Gas Cylinders - Sach Kahoon Hindi

LPG Cylinder Shortage: रसोई गैस की कीमतों और किल्लत के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों पर गैस के दामों पर वृद्धि सरकार की संवेदनहीनता: रेणू बाला

बवानीखेड़ा (सच कहूँ न्यूज)। Bawani Khera News: रसोई गैस की कीमतों में हालिया 60 रुपये की भारी बढ़ोतरी और बाजार में सिलेंडरों की भारी किल्लत ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर शनिवार को ग्रामीण कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रेणू बाला के नेतृत्व में महिलाओं ने कस्बा बवानीखेड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया। खाली सिलेंडर हाथ में लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए रेणू बाला ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की बहुप्रचारित उज्ज्वला योजना पूरी तरह विफल साबित हुई है। Bawani Khera News

उन्होंने कहा कि सरकार ने उज्ज्वला के नाम पर सिलेंडर तो बांट दिए, लेकिन आज गैस की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के पास सिलेंडर भरवाने की हैसियत नहीं रही। उज्ज्वला का ढोल अब फट चुका है। रेणू बाला ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने महंगाई कम करने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। 60 रुपये की सीधी वृद्धि को उन्होंने आम आदमी की जेब पर डाका करार दिया। उन्होंने तर्क दिया कि जनता पहले से ही बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही है, ऐसे में गैस के दामों में यह बेतहाशा बढ़ोतरी सरकार की संवेदनहीनता को दशार्ती है। दामों में वृद्धि के साथ-साथ क्षेत्र में सिलेंडरों की भारी कमी भी एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। Bawani Khera News

यह भी पढ़ें:– दो लोगों को अगवा कर 20 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने किया काबू

Gas Cylinder News: गैस सिलेंडर बुकिंग में सर्वर डाउन होने और ओटीपी नहीं आने से गैस उपभोक्ता परेशान
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में स्थित गैस एजेंसी पर भी गैस की किल्लत की खबर से परेशान उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए कई कई घंटों तक कतारों में लगे रहे। जबकि एजेंसी संचालकों के अनुसार एजेंसी पर किसी भी प्रकार की गैस की किल्लत नहीं है बल्कि गैस बुकिंग में दिक्कत आ रही है। जिस उपभोक्ता की गैस सिलेंडर की बुकिंग हो गई है उसको सिलेंडर दिया जा रहा है। ऐसे में कई जगह गैस की कालाबजारी की बात भी सामने आ रही है। वही सरकार और प्रशाशन गैस की कालाबाजारी पर सख्त रुख अपनाए हुए है और प्रशाशन की संबंधित विभाग के साथ कई दौर की मीटिंग हो चुकी है।

घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग ना होने से उपभोक्ता गैस एजेंसी पर घंटों लाइन में लगकर परेशान रहे। एजेंसी संचालकों के अनुसार बुकिंग के बाद आसानी से मिल रहा है सिलेंडर। एजेंसी संचालकों के अनुसार सिलेंडर बुकिंग सर्वर में दिक्कत होने के कारण ओटीपी नहीं जा रहा जिसके चलते गैस सिलेंडर बुक नहीं हो रहा है।

ज्ञात हो कि अमेरिका ईरान के युद्ध के बाद देश में पेट्रोलियम उत्पादों में दिक्क्त सामने आई है जिसके चलते गैस उपभोक्ता गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने के लिए मारामारी कर रहे है और एजेंसी पर घंटों लाइन में लग रहे है। Pratap Nagar News

प्रताप नगर स्थित गैस एजेंसी पर और दिनों के चलते दो दिन से गैस उपभोक्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। लेकिन बुकिंग के लिए सर्वर डाउन होने से ओटीपी नहीं आने के कारण गैस बुक नहीं हो पाई और गैस उपभोक्ताओं को कई घंटे का इंतजार करना पड़ा। हालांकि एजेंसी संचालक दिनेश नेहरा का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन बुकिंग होने के बाद ही गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। यह कंपनी का नियम है।

वही दुर्गा गैस एजेंसी पर भी गैस उपभोक्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। प्रताप नगर एजेंसी संचालक परवीन वालिया का कहना है कि उनके यहां पर भी गैस की कोई किल्लत नहीं है लेकिन लिए बुकिंग होना जरूरी है।

वही एक गैस एजेंसी पर गैस उपभोक्ताओं ने कई घंटे तक गैस ना मिलने के कारण हंगामा कर दिया। उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े होकर सिलेंडर न मिलने से नाराज थे। बुढ़िया चौक अमादलपुर स्थित गैस एजेंसी पर गुरुवार को उस समय हंगामे जैसे हालात बन गए जब बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया। वहां गैस उपभोक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं दिया जा रहा, जबकि कुछ जगहों पर होटल और अन्य स्थानों पर सिलेंडर रखे दिखाई देते हैं। लाइन में खड़ी महिलाओं ने बताया कि उन्हें छोटे बच्चों को छोड़कर यहां घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। Pratap Nagar News

उनका कहना है कि जब से गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं तब से कुछ लोगों का आरोप है कि गोदाम के अंदर 940 रुपये में सिलेंडर दिए जाने की बात सामने आ रही है।स्थानीय लोगों सुमन, सरोजिनी, फुरकान, जसविंदर कौर, रमेश कुमार, पूनम देवी और आदित्य यादव ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आम जनता को समय पर सिलेंडर मिलना चाहिए ताकि लोगों को इस तरह लाइन में खड़ा न रहना पड़े।वहीं इस मामले में जब एजेंसी के स्टाफ सदस्य सुरेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 25 दिन से पहले नया सिलेंडर नहीं दिया जा सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ता के मोबाइल पर ओटीपी आने के बाद ही सिलेंडर दिया जाता और उन्होंने कहा कि हमारे पास एक गाड़ी आती है जिसमें सिलेंडर 360 वह 350 होते हैं फिर हमने उनसे बात की की गोदाम के अंदर 940 रुपये में सिलेंडर दिए जाने के आरोपों पर सुरेश कुमार ने साफ तौर पर इनकार किया और कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है।अब देखना यह होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और लोगों की समस्या का समाधान कब तक हो पाता है। प्रताप नगर से एजेंसी संचालक परवीन वालिया ने बताया कि एजेंसी पर गैस की कोई किल्लत नहीं है लेकिन बुकिंग होने के बाद ही सिलेंडर दिया जा रहा है।

इस बारे में इंडेन गैस के अंबाला जॉन के सीनियर सेल ऑफिसर मनोज कुमार ने बताया कि गैस के उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसी भी तरह से गैस की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। उपभोक्ता धैर्य बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान ना दें। कालाबजारी करने वालों पर सरकार और प्रशाशन पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। Pratap Nagar News

यह भी पढ़ें:– Food Poisoning Incident: पलामू में शादी के खाने से हड़कंप, 100 से अधिक लोग बीमार

LPG Cylinder Shortage: दिल्ली हाईकोर्ट के लॉयर्स कैंटीन में एलपीजी गैस खत्म, नहीं बन सका दोपहर का भोजन
नई दिल्ली (एजेंसी)। Lawyers’ Canteen: दिल्ली हाईकोर्ट की लॉयर्स कैंटीन में फिलहाल मुख्य भोजन नहीं पकाया जा पा रहा है क्योंकि एलपीजी गैस सिलेंडर खत्म हो गया है। प्रबंधन ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि जैसे ही गैस मिलेगी, पूरा भोजन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

कैंटीन प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गैस की उपलब्धता अभी नहीं है, इसलिए भोजन तैयार नहीं किया जा सकता। गैस सप्लाई कब तक बहाल होगी, इसकी अभी कोई निश्चित जानकारी नहीं है लेकिन जैसे ही सिलेंडर मिलते हैं, भोजन फिर से परोसना शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रबंधन ने सभी से सहयोग की अपील की है।

इस बीच, वकीलों और कर्मचारियों के लिए सैंडविच, सलाद, फ्रूट चाट और अन्य स्नैक्स उपलब्ध रहेंगे और इन्हें नियमित रूप से परोसा जाएगा। कैंटीन प्रबंधन ने इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए सभी से सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि यह अस्थायी समस्या है और पूरी कोशिश की जा रही है कि मुख्य भोजन जल्द उपलब्ध कराया जाए। Lawyers’ Canteen

कैंटीन की यह सूचना लॉयर्स कैंटीन, दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से आधिकारिक रूप से जारी की गई है। इसमें वकीलों और कोर्ट कर्मचारियों से विनम्र अनुरोध किया गया है कि इस दौरान हल्के नाश्ते का ही सेवन करें और असुविधा को समझें। प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि जैसे ही गैस सिलेंडर की सप्लाई बहाल होगी, भोजन बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

इस पूरे समय के दौरान कैंटीन का स्टाफ लगातार निगरानी और व्यवस्था बनाए रखने में जुटा रहेगा ताकि वकील और कर्मचारी ज्यादा परेशान न हों। लॉयर्स कैंटीन का मकसद है कि सबको समय पर भोजन मिल सके और कोई भी परेशानी ज्यादा लंबी न चले। इसलिए फिलहाल हल्के नाश्तों पर ध्यान दिया जा रहा है और मुख्य भोजन के लिए इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें:– Hanumangarh Theft News: घर की अलमारी से सोने के गहने चोरी

Petrol-Diesel News: रसद विभाग की कार्रवाई में अवैध पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त
Petrol-Diesel News: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निदेर्शानुसार और जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देशन में शनिवार को ग्राम अरायण में अवैध पेट्रोल एवं डीजल के बेचान के संबंध में कार्रवाई हेतु दुकानों की जांच की गई। मौके से अवैध पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर (Gas Cylinders) जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान अरायण में राजकुमार पुत्र भगवान दास अरोड़ा उर्फ राजू की चार दुकान, गोदाम पर 3002 लीटर पेट्रोल तथा 9990 लीटर डीजल जब्त किया गया। Sri Ganganagar News

380 लीटर पेट्रोल तथा 610 लीटर डीजल की अवैध बिक्री | Sri Ganganagar News

इसी प्रकार ग्राम अरायण में जितेंद्र कुमार सिंधी की दुकान से 380 लीटर पेट्रोल तथा 610 लीटर डीजल की अवैध बिक्री करते हुए पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। मौके पर इस कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली माप, हस्तचालित यंत्र भी जब्त किए गए। इसी तरह गंगानगर शहर में गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग एवं व्यवसायिक दुरुपयोग के रोकने के संबंध में कार्रवाई करते हुए एसएसबी रोड की गली नंबर 9 में सुभाष चंद्र की दुकान पर चार घरेलू गैस सिलेंडर एवं एक व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किया गया।

रिफिलिंग कार्य में प्रयुक्त होने वाली बांसुरी, दो रिफलिंग में प्रयुक्त होने वाली बिजली चालित मोटर तथा प्लास्टिक पाइप भी जब्त की गई। टीम में जिला रसद अधिकारी सुश्री कविता सिहाग, विजेंद्र पाल प्रवर्तन अधिकारी, धर्मपाल पूनिया प्रवर्तन निरीक्षक, पुलिस चौकी अरायण के विनोद कुमार, इकबाल सिंह वाहन चालक शामिल रहे। Sri Ganganagar News

PM Internship Scheme 2024: इंटर्नशिप करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी! इस पोर्टल पर पंजीकरण शुरू!