Dausa Accident - Sach Kahoon Hindi

Dausa Accident: दौसा में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, फंसे लोगों को क्रेन से निकाला!
Dausa Accident: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। दौसा जिले के लालसोट बस स्टैंड पर तेज रफ्तार डंपर ने बस स्टैंड पर खड़े लोगों और कई बाइक सवारों को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि डंपर का ब्रेक फेल हुआ था, जिसके बाद वह एक बस से जा भिड़ा और लोगों की भीड़ में घुस गया। दोनों ही वाहनों के नीचे 15 लोग दब गए थे। उनमें से पांच की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। सभी गंभीर घायलों को लालसोट और दौसा के जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

एक्सीडेंट रविवार की सुबह 11.30 बजे हुआ | Dausa News

जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट रविवार की सुबह 11.30 बजे हुआ। बस व डंपर के नीचे फंसे घायलों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। स्थानीय नेताओं ने हादसे के लिए पुलिस-प्रशासन को जिम्मेदार बताया है। हादसे पर कांग्रेस नेता कमल मीणा ने कहा कि सुबह 8 से रात 8 बजे तक इस इलाके में बड़े वाहनों की नो एंट्री है, लेकिन ऐसे बजरी से भरे डंपर भीड़ भरे इलाकों में घुस रहे हैं। ये सभी बड़े लोगों के डंपर हैं और राजनीतिक शह पर चल रहे हैं।

लालसोट जिला अस्पताल के डॉ. सीताराम मीणा ने बताया कि 15 लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से 4 की पहले ही मौत हो चुकी थी। हादसे में घायल एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। मृतकों में लक्ष्मी महावर(14), रेवड़ (33) पुत्र गेंडालाल, महेश चंद्र शर्मा और रामहरि योगी की पहचान हुई है। वहीं, घायलों अजय (33) पुत्र जेनेंद्र, कस्तूरी (34) पत्नी रामफूल, पप्पू (50) पुत्र बहरूपिया, बिरमा (45) पत्नी जगदीश, अर्चना (35), हाकिम सिंह (60) छाजुूसिंह, गोलू (14) पुत्र लल्लू महावर, मानसिंह (14) पुत्र बजरंग, उर्मिला (40) पत्नी शंभूदयाल और पूजा (30) को दौसा और दूसरे हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। Dausa News

AAP Leader Shot In Fazilka: पंजाब के जलालाबाद में आप नेता को गोली मारी!