CM Nayab Singh Saini - Sach Kahoon Hindi

CM Nayab Singh Saini: एचएसएससी का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जल्द होगा जारी, युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की समयबद्ध जानकारी
HSSC Recruitment Calendar: सोनीपत, सचकहूं/हेमंत कुमार। प्रदेश मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सुझावों को गंभीरता से लेकर भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और अभ्यर्थी हितैषी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का वार्षिक भर्ती कैलेंडर तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र जारी किया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को वर्षभर की भर्ती प्रक्रिया, आवेदन, परीक्षा, परिणाम और नियुक्ति की संभावित समय-सीमा की पहले से जानकारी मिल सकेगी तथा वे अपनी तैयारी बेहतर ढंग से कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी वीरवार को सोनीपत में "छात्र संवाद मुख्यमंत्री के साथ" कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को उनके प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक—एक करके विद्यार्थीयो के प्रश्नों का जवाब देते हुए उनकी शंकाओं को दूर किया। साथ ही उनके सुझावों पर भी साकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। Haryana News

संवाद के दौरान विद्यार्थी अंजलि ने एचएसएससी का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने का सुझाव दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) का वार्षिक कैलेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है तथा अब एचएसएससी का वार्षिक भर्ती कैलेंडर भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ भर्तियां कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से जुड़ी होती हैं, इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर व्यवस्थित कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। इससे युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की पूर्व जानकारी मिलेगी और वे अपनी तैयारी सुनियोजित तरीके से कर सकेंगे।

विद्यार्थी नीरज ने सीईटी के आधार पर विभिन्न भर्तियों में पात्रता तथा भर्ती परीक्षाओं के स्पष्ट पाठ्यक्रम के संबंध में अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीईटी लागू करने का उद्देश्य युवाओं को बार-बार प्रारंभिक परीक्षाएं देने की परेशानी से राहत देना और भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने परीक्षा के दौरान परिवहन, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाकर अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि सीईटी के माध्यम से युवाओं को विभिन्न भर्तियों में अवसर मिल रहा है तथा इसकी प्रक्रिया और दायरे को और अधिक स्पष्ट एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है। Haryana News

विद्यार्थी तनुज ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बस पास की सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले से ही विद्यार्थियों के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतिदिन कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाले विद्यार्थियों की जरूरतों को भी सरकार समझती है। इस सुझाव पर सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार किया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को राहत मिल सके।

विद्यार्थी सोनू ने कोचिंग फीस पर जीएसटी समाप्त करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय पहले से ही जीएसटी के दायरे से बाहर हैं, जबकि कोचिंग संस्थानों पर जीएसटी का विषय जीएसटी परिषद के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं जीएसटी परिषद के सदस्य हैं और विद्यार्थियों के इस सुझाव को परिषद के समक्ष अवश्य रखेंगे। Haryana News

विद्यार्थी मुस्कान ने ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, सर्वर डाउन और तकनीकी गड़बड़ियों से अभ्यर्थियों को होने वाली परेशानियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनती युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाए हैं, जिनमें कठोर सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विद्यार्थी वर्षा ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए कोचिंग छात्रवृत्ति योजना लागू करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले से ही छात्र-छात्राओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता उपलब्ध कराने के इस सुझाव पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा। Haryana News

विद्यार्थी नितिन ने सरकारी भर्तियों में समयबद्ध वेटिंग लिस्ट जारी करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपनी तैयारी जारी रखें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष और 'बिना पर्ची, बिना खर्ची' की भर्ती व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा प्रत्येक योग्य युवा को उसकी मेहनत और प्रतिभा के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान बीजेपी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, सोनीपत के विधायक  निखिल मदान, हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के चेयरमैन मोहन लाल कौशिक, सोनीपत के मेयर  राजीव जैन,  देवेंद्र कौशिक, गोहाना जिला अध्यक्ष  बिजेंद्र मलिक, सोनीपत के जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला महामंत्री नीरज ठरू, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, जिला उपायुक्त नेहा सिंह, आईसीएस सेंटर के संस्थापक परिमल कुमार, बबिता त्यागी आदि मौजूद रहे। Haryana News

Haryana: हरियाणा के इस डेरा श्रद्धालु को सीएम ने किया सम्मानित, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान
यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Haryana: हरियाणा में जिला पानीपत की तहसील बापौली के गांव सनौली खुर्द निवासी डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु 73 वर्षीय त्रिलोकीनाथ इन्सां युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। रविवार को जब यमुनानगर में जब बिना थके वे 10 किलोमीटर तक दौड़े तो हर कोई दांतों तले उंगली दबाता नजर आया। इतना ही नहीं त्रिलाकीनाथ के हौंसले को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उन्हें सम्मानित किया। मौका रहा यमुनानगर में नशे से जंग मैराथन का, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विशेष बात यह रही कि त्रिलोकीनाथ इन्सां अपनी धर्मपत्नी 72 वर्षीय श्यामो देवी के साथ दौड़ में पहुंच थे। श्यामो देवी ने पांच किलोमीटर रेस में भाग लिया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी की वर्दी में दौड़ रहे त्रिलोकनाथ इन्सां के दौड़ के प्रति बेमिसाल जज्बे को देख मुख्यमंत्री ने त्रिलोकीनाथ इन्सां की जमकर प्रशंसा की। त्रिलोकीनाथ इन्सां को 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ में त्रिलोकी नाथ इन्सां ने शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने उन्हें विशेष श्रेणी में सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी 73 वर्षीय त्रिलोकीनाथ इन्सां के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि त्रिलोकीनाथ इन्सां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिस उम्र में अधिकांश लोग आराम को प्राथमिकता देते हैं, उस उम्र में वे मैराथन में भाग लेकर समाज को नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश दे रहे हैं। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर नशे से दूर रहना चाहिए तथा खेलों को अपनाकर अपने स्वास्थ्य और भविष्य को बेहतर बनाना चाहिए।

पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से शुरू की दौड़

73 वर्षीय त्रिलोकीनाथ इन्सां ने बताया कि उन्होंने 20 अक्तूबर 2024 से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की प्रेरणा से दौड़ लगाना शुरू किया था। तब से उनका यह सफर लगातार जारी है। इस सफर के दौरान अब तक वे देश के कई राज्यों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गोल्ड मेडल सहित कई पदक जीत चुके हैं। इन उपलब्धियों ने उनके आत्मविश्वास और हौसले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि दिसम्बर 2025 में उनकी पत्नी श्यामो देवी गीता महोत्सव कुरूक्षेत्र में भाग लेकर पहला स्थान प्राप्त कर 5100 का नकद ईनाम जीता था।

उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से उनका यह सफर लगातार जारी है। इस दौरान त्रिलोकीनाथ इन्सां ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि युवा नशे से दूर रहें। नशा जीवन को बर्बाद कर देता है, जबकि खेल व्यक्ति को स्वस्थ, अनुशासित और सफल बनाते हैं। युवा अपनी ऊर्जा को नशे जैसी बुराइयों में व्यर्थ करने के बजाय खेलों और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार 1990 से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है।

Haryana: हरियाणा के इस डेरा श्रद्धालु को सीएम ने किया सम्मानित, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान

Haryana News:198 खिलाड़ियों को 20.59 करोड़ रुपये नकद पुरस्कार राशि
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल पदक जीतना नहीं है, बल्कि ऐसी सशक्त खेल संस्कृति का निर्माण करना है जहां प्रतिभा को अवसर मिले, परिश्रम को सम्मान मिले और प्रत्येक युवा को अपने सपनों को साकार करने का विश्वास प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि सरकार केवल पुरस्कार प्रदान नहीं कर रही, बल्कि विकसित भारत के लिए खेल शक्ति की मजबूत नींव तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, पंचकूला के ऑडिटोरियम सेक्टर-1 में राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित नकद पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम भी उपस्थित थे। Haryana News

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के अंर्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले व प्रतिभागिता करने वाले 198 खिलाड़ियों को 20.59 करोड़ रुपये की नकद ईनाम राशि देकर सम्मानित किया। इसमें विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं के 117 खिलाड़ियों को 13.75 करोड़ रुपये, पैरा एशियन खेल 2022 के 3 खिलाड़ियों को 2.32 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय स्तर के 78 खिलाड़ियों को 4.52 करोड़ रुपये की ईनाम राशि शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 12 वर्षों में प्रदेश के 16 हजार 984 खिलाड़ियों को 709 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई है। इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर शाम लाल बंसल, जिला अध्यक्ष अजय मितल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, खेल विभाग के निदेशक पार्थ गुप्ता सहित खिलाड़ी और कोच मौजूद थे।

अगर इरादे बुलंद हों तो इतिहास बदला जा सकता: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश की मिट्टी ने ऐसे खिलाड़ी पैदा किए हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को सिखाया कि हालात चाहे कितने भी कठिन हों, अगर इरादे बुलंद हों तो इतिहास बदला जा सकता है। उन्होंने मिल्खा सिंह जिन्हें फलाईंग सिख के नाम से भी जाना जाता है, मुरलीकांत पेटकर और मैरी कॉम का उदाहरण देते हुए कहा कि इन तीनों की जीवन-यात्रा हमें एक ही बात सिखाती है कि चुनौतियाँ हर किसी के जीवन में आती हैं, लेकिन विजेता वही बनता है जो चुनौतियों के सामने झुकता नहीं, उनसे लड़ता है। इन्होंने विपरीत परिस्थितियों को अपनी मंजिल का अंत नहीं बनने दिया, बल्कि उसी को अपनी सबसे बड़ी ताकत, अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा और अपनी सबसे बड़ी जीत का आधार बना लिया।

मिशन-2026 को लेकर किये जा रहे खेल स्टेडियमों के बुनियादी ढांचे सुदृढ़: गौतम

इस अवसर पर संबोधित करते हुए खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा खेलों के हब के रूप में उभरा है। खिलाड़ियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि वे कड़ी मेहनत कर विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में मिशन-2036 शुरू किया गया है, जिसके तहत हरियाणा ने 36 पदक जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियमों के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को सुदृढ़ किया जा रहा है।

10 करोड़ की लागत से बना उत्तर भारत का पहला ए स्टार प्रशिक्षण केंद्र: सीएम मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी भर्ती नियमों के तहत 260 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। हाल ही में खेल ग्रेडेशन नीति में संशोधन किया है जिससे अब हरियाणा स्टेट गेम्स के खिलाड़ियों को भी खेल ग्रेडेशन का लाभ मिलेगा। इसके तहत खेलरत्न, द्रोणाचार्य, अर्जुन, ध्यानचंद और तेनजिंग नोर्गे विजेताओं को प्रतिमाह 20 हजार रुपये, और भीम अवॉर्ड विजेताओं को प्रतिमाह 5 हजार रुपये का मानदेय मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2 हजार खेल नर्सरियां खोली हैं, 8 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 से 2 हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति दी है, और 25 आवासीय खेल अकादमियों में 500 रुपये प्रतिदिन डाइट मनी दी जा रही है। खेल बुनियादी ढांचे पर 12 वर्षों में 1,100 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, और खेल विभाग का बजट 2013-14 के 163 करोड़ रुपये से बढ़कर आज 668 करोड़ 42 लाख रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में 10 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर भारत का पहला ए-स्टार वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र भी स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ में 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं को दी नई उड़ान
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने 325 अमृत सरोवर के साथ—साथ 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस जनता को समर्पित की है। मुख्यमंत्री बुधवार को अंबाला के नारायणगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। 114 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 7 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही 223 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 325 अमृत सरोवर भी प्रदेश की जनता को समर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, विधायक शैली चौधरी, स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, एनएचएम के एमडी आरएस ढिल्लो तथा पंचायत विभाग के डायरेक्टर अनीश यादव भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज का अवसर केवल नारायणगढ़ के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जब उन्होंने 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया है। इससे पहले उन्होंने डॉक्टर्स डे के अवसर पर देश एवं प्रदेश के सभी डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा वर्करों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व विधायक पवन सैनी, संतोष सारवान, जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, राजेश बतौर, वाइस चेयरमैन राकेश बिन्दल, मार्केट कमेटी चेयरमैन नरेंद्र राणा, नगर पालिका चेयरमैन आइना गुप्ता भी मौजूद थे।

नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत: सीएम

मुख्यमंत्री कहा कि आज लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से बने 50-बेड के नए अस्पताल ब्लॉक का उद्घाटन किया गया है, जिससे नागरिक अस्पताल की क्षमता 100 बिस्तरों की हो गई है। साथ ही लगभग 50 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ किया गया, जो स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि चाणसौली में 13 करोड़ रुपये की लागत से महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय, करनाल का क्षेत्रीय उद्यान अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है। वर्तमान वित्त वर्ष के बजट में नारायणगढ़ के लिए नए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की घोषणा की गई है। इसके अलावा प्रदेश में 10 नए आईएमटी स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें आईएमटी अंबाला एवं नारायणगढ़ भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार ने चुनावी संकल्प पत्र के 66 वायद किये पूरे

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। विधानसभा चुनाव के संकल्प-पत्र के 217 वादों में से 66 पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 151 वादों पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2,100 रुपये प्रतिमाह सहायता दी जा रही है, जिसके अंतर्गत लगभग 10 लाख महिलाओं को 1,415 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही गरीब परिवारों को राहत देने के लिए 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके तहत 14.42 लाख लाभार्थियों को 282 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 350 अटल लाइब्रेरियों का उद्घाटन भी किया था। आज अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने सीएम नायब सिंह सैनी और पीएम का जताया आभार

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य न केवल बेहतर सुविधाओं में बढ़ोतरी करना है, बल्कि रोगों की समय पर पहचान करते हुए रोगों की रोकथाम करना भी है। आज से मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ब्लॉक स्तर पर भी इस दिशा में कार्य शुरू हो गया है। साथ ही राज्य की आपातकालीन सेवाओं को भी सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार जताते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सशक्त किया जा रहा है।

जनता को आज घर पर मिल रही सभी सुविधाएं: विधायक

नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ को जो स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात दी है, इसके लिए वो उनका आभार प्रकट करती है। उन्होंने खासतौर पर नारायणगढ़ को मुख्यमंत्री के प्रयास से मिली आईएमटी परियोजना के लिए भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा की जनता की सेवा के लिए दिन रात लगे रहते है, इससे प्रदेश की जनता को सभी सुविधाएं उनके घर द्वार पर मिल रही है। वहीं, कार्यक्रम को बीजेपी नेता बंतो कटारिया ने भी संबोधित किया।

प्रदेश में तैनात होगी तमाम एंबुलेंस, 112 से कनेक्ट भी होंगी

वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी के तहत नारायगढ़ के अस्पताल में मरीजों के लिए बेड की संख्या में इजाफा किया गया है। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए काउंसलर की रोटेशन वाइज सुविधा अब शैक्षणिक संस्थाओं में मिला करेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सीएसआर फंड से करीबन 20 करोड़ रुपये की मशीनरी इत्यादि की सुविधा भी प्रदेश की जनता को समर्पित की गई है। उन्होंने बताया कि जो एंबुलेंस जनता को समर्पित की गई है, वो प्रदेश के अलग—अलग जिलों में तैनात होंगी, तथा डायल 112 से एमरजैंसी के लिए कनेक्ट होगी।

पंजाब में भी इस बार खिलेगा कमल, हरियाणा की जनकल्याणकारी योजनाओं की वहां भी हो रही चर्चा: सीएम
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Sirsa News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की चर्चा पड़ोसी राज्य पंजाब में भी हो रही है। पंजाब की जनता अब केवल वादों से नहीं, बल्कि विकास और सुशासन से जुड़ना चाहती है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सरसा के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। पंजाब की राजनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां की वर्तमान सरकार ने बड़े-बड़े वादे कर जनता का समर्थन हासिल किया था, लेकिन अब लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। हरियाणा में डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की चर्चा पंजाब में भी हो रही है और इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

कानून व्यवस्था पर नहीं होगा कोई समझौता

प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रहा है, जबकि कांग्रेस शासन के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और कानून व्यवस्था के मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विधानसभा सत्र बुलाए जाने पर विपक्ष को अपनी भूमिका निभानी चाहिए, लेकिन कई बार विपक्ष चर्चा से बचने का प्रयास करता है।

महंगाई पर बोले- दुनिया भर में दिख रहा असर

बढ़ती महंगाई को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका प्रभाव केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। इसके बावजूद केंद्र और राज्य सरकारें आमजन को राहत देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रयास कर रही हैं।

योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है: सीएम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति का अमूल्य उपहार है, जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली संपूर्ण जीवन पद्धति है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम बाबा भूमणशाह स्थित मुख्य धाम बाबा भूमणशाह में आयोजित योग अभ्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने योग को बढ़ावा देने के लिए योग आयोग का गठन किया है। प्रदेश में पहली से दसवीं कक्षा तक योग शिक्षा को अनिवार्य बनाया गया है। स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में योग क्लब स्थापित किए गए हैं। राज्य सरकार 6500 गांवों में व्यायामशालाएं स्थापित करने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है, जिनमें से 889 का निर्माण पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने डॉ. राजा सिंगला की पुस्तक ‘आयुर्वेदा और स्जोग्रेन सिंड्रोम’ का किया विमोचन
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ न्यूज़)। Kurukshetra News: श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. राजा सिंगला द्वारा लिखित पुस्तक आयुर्वेदा और स्जोग्रेन सिंड्रोम का लोकार्पण मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने डा. राजा सिंगला की खूब प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पुस्तक से लाजमी ही अनेकों मरीजों को फायदा मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा तथा विश्वविद्यालय के कुलपति वैद्य प्रो. कर्तार सिंह धीमान विशेष रूप से उपस्थित थे।

डॉ. राजा सिंगला द्वारा लिखित आयुर्वेदा और स्जोग्रेन सिंड्रोम: ए होलिस्टीक बैटल अगेंस्ट ड्रायनेस पुस्तक एक दुर्लभ एवं जटिल आॅटोइम्यून रोग पर आधारित पुस्तक है। उन्होंने आयुर्वेदिक सिद्धांतों एवं उपचार पद्धतियों के आधार पर इस रोग से पीड़ित अनेक रोगियों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए हैं। बता दें कि स्जोग्रेन सिंड्रोम ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति के मुंह, नाक व आंखों का पानी सूख जाता है, जिससे मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब तक देश के कई प्रदेशों के मरीज डा. राजा सिंगला से इलाज करवाकर लाभ ले चुके हैं।

पंचकर्म चिकित्सा जटिल ऑटोइम्यून रोगों के प्रबंधन में निभाता है भूमिका

पुस्तक के संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. राजा सिंगला ने बताया कि इस पुस्तक के प्रकाशन का मुख्य उद्देश्य स्जोग्रेन सिंड्रोम के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा यह दर्शाना है कि आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा जटिल आॅटोइम्यून रोगों के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय पर उनका शोध कार्य निरंतर जारी है तथा पुस्तक में रोग के लक्षणों, कारणों, आयुर्वेदिक दृष्टिकोण, उपचार, आहार-विहार एवं रोगियों के अनुभवों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

ओपीडी में पहुंचते हैं सैकड़ों मरीज

बता दें कि सप्ताह में दो दिन डॉ. राजा सिंगला की ओपीडी होती है। इन दिनों में डा. राजा सिंगला की ओपीडी में सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा अन्य दिनों में भी डॉ. सिंगला समय समय पर मरीजों का ईलाज नि:शुल्क करते हैं। वर्तमान में प्रो. डॉ. राजा सिंगला विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं चिकित्सा अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Kurukshetra News: डॉ. राजा सिंगला की पुस्तक आयुर्वेदा और स्जोग्रेन सिंड्रोम का विमोचन करते मुख्यमंत्री नायब सैनी व अन्य।

पूर्व विधायक चौधरी सहीराम को श्रद्धांजलि देने सकताखेड़ा पहुंचे सीएम नायब सैनी
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को गांव सकताखेड़ा पहुंचे और हिंदी आंदोलन सेनानी तथा संयुक्त पंजाब के अबोहर क्षेत्र से पूर्व विधायक स्वर्गीय चौधरी सहीराम बिश्रोई (Chaudhary Sahiram Bishnoi) की स्मृति सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व. बिश्रोई के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना भी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी सहीराम बिश्रोई ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति के लिए समर्पित किया। उनका जीवन संघर्ष और सेवा की प्रेरणादायक मिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे जननायक समाज को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्व. बिश्रोई ने कानून की शिक्षा प्राप्त की थी और देश विभाजन के दौरान विस्थापित परिवारों को बसाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

संयुक्त पंजाब विधानसभा के रहे विधायक

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी सहीराम बिश्रोई संयुक्त पंजाब विधानसभा के विधायक रहे और उन्होंने प्रकाश सिंह बादल के साथ चुनाव जीतकर जनसेवा की। समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. चौधरी सहीराम बिश्रोई के नाम पर एक अस्पताल का नाम रखने की घोषणा भी की। साथ ही बिश्रोई समाज की ओर से उन्हें बिश्रोई रत्न सम्मान दिए जाने पर समाज का आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि चौधरी सहीराम बिश्रोई ने कठिन समय में लोगों की सहायता कर समाज को नई दिशा दी। विशेष रूप से विभाजन के दौरान विस्थापित परिवारों को बसाने में उनका बड़ा योगदान रहा, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

ग्रामीणों के बीच रुके मुख्यमंत्री

स्मृति सभा में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री गांव सकताखेड़ा में महिलाओं और ग्रामीणों के बीच भी पहुंचे। उन्होंने गाड़ी रोककर महिलाओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से लाडो लक्ष्मी योजना के बारे में जानकारी ली और योजना का लाभ उठाने की अपील की। इसके बाद मुख्यमंत्री डबवाली में वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह मांगेआना के निवास पर पहुंचे और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने डबवाली बाजार में दुकानदारों से भी मुलाकात की।

Sirsa News: पूर्व विधायक चौधरी सहीराम बिश्रोई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

Sirsa News: पूर्व विधायक चौधरी सहीराम बिश्रोई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

Haryana Electric Buses: सीएम ने 80 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, अब इलेक्ट्रिक बसों में भी चलेगा बस पास
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Electric Buses: प्रदेश में ग्रीन ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को पानीपत में इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन किया और 80 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पानीपत की ऐतिहासिक धरती से हरियाणा में स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था के नए दौर की शुरूआत हुई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि रवाना की गई बसों में पानीपत के लिए 40, यमुनानगर के लिए 15, कुरुक्षेत्र और सोनीपत के लिए 10-10 तथा पंचकूला के लिए 5 बसें शामिल हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि पानीपत में करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो तैयार किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी नए इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाए जा रहे हैं, जहां आधुनिक चार्जिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीन इंडिया और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के विजन को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम होगी, प्रदूषण घटेगा और यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक तथा आधुनिक यात्रा सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार बसों को रेलवे की तर्ज पर ट्रैकिंग सिस्टम से जोड़ने की दिशा में भी काम कर रही है। इससे यात्री मोबाइल ऐप के माध्यम से बसों की लोकेशन और आगमन समय की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

अब प्रदेश में दौड़ रही कुल 155 बसें

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के हर जिले और शहर में अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। वर्तमान में 10 बड़े शहरों में सिटी बस सेवा संचालित हो रही है। पहले से चल रही 75 ई-बसों के साथ अब 80 नई बसें जुड़ने से कुल संख्या 155 हो गई है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के लिए भी बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को बस-पास सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज पहले से ही वृद्धजनों, दिव्यांगों, स्वतंत्रता सेनानियों, कैंसर पीड़ितों और विद्यार्थियों सहित 39 श्रेणियों को मुफ्त अथवा रियायती यात्रा सुविधा प्रदान कर रहा है।

CM Nayab Singh Saini: अब सरसा और गुरुग्राम की समस्याएं खुद सीएम सैनी सुनेंगे
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana News: हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित सभी मंत्रियों को लोगों की शिकायतें सुनने और उनका समाधान करने के लिए विभिन्न जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के लिए जिलावार आवंटन आदेश जारी किये हैं। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी इस आशय के एक परिपत्र अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम व सिरसा जिलों की जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता करेंगे।

इसी प्रकार ऊर्जा मंत्री अनिल विज यमुनानगर जिले की, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार पंचकूला व कुरुक्षेत्र जिलों की, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी व हांसी जिलों की, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा पलवल व सोनीपत जिलों की, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल नूंह व महेंद्रगढ़ जिलों की तथा सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द कुमार शर्मा हिसार व चरखी दादरी जिलों की जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा करनाल व कैथल, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा पानीपत व झज्जर, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी अंबाला व फतेहाबाद, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी रोहतक, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव फरीदाबाद, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर भिवानी तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम जींद जिले की जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता करेंगे।

Haryana News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए पदोन्नति कोटा बढ़ा, हरियाणा में बड़ा फैसला
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana News: हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कर्मचारियों के हितों में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने हरियाणा लिपिकीय सेवा (भर्ती और सेवा की शर्तें) विधेयक, 2026’ पारित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत किया गया विधेयक सदन द्वारा पारित किया गया।

सदन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह विधेयक चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप-डी) कर्मचारियों के लिए पदोन्नति प्रक्रिया को अधिक सरल, तेज और न्यायसंगत बनाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) अधिनियम, 2018 के माध्यम से ग्रुप डी के लिए कॉमन कैडर व्यवस्था लागू की गई थी, जिससे फील्ड कैडर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति के समान अवसर मिलने लगे।

उन्होंने बताया कि पहले सीमित पदों के कारण बहुत कम कर्मचारियों को ही पदोन्नति का अवसर मिल पाता था। साथ ही, केवल अपने-अपने विभागों तक सीमित पदोन्नति के अवसर होने के कारण भी कर्मचारियों की प्रगति बाधित होती थी। विधेयक के अंतर्गत अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लिपिक पद पर पदोन्नति का कोटा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे अधिक संख्या में कर्मचारी पदोन्नत हो सकेंगे।

पदोन्नति प्रक्रिया होगी तेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में कई विभागों में कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए 10 से 15 वर्षों तक प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि कॉमन कैडर व्यवस्था, बढ़े हुए पदोन्नति कोटा और कम सेवा अवधि के कारण अब पदोन्नति प्रक्रिया अधिक तेज होगी और अधिक संख्या में कर्मचारियों को समयबद्ध अवसर मिल सकेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह विधेयक कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष इस महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा के दौरान सदन में उपस्थित होता, तो राज्य के कर्मचारियों के हित में एक व्यापक सहमति बन सकती थी,  तथापि सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

विस में अर्पित की गई दिवंगत शख्सियतों को श्रद्धांजलि

हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय सत्र की शुरूआत में पिछले समय में हरियाणा की महत्वपूर्ण शख्सियतों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, इनेलो के विधायक आदित्य देवीलाल और हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण सहित पूरे सदन ने हरियाणा विधानसभा के भूतपूर्व उपाध्यक्ष गोपी चंद गहलोत तथा भूतपूर्व सांसद जंगबीर सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन ने दिवंगत महानुभावों द्वारा देश व प्रदेश को दी गई उल्लेखनीय सेवाओं को याद करते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

इनके अलावा सदन ने शहीद सैनिकों  लेफ्टिनेंट अमित सिंह, सूबेदार धर्मवीर, सहायक उप निरीक्षक जागेराम, हवलदार राजेश कुमार, हवलदार वीरेंद्र सिंह, नायक अशोक कुमार, कॉरपोरल अमन, लांस नायक नरेश अहलावत, सिपाही अरविन्द्र सिंह, बाबूलाल, नवीन यादव, हिमांशु कौशिक, नवीन कुमार, अमन कुमार, जयदीप व मोहित को मातृभूमि की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने पर उनके अदम्य साहस व वीरता के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Haryana News: सीएम सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों को भेजे 1884 करोड़, जांचें किन-किन योजनाओं की राशि प्राप्त हुई
विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में पहुंचाए 3,309 करोड़ रुपये: सीएम सैनी

परिवार पहचान पत्र डेटाबेस के आधार पर पात्रता स्वयं निर्धारित होती है

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने प्रदेश के लाखों लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत बटन दबाकर एक क्लिक से करीब 1884 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा की डबल इंजन सरकार प्रदेश के किसान, महिला, युवा एवं गरीब समेत हर वर्ग को सशक्त करने के लिए कदम उठा रही है। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित थे। Haryana News

नायब सिंह सैनी ने बताया कि बीते कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं के 1357 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानांतरित की थी, आज 1884 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई है। उन्होंने बताया कि आज सेवा विभाग की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 842 करोड़ 92 लाख रुपये की राशि सीधे 26 लाख 12 हजार लाभार्थियों के खातों में डाली गई है। इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता और दिव्यांगजन भत्ता और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल हैं।

आढ़तियों का कमिशन भी जारी | Haryana News

नायब सिंह सैनी ने बताया कि आढ़तियों को राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला अतिरिक्त कमीशन भी आज लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा केंद्रीय भंडारण हेतु खरीदे जाने वाले खाद्यान्नों पर आढ़तियों को गेहूं पर 46 रुपये प्रति क्विंटल, धान पर 45 रुपये 88 पैसे तथा बाजरा पर 11 रुपये 75 पैसे प्रति क्विंटल की दर से कमीशन प्रदान किया जाता है। इस निर्धारित दर के अनुसार खरीफ खरीद सत्र 2025-26 के दौरान आढ़तियों को कुल लगभग 239 करोड़ 28 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी है।

इसके अलावा राज्य सरकार  ने प्रदेश के आढ़तियों के हितों को ध्यान में रखते हुए रबी खरीफ सत्र 2024-25 से गेहूं, धान और बाजरा पर आढ़तियों को 55 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कमीशन देने का निर्णय लिया था। इसी निर्णय के अनुसार आज धान और बाजरा पर केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित कमीशन के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से शेष राशि का भुगतान किया गया है। आज प्रदेश के 11 हजार 199 आढ़तियों को कुल 56 करोड़ 97 लाख रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में डाली गई है।

दयालु योजना के 205.42 करोड़ रुपए 5409 लाभार्थियों को ट्रांसफर | Haryana News

मुख्यमंत्री ने बताया कि दयालु योजना के तहत 5409 लाभार्थियों को 205.42 करोड़ तथा “आवास सभी के लिए” योजना के तहत 12353 परिवारों को 67 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए ‘प्रो-एक्टिव मॉडल’ को अपनाया है। इसके तहत परिवार पहचान पत्र डेटाबेस के आधार पर पात्रता स्वयं निर्धारित होती है और पात्र नागरिकों को बिना दफ्तरों के चक्कर काटे, बिना आवेदन किए घर बैठे ही भत्ते का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किया जा रहा यह भुगतान राज्य सरकार की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिससे यह सुनिश्चित हो रहा है कि राज्य की सहायता हर जरूरतमंद तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

एक आंख वाला गन्ना-बीज बिजाई के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश में गन्ना का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को एक आँख वाला गन्ना-बीज लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, इसके लिए किसानों को सब्सिडी भी प्रदान की जाती है। कृषि मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी। उन्होंने बताया कि गन्ना उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को एक आँख का गन्ना लगाने की विधि अपनाने पर प्रति एकड़ 3,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाती है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के इस बजट में, सरकार ने प्रोत्साहन राशि को 3,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रति एकड़ किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। कृषि मंत्री ने बताया कि किसानों को गन्ना के लिए स्वस्थ और रोग-मुक्त बीज उपलब्ध कराए जाते हैं, जिसके लिए प्रति एकड़ 5,000 रुपये की सब्सिडी दी जाती है।

जल्द बढ़ेगी सफाई कर्मचारियों की संख्या

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियां वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार गाँवों की जनसंख्या के आधार पर की गई थी। अब 2021 की जनगणना का कार्य आरम्भ हो चुका है जैसे ही जनगणना की रिपोर्ट आएगी सफाई कर्मचारियों की संख्या गाँवों की आबादी के अनुसार बढ़ाई जाएगी। कृष्ण लाल पंवार विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान  शून्य काल में विधायक बलवंत सिंह दौलतपुरिया द्वारा उठाये गए एक मुद्दे पर सदन में बोल रहे थे।

1 लाख 67 हजार 460 किसानों के बैंक खातों में 711 करोड़ ट्रांसफर | Haryana News

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ-2025 फसलों के लिए किसानों को बीमा क्लेम वितरित किये गए हैं। उन्होंने बताया कि आज 1 लाख 67 हजार 460 किसानों के बैंक खातों में 711 करोड़ 69 लाख रुपये की बीमा राशि वितरित की गई है। इसे मिलाकर प्रदेश में पिछले 11 सालों में किसानों को फसल के मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 16 हजार 160 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकार के 10 साल के शासनकाल में केवल 1 हजार 138 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई थी। यही नहीं, कांग्रेस सरकार तो किसानों की 269 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बकाया छोड़कर चली गई थी। इसे वर्तमान सरकार ने वर्ष 2014 में जनसेवा का दायित्व संभालने के बाद जारी किया।

विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में पहुंचाए 3,309 करोड़ रुपये: सीएम सैनी

602 गौशालाओं को 68 करोड़ रुपये, 35 लाख महिलाओं को 1,357 करोड़ रुपये और सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य योजनाओं के तहत 1,884 करोड़ रुपये जारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने हर संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन ‘विकसित भारत’ का विजन है और उसी दिशा में हरियाणा सरकार भी निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री आज विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता का ही उदाहरण है कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में जारी की गई है। उन्होंने बताया कि 3 मार्च 2026 को हरियाणा प्रदेश की 602 गौशालाओं को 68 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।

उन्होंने सदन को अवगत करवाया कि 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा 35 लाख महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत 1,357 करोड़ रुपये जारी किए गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि 9 मार्च 2026 को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ साथ अलग अलग स्कीम के तहत 1,884 करोड़ रुपये की राशि जारी की। इसमें वृद्धावस्था पेंशन, दयालु योजना तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया है।

स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ का असामयिक निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति | Haryana News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ते हुए स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ तथा जिला जींद के सफीदों में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाली 7 महिलाओं के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ ने देश की सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अदम्य साहस और समर्पण का परिचय दिया। उनका असामयिक निधन पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में योगदान देने वाले वीर सैनिकों का त्याग और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री ने जींद जिले के सफीदों क्षेत्र में हुए हादसे में 7 महिलाओं की मृत्यु पर भी गहरा दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है, जिसने पूरे प्रदेश को शोकाकुल कर दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

सफीदों हादसे में पीड़ितों की आर्थिक मदद

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ ही समय के दौरान राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरियाणा प्रदेश के लाभार्थियों के खातों में कुल 3,309 करोड़ रुपये सीधे पहुंचाने का कार्य किया है। यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार की प्रतिबद्धता और जनकल्याण के प्रति समर्पण को दशार्ता है। मुख्यमंत्री ने सदन में यह भी घोषणा की कि हाल ही में जींद जिला के सफीदों में हुए हादसे की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है, उनके परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जबकि घायलों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:– Muft Bus Safar: बजट में पीआरटीसी और रोडवेज को मिले सिर्फ 300-300 करोड़ रुपये

Haryana: हरियाणा के इन गांवों और शहरों में जमीनों के रेट छूएंगे आसमान, ये है बड़ा कारण
प्रतापनगर (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Haryana: हरियाणा के कई शहरों के लिए यह एक बड़ा विकास कदम माना जा रहा है। केंद्र सरकार की इंटर-मिनिस्ट्रियल कमेटी ने दो नए Namo Bharat (RRTS) कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। ये कॉरिडोर न सिर्फ दिल्ली से कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे, बल्कि पूरे NCR क्षेत्र में रियल एस्टेट सेक्टर में जोरदार बढ़ोतरी का रास्ता भी खोलेंगे।

दिल्ली से सीधे जुड़ेगा हरियाणा का बड़ा हिस्सा

सरकार द्वारा मंजूर किए गए ये कॉरिडोर NCR के विकास का नया अध्याय लिखने वाले हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद हरियाणा के कई प्रमुख शहर सीधे दिल्ली से हाई-स्पीड कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और सफर अधिक आरामदायक होगा।

पहला कॉरिडोर: सराय काले खां से बावल तक | Haryana

पहला RRTS कॉरिडोर 93 किलोमीटर लंबा होगा और दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर हरियाणा के बावल तक पहुंचेगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 32,000 करोड़ रुपये है। यह कॉरिडोर उद्योगिक क्षेत्रों और आवासीय टाउनशिपों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

दूसरा कॉरिडोर: सराय काले खां से करनाल तक

दूसरा कॉरिडोर 136 किलोमीटर लंबा होगा और सराय काले खां से करनाल तक बनाया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 33,000 करोड़ रुपये है। करनाल जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर को यह कनेक्टिविटी और अधिक आर्थिक अवसर उपलब्ध कराएगी।

दोनों परियोजनाओं पर 65,000 करोड़ रुपये का निवेश

इन दोनों RRTS कॉरिडोर पर कुल लगभग 65,000 करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है। ये दोनों योजनाएं सार्वजनिक निवेश बोर्ड (PIB) से पहले ही मंजूर हो चुकी हैं और अब इन्हें अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा।

10 से अधिक शहरों को मिलेगा सीधा लाभ

इन कॉरिडोर के बनने से हरियाणा के 10 से अधिक शहरों को सीधा फायदा मिलेगा।

इनमें प्रमुख हैं:-

गुरुग्राम

रेवाड़ी

सोनीपत

पानीपत

करनाल

बावल

इन सभी शहरों को दिल्ली से हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे रोजगार, व्यवसाय और रियल एस्टेट के कई नए अवसर खुलेंगे।

रियल एस्टेट में आएगी बड़ी हलचल

विशेषज्ञों का कहना है कि इन नए RRTS कॉरिडोर की मंजूरी के बाद दिल्ली-NCR के रियल एस्टेट बाजार में हलचल बढ़ गई है। गुरुग्राम में जहां प्रॉपर्टी की कीमतें पहले से ही अधिक हैं, वहीं निवेशकों का रुझान अब करनाल, सोनीपत, रेवाड़ी, बावल और पानीपत जैसे शहरों की ओर बढ़ रहा है।

प्रॉपर्टी की कीमतों में दिख सकता है बड़ा उछाल | Haryana

कनेक्टिविटी में सुधार होने से इन शहरों में रहने और निवेश करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले वर्षों में इन शहरों में जमीन और घरों की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। खासतौर पर सोनीपत और रेवाड़ी में नई हाउसिंग परियोजनाओं की मांग तेजी से बढ़ेगी।

TOD मॉडल से होगा योजनाबद्ध विकास

RRTS परियोजनाओं के साथ केंद्र सरकार ने दिल्ली और हरियाणा को Transit Oriented Development (TOD) मॉडल को बढ़ावा देने की सलाह दी है। इस मॉडल में RRTS स्टेशनों के आसपास उच्च घनत्व वाला योजनाबद्ध विकास किया जाएगा, जिसमें रिहायशी क्षेत्र, ऑफिस स्पेस, कमर्शियल ज़ोन, मनोरंजन क्षेत्र, ग्रीन स्पेस सभी एक साथ विकसित किए जाएंगे।

लोगों के सफर में आएगी बड़ी सुविधा

दिल्ली से करनाल और बावल तक RRTS चलने के बाद रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को भारी राहत मिलेगी। सफर का समय कम होकर आधा रह जाएगा। इससे लोगों की लाइफस्टाइल और रोजगार के अवसरों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

रोजगार, बिज़नेस और निवेश के नए अवसर

कॉरिडोर के पास के इलाकों में नए रोजगार और बिज़नेस के अवसर तेजी से बढ़ेंगे। हाउसिंग और कमर्शियल प्रॉजेक्ट्स की संख्या बढ़ेगी। इससे डेवलपर्स के लिए भी बड़े पैमाने पर निर्माण के मौके पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

आने वाले सालों में दिखेगा बड़ा बदलाव

दो नए Namo Bharat कॉरिडोर के बनने के बाद हरियाणा का आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास नई ऊंचाई छूएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले वर्षों में प्रॉपर्टी की कीमतों में स्थायी और मजबूत बढ़ोतरी निश्चित रूप से देखने को मिलेगी। Haryana

यह भी पढ़ें:– भगवंत मान सरकार प्रारंभिक शिक्षा में सकारात्मक बदलाव के लिए सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों में ‘खेल पिटारा’ किट प्रदान करेगी; 7.5 लाख बच्चों को होगा लाभ