Rising Rajasthan - Sach Kahoon Hindi
Rajasthan News: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी और ब्रांडिंग पर रहेगा फ़ोकस: दीया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी (Diya Kumari) ने राजस्थान सरकार की ओर से जयपुर के सीतापुरा जेईसीसी परिसर में सोमवार को शुरू हुए “राइजिंग राजस्थान” Rising Rajasthan (9-10-11 दिसंबर 2024) में ‘एम्ब्रेसिंग डायवरसिटी- प्रमोटिंग इनक्लूसिव टूरिज्म’ विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मुख्य आतिथ्य के रुप में उपस्थित थे। Rajasthan News
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उपस्थित निवेशकों, अतिथियों, ट्रेवल राइटर्स, ब्लॉगर्स व पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स को संबोधित करते हुए पर्यटन क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचारों का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि राजस्थान को वैश्विक पटल पर सभी का पसंदीदा पर्यटन स्थल बनाने के लिए सभी को मिलजुल कर काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल व्यवसाय का जरिया नहीं है, यह हमारी संस्कृति और हमारे अनुभवों को साझा करने का माध्यम है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान उपस्थित सभी लोगों से संवाद स्थापित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार का लक्ष्य प्रदेश में रिपीट टूरिज्म को बढ़ावा देना है । उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए की राज्य में राजस्थान आने वाला पर्यटक यहां पुनः पर्यटन के लिए आए, इसके लिए हमें नए पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देते हुए, पर्यटकीय सुविधाओ का विस्तार करना होगा। Rajasthan News
सरकार का फोकस मार्केटिंग व प्रमोशन रहेगा
दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार का फोकस मार्केटिंग व प्रमोशन रहेगा, जिसमें नई टैक्नोलॉजी का खासा योगदान रहेगा। दिया कुमारी ने यह संदेश दिया कि राइजिंग राजस्थान जैसे आयोजन महज आयोजन ही नहीं है, यह विकास की दिशा में बढ़ने की सतत प्रक्रिया है, जो निरंन्तर जारी रहेगी।
राइजिंग राजस्थान का शुभारम्भ करने के लिए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश में पर्यटन को नई बुलन्दियों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज के सैक्टोरियल सैशन का विषय भी प्रधानमंत्री जी के उस विचार से प्रेरित है जिसमें उन्होंने कहा था कि पर्यटन देश की अर्थव्यवस्था और समाज को जोड़ने का माध्यम होना चाहिए। हमारी सरकार का भी यही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को रोजगार और व्यापार के बेहतर अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि राजस्थान का पर्यटन तभी आगे बढ़ेगा, जब हम सब मिलकर काम करेंगे, नए विचारों को अपनाएंगे और सभी को इसका हिस्सा बनाएंगे। उन्होंने राइजिंग राजस्थान के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी का भी आभार किया। Rajasthan News
राजस्थान में एक्सपीरियेंशन टूरिज्म की अपार संभावनाएं | Rajasthan News
सत्र में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में एक्सपीरियेंशनल टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं साथ ही घरेलू पर्यटक हमारे पर्यटन की नींव हैं। राजस्थान में एक्सपीरियेंशनल टूरिज्म के साथ आध्यात्मिक पर्यटन भी जुड़ा है। हमारा प्रयास घरेलू पर्यटकों पर भी होना चाहिए। जयपुरे केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताते हुए इस समय को राइजिंग राजस्थान के आयोजन का यथेष्ट समय बताते हुए राजस्थान में पर्यटन की असीम संभावनाओं का उल्लेख किया।
पर्यटन सत्र में विशेष वक्ताओं के रूप में कवि व अभिनेता शैलेश लोढ़ा, अभिनेता नकुल मेहता, पर्यटन विशेषतज्ञ अंजलि भरर्तहरि रवि व नेहा अरोड़ा ने समवेत स्वर में कहा कि राजस्थान में जिस प्रकार की विविधताएं देखने को मिलती हैं वह देश के किसी अन्य प्रदेश व विदेश में नहीं मिलती। Rajasthan News
पर्यटन सचिव रवि जैन ने दिया राजस्थान टूरिज्म का प्रजेन्टेशन
राइजिंग राजस्थान में पर्यटन पर आधारित विशेष सत्र में पर्यटन सचिव रवि जैन ने एक विशेष प्रजेन्टेशन दिया जिसमें राजस्थान पर्यटन के बारे में संपूर्ण जानकारी के साथ निवेश की अपार संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इससे पूर्व पर्यटन सचिव द्वारा केंद्रीय पर्यटन मंत्री का स्वागत किया गया साथ ही पर्यटन आयुक्त श्री विजयपाल सिंह जी द्वारा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत किया गया। Rajasthan News
Child Trapped into borewell in Rajasthan: 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
प्रोटोकॉल और लाइजनिंग ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
Global Investment Summit 2024: जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। ‘राइजिंग राजस्थान’ (Rising Rajasthan) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 से पहले राजस्थान सरकार के 150 से अधिक अधिकारियों और 250 छात्र स्वयंसेवकों ने इन्वेस्टमेंट समिट के लिए आज जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम में हिस्सा लिया। इन अधिकारियों और स्वयंसेवकों को 9, 10 और 11 दिसंबर को आयोजित इन्वेस्टमेंट समिट के लिए प्रोटोकॉल और संपर्क कार्य करने की जिम्मेदारी दी गयी है, ताकि इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन कुशलतापूर्वक हो सके। Global Investment Summit
इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम की अध्यक्षता अजिताभ शर्मा, प्रमुख शासन सचिव, उद्योग विभाग, डॉ. जोगा राम, शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी), रोहित गुप्ता, आयुक्त, उद्योग विभाग, सौरभ स्वामी, अतिरिक्त आयुक्त, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन (बीआईपी) और राज्य सरकार के अन्य अधिकारियों ने की।
स्वयंसेवकों को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया जाएगा | Global Investment Summit
‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के ये अधिकारी स्वयंसेवकों के संग मिलकर प्रोटोकॉल और लाइजनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे और इन्वेस्टमेंट समिट में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्तियों, निवेशकों, कारोबार और उद्योग जगत के दिग्गजों व अन्य मेहमानों और प्रतिनिधियों को जयपुर हवाई अड्डे पर स्वागत करने से लेकर उन्हें होटल और इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन स्थल तक ले जाने का काम सौंपा गया है, वहीं स्वयंसेवकों को जेईसीसी में पंजीकरण डेस्क, पार्किंग क्षेत्र, हेल्प डेस्क, रात्रिभोज और सांस्कृतिक स्थलों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर तैनात किया जाएगा। Global Investment Summit
इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम के बारे में बताते हुए उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा ने कहा, “राजस्थान अपने आतिथ्य, जीवंत संस्कृति और ‘अतिथि देवो भव’ के सिद्धांत में निहित विश्वास के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों और स्वयंसेवकों को उनसे जुड़े संबंधित कार्यों के बारे में जानकारी देना और इन्वेस्टमेंट समिट से पहले उनकी जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराना था। इन्वेस्टमेंट समिट शामिल होने से बड़े-बड़े कार्यक्रमों के आयोजन व उनके संचालन संबंधी बारीकियों के बारे में उनकी जानकारी और बढ़ेगी।”
इस कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और स्वयंसेवकों को इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई और उनकी जिम्मेदारियों और सौंपे गए कामों के बारे में बताया गया। उन्हें आयोजन स्थल पर लागू होने वाले वीआईपी प्रोटोकॉल और सुरक्षा से जुड़ी बातों के बारे में बताया गया।
ओरिएंटेशन प्रोग्राम में सरकार के 150 से अधिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया
इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारियों सहित राजस्थान सरकार के 150 से अधिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। वहीं, ओरिएंटेशन में भाग लेने वाले छात्र स्वयंसेवक जयपुर स्थित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से थे जिनमें जेईसीआरसी विश्वविद्यालय, पूर्णिमा विश्वविद्यालय, पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी शामिल थे। Global Investment Summit
जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित इस तीन दिवसीय इन्वेस्टमेंट समिट में देश और दुनिया के कई बड़े निवेशक, कारोबार और व्यापार जगत के दिग्गज और प्रतिनिधि, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न देशों के राजनयिक, केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद रहेंगे। 9-10-11 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस 3-दिवसीय शिखर सम्मेलन में उद्घाटन सत्र, कुछ चुने हुए देशों के लिए ह्यकंट्री सेशन्सह्व और 12 विषयों पर आधारित थीमैटिक सेशन्स का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा, दूसरे दिन अनिवासी राजस्थानी समुदाय के लिए प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव और तीसरे दिन सूक्ष्म-लघु-मध्यम आकार के उद्यमों (एमएसएमई) के लिए एमएसएमई कॉन्क्लेव का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, इन्वेस्टमेंट समिट में राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का भी आयोजन किया जा रहा है। Global Investment Summit
Online Loan Application: लोन लेना चाहते हैं तो तुरंत करें आवेदन, आवेदन की तिथि बढ़ाई!
जयपुर (सच कहूं /गुरजंट सिंह धालीवाल)। राजस्थान में पर्यटन क्षेत्र को जीडीपी का महत्वपूर्ण घटक बनाने की दिशा में तेज गति से काम हो रहा है। राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट (Rising Rajasthan Investment Summit) से पूर्व पर्यटन क्षेत्र में निवेश के लिए 142 एमओयू होना,जिससे तकरीबन 14000 करोड़ का निवेश व 59000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार के द्वार खुलना महत्वपूर्ण है। Rajasthan Tourism
राइजिंग राजस्थान प्री-टूरिज्म समिट पर्यटन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम है। यह प्री-टूरिज्म समिट अपने आप में इसलिए भी अहम है क्योंकि इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी (Deputy CM Diya Kumari) उपस्थित रहे। दिया कुमारी वित्त मंत्री के साथ ही पर्यटन महकमा भी उन्हीं के जिम्मे है। ऐसे में दिया कुमारी हरसंभव प्रयास कर रही हैं कि राजस्थान में पर्यटन को नए आयाम दिए जाएं जो कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को साकार करने में सक्षम हों। जिस तरह केंद्र सरकार को डबल इंजन की सरकार कहा जाता है उसी तर्ज पर राजस्थान में पर्यटन का विकास डबल इंजन के साथ विकास की पटरियों पर सरपट दौड़ रहा है।
मुख्यमंत्री की यथार्थवादी परिकल्पना | Rajasthan Tourism
प्री-समिट के दौरान मुख्यमंत्री भजलाल शर्मा ने निवेशकों को पर्यटन को आगे बढ़ाने की परिकल्पना को समझाया। उन्होंने कहा कि पानी-बिजली और सड़क का विकास किए बिना पर्यटन का विकास संभव नहीं है। ऐसे में राज्य सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में पानी-बिजली और सड़क का विकास शामिल है। इन तीन मूलभूत आवश्यकताओं को अगर पूरा किया जाए तो पर्यटन भी स्वयं ही विकसित हो जाएगा। Rising Rajasthan
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। भजनलाल शर्मा द्वारा राइजिंग राजस्थान प्री-टूरिज्म समिट में दिए गए संबोधन को अगर निवेशकों ने साध लिया तो आने वाले दिनों में निवेशक ही यह कहेंगे कि राजस्थान लालफीताशाही से मुक्त हो चुका है। यहां पर सरकार की दशा और दिशा सतत विकास की ओर जा रही है।
पर्यटन को मुख्यधारा में लाने की सूत्रधार दिया कुमारी | Rajasthan Tourism
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी राजस्थान पर्यटन को मुख्यधारा से जोड़ने की सूत्रधार हैं। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं है क्योंकि उनका पर्यटन से गहरा नाता है। दिया कुमारी स्वयं अपने स्तर पर पर्यटन के संरक्षण व संवर्धन वाली पृष्ठभूमि से आती हैं। उन्हें पर्यटन क्षेत्र में आने वाली छोटी से छोटी समस्याओं के बारे में पता है। साथ ही वह जानती है कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए पर्यटन व आथित्य क्षेत्र से जुड़े स्टेकहोल्डर्स को किन-किन विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं, इसलिए उन्होंने सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम को लागू करने पर जोर दिया है।
उपमुख्यमंत्री की मंशा है कि पर्यटन क्षेत्र का जीडीपी में योगदान बढ़ाया जाए। दिया कुमारी आशान्वित हैं कि प्रदेश का पर्यटन आने वाले कुछ महीनों में देश व दुनिया के अव्वल पर्यटन स्थलों में गिना जाएगा। दिया कुमारी ने अपने संबोधन में निवेशकों को आश्वस्त किया की सरकार उनके साथ है। राजस्थान में डबल इंजन की सरकार केंद्रीय नीतियों का अनुसरण करते हुए सभी निवेशकों को पधारो म्हारे देस का न्यौता दे रही है। Rising Rajasthan
पर्यटन सचिव रवि जैन की टीम
पर्यटन विभाग के सचिव रवि जैन ने राजस्थान के निवेश के अवसरों को दर्शाने वाले का लघु वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार की मंशा व विभाग की कार्यशैली को निवेशकों को समझाया। पर्यटन सचिव रवि जैन ने जिस तरह से टूरिज्म समिट की कमान संभाली और विभाग के आला अधिकारियों सहित जिस तरह से सभी कर्मचारी अपने कार्य को अंजाम दे रहे थे वो किसी बिग इंडियन वैडिंग से कम नहीं था। सभी की कार्यशैली को देख लगा की अधिकारी वर्ग भी इस आशय से निश्चिन्त हैं कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के नेतृत्व में राजस्थान टूरिज्म उस मुकाम व पर्यटन के सिरमौर वाले तमगे को हासिल करके ही रहेगा जिसका वो हमेशा से हकदार रहा है। Rajasthan Tourism
RSETI Bazar: रोजगारोन्मुखी आरसेटी बाजार में प्रशिक्षणार्थियों ने लगाई 20 से अधिक उत्पादों की स्टॉल