Mithun Chakraborty - Sach Kahoon Hindi

Mithun Chakraborty Viral Video: बंगाल शपथ ग्रहण में मिथुन चक्रवर्ती ने छुए राजनाथ -योगी के पैर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Mithun Chakraborty Viral Video: कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजनीतिक गतिविधियों के साथ कुछ भावनात्मक और दिलचस्प पल भी देखने को मिले। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सुवेंदु अधिकारी के समारोह में देश के कई बड़े नेता उपस्थित रहे, लेकिन अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती अपनी सादगी और व्यवहार के कारण विशेष चर्चा में रहे। Bengal Swearing-in

समारोह में मिथुन चक्रवर्ती पारंपरिक परिधान में नजर आए। उन्होंने साधारण कुर्ता-पायजामा, गले में शॉल और सिर पर लाल रंग की टोपी पहन रखी थी। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने वरिष्ठ नेताओं का आदरपूर्वक अभिवादन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने उन्होंने सम्मान स्वरूप झुककर प्रणाम किया, जिस पर राजनाथ सिंह ने उन्हें स्नेहपूर्वक रोकते हुए हाथ मिलाया। इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आत्मीय मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी से हुई मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है।

समारोह के दौरान उन्होंने अन्य वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात की तथा विनम्रता के साथ अभिवादन किया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात के दौरान भी मिथुन चक्रवर्ती ने सम्मान प्रकट करने का प्रयास किया, लेकिन नायडू ने मुस्कुराते हुए उन्हें रोककर हाथ मिलाया। इसके बाद उन्होंने भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ के प्रति उनके सम्मानपूर्ण व्यवहार की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। Bengal Swearing-in

समारोह के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग मिथुन चक्रवर्ती की विनम्रता और भारतीय संस्कारों की सराहना करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया उपयोगकर्ता उनके व्यवहार को सादगी और सम्मान की मिसाल बता रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती के राजनीतिक जीवन की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2014 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और अब वे पार्टी के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं। राजनीतिक कार्यक्रमों और जनसभाओं में उनकी सक्रिय उपस्थिति लगातार देखने को मिलती है। Bengal Swearing-in

Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती को अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी का नोटिस जारी
BMC Notice to Mithun Chakraborty: मुंबई। मुंबई के मलाड क्षेत्र स्थित एरंगल गांव में अवैध निर्माण को लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की पी-नॉर्थ वार्ड ने प्रसिद्ध अभिनेता एवं भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 10 मई को जारी किया गया, जिसमें मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की विभिन्न धाराओं का हवाला देते हुए अनाधिकृत निर्माण कार्यों की जानकारी दी गई है। Mithun Chakraborty News

बीएमसी के अनुसार, बिना विधिवत अनुमति के ग्राउंड-प्लस-मेजनाइन फ्लोर वाले दो ढांचे, एक ग्राउंड फ्लोर का निर्माण तथा तीन अस्थायी इकाइयाँ बनाई गई हैं। इन निर्माणों में ईंटों, लकड़ी की पट्टियों, कांच की दीवारों तथा एसी शीट्स की छतों का प्रयोग किया गया है, जो नगर नियमों के प्रतिकूल है। निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो धारा 475(ए) के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही तथा ढांचा गिराने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

मिथुन चक्रवर्ती की प्रतिक्रिया | Mithun Chakraborty News

नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “मैंने कोई अवैध निर्माण नहीं करवाया है। नगर निगम ने कई लोगों को नोटिस भेजे हैं और हम अपना पक्ष स्पष्ट रूप से रख रहे हैं।” वहीं सामाजिक कार्यकर्ता नदीम शेख ने निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि हाल ही में 24 अवैध ढांचे तोड़े गए हैं, तो मिथुन चक्रवर्ती की संपत्ति पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? इस पर बीएमसी का कहना है कि मई के अंत तक एरंगल सहित आस-पास के क्षेत्रों में कुल 101 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा।

यह पहला अवसर नहीं है जब मिथुन चक्रवर्ती को इस प्रकार का नोटिस मिला हो। इससे पूर्व भी वर्ष 2011 में बीएमसी द्वारा उनके विरुद्ध इसी प्रकार की कार्यवाही की गई थी। गौरतलब है कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के पास मुंबई, कोलकाता तथा ऊटी जैसे शहरों में कई भव्य आवासीय और व्यवसायिक संपत्तियाँ हैं। वर्तमान में मुंबई में बीएमसी द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कई ढांचों को ध्वस्त किया जा चुका है। Mithun Chakraborty News

Hyderabad Accident: हैदराबाद में त्राहिमाम-त्राहिमाम,भीषण आग में जिंदा जले 17 लोग

Dadasaheb Phalke Award: मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार
नई दिल्ली (एजेंसी)। Dadasaheb Phalke Award: सत्तरवें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार जबकि कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में विभिन्न भाषाओं में निर्मित सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म से लेकर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री तक कई कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए। सत्तरवें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एक जनवरी से 31 दिसंबर, 2022 तक सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफाइड फिल्मों को दिए गए हैं। सत्तरवें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया है। उन्हें उनकी फिल्म ‘कांतारा’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। मलयालम भाषा की फिल्म ‘आट्टम’ ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान नित्या मेनन और मानसी पारेख ने साझा किया। तिरुचित्राबलम में नित्या मेनन और कच्छ एक्सप्रेस के लिए मानसी पारेख ने यह अवार्ड जीता। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार सूरज बड़जात्या को फिल्म ऊंचाई के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार नीना गुप्ता को फिल्म ऊंचाई के लिए ही दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार पवन मल्होत्रा को फिल्म फौजा के लिये दिया गया। संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म कंतारा चुनी गई। Mithun Chakraborty

यह भी पढ़ें:– हाफ मैराथन में जिन्द्र पाल काका इन्सां बने चैम्पियन