Harvinder Kalyan - Sach Kahoon Hindi

देश भक्ति के रंग मे रंगा घरौंडा
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: लोगों में देश भक्ति की भावना को जगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज घरौंडा में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें युवाओं, महिलाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यात्रा घरौंडा के पुराना बस अड्डा से आरंभ होकर सेन चौक, रेलवे रोड होती हुई अनाज मंडी में संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लिए यात्रा में शामिल लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए।

बरसत मंडल में कलहेड़ी, घरौंडा मंडल में फाटक पार अंबेडकर चौक, मधुबन मंडल में पक्का पुल और मोहिदीनपुर मंडल में नगला चौक से शुरू होकर चार अलग-अलग तिरंगा यात्राएं करीब दस बजे घरौंडा के पुराना बस अड्डा के पास पहुंची। इनमें मोटर साइकिलों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाज के अन्य वर्गों के लोग हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे। उन्होंने देशभक्ति के तरानों के बीच ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदेमातरम’ के नारे लगाए।

घरौंडा में तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सबसे पहले पार्क में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तदुपरांत श्री कल्याण ने पुराना बस अड्डा पर यात्रा में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए आज पूरा समाज यहां एकत्र हुआ है। अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद भारत 15 अगस्त को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ। गुलामी के लंबे कालखंड में भारत की महान संस्कृति और भाईचारे को भी चोट पहुंचाई गई। समाज की एकजुटता को तोड़ने के लिए अंग्रेजों ने फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई। देश की संपत्ति को दोनों हाथों से लूटा गया।

उन्होंने कहा कि आज भारत विकास के मामले में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमें उन सभी महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद रखना है जिनके बलिदानों की बदौलत देश को आजादी मिली। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्र भक्ति के भाव व राष्ट्र प्रेम को मजबूत करना है। खुद की तरक्की के साथ-साथ देश की प्रगति का भाव सभी में होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जोश के साथ होश रखते हुए लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। अनुशासन का परिचय देते हुए संयम भी रखें। सभी को साथ लेकर आगे बढ़ें।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही है। सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। मातृ शक्ति आगे बढ़े, इसके लिए सभी को समाज में सुरक्षित, सम्मानजनक और भय रहित माहौल बनाना होगा। श्री कल्याण ने यात्रा में शामिल लोगों से अपील की कि यात्रा की समाप्ति के बाद तिरंगे को घरों की छत पर सम्मानजनक तरीके से फहराएं।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की और से भी घरोंडा वासियो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

इसके बाद तिरंगा यात्रा सेन चौक, रेलवे रोड होती हुई अनाज मंडी में संपन्न हुई। रास्ते में लोगों ने कई जगह यात्रा का जोरदार स्वागत किया और उस पर फूल भी बरसाए। यात्रा में शामिल युवाओं, महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। इसमें ज्ञानपुरा कॉलेज व राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी कैडेट ने भी भाग लिया। अनाज मंडी में बाकायदा प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, जिला भाजपा महासचिव सुभाष कश्यप, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, पूर्व चेयरपर्सन निर्मल बैरागी, एसडीएम राजेश सोनी, बीडीपीओ सोमवीर खटकड़, निशांत राणा, संजय खैंची, मंजू खैंची आदि मौजूद रहे।

घरौंडा के समग्र विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं हेतु संभावित स्थलों का किया निरीक्षण: हरविंद्र कल्याण
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सोमवार को उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, नगर निगम आयुक्त मती सोनाली शर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ घरौंडा शहर का दौरा कर विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने इंडो-इजरायल परियोजना के निकट प्रस्तावित मिनी सचिवालय के लिए उपयुक्त भूमि का अवलोकन किया। इसके अलावा सर्विस लेन पर रैंप निर्माण एवं सडक़ चौड़ीकरण, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) परिसर में पार्किंग के लिए भूमि, डिंगरमाजरा रोड के चौड़ीकरण, ऑडिटोरियम के नवीनीकरण और आधुनिक सुविधाओं से युक्त के लिए संभावित स्थल तथा मिनी बाईपास एवं खूनी पुल क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। यहां पर अंडर पास बनाए जाने का प्रस्ताव है।

उन्होंने रेलवे रोड स्थित दुकानों, रेलवे स्टेशन के समीप पार्क के लिए प्रस्तावित भूमि, गुरुकुल के निकट लाइनपार क्षेत्र में फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण के लिए संभावित स्थान तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए भूमि का भी जायजा लिया।

हरविंद्र कल्याण ने कहा कि घरौंडा के सुनियोजित एवं संतुलित विकास के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार, बेहतर यातायात व्यवस्था तथा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। इन परियोजनाओं के साकार होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और शहर के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को प्रस्तावित परियोजनाओं से संबंधित तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान इस मौके पर एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, नगरपालिका चेयरमेन हैप्पी लक गुप्ता, नगर पालिका सचिव, मार्केट कमेटी के चेयरमेन, पूर्व चेयरमैन निर्मल बैरागी, एक्सईएन बिजली बोर्ड सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अब 12 फुट नहीं 18 फुट का बनेगा पनौड़ी रोड़, 3 करोड़ 69 लाख रूपये होंगे खर्च
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: घरौंडा से पनौडी रोड़ के निर्माण कार्य काफी वर्षों से नहीं हो रहा था। जिसका निर्माण कार्य देरी होने के कारण सामने आ गया है। सोमवार को सड़क का निरिक्षक करने के लिए जिला परिषद विभाग के सीईओ अमित खोकर अपने अधिकारियों के साथ पनौडी रोड पर पहुंचे थे। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने ही रोड को लेकर हस्तक्षेप किया था। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने निर्देश दिए थे कि प्रत्येक सड़क की जरूरत अलग है,किसी सड़क पर कम ट्रैफिक चलता है किसी सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक चलता है। सड़क जरूरत के हिसाब से बननी चाहिए। पनौडी रोड पर वाहनों का काफी आवागमन है इसलिए इस सड़क को मजबूत करवाना ज़रूरी है।

इस बात का खुलासा सोमवार को पनौडी रोड़ का निरीक्षण करने पहुंचे सीईओ अमित खोकर ने किया। उन्होंने यह भी बताया कि जिले की 39 सड़के घरौंडा विधानसभा की 9 जिला परिषद की सड़के मंजूरी के लिए सरकार को भेजी हुई है।सोमवार को सीईओ अमित खोकर अपनी टीम के साथ पनौडी रोड़ का निरीक्षण करते पहुंचे। सड़क अब 12 फुट की नहीं अब 18 फ़ीट की चौड़ी बनेगी सड़क।

सीईओ अमित खोकर ने बताया की विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण जी के निर्देश के बाद इस मार्ग का एक एजेंसी से सर्वे करवाया गया। जिससे इस सड़क पर चलने वाले ट्रैफिक के बारे में पूरी जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि बताया की पहले इस रोड़ की चौड़ाई 12 फ़ीट थी जबकि अब यह मार्ग 18 फ़ीट चौड़ा बनेगा। सीईओ खोकर ने बताया कि पहले इस रोड़ के लिए एक करोड़ स्वीकृत किए गए थे लेकिन अब 3करोड़ 69 लाख की लागत से बनेगा।

दर्जनों गांवों को जोड़ता है घरौंडा पनौडी मार्ग

घरौंडा से पनौडी रोड़ कोई सामान्य मार्ग नहीं है। यह मार्ग इलाके के दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ता है। सड़क बार-बार न टूटे भविष्य में ग्रामीणों को दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसी के देखते हुए स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने बेहद मजबूत सड़क बनाए जाने के निर्देश दिए थे। सीईओ अमित खोकर ने बताया कि अब सीसी की सड़क बनेगी जिसकी लाइफ कम से कम 15 वर्ष तक होती है। सीसी सड़क बनने से आने वाले 15 वर्षों तक कोई दिक्कत नहीं होगी।

मानसून के बाद हो जाएगा कार्य शुरू

सीईओ अमित खोकर ने बताया की बरसात के मौसम के बाद इस मार्ग पर सड़क बनाने का कार्य तेज गति से शुरू हो जाएगा। अब यह सड़क सीसी की बनेगी और 15 वर्षों तक पनौडी व आस पास के गांवों के ग्रामीणों को आने जाने में सुविधा रहेगी।

महापुरूष की जयंति पर केवल पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें याद करना काफी नहीं, उनके दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है: हरविंद्र कल्याण
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज भगवान महर्षि कश्यप जयंती पर गांव सोहाना, रावर, बसताड़ा, रायपुर जाटान कॉलोनी और गगसीना में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। सोहाना गांव में कश्यप चौपाल में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनाए जाने वाले हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

कल्याण ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए महर्षि कश्यप के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज महर्षि कश्यप जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महापुरूष किसी एक जाति से संबंध नहीं रखते। वे 36 बिरादरी के होते हैं। हमें उनके विचारों से जुडक़र आगे बढ़ाना होगा। महर्षि कश्यप सप्त ऋषियों में एक थे। उन्होंने अपने काल में मानवता के लिए काम किया। समाज की एकता पर जोर दिया। आज जरूरत उनके विचारों को अपनाने की है।

मोदी के पीएम बनने पर देश में बदलाव

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, देश में एक बदलाव आया है। पिछले कुछ सालों में देश की संस्कृति मजबूत हुई है। संस्कृति से जुडक़र जीवन में सही रास्ते पर आगे बढ़ा जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महापुरूषों की जयंती सरकारी स्तर मनाने का काम शुरू किया। किसी भी महापुरुष की जयंती जब राज्य सरकार मनाती है तो उसमें 36 बिरादरी के लोग भाग लेते हैं और उस महापुरुष के विचार समाज के हर वर्ग तक पहुंचते हैं। इससे समाज में एकता व प्रेम का भाव मजबूत होता है।

वसुधैव कुटुंबकम वाक्यांश का जिक्र करते हुए कहा कि महापुरुषों ने पूरी दुनिया को एक परिवार माना है। किसी महापुरूष की जयंति पर केवल पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें याद करना ही काफी नहीं है,  आज उनकी जीवन को पढक़र(विशेषकर युवाओं को) उनके दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है।

विकास के लिए वातावरण का सही होना जरूरी

कल्याण ने कहा कि पिछले 10 सालों में क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। इस अवधि में क्षेत्र में आईटीआई, कालेज, स्कूल, सडक़, पुल, अस्पताल आदि बनवाए गए। एनसीसी अकादमी, मेडिकल यूनिवर्सिटी, एसएचजी की महिलाओं के लिए ट्रेनिंग सेंटर निर्माणाधीन हैं। विकास का तभी फायदा है जब समाज का वातावरण अच्छा हो। वातावरण अच्छा तब होगा जब महापुरूषों के विचारों के साथ जुड़ेंगे, उन्हें व्यवहार में उतारेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए काम करना होगा। काम ऐसा करें जिससे खुद की तरक्की भी हो और समाज का वातावरण भी बढिय़ा रहे।

मेहनत के संस्कार डालें

उन्होंने कहा कि आज बुजुर्गों की पेंशन, फसल की राशि सीधे खाते में आती है। पढ़ने वाले बच्चों को नौकरी मिल रही है, यह सब व्यवस्था परिवर्तन का नतीजा है। अच्छे कार्यों का फायदा तभी होगा जब भाईचारा अच्छा होगा। बच्चों को ठीक-गलत का अंतर बताना होगा। उनमें मेहनत के संस्कार डालने होंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। युवा पढ़ाई पर ध्यान दें। मेहनत करने वाला कभी मार नहीं खाता।

क्षेत्र में बन रही मेडिकल यूनिवर्सिटी से न केवल लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। कल्याण ने कहा कि जिन गांवों में जमीन उपलब्ध होगी वहां खेल के मैदान विकसित कराए जाएंगे। खेलों से अनुशासन व मेहनत के संस्कार आते हैं। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण की भी अपील की।

हॉल का शिलान्यास

उन्होंने सोहाना गांव में 19.42 लाख रुपये की लागत से कश्यप चौपाल में हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। गांव रावर में बताया कि कश्यप चौपाल में हॉल के लिए 11.50 लाख, वाल्मीकि चौपाल के नवीकरण के लिए 13.50 लाख, सिख चौपाल के लिए पौने 11 लाख और सनातन धर्म मंदिर की चारदीवारी आदि के लिए 20 लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि विकास में क्षेत्र को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा।

विकास कार्यों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने गांव गगसीना में बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाली मानसी, प्रियंका, नयना, सिमरन, सानिया आदि को ट्राफी देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में कल्याण को स्मृति चिह्न के रूप में महर्षि कश्यप का चित्र भेंट किया गया। गांवों में उनका पगड़ी पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। सोहाना में हरबंस लाल कश्यप व भाजपा नेता धीरज खरकाली ने भी विचार रखे। रावर में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सरपंच नरेंद्र गुप्ता, धर्मपाल कश्यप, बलिंद्र, सुमेर, रायपुर जाटान में घरौंडा मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी, राजेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।

स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने घरौंडा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्वयं अपने हाथों से जल पिलाकर की सेवा
घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ घरौंडा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सेवा की। उन्होंने सादगी से खुद ट्रेन में घरौंडा रेलवे तक सफर किया  तथा यात्रियों को स्पीकर हरविंद्र कल्याण  ने स्वयं अपने हाथों से जल पिलाया। उन्होंने कहा सेवा परमो धर्म। दरअसल स्पीकर हरविंद्र कल्याण करनाल रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुरुक्षेत्र से श्री तख्त हजूर साहिब यात्रा, नांदेड़ (महाराष्ट्र) ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना करने के बाद इसी ट्रेन में सवार होकर घरौंडा रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पहले से ही स्पीकर हरविंद्र कल्याण के सैकड़ों समर्थक पहुंच गए थे अधिक गर्मी होने के कारण सभी ने जल सेवा की और यात्रियों के लिए मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।

पश्चिम बंगाल में हिंसा की राजनीति का अंत: कल्याण

स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा पश्चिम बंगाल में सहित 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत ने यह साबित कर दिया वहां की जनता ने हिंसा की राजनीति के खिलाफ अपने मत का प्रयोग किया। अब पश्चिम बंगाल भी प्रगति की धारा से जुड़ गया है। दरअसल तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा लोगों को पश्चिम बंगाल में योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। अब देश की प्रगति के साथ पश्चिम बंगाल भी प्रगति करेगा।

बिरले होते है मनोहर लाल जैसे नेता

शहर में पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी का जन्म दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने मनोहर लाल जैसे नेता बिरले नेता होते है। उन्होंने प्रदेश के लिए जो किया वो वास्तव में किसी ने नहीं किया।

माता प्रेम कौर कल्याण को नम आंखों से विदाई, बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
कुटेल फार्म हाउस में ब्रह्मभोज, शांति पाठ और रस्म पगड़ी का हुआ आयोजन

घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: कुटेल स्थित कल्याण फार्म हाउस में रविवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माता प्रेम कौर कल्याण की रस्म क्रिया श्रद्धा और सादगी के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में प्रदेश और देश के कई बड़े राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक हस्तियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिवारजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की।

रविवार को रस्म क्रिया में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक योगेंद्र राणा, विधायक भगवानदास कबीरपंथी, विधायक रामकुमार कश्यप, पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, मंत्री कंवर पाल गुर्जर और पूर्व मंत्री गीता भुक्कल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने माता प्रेम कौर कल्याण के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान सुबह 11 बजे ब्रह्मभोज शुरू किया गया। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक शांति पाठ और रस्म पगड़ी का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और सादगी का माहौल देखने को मिला, जहां लोगों ने शांतिपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। Gharaunda News

बता दे कि माता प्रेम कौर कल्याण का 13 मार्च को बीमारी के चलते निधन हो गया था। 14 मार्च को कुटेल गांव की शिवपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद 16 मार्च को हरिद्वार में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ अस्थियों का विसर्जन किया गया।

सीएम बोले- त्याग और सादगी का जीवन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि माता प्रेम कौर कल्याण का जीवन त्याग, तपस्या और सादगी से भरा हुआ था। उन्होंने अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दिए और हमेशा उनकी उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि हर मां का सपना होता है कि उसका बेटा ऊंचाइयों तक पहुंचे और हरविंद्र कल्याण में उनकी मां के संस्कार साफ दिखाई देते हैं।

राज्यपाल ने कहावत के जरिए किया याद | Gharaunda News

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपने संबोधन में कहा कि “खंडहर ही बतलाते हैं कि इमारत बुलंद थी।” उन्होंने कहा कि माता प्रेम कौर का व्यक्तित्व सरल और प्रेरणादायक था। उन्होंने परिवार को इस तरह से संस्कारित किया कि आज पूरा परिवार मूल्यों और संस्कारों से परिपूर्ण नजर आता है।

हरविंद्र कल्याण ने साझा की बचपन की यादें

हरविंद्र कल्याण ने अपने संबोधन में भावुक होते हुए कहा कि उनकी माता ने कभी डांटा नहीं, बल्कि गलती होने पर प्यार से समझाया करती थीं। वह रात को पास बैठाकर कहानियों के माध्यम से सीख देती थीं। उन्होंने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है और उसे भगवान के समान माना जाता है। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि उनकी माता को अपने चरणों में स्थान दे और आत्मा को शांति प्रदान करे।

यह भी पढ़ें:– जालसाजी का अजीबोगरीब मामला, मां-बेटे और वकील समेत चार लोग गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने जताया विस अध्यक्ष की मां के निधन पर शोक
करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Karnal News: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज मधुबन के नजदीक कल्याण फार्म पहुंचे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की 87 वर्षीय माता प्रेम कौर के निधन पर दुख जताते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करे। उन्होंने इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीर पंथी, बावल के विधायक डॉ कृष्ण कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर मौजूद थे। Karnal News

यह भी पढ़ें:– कर्मयोगी सोसायटी से हटवाए जाएंगें अवैध कब्जे

Harvinder Kalyan: विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण व चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण की माता प्रेम कौर कल्याण का निधन
85 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, गांव कुटेल की शिवपुरी में हुआ अंतिम संस्कार, अर्थी को कंधा देते वक्त भावुक हुए हरविंद्र कल्याण

घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माता प्रेम कौर कल्याण का शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 12 बजे निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष की थीं। परिवार के अनुसार उनकी तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। करीब 15 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्हें घर ले आया गया था, लेकिन बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनका निधन हो गया।

उस समय विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण (Harvinder Kalyan) चंडीगढ़ में थे। माता के निधन की सूचना मिलते ही वे तुरंत गांव कुटेल स्थित अपने फार्म हाउस पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद परिवार में शोक का माहौल रहा।

शनिवार को दोपहर ढाई बजे गांव कुटेल की शिवपुरी में प्रेम कौर कल्याण का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हरविंद्र कल्याण, समर सिंह कल्याण और देवेंद्र कल्याण सहित अन्य पुत्रों ने माता की अर्थी को कंधा दिया। अंतिम यात्रा के दौरान सभी भाई भावुक नजर आए। अंतिम संस्कार में शहर की राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी पहुंचे। इसके अलावा बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सोशल मीडिया के माध्यम से जताया शोक

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने अपने सोशल मीडिया पेज के माध्यम से भी अपनी माता के निधन की जानकारी साझा की। इसके बाद प्रदेश और देश के कई बड़े नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और जेल मंत्री डा. अरविंद शर्मा सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष की माता के निधन पर गहरा दुख जताया और परिवार को सांत्वना दी।

राजनीति में सक्रिय रहा है कल्याण परिवार

हरविंद्र कल्याण (Harvinder Kalyan) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हैं। वर्ष 2024 में वे हरियाणा विधानसभा के 18वें स्पीकर चुने गए थे। वे घरौंडा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। हरविंद्र कल्याण वर्ष 2015 से 2019 तक हैफेड के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे सार्वजनिक लेखा समिति और अनुमानों की समिति के अध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके भाई देवेंद्र सिंह कल्याण भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी हैं। उन्हें वर्ष 2025 में हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। वहीं उनके पिता देवी सिंह कल्याण हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं।

मनोहर लाल ने जताया विस अध्यक्ष की मां के निधन पर शोक

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल आज शाम को मधुबन के नजदीक कल्याण फार्म पहुंचे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की 87 वर्षीय माता प्रेम कौर के निधन पर दुख जताते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करे। उन्होंने कहा कि श्रीमती प्रेम कौर की स्मृति और नेक विचार हमेशा दिलों में जीवित रहेंगे। बोले-दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

विधानसभा अध्यक्ष की मां के निधन का समाचार पाकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल दिल्ली से शोक व्यक्त जताने कल्याण फार्म पहुंंचे। उन्होंने श्रीमती कौर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। केंद्रीय मंत्री परिवार के सदस्यों से भी मिले और उन्हें सांत्वना दी। उल्लेखनीय है कि श्रीमती कौर का बीती रात निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थीं। आज गांव कुटैल में दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण,भाजपा कार्यसमिति सदस्य आजाद सिंह नेहरा, स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती, कविंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– बैंक के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने निर्माणाधीन रिंग रोड का किया निरीक्षण
अधिकारियों से बैठक कर रिंग रोड के कार्य में तेजी की बनाई रणनीति, गैस सिलेंडरों को लेकर मची अफरा तफरी पर भी की अपील

घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण (Harvinder Kalyan) ने आज करनाल में निर्माणाधीन रिंग रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े और परियोजना को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। वहीं गैस सिलेंडरों को लेकर बनी स्थिति पर हरविंद्र कल्याण ने लोगों से अपील की कि कभी कभी इस प्रकार की परिस्थितियां भी बनती है जो किसी के हाथ में नहीं होती और यह एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का विषय है और जब भी इस प्रकार का विषय होता है तो अलग-अलग क्षेत्रों में उसका दुष्प्रभाव भी पड़ता है। लेकिन लोगों को पूरे तरीके से संयम भी बरतना चाहिए क्योंकि हमारे देश का नेतृत्व बहुत ही मजबूत हाथों में है और ऐसी स्थिति में किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। Gharaunda News

वीरवार को निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रिंग रोड का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा घरौंडा हल्के में आता है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण के बाद क्षेत्र का विकास बढ़ेगा। यह प्रोजेक्ट युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।

कल्याण ने कहा कि समय-समय पर रिंग रोड का निरीक्षण किया जा रहा है। पिछले एक वर्ष में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा 100 से अधिक विषयों का निराकरण किया जा चुका है। वर्तमान में रिंग रोड से संबंधित जो भी समस्याएं या मांगें सामने आई हैं, उन पर आज अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई है। इन सभी विषयों पर एक औपचारिक प्रस्ताव बनाकर जल्द ही एनएचएआई को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट सत्र की समाप्ति के बाद वे स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ इस प्रोजेक्ट और किसानों की मांगों पर विशेष चर्चा करेंगे। Gharaunda News

यह भी पढ़ें:– Food Poisoning Incident: पलामू में शादी के खाने से हड़कंप, 100 से अधिक लोग बीमार

फोटो कैप्शन-रिंग रोड का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण

घरौंडा के हसनपुर गांव में 100 एकड़ में बनेगा डियर पार्क
रिंग रोड के निर्माण से घरौंडा क्षेत्र में खुलेंगे विकास के नये द्वार – हरविंद्र कल्याण

बजट में घरौंडा के लिए मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं

घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। हरविंदर कल्याण (Harvinder Kalyan) ने कहा कि रिंग रोड निर्माण के बाद घरौंडा में विकास के नए द्वार खुलेंगे। रिंग रोड का 70 प्रतिशत हिस्सा घरौंडा क्षेत्र में आता है। जब घरौंडा की मेडिकल यूनिवर्सिटी शुरू हो जाएगी तो घरौंडा का नक्शा ही अलग होगा। हरविंदर कल्याण घरौंडा के रामलीला मैदान में होलिका दहन कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू थे।उन्होंने होली की सुभकामनाये देते हुये क्षेत्र के लोगों को खुशखबरी दी कि मेडिकल यूनिवर्सिटी शुरू होने के बाद आठ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनेंगे और दूर-दूर से लोग यहां इलाज के लिए आया करेंगे। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। आधे हरियाणा के मेडिकल कॉलेज इस यूनिवर्सिटी के साथ जुड़ेंगे। इसका सबसे ज्यादा लाभ घरौंडा क्षेत्र को मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाएं और ज्यादा बेहतर होंगी। Gharaunda News

100 एकड़ में बनेगा डियर पार्क

हसनपुर गांव में डियर पार्क का निर्माण होगा। यह पार्क सौ एकड़ जमीन में डेवलप किया जाएगा। कल्याण ने कहा कि यह लोगों के लिए ऐसा स्थान होगा जहां पार्क भी होगा और लोग बच्चों के साथ वहां जा सकेंगे। दूर-दूर से लोग वहां आया करेंगे। रिफाइनरी, पुलिस अकादमी, एनसीसी अकादमी, मेडिकल यूनिवर्सिटी आदि प्रोजेक्ट के कारण वह एक ऐसा स्थान बनेगा,जहां पर लोग अपने परिवारों के साथ आया करेंगे। इसके लिए लगभग 85 करोड रुपए का प्रोजेक्ट हरियाणा सरकार द्वारा बनाया गया है। अभी 50 करोड रुपए का प्रावधान हरियाणा सरकार ने किया है। जिसके लिए हरविंदर कल्याण ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

दिल्ली से करनाल आएगी रैपिड रेल, घरौंडा में बनेंगे तीन स्टेशन | Gharaunda News

हरविंदर कल्याण ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते मनोहर लाल जी ने रैपिड रेल लाने की घोषणा की थी। संयोग से जिस मंत्रालय का चार्ज मनोहर लाल जी के पास है, उसी मंत्रालय का यह प्रोजेक्ट है। यह एक मेगा प्रोजेक्ट है जिस पर साढे 34 हजार करोड रुपए खर्च आयेंगे। कल्याण ने कहा कि तीन स्टेशन घरौंडा क्षेत्र में बनेंगे, जिससे हमारा क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छूने का काम करेगा।

घरौंडा में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का नया सेक्टर होगा डेवलप

हरविंदर कल्याण ने कहा कि लंबे समय से अनेक समस्याएं घरौंडा क्षेत्र में लंबित थीं ।पिछले 11 सालों में उनका निराकरण किया गया है। एनसीसी अकैडमी,लड़कियों का कॉलेज, मेडिकल यूनिवर्सिटी, रिंग रोड, स्वास्थ्य व शिक्षा से संबंधित अनेक प्रोजेक्ट घरौंडा में आए हैं।

अब मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का एक सेक्टर भी घरौंडा में विकसित होगा। सेक्टर विकसित होने के बाद बहुत ही अच्छी व्यवस्था घरौंडा वासियों को अपने नजदीक ही मिलेगी। घरौंडा शहर का विस्तार होगा।

नई व्यवस्थाओं के कारण लाइन पार का क्षेत्र फुरलक तक विकसित हो गया है। एनसीसी अकैडमी के कारण हमारा शहर अराईपुरा को टच करेगा।रिंग रोड के कारण घरौंडा शहर का अभूतपूर्व विकास होगा।इससे आने वाले समय में हमारे छोटे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा।

घरौंडा में वॉलीबॉल का बनेगा इंडोर स्टेडियम

आने वाले समय में घरौंडा क्षेत्र में वॉलीबॉल का इंडोर स्टेडियम भी बनाया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। स्टेडियम बनने के बाद वॉलीबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे खिलाड़ी अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकेंगे। Gharaunda News

यह भी पढ़ें:– Holi Milan Samaroh: लॉयंस क्लब पिहोवा रॉयल का होली मिलन एवं चार्टर नाइट समारोह धूमधाम से संपन्न:- डीडी

बजट सत्र की व्यस्तता के बीच विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनी जन समस्याएं
होली से पहले कल्याण फार्म पर जनसुनवाई, गांवों की चौपाल, नाला, सड़क और आवास अनुदान के मुद्दे उठे

घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अपने कल्याण फार्म पर जनसुनवाई कर सामूहिक और निजी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि क्षेत्र के लोग उनके लिए परिवार जैसे हैं। इसलिए वे व्यस्तता के बावजूद लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता में शामिल है। वे कोशिश करते हैं कि मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का हल कराया जाए।

फूसगढ़ गांव के ग्रामीणों ने पाल समाज की चौपाल की चारदीवारी, रसोईघर और एक कमरे के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाने की मांग रखी। साथ ही नाला पक्का करवाने, स्कूल को अपग्रेड करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने और एससीबीसी कॉलोनी में गलियां व सीवरेज डलवाने का अनुरोध किया। इस पर हरविन्द्र कल्याण ने आश्वासन दिया कि गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा और जरूरी कार्य प्राथमिकता से करवाए जाएंगे।

गांव पूंडरी निवासी मोनिका ने अम्बेडकर नवनीकरण आवासीय योजना के तहत मकान मरम्मत के लिए स्वीकृत 80 हजार रुपए की अनुदान राशि दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वीकृत अनुदान का लाभ जल्द दिलवाया जाएगा। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल और शुगर मिल करनाल के कर्मचारियों ने सुरक्षा कर्मी का पदनाम बदलकर सुरक्षा गार्ड करने और नियमानुसार वेतन दिलवाने की मांग उठाई। इस पर हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर समाधान किया जाएगा।

शाहजानपुर में अधूरी चौपाल पूरी होगी | Gharaunda News

गांव शाहजानपुर (धयाना) निवासी सतपाल वाल्मीकि ने चौपाल के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करवाने का अनुरोध किया। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी चौपाल को अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। गांव रायपुर जाटान निवासी रोहताश पहलवान ने गांव में फिरनी का निर्माण, बीपीएल कॉलोनी में पीने के पानी की लाइन, गलियों का निर्माण और वाल्मीकि भवन में बड़ा हॉल बनवाने की मांग रखी। अध्यक्ष ने इन सभी कार्यों को हरसंभव पूरा करवाने का भरोसा दिया।

झिमरेहड़ी में रास्ता और पानी निकासी का मुद्दा

गांव झिमरेहड़ी निवासी सलिंद्र मोकल, राजेश नंबरदार और जसबीर फौजी सहित ग्रामीणों ने रिंग रोड के साथ रास्ता पक्का करवाने और खेतों से पानी निकासी के लिए रिंग रोड़ के साथ नाले के निर्माण का आवेदन दिया। हरविन्द्र कल्याण ने आश्वासन दिया कि इन कार्यों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द पूरा करवाया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान लोगों में संतोष नजर आया।

यह भी पढ़ें:– ठगी के लिए विदेश में बैठे साइबर ठगों के तीन साथी काबू

अवैध कालोनियों के खिलाफ कल्याण ने अपनाया सख्त रुख
प्रबुद्धजन कार्यक्रम में स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा किसी भी सूरत में कोई गलत काम नहीं होने देना

वार्ड स्तर पर भी निगरानी कमेटी गठित करें: कल्याण

हरविंद्र कल्याण ने कहा सरकार के एक-एक पैसे का हो सदुपयोग

घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: अवैध कालोनियों को लेकर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण पूरी तरह से सख्त दिखाई दिए। उन्होंने कहा चालीस-चालीस वर्षों से गारे में पड़े लोगों को हमने निकालने का कार्य किया।पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल ने कानून बदल कर उन कालोनियों को वैध करने का काम किया ताकि जनता को मूल भूत सुविधाएं मिल सके। लेकिन उसका ये मतलब कतई नहीं की अवैध कालोनी काटे जाने का हमने लाइसेंस दे दिया हो। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने प्रबुद्धजनों से आह्वान किया इलाके में किसी भी तरह का कोई गलत काम नहीं होने देना है। Karnal News

उन्होंने कहा सस्ते प्लाट का झांसा देकर लोगों को अवैध कालोनियों में फंसा दिया जाता है और कुछ लोग मुनाफा कमा कर निकल जाते है। जो कालोनी काटता है उस का फर्ज था प्लाट लेने वालों को तमाम सुविधाएं दे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा भविष्य में अवैध कालोनी ना पनपे उसके लिए चौकन्ने रहना है सावधान रहना है।स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने अवैध कालोनियों को पूरी तरह से गलत करार देते हुए शहर के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों से आह्वान किया झांसे में ना आए और गलत काम ना होने दे।

सामूहिक कार्यों में बढ़ाए भागीदारी | Karnal News

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सामूहिक विकास कार्यों में जनभागेदारी बढ़ाएं जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा इलाके में चल रहे विकास कार्यों पर निगरानी के लिए वार्ड स्तर पर समितियों का गठन करें। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा।

प्रबुद्ध जनों ने किया जोरदार अभिन्नदन

घरौंडा अग्रवाल भवन में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए स्पीकर हरविंद्र कल्याण का सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों, प्रबुद्धजनों ने जोरदार अभिन्नदन किया और कहा कि घरौंडा की राजनीति में स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने एकअलग अंदाज में जन भागीदारी को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। जिसके चलते आज घरौंडा विकास कार्यों में अग्रणी है।

हम सब एक परिवार है: कल्याण

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि परिवार का मुखिया न केवल सदस्यों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता है बल्कि उसे घर की कई तरह की चिंताएं भी रहती हैं। सदस्यों की जरूरतों का भी ध्यान रखना पड़़ता है। कुछ जरूरतें जल्दी पूरी हो जाती हैं और कुछ में समय लगता है। श्री कल्याण ने कहा कि वे भी घरौंडा क्षेत्र को अपना परिवार मानते है।जिसकी तरक्की व खुशहाली के लिए वे अपनी ओर से कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। Karnal News

बच्चों का बौद्धिक विकास भी जरूरी

कल्याण ने कहा कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर को और अधिक सुंदर व स्वच्छ बनाने तथा बच्चों को संस्कारित बनाने के लिए प्रबुद्धजनों से सुझाव लेना है। श्री कल्याण ने कहा कि क्षेत्र का हर बच्चा तरक्की करे, आत्मनिर्भर बने, परिवार का सम्मान बढ़ाए और राष्ट्र हित में यथासंभव योगदान करे, इस भाव के साथ मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि सुख-दुख जीवन का हिस्सा है। पद अथवा ताकत पाकर व्यक्ति को अंहकार नहीं करना चाहिए।

तरक्की केवल भवनों से नहीं होती। बच्चों का बौद्धिक विकास जरूरी है। स्कूलों में अच्छे शिक्षक व अस्पतालों में डाक्टरों का होना आवश्यक है। सरकार इस दिशा में उचित कदम उठा रही है। कर्मचारियों की कमी हमेशा रही है लेकिन हमें उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करते हुए आगे बढऩा है। नैतिकता के आधार पर भी समाज की भलाई के लिए काम करना होगा।

विकास कार्यों पर निगरानी जरूरी: कल्याण

हरविंद्र कल्याण ने कहा कि शहर और सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए मंथन करना होगा। चल रहे विकास कार्यों पर निगरानी के लिए हर वार्ड में कमेटियां गठित करनी होंगी। सरकार के एक-एक पैसे का सदुपयोग होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसी सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है। पिछले 11 सालों में घरौंडा हलके में भी विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं। अवैध कालोनियों को नियमित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कानून में बदलाव किया। शहर की करीब 50 कालोनियां वैध घोषित की जा चुकी हैं। इनमेंं मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं।

प्रबुद्धजनों ने कल्याण के समक्ष रखे सुझाव

प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में शहर के लगभग सभी वार्डो से सभी वर्गों से संकड़ों की तादाद में प्रबुद्धजनों शामिल हुए। शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने भी हिस्सेदारी की। स्पीकर हरविंद्र कल्याण के समक्ष सभी ने शहर को और अधिक सुंदर बनाए जाने के सुझाव रखे। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने सभी के सुझाव सुने और भरोसा दिलाया कि शहर के नागरिकों ने जो सुझाव उन्हें दिए है उन पर कार्य शुरू होगा और सौंदर्यकरण किया जाएगा। Karnal News

ये रहे मौजूद

पूर्व चेयरपर्सन सुभाष गुप्ता, रमेश गुप्ता, कृष्ण शर्मा, पूर्व चेयरमैन निर्मल बैरागी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, नगर पालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता,एसडीएम राजेश सोनी, मंडल प्रधान रोहित भंडारी तथा विभिन्न वार्डों के पार्षद भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– Weather Update: धुंध के आगोश में रहा उत्तर भारत, इस दिन से गरज-चमक के साथ बारिश के आसार