ ही, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को भी इस विषय में सख्त और स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए तथा अमेरिका और इज़रायल की आक्रामक और अस्थिर करने वाली नीतियों को वैश्विक स्तर पर अस्वीकार किया जाना चाहिए। israel Iran attacks update
PM Modi’s statement on Iran US attack: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद पीएम मोदी का आया ये बड़ा बयान!
Israel-Iran war Updates: हमास की साजिश रचने वाला ईरानी कमांडर ढेर! IDF का दावा
Israel-Iran war Updates: ईरान और इज़राइल के बीच जारी तनाव के नौवें दिन इज़राइली सेना (Israeli Army) ने एक बड़ी सफलता का दावा किया है। इज़राइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने शनिवार को जानकारी दी कि उसने ईरान के क़ोम प्रांत में एक सटीक हवाई हमले में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की विदेशी शाखा के वरिष्ठ अधिकारी सईद इज़ादी को मार गिराया है। इज़राइल के रक्षा मंत्री, इज़राइल काट्ज़ ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि सईद इज़ादी कुद्स फोर्स की फिलिस्तीन इकाई के प्रमुख थे। यह इकाई गाज़ा में सक्रिय हमास जैसे संगठनों के साथ ईरान की सैन्य समन्वय की धुरी मानी जाती है। Israel-Iran war News
IDF ने किया पुष्टि का दावा
इज़राइल डिफेंस फोर्स ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “ईरान की उस योजना के मुख्य वास्तुकार — जो इज़राइल को समाप्त करने के उद्देश्य से बनाई गई थी — सईद इज़ादी को क़ोम क्षेत्र में सटीक हवाई हमले के ज़रिये समाप्त कर दिया गया है।” IDF के अनुसार, इज़ादी हमास को रणनीतिक और आर्थिक सहयोग पहुंचाने वाले प्रमुख ईरानी अधिकारी थे। वे हमास की सैन्य गतिविधियों को ईरानी नेतृत्व के निर्देशानुसार संचालित कर रहे थे और गाजा से लेकर लेबनान तक फैले नेटवर्क में सक्रिय थे।
सईद इज़ादी की भूमिका क्या थी? | Israel-Iran war News
इज़राइली सेना ने कहा कि इज़ादी कुद्स फोर्स के फिलिस्तीन कोर के प्रमुख कमांडर थे। यह इकाई हमास और ईरानी शासन के बीच समन्वय का कार्य करती थी, विशेषकर गाजा पट्टी में। IDF ने दावा किया कि सईद इज़ादी 7 अक्टूबर को इज़राइल में हुए हमलों की योजना बनाने वालों में से एक थे। वे ईरानी शासन और हमास के शीर्ष नेतृत्व के बीच सैन्य संपर्क स्थापित करने की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इज़राइली बयान में यह भी उल्लेख किया गया कि सईद इज़ादी ने हमास को आर्थिक सहायता पहुंचाने, हथियारों की आपूर्ति सुनिश्चित करने और संगठन को फिर से खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अन्य गतिविधियाँ और आरोप | Israel-Iran war News
सेना के अनुसार, इज़ादी ने गाज़ा, यहूदिया और सामरिया क्षेत्रों में आतंकवादी संगठनों से प्रत्यक्ष संवाद बनाए रखा था। उन्होंने हमास की सैन्य शाखा को पुनः सशक्त करने और गाज़ा में उसका प्रभाव बनाए रखने के लिए काम किया। IDF ने यह भी दावा किया कि इज़ादी की देखरेख में ईरानी सैन्य ठिकानों से इज़राइल विरोधी अभियान चलाए जा रहे थे, जिनमें निशाना बनाकर की गई हत्याएं, हवाई सुरक्षा प्रणालियों को निष्क्रिय करना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े स्थानों पर हमले शामिल थे।
US President Statement on Iran attacks! ईरान पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का आया बड़ा ब्यान!
US President Statement on Iran attacks! ईरान पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का आया बड़ा ब्यान!
US President Statement on Iran attacks! न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह भले ही ईरान के साथ संघर्ष समाप्त करने के लिए राजनयिक उपायों पर विचार कर रहे हों, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में इज़राइल को ईरान पर हवाई हमले रोकने के लिए कहना आसान नहीं होगा। यह वक्तव्य उन्होंने न्यू जर्सी स्थित अपने गोल्फ कोर्स में आयोजित एक धनसंग्रह कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में दिया। Israel-Iran Attacks Updates
स्थानीय समाचार माध्यमों के अनुसार, ट्रंप ने यह भी कहा कि यूरोपीय राष्ट्रों द्वारा ईरान के साथ शांति वार्ता की जो कोशिशें की जा रही हैं, वे प्रभावी नहीं होंगी। उन्होंने कहा, “यूरोप ने इस दिशा में कोई ठोस सहायता नहीं की है। ईरान उनसे बातचीत नहीं करना चाहता, वह हमसे संवाद चाहता है। यूरोप की भूमिका इस मामले में सीमित है।”
वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि वह यह पूर्वानुमान नहीं लगा सकतीं कि ट्रंप प्रशासन ईरान और इज़राइल के बीच संघर्ष विराम के लिए दबाव बनाएगा या नहीं। उन्होंने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “जो कुछ भी इस समय घटित हो रहा है, उस पर राष्ट्रपति या विदेश मंत्री की क्या प्रतिक्रिया होगी, मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगी।”
शुक्रवार सुबह इज़रायली वायु सेना के 25 से अधिक लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया
इस बीच, इज़राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने जानकारी दी है कि शुक्रवार सुबह इज़रायली वायु सेना के 25 से अधिक लड़ाकू विमानों ने ईरान के तिबेरियास और केरमानशाह क्षेत्रों में स्थित 35 से अधिक मिसाइल भंडारण स्थलों और प्रक्षेपण सुविधाओं को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया।
आईडीएफ के अनुसार, यह अभियान सैन्य खुफिया शाखा से मिले सटीक निर्देशों के आधार पर अंजाम दिया गया। इन हमलों का उद्देश्य ईरान के सैन्य ढांचे को कमजोर करना और संभावित खतरों को निष्क्रिय करना था। साथ ही, इज़रायली वायुसेना ने इस्फहान और तेहरान क्षेत्रों में ईरानी मिसाइल प्रणालियों और रडार स्थापनाओं पर भी हमला किया ताकि इज़रायली विमानों को निशाना बनाने की उनकी क्षमता को बाधित किया जा सके। Israel-Iran Attacks Updates
Operation Sindhu: ईरान में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए भारत सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम!
भारत ने सकुशल निकाले ईरान में फंसे 110 भारतीय, एक विमान और होगा रवाना
Israel-Iran War Updates: नई दिल्ली। ईरान में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के चलते भारत सरकार ने अपने नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने हेतु “ऑपरेशन सिंधु” नामक विशेष अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान के प्रथम चरण में 110 भारतीय नागरिकों को सफलतापूर्वक ईरान से निकाल कर राजधानी नई दिल्ली लाया गया। इन नागरिकों को लेकर इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 9487 गुरुवार सुबह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर उतरी। Operation Sindhu News
इस दल में जम्मू-कश्मीर के 90 छात्र भी शामिल थे, जिन्हें ईरान के उर्मिया मेडिकल विश्वविद्यालय से सुरक्षित निकाला गया। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने सभी नागरिकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अपने प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु हरसंभव प्रयास कर रही है।
“हमारी ओर से विमानों की पूरी व्यवस्था की गई है” | Operation Sindhu News
विदेश राज्य मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया, “हमारी ओर से विमानों की पूरी व्यवस्था की गई है। हम तुर्कमेनिस्तान से भी कुछ नागरिकों को निकाल रहे हैं और इसके लिए एक और विमान भेजा जाएगा। साथ ही, इस मिशन के लिए 24 घंटे सक्रिय एक विशेष हेल्पलाइन भी आरंभ की गई है। जैसे-जैसे हालात बदलेंगे, हम और अधिक विमानों के माध्यम से भारतीयों को स्वदेश लाते रहेंगे।” Operation Sindhu News
ईरान और इज़राइल के बीच चल रहे सैन्य तनाव के बीच सुरक्षित निकाले गए भारतीय छात्रों ने राहत की सांस ली है। एक छात्र ने बताया, “हम वहां बेहद भयभीत थे। हमने ड्रोन उड़ते देखे, घायल लोगों को देखा और इंटरनेट पूरी तरह बंद था। चारों ओर डर का माहौल था। हम आशंकित थे कि हमें लेने कोई आएगा या नहीं, लेकिन भारत सरकार की सहायता से हम सुरक्षित लौट पाए हैं।”
एक अन्य छात्र ने कहा, “ईरान की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। हम भारत सरकार और भारतीय दूतावास के अत्यंत आभारी हैं, जिन्होंने न केवल हमें सुरक्षित निकाला बल्कि हर कदम पर हमारा साथ दिया।” एक तीसरे छात्र ने कहा, “भारतीय दूतावासों ने, चाहे वह ईरान में हो या आर्मेनिया में, हमारी हरसंभव मदद की। उन्होंने हमारी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और हमें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला।” Operation Sindhu News
Donald Trump: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की ये बड़ी घोषणा!
ईरान में बढ़ते तनाव के बीच IRGC को मिले विशेष अधिकार
Israel-Iran Attacks Update: तेहरान। इज़राइल के साथ बढ़ते तनाव और अमेरिका के दबाव के बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और सैन्य परिषद को विशेष अधिकार सौंप दिए हैं। यह निर्णय ऐसे समय लिया गया है जब खामेनेई को लेकर यह खबर सामने आई है कि उन्हें अपने बेटे मोजतबा खामेनेई और परिवार के साथ राजधानी तेहरान के पास एक भूमिगत बंकर में स्थानांतरित किया गया है। ईरान की शासन प्रणाली में सर्वोच्च नेता को सेना का सर्वोच्च कमांडर माना जाता है। वे युद्ध की घोषणा करने, उच्च सैन्य अधिकारियों की नियुक्ति और बर्खास्तगी जैसे अहम निर्णय ले सकते हैं। Israel-Iran Attacks News
क्या है IRGC?
IRGC, यानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स, ईरान की पारंपरिक सेना से अलग एक शक्तिशाली सैन्य संस्था है, जो सीधे खामेनेई के नियंत्रण में कार्य करती है। इसके पास खुद की थल, वायु और नौसेना इकाइयाँ, साथ ही खुफिया नेटवर्क भी है। इसका प्रमुख उद्देश्य ईरान की इस्लामी शासन व्यवस्था की रक्षा करना और आंतरिक अस्थिरता को रोकना है।IRGC के अधीन एक अर्धसैनिक संगठन ‘बासिज’ भी कार्यरत है, जो प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने और सरकार समर्थक गतिविधियों को सशक्त करने के लिए जाना जाता है।
अमेरिका ने वर्ष 2019 में IRGC को एक विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया था। उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर अधिकतम दबाव बनाने की नीति अपनाई थी। अमेरिकी विदेश विभाग का आरोप था कि IRGC कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है और इराक में अमेरिकी सैनिकों की मौत के लिए भी जिम्मेदार है।
खामेनेई और उत्तराधिकार की चर्चा | Israel-Iran Attacks News
पिछले वर्षों में, खासकर 1999, 2009 और 2022 के प्रदर्शनों के दौरान, IRGC और बासिज को विरोधियों को दबाने के लिए तैनात किया गया। वर्तमान में, मोजतबा खामेनेई, जो स्वयं एक मध्यम श्रेणी के मौलवी हैं, सत्ता के भीतर एक प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं। वे राजनीतिक गुटों और सैन्य नेतृत्व के बीच समन्वय स्थापित करने में सक्रिय हैं। कई विश्लेषक उन्हें खामेनेई के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में भी देखते हैं।
सूत्रों के अनुसार, खामेनेई के राजनीतिक सुरक्षा मामलों के प्रमुख अली असगर हेजाजी ईरान के सबसे प्रभावशाली खुफिया अधिकारी माने जाते हैं। कई वरिष्ठ गार्ड कमांडरों की मौत से IRGC की उच्चस्तरीय नेतृत्व क्षमता प्रभावित हुई है, जिससे भविष्य की रणनीतिक चुनौतियाँ और बढ़ सकती हैं।
IRGC ने ईरान की सीमाओं से बाहर भी प्रभाव कायम किया है। सीरिया और इराक जैसे देशों में इसकी सैन्य उपस्थिति और संचालन इसकी रणनीतिक क्षमता को दर्शाते हैं। ईरान की पारंपरिक सेना जहाँ रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रपति के अधीन होती है, वहीं IRGC सीधे खामेनेई को रिपोर्ट करती है। यह संरचना गार्ड्स को अधिक स्वतंत्रता और उन्नत सैन्य संसाधनों तक पहुँच प्रदान करती है।
कुछ महीनों पूर्व, लेबनान के हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह, जो खामेनेई के करीबी माने जाते थे, इज़राइली हवाई हमले में मारे गए। इसी दौरान, सीरिया में बशर अल-असद सरकार को भी विद्रोही ताकतों से चुनौती का सामना करना पड़ा। Israel-Iran Attacks News
Uttar Pradesh Accident: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पाँच लोग जिंदा जले
Israel-Iran War Updates: मारा गया ईरान का टॉप कमांडर! इजरायल ने किया दावा
Israel-Iran War Updates: तेल अवीव। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मंगलवार को दावा किया कि उसने ईरान के युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी को मार गिराया है। शादमानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी थे। ‘आईडीएफ’ ने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “इंटेलिजेंस ब्रांच की सटीक खुफिया जानकारी और रात के दौरान अचानक मिले मौके के बाद, एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने तेहरान के मध्य में एक हेडक्वार्टर पर हमला किया। Israel-Iran War News
इस हमले में युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी को मार गिराया गया, जो ईरानी नेता अली खामेनेई के सबसे करीबी और सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर थे।” हाल के हफ्तों में यह दूसरी बार है, जब इजरायल ने ईरान के सैन्य नेतृत्व को बाधित करने के मकसद से शासन के एक हाई-रैंकिंग मिलिट्री कमांडर को निशाना बनाया और उसे मार डाला।
इजरायली सेना के अनुसार, शादमानी ने चीफ ऑफ वॉर स्टाफ और आर्म्ड फोर्सेस इमरजेंसी कमांड के कमांडर के रूप में कार्य किया। उन्होंने रिवोल्यूशनरी गार्ड और ईरानी सेना की कमान संभाली। शादमानी ने हातेम अल-अनीबा आपातकालीन कमान के उप कमांडर और सशस्त्र बल जनरल स्टाफ के संचालन विभाग के प्रमुख के रूप में कार्य किया था। उनकी हत्या से ईरानी सशस्त्र बलों को बड़ा झटका लगा है।
ईरानी अधिकारी योजनाओं को मंजूरी देने के लिए जिम्मेदार था
आईडीएफ ने दावा किया है कि मारे गए ईरानी अधिकारी के नेतृत्व में काम कर रहा ‘खातेम अल-अनबिया’ इमरजेंसी कमांड और हमलों को लेकर बनाई योजनाओं को मंजूरी देने के लिए जिम्मेदार था। आईडीएफ ने कहा कि अपने विभिन्न सैन्य दायित्वों में अली शादमानी ने प्रत्यक्ष रूप से इजरायल को नुकसान पहुंचाने की ईरानी योजनाओं को प्रभावित किया है।
शादमानी ने इससे पहले जनरल गुलाम अली राशिद की जगह ली थी, जो शुक्रवार को इजरायल के ईरान के खिलाफ शुरू किए गए ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ में मारे गए थे। यह ऑपरेशन ईरान के परमाणु हथियारों के खतरे को खत्म कर इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया था। Israel-Iran War News
ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने कुछ दिनों पहले ‘एक्स’ पर लिखा था, “लेफ्टिनेंट जनरल गुलाम अली राशिद की शहादत का घिनौना काम यहूदी सत्ता ने किया है। उसे ध्यान में रखते हुए और अली शादमानी की सेवाओं और अनुभव को देखते हुए, मैं उन्हें मेजर जनरल की रैंक प्रदान करता हूं और ‘खातम अल-अनबिया’ सेंट्रल हेडक्वार्टर्स का कमांडर नियुक्त करता हूं।”
इजरायल ने ईरानी शासन के कई मिसाइल लॉन्चर्स को नष्ट करने का दावा किया था
इससे पहले इजरायल ने ईरानी शासन के कई मिसाइल लॉन्चर्स को नष्ट करने का दावा किया था। आईडीएफ ने ‘एक्स’ पर बताया, “ईरानी शासन की सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को रखने और लॉन्च करने के लिए बनाए गए दर्जनों इन्फ्रास्ट्रक्चर नष्ट कर दिए गए हैं। बीती रात वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी ईरान में ईरानी शासन के दर्जनों सैन्य ठिकानों पर कई दौर में हमले किए। इन हमलों में मिसाइल भंडारण स्थल, यूएवी स्टोरेज साइट्स और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल लॉन्चर ठिकानों को निशाना बनाया गया।”
इजरायल-ईरान संघर्ष पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है। दोनों देशों के बीच संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। ईरान की ओर से इजरायल पर कई मिसाइलें दागी गई हैं, जिससे हइफा और उत्तरी इजरायल के दर्जनों शहरों और कब्जे वाले गोलान हाइट्स में एयर रेड साइरन बजने लगे हैं। Israel-Iran War News
Mandi bus Accident: मंडी में गहरी खाई में जा गिरी अनियंत्रित बस, कइयों की हालत गंभीर
Israel Iran War Updates: इजरायल ने फिर किया ईरान पर हवाई हमला
Israel Iran War Updates: नई दिल्ली। शुक्रवार की सुबह इज़राइल ने ईरान के विरुद्ध व्यापक हवाई हमले किए। इस घटना की पुष्टि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की, जिन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका इन हमलों में शामिल नहीं है। ‘द व्हाइट हाउस’ के ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर जारी बयान में उन्होंने कहा, “आज रात (अमेरिकी समयानुसार), इज़राइल ने ईरान पर एकतरफा सैन्य कार्रवाई की है। अमेरिका इस अभियान में किसी भी रूप में शामिल नहीं है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा है।” Israel Iran War
विदेश मंत्री ने आगे कहा, “इज़राइल ने सूचित किया है कि यह कार्रवाई उनके आत्मरक्षा के अधिकार के तहत की गई है। राष्ट्रपति और प्रशासन ने अमेरिकी सुरक्षाबलों की रक्षा हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ईरान को किसी भी परिस्थिति में अमेरिकी हितों या कर्मियों को निशाना नहीं बनाना चाहिए।”
यह सैन्य अभियान ऐसे समय में हुआ है जब तेहरान के परमाणु कार्यक्रम और इज़राइल की सुरक्षा पर मंडराते संभावित खतरों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ती जा रही है। इस घटनाक्रम से दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया है, जिससे क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका और तेज हो गई है। Israel Iran War
भावित खतरों को पहले ही निष्क्रिय करना है
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक टेलीविजन संबोधन में कहा, “हमने अपने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए एक लक्षित सैन्य अभियान प्रारंभ किया है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक हमारे अस्तित्व को खतरे में डालने वाली किसी भी संभावना का समूल नाश नहीं हो जाता।”
इज़राइली रक्षा मंत्री योआव गैलंट ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए इसे ‘पूर्व-सक्रिय प्रतिघात’ (प्रीमेप्टिव स्ट्राइक) बताया, जिसका उद्देश्य संभावित खतरों को पहले ही निष्क्रिय करना है। उन्होंने देशभर में आपातकालीन स्थिति लागू करने की भी घोषणा की, जिससे नागरिक सुरक्षा उपायों को और सुदृढ़ किया जा सके।
ईरानी सरकारी मीडिया ‘आईआरआईबी’ के अनुसार, शुक्रवार की सुबह तेहरान शहर के अनेक हिस्सों में शक्तिशाली विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं। यद्यपि आधिकारिक रूप से विस्फोटों के स्रोत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हमले इज़राइली वायुसेना द्वारा ईरान की सैन्य संरचनाओं अथवा परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार को ईरान की सर्वोच्च सुरक्षा परिषद ने चेतावनी दी थी कि यदि इस्लामिक गणराज्य पर कोई सैन्य हमला होता है, तो उसके सशस्त्र बल तत्क्षण इज़राइल की ‘गुप्त परमाणु स्थलों’ को निशाना बनाएंगे। Israel Iran War
Ahmedabad plane crash Update: विमान दुर्घटना में 242 में से एक व्यक्ति जीवित बचा, कैसी है उसकी हालत?…
Israel Airstrikes Iran: हमले का जवाब हमले से! इजरायल ने दागी ईरान के सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें!
Israel-Iran War Update: इजरायल (एजेंसी)। इजरायल ने आज शनिवार को ईरान द्वारा पूर्व में किए गए हमलों का जवाब ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले करके दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार ईरान द्वारा किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले को लगभग एक महीना गुजर चुका था, इजरायल ने उन हमलों के जवाब में शनिवार की सुबह ईरान के सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए। Israel Airstrikes Iran
रिपोर्ट में इजरायल (Israel Defense Forces) के सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने 26 अक्तूबर को जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि इजरायल की रक्षात्मक और आक्रामक क्षमताएं पूरी तरह से सक्रिय हैं और वह अपने लोगों की रक्षा के लिए हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और उसकी सेना पूरी तरह युद्ध के लिए मुस्तैद है।
मंडरा रहा क्षेत्रीय युद्ध का खतरा | Israel Airstrikes Iran
रिपोर्ट के अनुसार इस्लामिक गणराज्य में जो भी नुकसान हुआ है, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल द्वारा यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब मध्य पूर्व में आतंकवादी समूह हमास द्वारा इजरायल पर किए गए शुरूआती हमले के एक साल से अधिक समय बाद क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। यहां इजरायल द्वारा दावा किया गया है कि ईरान के खिलाफ हमले किए जा रहे हैं:-
शनिवार सुबह इजरायल डिफेंस फोर्स द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट डाली गई कि ‘‘जनरल स्टाफ के प्रमुख, एलटीजी हर्जी हलेवी, वर्तमान में कैंप राबिन में इजरायली वायु सेना के भूमिगत कमांड सेंटर से ईरान पर किए जा रहे इजरायल के हमले का नेतृत्व कर रहे हैं। Israel-Iran War
In response to months of continuous attacks from the regime in Iran against the State of Israel—right now the Israel Defense Forces is conducting precise strikes on military targets in Iran.
The regime in Iran and its proxies in the region have been relentlessly attacking… pic.twitter.com/OcHUy7nQvN
— Israel Defense Forces (@IDF) October 25, 2024
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि ईरान पर इजरायली हमलों की जानकारी की पुष्टि सबसे पहले आईडीएफ के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में की थी। ‘ईरान शासन द्वारा इजरायल राज्य के खिलाफ महीनों से लगातार किए जा रहे हमलों का जवाब अब इजरायल रक्षा बल ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले करके दे रहा है। Israel Airstrikes Iran
Pradhan Mantri Mudra Yojana: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अब इतने लाख तक ले सकेंगे लोन!
Israel-Iran War: इजराइल बना सकता है ईरान के परमाणु हथियारों को निशाना! कांप जाएगी दुनिया!
Israel target Iran’s nuclear !: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आज शुक्रवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई धर्मोपदेश देंगे और नमाज का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान वो दुश्मन इजराइल पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले के बाद इस्लामी गणराज्य की योजनाओं पर प्रकाश डाल सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में इजराइल ने कहा कि उसने गुरुवार देर रात लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के खुफिया मुख्यालय पर हमला किया। Israel-Iran War
इजराइल रक्षा बलों ने हिजबुल्लाह नेता महमूद यूसुफ अनीसी को मारने का भी दावा किया। इजराइली सेना के अनुसार, अनीसी ‘लेबनान में हिजबुल्लाह की सटीक-निर्देशित मिसाइल निर्माण श्रृंखला में शामिल एक वरिष्ठ आतंकवादी था।’ बढ़ते संघर्ष के मद्देनजर एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया कि हिजबुल्लाह की कार्यकारी परिषद के प्रमुख और हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारी हाशेम सफीदीन को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर इजराइल के नवीनतम हमले में निशाना बनाया गया। Israel-Iran War
Israel-Iran War Updates: इजराइल रक्षा बलों ने हिज्बुल्लाह नेता महमूद यूसुफ अनीसी को मार गिराया: इजरा…