Hostage - Sach Kahoon Hindi

पेरिस में हथियारबंद व्यक्ति ने दो महिलाओं को बनाया बंधक
पेरिस। फ्रांस के पेरिस में एक हथियारबंद व्यक्ति ने दो महिलाओं को कई घंटों से बंधक बना रखा है और पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार व्यक्ति ने चाकू का डर दिखाकर महिलाओं को बंधक बनाया है और उसने फ्रांस के न्याय मंत्री एरिक डुपोंड-मोरेटी के साथ बैठक की मांग की है। पुलिस की गाड़ियां और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पेरिस के डिप्टी मेयर इमैनुएल ग्रेगोइरे ने ट्विटर पर लिखा, “डी’लीग्रे सेक्टर में लोगों को बंधक बनाया जा रहा है। सेक्टर जाने से बचें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। मैं उस जगह पर जा रहा हूं।” फ्रेंच न्यूज चैनल बीएमएफटीवी की रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं को बंधक बनाने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जन्मदिन के बहाने बंधक बनाए 24 मासूम कराए मुक्त, बदमाश और पत्नी की मौत
देर रात तोड़ा गया घर का दरवाजा | Children free

फर्रुखाबाद (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बेटी के जन्मदिन पर बुलाकर 24 बच्चों को बंधक बनाने वाले बदमाश को पुलिस ने मार गिराया। जबकि उसकी पत्नी को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार दिया। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मिश्रा से शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब 11 घंटे बंधक रहे 24 बच्चों को देर रात सुरक्षित मुक्त  करा लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता सभी बंधक बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना था। इसी क्रम में पुलिस ने देर रात सुभाष के घर का दरवाजा तोड़कर दिया। इस पर वहां मौजूद भीड़ ने बदमाश सुभाष बाथम को दौड़ा लिया। वह घर में भागा तो पीछे से पुलिस भी घुस गई।

गोली चलाकर भाग रहा था बदमाश

इस पर वह फिर गोली चलाने लगा और जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से सुभाष की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने घर में बने बेसमेंट में बंधक बनाकर रखे सभी बच्चों को सकुशल निकाल लिया। गुस्साई भीड़ ने सुभाष बाथम की पत्नी रुबी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी भी मृत्यु हो गई। बच्चों को बंधक बनाये जाने की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। और बच्चों को सकुशल मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने इस आपरेशन मासूम का नाम दिया था।

बेटी के जन्मदिन के बहाने बुलाकर बंधक बना लिए थे 24 मासूम बच्चे

सुभाष बाथम और उसकी पत्नी ने दिया था वारदात को अंजाम

सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों की बैठक बुलाई

बैठक में बच्चों को सुरक्षित निकालने के सख्त निर्देश दिए गए

सीएम के आदेश पर पुलिस ने देर रात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

मुठभेड़ में बदमाश सुभाष बाथम मारा गया जबकि उसकी पत्नी को भीड़ ने पीटकर मार डाला

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मोदी ने पूरे लोकतंत्र को बना दिया बंधक : कांग्रेस
2019 में जनता उन्हें सबक सिखा देगी Narendra Modi, Democracy, Hostage, Congress

नई दिल्ली (एजेंसी)।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को Narendra Modi Democracy Hostage Congress ‘औरंगजेब से भी बड़ा क्रूर तानाशाह’ करार देते हुए मंगलवार को कहा कि उन्होंने पूरे लोकतंत्र को बंधक बना दिया है और 43 साल पुराने आपातकाल की बात कर अपनी सरकार की नाकामयाबियों पर पर्दा डाल रहे हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली सल्तनत के इतिहास में क्रूर बादशाह औरंगजेब ने सिर्फ अपने पिता को ही बंधक बनाया था लेकिन श्री मोदी ने पूरे प्रजातंत्र को ही बंधक बना दिया है। मोदी बेलगाम बातें कर रहे हैं तथा सत्ता के अहंकार से भर गये हैं और अब देश की जनता 2019 में उन्हें सबक सिखा देगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आधा अधूरे जीएसटी लागू करने तथा नोटबंदी जैसे फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है।

नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था चौपट

Narendra Modi, Democracy, Hostage, Congress

पिछले 49 माह से देश में भय और आतंक का माहौल है।  दलितों, गरीबों, आदिवासियों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। यह भय के माहौल का ही परिणाम है कि उच्चतम न्यायालय के चार वरिष्ठ न्यायाधीश जनता के समक्ष आकर अपनी बात रखने को मजबूर हो रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि मोदी तानाशाह की तरह काम करते हैं। उनकी कार्यशैली वही है जो एक तानाशाह क्रूर शासक की होती है। सरकार के सारे फैसले सिर्फ एक ही व्यक्ति ले रहा है और अब आरक्षण को समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। मोदी सरकार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के साथ मिलकर आरक्षण पर पुनर्विचार कर रही है। मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति तथा जनजाति के विकास कार्यों के लिए बजट आवंटन कम कर दिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Narendra Modi, Democracy, Hostage, Congress

युवती को बंधक बनाकर नकदी व जेवरात लूटे
बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर युवती को बनाया बंधक

गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)। हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। लूटपाट करने के दौरान बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर घर में मौजूद युवती को बंधक बनाए रखा। इसके बाद जाते समय युवती को अपने साथ बाइक पर बिठाकर ले गए। काफी दूर जाकर बदमाशों ने युवती को उतार दिया।

घटना पटौदी इलाके में हेलीमंडी-जाटौली के वार्ड दस की

जानकारी मिलने पर हेलीमंडी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना हेलीमंडी के वार्ड-10 की है। लड़की ने बताया कि बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने फोन करके अपने साथियों को बुलाया। जिस कमरे में परिवार के सदस्य सो रहे थे, उसमें नशीली दवा छिड़कने के बाद अलमारी से नकदी सहित जेवरात के डिब्बे व अन्य सामान को दूसरे कमरे में ले आए। बदमाशों ने उसे पास के मंदिर के बगीचे में छोड़कर फरार हो गए। जेलदार पट्टी वार्ड-10 निवासी मनोज के मुताबिक कमरे में बेटी के अलावा रचना, अंजलि, अमन, मोहित, शिवानी सभी घर को ग्रिल गेट अंदर से बंद करके करीब 12 बजे सो गए थे। इस वारदात को करीब एक से डेढ़ अंजाम दिया गया है।

जल्द पकड़ लिए जाएंगे बदमाश: एसीपी

पटौदी एसीपी तान्या सिंह ने भी मनोज के घर मौका मुआयना किया तथा युवती सहित महिलाओं व अन्य लोगों से पूरी वारदात के बारे में और बदमाशों के हुलिये की जानकारी ली। एसीपी तान्या सिंह ने कहा कि बदमाश चाहे कितने भी शातिर हों, इन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

फिलीपीनी आतंकियों ने दो वियतनामी बंधकों के सिर किए कलम
मनीला। इस्लामिक आतंकवादियों ने दक्षिणी फिलीपीन में आठ महीने तक बंधक बनाकर रखे गए दो वियतनामी नाविकों का सिर कलम कर दिया है। सेना की प्रवक्ता कैप्टन जो-अन पेटिंग्ले ने बताया कि फिलीपीन बलों को बासिलान द्वीप पर बुधवार सुबह दोनों बंधकों के शव मिले। यह द्वीप फिरौती के लिए अपहरण करने वाले कुख्यात अबू सय्यफ संगठन का गढ़ है। पेटिंग्ले ने कहा कि यह अबू सय्यफ संगठन का हताशा में उठाया गया कदम है क्योंकि उन्हें फिरौती के लिए अपहरण से कुछ हासिल नहीं हो रहा था।

तीन सदस्य अब भी बंधक

वर्ष 1990 के दशक में स्थापित अबू सय्यफ संगठन आतंकवादियों का नेटवर्क है। इस संगठन को धन ओसामा बिन लादेन के अल-कायदा नेटवर्क से ही मिला था। सेना ने कहा कि दक्षिणी मिंदानाओ क्षेत्र में आतंकवादियों ने एक जहाज पर से गत नवंबर को दो वियतनामी नागरिकों समेत चार अन्य वियतनामी क्रू सदस्यों को अगवा कर लिया था। पेटिंग्ले ने बताया कि छह क्रू सदस्यों में से एक को गत महीने छुड़ा लिया गया और तीन सदस्य अब भी बंधक हैं। उन्होंने बताया कि अबू सय्यफ ने 16 विदेशियों समेत 22 लोगों को बंधक बना रखा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

करेंसी का विमुद्रीकरण कर देश को बंधक बनाने की कोशिश कर रहे हैं मोदी : मुलायम
लखनऊ:  समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने 500 और 1000 रूपये के नोटों की विमुद्रीकरण की प्रक्रिया को एक सप्ताह के लिये टाले जाने की मांग करते हुये आज कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार आर्थिक अराजकता फैलाकर देश को बंधक बनाने का प्रयास कर रही है।

श्री यादव ने यहां कहा “ वर्ष 1975 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लागू किये गये आपातकाल के बाद यह पहला मौका है जब मोदी सरकार के विमुद्रीकरण के फैसले से देश में अघोषित आपातकाल के हालात व्याप्त है।

इतना जरूर है कि इस बार हम जेल में नही है। (वार्ता)