India vs New Zealand Test - Sach Kahoon Hindi
India vs New Zealand Test: न्यूजीलैंड के हाथों दो टेस्ट मैचों में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया को मिली ये सजा
India vs New Zealand Test: दिवाली पर भी प्रैक्टिस करेगी टीम इंडिया
मुंबई (एजेंसी)। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड के हाथों दो टेस्ट मैचों में करारी हार का स्वाद चख चुकी टीम इंडिया के लिए तीसरा टेस्ट जीतना बेहद जरूरी है और इसके लिए टीम इंडिया को दिवाली पर भी प्रैक्टिस करनी होगी। 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 0-2 से पीछे है, तीसरा टेस्ट मुंबई में होना है और यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिए काफी अहम है। टीम प्रबंधन ने कहा है कि सभी खिलाड़ी 1 नवंबर से शुरू होने वाले मुंबई टेस्ट के लिए तैयारी करेंगे।
भारतीय टीम प्रबंधन ने वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया 30 और 31 अक्तूबर को मुंबई में प्रैक्टिस करेगी। इस सत्र में सभी खिलाड़ियों को शामिल होना होगा। यहां तक ​​कि रोहित, कोहली और बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी दिवाली के दौरान आराम नहीं मिलेगा। India vs New Zealand
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से मुंबई टेस्ट बेहद जरूरी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए से देखा जाए तो मुंबई टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिए जीतना बहुत जरूरी है। लगातार 2 मैच हारने के बाद भारत को अब अगले 6 में से 4 टेस्ट जीतने होंगे। 5 मैच आॅस्ट्रेलिया में हैं। ऐसे में टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच जीतना बेहद जरूरी हो गया है। अगर न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ क्लीन स्वीप करने में सफल हो जाती है तो भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।
वैकल्पिक: एक वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र आमतौर पर मैच से पहले आयोजित किया जाता है। इसमें खिलाड़ी को ट्रेनिंग छोड़ने का विकल्प मिलता है, जिन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की आवश्यकता है उन्हें इस सत्र में भाग लेना चाहिए। बाकी खिलाड़ी होटल में आराम करते हैं, खिलाड़ियों को तरोताजा रखने के लिए मैच से पहले एक वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाता है।
महत्वपूर्ण : यह प्रशिक्षण सत्र तब आयोजित किया जाता है, जब दो मैचों के बीच अंतर होता है। इस सेशन में टीम के सभी खिलाड़ियों को शामिल होना अनिवार्य है। (आम तौर पर, यात्रा और मैच से एक दिन पहले प्रशिक्षण सत्र आयोजित नहीं किया जाता है, ताकि खिलाड़ी आराम कर सकें।)
भारतीय टीम सीरीज में 0-2 से पीछे है | India vs New Zealand
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही है। टीम को पहले 2 टेस्ट मैचों में कीवी टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।
कप्तान के रूप में पहली सीरीज जीत से खुश हैं मसूद
Virat Kohli: विराट कोहली की एक और शानदार उपलब्धि!
India vs New Zealand 1st Test: बेंगलुरु (कर्नाटक)। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच के तीसरे दिन टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बन गए। इस तरह कोहली ने अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि हासिल की। अब वह सचिन तेंदुलकर (15,921), राहुल द्रविड़ (13,265) और सुनील गावस्कर (10,122) जैसे दिग्गजों की जमात में शामिल हो गए हैं। पर वह इन खिलाड़ियों में इस उपलब्धि तक काफी धीमी गति से पहुंचे क्योंकि इसके लिए उन्होंने 197 पारियां खेली। बांग्लादेश के खिलाफ हाल में टेस्ट शृंखला में कोहली सिर्फ 594 पारियों में 27 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने थे। Virat Kohli
India vs New Zealand 1st Test: न्यूजीलैंड के हाथों हार से बचने के लिए जूझ रहा था भारत लेकिन…!
सरफराज और कोहली की अर्धशतकीय पारियों से भारत ने किया ‘पलटवार’
India vs New Zealand 1st Test: बेंगलुरु (कर्नाटक)। सरफराज खान (नाबाद 70) और विराट कोहली (70) के बीच तीसरे विकेट के लिए 163 गेंद में 136 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने तीन मैच की शृंखला के पहले टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी दूसरी पारी को तीन विकेट पर 231 रन तक पहुंचा कर मजबूत वापसी की। India vs New Zealand
टीम को हालांकि दिन की आखिरी गेंद पर कोहली के आउट होने से झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स (36 रन पर एक विकेट) की गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के दस्तानों पर चली गई। उन्हें दूसरे छोर से सरफराज का अच्छा साथ मिला था जिन्होंने 70 गेंद की तेज-तर्रार नाबाद पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। पहली पारी में 356 रन से पिछड़ने वाली भारतीय टीम अब भी न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे है। इससे पहले दिन के दूसरे
सत्र में न्यूजीलैंड की पहली पारी 402 रन पर सिमटी।
इससे पूर्व मैच में बने रहने के लिए भारत को अच्छी शुरुआत की जरुरत थी। कप्तान रोहित शर्मा (52) और युवा यशस्वी जायसवाल (35) की जोड़ी ने ऐसा ही किया। दिन के आखिरी सत्र में एजाज पटेल (70 रन पर दो विकेट) ने भारत को दो बड़े झटके दिए। उनकी गेंद पर जायसवाल क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गच्चा खा गए और ब्लंडेल ने गिल्लियां बिखेर दी। India vs New Zealand
Haryana News: नेता प्रतिपक्ष को लेकर हुड्डा समर्थक, शैलजा गुट के विधायक और रणदीप सुरजेवाला के बेटे म…