Khedan Watan Punjab Diyan - Sach Kahoon Hindi

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन पांच सितंबर से, 10 लाख खिलाड़ी लेंगे भाग: सीएम
चंडीगढ़। Chandigarh News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026’ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को खेल महाकुंभ के सुचारु और पुख्ता आयोजन के निर्देश दिए। चौथे सीजन का शुभारंभ पांच सितंबर को बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष करीब 10 लाख खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। राज्य के सभी 153 ब्लॉकों और 23 जिलों में विभिन्न स्तरों पर मुकाबले होंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 जिलों में आयोजित की जाएंगी और खेलों का समापन 29 नवंबर को पटियाला में होगा।

सीएम मान ने कहा कि इस बार 38 खेलों और चार पैरा-स्पोर्ट्स को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। पैरा-स्पोर्ट्स में एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन और व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल हैं। खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए 14 वर्ष से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु तक के 9 आयु वर्ग बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां’ गांवों, कस्बों और शहरों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच है। पिछले आयोजनों में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों-दादा, पिता और पोते-ने भी प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली बार खिलाड़ियों के लिए क्यूआर कोड आधारित आॅनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरु की गई है। पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क है और खिलाड़ी पंजाब स्पोर्ट्स पोर्टल के माध्यम से कहीं से भी अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय पदक विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। स्वर्ण पदक विजेता को 10 हजार रुपए, रजत पदक विजेता को 7 हजार रुपए और कांस्य पदक विजेता को पांच हजार रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने पंजाब के युवाओं और खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की। बैठक में मुख्य सचिव केएपी सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. रवि भगत, खेल सचिव वरुण रुजम, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव पुनीत गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पराली जलाने पर रोक के लिए बड़े पैमाने पर जागरुकता अभियान चलाएं : सीएम मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में धान की पराली जलाने की घटनाओं पर और प्रभावी ढंग से रोक लगाने के लिए गांव और ब्लॉक स्तर पर व्यापक सूचना एवं जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के लगातार प्रयासों से 2023 से 2025 के बीच पराली जलाने की घटनाओं में 86 प्रतिशत की कमी आई है, लेकिन इस उपलब्धि को और आगे बढ़ाने की जरुरत है। धान की पराली प्रबंधन रणनीति की समीक्षा के लिए मंगलवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष पंजाब में करीब 30  लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती हुई है, जिससे लगभग 1.881 करोड़ टन पराली पैदा होने का अनुमान है।

सीएम मान ने कहा कि पराली जलाने की घटनाएं 2023 में 36,663 से घटकर 2024 में 10,909 और 2025 में 5,114 रह गई। उन्होंने अधिकारियों को इस वर्ष इन घटनाओं में और कमी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान और इसके वैकल्पिक प्रबंधन के बारे में जागरुक करने के लिए गांवों और ब्लॉकों में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाना चाहिए। सीएम मान ने डिजिटल माध्यमों के जरिए भी बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने रेडियो जिंगल, प्रिंट मीडिया, टेलीविजन, मोबाइल एसएमएस, आउटडोर मीडिया और सोशल मीडिया का प्रभावी इस्तेमाल करने को कहा। सीएम मान ने एक्स-सीटू और इन-सीटू पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि किसानों को पराली जलाने के व्यावहारिक और टिकाऊ विकल्प उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।

Chandigarh News: ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन पांच सितंबर से, 10 लाख खिलाड़ी लेंगे भाग सीएम

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा भाग 5 सितंबर को बठिंडा से शुरू, 29 नवंबर को पटियाला में होगा समापन
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: पंजाब सरकार 5 सितंबर से 29 नवंबर तक ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा भाग आयोजित करेगी, जिसमें सभी आयु वर्गों के 10 लाख से अधिक प्रतिभागियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। पंजाब के खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने और युवाओं की ऊर्जा को खेलों की ओर लगाने के उद्देश्य से यह शानदार खेल महोत्सव बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा और पटियाला में समापन समारोह के साथ सम्पन्न होगा। वर्ष 2026 के इस भाग को अब तक का सबसे बड़ा खेल महाकुंभ बनाने की योजना बनाई गई है।

उपरोक्त जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने और नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए खेलों को सबसे बड़ा हथियार बनाया जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा 5 सितंबर से बठिंडा से ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ सीजन-4 की शुरूआत की जा रही है। इस साल 10 लाख से अधिक खिलाड़ियों के मैदान में उतरने की उम्मीद है, जबकि इसका फाइनल 29 नवंबर को पटियाला में खेला जाएगा। सीएम ने बताया कि पहली बार खेलों के लिए 1,794 करोड़ रुपये का बड़ा बजट रखा गया है।

गाँवों में 3,148 खेल मैदानों और 6 हजार जिम के विकास के साथ-साथ स्पोर्ट्स मेडिसिन के क्षेत्र में भी विशेष कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आइए, हम पंजाब की तीन पीढ़ियों को एक ही मैदान पर एक साथ खेलते हुए देखें और पंजाब को खेलों में अग्रणी राज्य बनाएँ। मान ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा भाग 5 सितंबर को शुरू होगा और इन खेलों का उद्घाटन बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि इस साल हमारा लक्ष्य 10 लाख खिलाड़ियों को शामिल करना है। ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ पंजाब के हर गाँव, कस्बे और शहर में छिपी खेल प्रतिभा की पहचान करने, उसे प्रोत्साहित करने और निखारने का सबसे बेहतर मंच है।

बेहद सरल पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

सीएम मान ने कहा कि इस साल कुल 38 खेल विधाओं में मुकाबले करवाए जाएंगे, जिनमें चार पैरा खेल, जैसे एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन और व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल हैं। इस साल बेहद सरल पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है और पंजीकरण बिल्कुल नि:शुल्क है। खेल विभाग ने पहली बार कोड आधारित पंजीकरण शुरू किया है, जिससे खिलाड़ी किसी भी समय और कहीं से भी पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि खेल विभाग के पोर्टल के माध्यम से भी पंजीकरण किया जा सकता है और यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील की कि वे अपना पंजीकरण करवाएँ और इन खेलों में उत्साह के साथ हिस्सा लें। ये मुकाबले पंजाब के सभी 153 ब्लॉकों और सभी 23 जिलों को कवर करते हुए ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर करवाए जाएंगे। राज्य स्तरीय खेल 16 जिलों में आयोजित होंगे।

Chandigarh News: प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान पत्रकारों से बात करते मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान।

Khedan Watan Punjab Diyan Season 3: पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा के राईडरों ने मारी बाजी
खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन दिखाते कुल 53 मैडल किए हासिल

नाभा (सच कहूँ/तरूण कुमार शर्मा)। Nabha News: पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा ने चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय खेडां वतन पंजाब दियां सीजन-3 में शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली राईडरों ने 26 गोल्ड, 18 सिल्वर व कांस्य सहित उत्कृष्ट खेलों का प्रदर्शन करते कुल 53 मैडल जीते। इसके अलावा पंजाब पब्लिक स्कूल के राईडरों ने इन खेलों में 2,57,550 की नगद इनामी राशि भी हासिल की। Patiala News

स्कूल प्रिंसीपल डॉ. डी.सी. शर्मा ने राईडिंग टीम के समर्पण व खेलों के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों व खिलाड़ियों ने जिस प्रकार शिक्षा व खेलों में अपनी योग्यताओं में निखार लाया है, उसकी सराहना करना शब्दों से परे है। उन्होंने स्कूल के स्टाफ व प्रबंधकीय टीम के साथ खिलाड़ियों की प्रशंसा करते स्कूल की उपलब्धियों पर गर्व महसूस किया। उन्होंने घुड़सवारी में स्कूल की उत्तमता की विरासत को और मजबूत करते हुए भविष्य के मुकाबलों में इस विजेता सिलसिले को जारी रखने के लिए भी उत्साहित किया। उन्होंने पूरी राईडिंग टीम को इस शानदार कार्यप्रणाली के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस असाधारण उपलब्धि ने स्कूल रईडरों की प्रतिभा को निखारते हुए उनके आत्म विश्वास में विस्तार किया है। Patiala News

यह भी पढ़ें:– नोटिसों के बावजूद हो रहे निर्माण पर चला गलाडा का पीला पंजा

Khedan Watan Punjab Diyan: राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक मुकाबलों के अंडर-14 में एसएएस नगर रहा अग्रणी
खेडां वतन पंजाब दियां सीजन-3

लड़कियों के मुकाबलों में अमृतसर रहा अव्वल

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Khedan Watan Punjab Diyan: पटियाला के राजा भलिन्द्र सिंह खेल स्टेडियम पोलो ग्राऊंड में ‘खेडां वतन पंजाब दियां सीजन-3’ के जिम्नास्टिक खेल के राज्य स्तरीय मुकाबलों के रविवार तीसरे दिन दिलचस्प मुकाबले करवाए गए। इस संबंधी जानकारी देते जिला खेल अधिकारी हरपिन्द्र सिंह ने बताया कि आज हुए जिम्नास्टिक मुकाबलों में आयु वर्ग अंडर-14 लड़के में जिला एसएएस नगर ने पहला स्थान, जिला जालंधर ने दूसरा स्थान व जिला गुरदासपुर द्वारा तीसरा स्थान प्राप्त किया है। Patiala News

उन्होंने बताया कि आयु वर्ग अंडर-14 रिथमिक जिम्नास्टिक लड़कियोंं में जिला अमृतसर ने पहला स्थान, जिला पटियाला ने दूसरा स्थान व जिला श्रीमुक्तसर साहिब द्वारा तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयु वर्ग अंडर-17 लड़कों में जिला जालंधर ने पहला स्थान, पटियाला ने दूसरा स्थान व गुरदासपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आयु वर्ग अंडर-17 लड़कियां आर्टीस्टिक में गुरदासपुर ने पहला स्थान, लुधियाना ने दूसरा स्थान व अमृतसर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आयु वर्ग 21 से 30 लड़कियां रिथमिक्स टीम (आॅल अपै्रटस) खेलों में अमृतसर ने पहला स्थान, श्री मुक्तसर साहिब ने दूसरा स्थान व लुधियाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। Patiala News

यह भी पढ़ें:– Suicide: विवाहिता ने दी फांसी लगाकर जान

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में लाईफ गार्ड के चेयरमैन डॉ. सुखी का शानदान प्रदर्शन
दो अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में जीते रजत पदक | Khedan Watan Punjab Diyan

खेल हमें मानसिक व शारीरिक तौर पर करती हैं मजबूत: डॉ. सुखी

संगरूर (सच कहूँ/नरेश कुमार)। Khedan Watan Punjab Diyan: लाईफ गार्ड संस्था के चेयरमैन व प्रसिद्ध समाज सेवी डॉ. सुखविन्द्र सुखी ने खेलों के क्षेत्र में कमाल करते अपनी आयु वर्ग के खेल मुकाबलों में जबरदस्त प्रदर्शन करते दो मैडल जीतकर अपने हुनर का बाखूबी प्रदर्शन किया है। उल्लेखनीय है कि खेडां वतन पंजाब दियां द्वारा बीते दिनों विभिन्न खेल मुकाबले करवाए गए थे। हासिल जानकारी के अनुसार डॉ. सुखविन्द्र सिंह सुखी ने 3 हजार मीटर के मुकाबले में भाग लिया व उन्होंने हैरानीजनक प्रदर्शन करते दूसरी टीम को पछाड़ते दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी आयु वर्ग के 400 मीटर ईवेंट में भाग लिया व इस ईवेंट में भी सिल्वर मैडल हासिल किया।

डॉ. सुखविन्द्र सिंह सुखी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जो प्रयास किया गया है, वह बहुत ही प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि जिला व राज्य स्तर पर इन खेलों से सभी खिलाड़ियों को भरपूर हौसला मिला है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हर आयु वर्ग के मुकाबले करवाकर सभी को इन खेलों में भाग लेने किए उत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल हमें शरीर के साथ साथ मानसिक तौर पर भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह युवा पीढ़ी नशों की दलदल में फंसती जा रही है, उनको इस दलदल से बाहर निकालने में खेल बहुत ही जरूरी हैं। Khedan Watan Punjab Diyan

यह भी पढ़ें:– Farmers Protest: पंजाब में 2 घंटे रहा रेल का चक्का जाम, किसानों ने दिया रेलवे ट्रैक पर धरना