Rajasthan Para Kabaddi - Sach Kahoon Hindi

उत्तर भारत के 8 राज्य लेंगे ओपन नॉर्थ जोन पैरा कबड्डी में हिस्सा
पैरा कबड्डी एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तैयारियों का लिया जायजा

Rajasthan Para Kabaddi: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। जिला मुख्यालय पर जंक्शन के नेशनल पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में 9 व 10 नवम्बर को ओपन नॉर्थ जोन पैरा कबड्डी भटनेर कप 2024 का आयोजन होगा। पहली बार आयोजित हो रही प्रतियोगिता का उद्घाटन 9 नवम्बर को सुबह 10.15 बजे होगा। समापन समारोह 10 नवम्बर की शाम 4.15 बजे होगा। गुरुवार को हनुमानगढ़ पहुंचीं पैरा कबड्डी एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका मलिक ने भटनेर कप 2024 के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। Hanumangarh News

इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों और टीमों से मिलकर उन्हें टूर्नामेंट के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान के खिलाडिय़ों को किट भी वितरित की। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने इस टूर्नामेंट के महत्व और पैरा कबड्डी के बढ़ते प्रभाव पर भी प्रकाश डाला। इंडियन पैरा कबड्डी एसोसिएशन अध्यक्ष व इंटरनेशनल पैरा एथलीट देविका मलिक ने बताया कि पिछले करीब तीन साल में दिव्यांग खिलाड़ी काफी आगे बढ़े हैं। इसके परिणामस्वरूप एसोसिएशन की स्थापना हुई।

राजस्थान की टीम में हनुमानगढ़ जिले के चार खिलाड़ी | Hanumangarh News

उन्होंने बताया कि इस साल पहली बार हो रहे ओपन नॉर्थ जोन पैरा कबड्डी भटनेर कप से पहले हरियाणा में 2022 में इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट हुआ। 2023 में नेशनल टूर्नामेंट हुआ। उसमें राजस्थान की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। ओपन नॉर्थ जोन पैरा कबड्डी भटनेर कप के बाद अगले माह दिसम्बर में नोएडा में नेशनल टूर्नामेंट होगा। उसमें 16 से 20 टीमों के शामिल होने की संभावना है। मलिक ने बताया कि पैरा कबड्डी में 18 साल से अधिक आयु के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।

Ration Card: गुड न्यूज! राशन डिपो में होने वाला है ये बड़ा बदलाव!

इंजरी की संभावना के मद्देनजर मेडिकल बैकअप व एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने बताया कि पैरा कबड्डी को आलंपिक में शामिल नहीं किया गया है। इस दिशा में सरकार के स्तर पर काम शुरू हो गया है। जल्द ही ओलंपिक में पैरा कबड्डी को देखा जा सकता है। देविका मलिक ने पैरा कबड्डी को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य न केवल खेल को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना भी है कि विकलांगता किसी भी तरह से किसी इंसान की क्षमता को नहीं रोक सकती।

इस टूर्नामेंट के जरिए हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हर खिलाड़ी अपने मेहनत और समर्पण से किसी भी बड़ी चुनौती का सामना कर सकता है। अर्जुन अवार्डी जगसीर सिंह ने बताया कि ओपन नॉर्थ जोन पैरा कबड्डी भटनेर कप में उत्तर भारत के आठ राज्य राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, चण्डीगढ़ हिस्सा लेंगे। राजस्थान की टीम में हनुमानगढ़ जिले के चार खिलाड़ी शामिल हैं। जगसीर सिंह ने कहा कि पैरा कबड्डी को लेकर देशभर में एक नई जागरूकता आई है।

टूर्नामेंट से खिलाडिय़ों को एक नई पहचान मिलेगी | Hanumangarh News

इस टूर्नामेंट के माध्यम से पैरा कबड्डी को बढ़ावा मिलेगा और खिलाडिय़ों को एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 51 हजार रुपए, उपविजेता को 31 हजार रुपए, तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की जाएगी। सांत्वना पुरस्कार के रूप में 6 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। मीडिया प्रभारी आशीष गौतम ने बताया कि टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति के सभी सदस्य पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं ताकि इस टूर्नामेंट को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया जा सके।

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. इच्छित जैन ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम इस बड़े आयोजन के मेजबान हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस टूर्नामेंट के जरिए हनुमानगढ़ की पहचान पैरा कबड्डी के क्षेत्र में और मजबूत होगी। इस टूर्नामेंट से न केवल खिलाडिय़ों को प्रेरणा मिलेगी, बल्कि पूरे देश को यह संदेश जाएगा कि विकलांगता के बावजूद कोई भी कार्य कठिन नहीं होता।

आयोजन समिति के योगेश कुमावत ने कहा कि कोशिशों से यह टूर्नामेंट एक बेहतरीन सफलता की ओर बढ़ रहा है, और इस खेल के जरिए हम विकलांगता को एक चुनौती के रूप में नहीं, बल्कि अवसर के रूप में देख रहे हैं। प्रेस वार्ता में अर्जुन अवॉर्डी संदीप मान, आयोजन समिति सदस्य जसप्रीत कौर, संदीप कौर, लखवीर सिंह, विक्रम दूधवाल भी मौजूद रहे। Hanumangarh News

Disability Certificate: दिव्यांगजनों के लिए सरकार की बड़ी अपडेट! जल्दी कर लें ये काम!

Rajasthan Para Kabaddi Trials: राजस्थान पैरा कबड्डी टीम के चयन ट्रायल 13 को
Rajasthan Para Kabaddi Trials: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। आगामी 8 से 10 नवंबर तक हनुमानगढ़ में होने वाले ओपन नॉर्थ जोन पैरा कबड्डी भटनेर कप के लिए राजस्थान पैरा कबड्डी टीम के फाइनल चयन ट्रायल हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के इनडोर हॉल में 13 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें राजस्थान पैरा कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा। चयन ट्रायल के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी मांगीलाल होंगे। Hanumangarh News

प्रदेश से 60 पैरा कबड्डी खिलाडिय़ों के शामिल होने की संभावना | Hanumangarh News

विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजपाल लम्बोरिया और एनपीएस के डायरेक्टर अजय गर्ग शिरकत करेंगे। सिलेक्शन ट्रायल आयोजन समिति के सचिव अर्जुन अवार्डी जगसीर सिंह ने बताया कि सभी खिलाडिय़ों को सुबह 8 बजे नेशनल पब्लिक स्कूल पहुंचना होगा। पूरे राजस्थान से लगभग 60 पैरा कबड्डी खिलाडिय़ों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजनकर्ता कमेटी की ओर से खिलाडिय़ों के लिए नि:शुल्क नाश्ता और दोपहर के भोजन की व्यवस्था राही सोशियल वेलफेयर सोसायटी की ओर से की गई है। आयोजनकर्ता कमेटी में अर्जुन अवार्डी संदीप मान, अश्वनी गर्ग, डॉ. इश्चित, मुख्य कोच सुनील सामरिया, संदीप कौर, जसप्रीत कौर, योगेश कुमावत, लखवीर सिंह, आशीष गौतम और डॉ. पवन जैन शामिल हैं। कमेटी की ओर से हनुमानगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले ओपन नॉर्थ जोन पैरा कबड्डी भटनेर कप के भव्य आयोजन को लेकर पूरी मेहनत की जा रही है। सिलेक्शन ट्रायल में मेडिकल टीम की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। Hanumangarh News

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें ताजा अपडेट!