Pakistan Cricket News - Sach Kahoon Hindi

Pakistan Super League: पाकिस्तान सुपर लीग तो होगी लेकिन दर्शक नहीं होंगे! खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे मुकाबले
PSL 2026: नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है, लेकिन खाड़ी युद्ध के बीच पेट्रोल जैसे संसाधनों को बचाने के लिए इसे सिर्फ दो ही वेन्यू पर खेला जाएगा। इस बीच दर्शकों के लिए स्टेडियम के दरवाजे बंद रहेंगे। इसकी जानकारी रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट के प्रमुख मोहसिन नकवी ने दी है।यह फैसला आठ फ्रेंचाइजी के साथ एक लंबी बैठक और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ परामर्श के बाद लिया गया है। Pakistan Super League

लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नकवी ने कहा, “पाकिस्तान सुपर लीग अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 26 मार्च को शुरू होगा, क्योंकि हमें इसकी विश्वसनीयता बनाए रखनी है। इसे बाद में आयोजित करने के लिए कोई और समय उपलब्ध नहीं था।” नकवी ने कहा, “मैं पेशावर के उन फैंस से माफी मांगता हूं, जिन्हें पहली बार पीएसएल मैच देखने का मौका मिलने वाला था, और मुझे उम्मीद है कि अगली बार उन्हें और अधिक मैच देखने को मिलेंगे।”

नुकसान की भरपाई के लिए सभी फ्रेंचाइजी को वित्तीय मुआवजा दिया जाएगा

दर्शकों की अनुपस्थिति के कारण ‘गेट मनी’ (टिकटों की बिक्री से होने वाली आय) के नुकसान की भरपाई के लिए सभी फ्रेंचाइजी को वित्तीय मुआवजा दिया जाएगा। पीएसएल का एक नया कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा, जिसमें वेन्यू के तौर पर लाहौर और कराची शामिल होंगे। सरकार की ओर से ईंधन की आपूर्ति को सख्ती से नियंत्रित किया जा रहा है। इसके चलते पेशावर, मुल्तान, रावलपिंडी और फैसलाबाद को कार्यक्रम से हटा दिया गया, ताकि ईंधन की खपत कम हो और संसाधनों की बचत हो सके। संसाधनों को बचाने के लिए भव्य उद्घाटन समारोह को रद्द कर दिया गया है। नकवी ने बताया कि मुकाबलों की तैयारी के लिए अधिकांश अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के सोमवार सुबह तक पहुंचने की उम्मीद है। Pakistan Super League

‘टेलीकॉमएशियास्पोर्ट्स’ की पिछली रिपोर्ट्स में बताया गया था कि विदेशी खिलाड़ियों, विशेष रूप से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को खाड़ी क्षेत्र से होकर पाकिस्तान पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, अब नकवी ने इस पर एक अलग दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है।

उल्लेखनीय है कि जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी और श्रीलंका के दासुन शनाका ने पीएसएल टीमों के साथ अनुबंध करने के बाद आईपीएल में शामिल होने का फैसला किया है। ऐसे में नकवी ने चेताया है कि जो विदेशी खिलाड़ी या तो मैच में शामिल नहीं होते हैं या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अधिक आकर्षक प्रस्तावों के लिए अपने पीएसएल कॉन्ट्रैक्ट को बीच में ही छोड़ देते हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Pakistan Super League

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान होगा वर्ल्ड कप से बाहर? नामीबिया के साथ करो या मरो की स्थिति!
T20 World Cup 2026: कोलंबो। Pakistan Cricket Team बुधवार को Namibia Cricket Team के विरुद्ध अपना अंतिम ग्रुप चरण मुकाबला खेलेगी। यह मैच Sinhalese Sports Club Cricket Ground में आयोजित होगा। पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी परिणाम पर उसके अगले दौर ‘सुपर-8’ में प्रवेश की संभावनाएँ निर्भर हैं। ICC Men’s T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड और यूएसए के विरुद्ध लगातार जीत से की थी। किंतु भारत के हाथों 61 रनों की हार ने उसकी स्थिति जटिल बना दी। Cricket News

ग्रुप-ए में वर्तमान परिदृश्य इस प्रकार है: | Cricket News

भारत शीर्ष स्थान पर

यूएसए दूसरे स्थान पर

पाकिस्तान तीसरे स्थान पर

नीदरलैंड चौथे

नामीबिया पाँचवें स्थान पर

पाकिस्तान और यूएसए के समान अंक (4) हैं, किंतु कमजोर रनरेट के कारण पाकिस्तान पीछे है।

जीत ही एकमात्र विकल्प

यदि पाकिस्तान नामीबिया को पराजित करता है तो उसके 8 अंक हो जाएंगे और वह बिना किसी गणितीय उलझन के सुपर-8 में प्रवेश कर जाएगा। पराजय की स्थिति में उसका अभियान समाप्त हो सकता है, क्योंकि बेहतर रनरेट के आधार पर यूएसए आगे बढ़ सकती है।

नामीबिया को हल्के में लेना भूल होगी | Cricket News

कागज़ी आकलन में नामीबिया अपेक्षाकृत कमजोर दिखती है, किंतु इस प्रतियोगिता में उसने अपनी गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ा है। भारत के विरुद्ध उसने अंतिम क्षणों में पाँच विकेट लेकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया था। नामिबियाई कप्तान Gerhard Erasmus ने उस मैच में शानदार स्पिन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट प्राप्त किए थे। यदि वह अपनी लय बरकरार रखते हैं तो पाकिस्तान की बल्लेबाजी के लिए चुनौती खड़ी हो सकती है।

इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम अपेक्षित स्थिरता नहीं दिखा पाया है। यदि नामीबिया की गेंदबाजी अनुशासित रही तो मैच रोमांचक हो सकता है। पाकिस्तान इस मुकाबले को किसी भी परिस्थिति में हल्के में लेने का जोखिम नहीं उठाएगा।

मौसम  | Cricket News

कोलंबो में वर्षा की आशंका व्यक्त की गई है, किंतु मैच प्रारंभ के समय बारिश की संभावना सीमित है। यदि वर्षा बाधा बनती है तो ओवरों में कटौती या समय-सारणी में परिवर्तन संभव है। वर्षा के कारण मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक प्राप्त होगा, जिससे पाकिस्तान के कुल पाँच अंक हो जाएंगे और वह अगले चरण में प्रवेश कर सकता है।इतिहास में दोनों टीमों के मध्य एक ही टी20 मुकाबला हुआ है, जिसमें पाकिस्तान विजयी रहा था। अब देखना यह है कि क्या पाकिस्तान अपनी प्रतिष्ठा और उम्मीदों को बनाए रखते हुए सुपर-8 का टिकट सुनिश्चित कर पाता है या नहीं।

Asia Cup 2025: पीसीबी का बड़ा फैसला! बाबर आज़म व मोहम्मद रिज़वान जैसे वरिष्ठ बल्लेबाज़ टीम से किये बाहर
Asia Cup 2025: नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को त्रिकोणीय श्रृंखला और एशिया कप 2025 के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान जैसे वरिष्ठ बल्लेबाज़ों को बाहर कर बड़ा फैसला लिया गया है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह चयन किसी आश्चर्य से कम नहीं माना जा रहा, क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान के टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इनका बाहर होना पाकिस्तान की टी20 रणनीति में नए युग की शुरुआत को दर्शाता है। Asia Cup News

30 वर्षीय बाबर आज़म टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2016 से अब तक 39.83 की औसत से 4,223 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 36 अर्धशतक निकले। बाबर ने अब तक 447 चौके और 73 छक्के जड़े हैं। एशिया कप 2022 में बाबर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहाँ उन्होंने छह मैचों में केवल 68 रन बनाए। इसके बावजूद वे पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में शामिल रहे। उनका आखिरी टी20 मुकाबला दिसंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था।

मोहम्मद रिज़वान के नाम एक शतक और 30 अर्धशतक दर्ज

33 वर्षीय मोहम्मद रिज़वान ने 2015 से अब तक खेले गए 106 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 47.41 की औसत से 3,414 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 30 अर्धशतक दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 285 चौके और 95 छक्के लगाए। रिज़वान पाकिस्तान के लिए टी20 में दूसरे सबसे बड़े रन-स्कोरर हैं। एशिया कप 2022 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह मैचों में 56.20 की औसत से 281 रन जुटाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे। इस टूर्नामेंट में उनकी 78 रन की नाबाद पारी यादगार रही।

संयोग यह रहा कि बाबर की तरह रिज़वान ने भी दिसंबर 2024 में ही दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध अपना अंतिम टी20 खेला था। इस श्रृंखला में वे कप्तान थे और पहले मैच में 74 रन की पारी खेली थी, जबकि दूसरे मैच में केवल 11 रन बना सके। पाकिस्तान यह श्रृंखला 0-2 से हार गया था। Asia Cup News

Pakistan Cricket News: पीसीबी ने जमान को कारण बताओ नोटिस जारी किया
लाहौर (एजेंसी)। Pakistan Cricket News: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट श्रृंखला में बल्लेबाज बाबर आजम को टीम से बाहर किए जाने के बाद फखर जमान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। फखर जमान ने दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच से बाबर आजम को बाहर किए जाने की खबर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में टिप्पणी की थी। जबकि उस समय तक पीसीबी ने अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा भी नहीं की थी। फखर ने इस फैसले को चिंताजनक बताते हुए कहा था कि पाकिस्तान के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बाबर आजम को बाहर किया जाना गलत संदेश देगा। फखर ने बोर्ड को खिलाड़ियों को नीचा दिखाने के बजाय उन्हें संरक्षित करने की मांग की थी। Pakistan Cricket News

पीसीबी ने फखर जमान की इस पोस्ट पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने कहा है कि एक केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी होने के नाते फखर को बोर्ड के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। फखर ने अब तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है। आचार संहिता के कथित उल्लंघन पर जुमार्ना फखर के जवाब पर निर्भर करेगा। पीसीबी ने पिछले दो वर्ष से टेस्ट मैच में खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर को बाहर किए जाने के पीछे आॅस्ट्रेलिया, जिÞम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रÞीका में होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला का हवाला देते हुए कहा था कि बाबर को आराम दिया गया है। Pakistan Cricket News

यह भी पढ़ें:– Civil Hospital: नागरिक अस्पतालों में बदला ओपीडी का समय