Baba Siddique Murder Case - Sach Kahoon Hindi

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी कैथल निवासी गुरमेल को एक अन्य मामले में उम्रकैद की सजा
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Baba Siddique Murder Case: मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री व एनसीपी नेता बाबा सिद्दकी हत्याकांड में मुख्य शूटर गांव नरड़ निवासी आरोपी गुरमेल को कैथल की अदालत ने उसके दोस्त के भाई की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। उसके साथ इस वारदात में शामिल पांच अन्य लोगों को भी अदालत ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। इस हत्या के बाद ही गुरमेल ने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। गत 12 अक्तूबर को दशहरा पर्व की रात में गुरमेल ने लारेंस गैंग से जुड़ने के बाद मुंबई में घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद गुरमेल का नाम चर्चा में आ गया था। Kaithal News

पुलिस के मुताबिक, 31 मई 2019 को उसने साथियों के साथ कैथल के रुद्री मंदिर के पास दोस्त के भाई सुनील की बर्फ के सुए से 52 वार का हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे उसे गिरफ्तार कर कैथल जेल भेजा था लेकिन जेल में सुधरने की जगह वह गैंगस्टर लॉरेंस के गुर्गों के संपर्क में आया था।

मंगलवार को सुनील की हत्या के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदिता कौशिक की अदालत ने गुरमेल के साथ अन्य पांच दोषियों को भी उम्रकैद व जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा ना करने की सूरत में दोषियों को अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– राष्ट्रीय सुरक्षा हित सर्वोपरि रख कर चीन के साथ आगे बढ़ेंगे: जयशंकर

Siddique Murder Case: सिद्दीकी हत्याकांड मामले का वांटेड आरोपी फाजिल्का से गिरफ्तार
मेडिकल के बाद ट्रांजिक्ट रिमांड पर भेजा आरोपी | Fazilka News

फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Baba Siddique Murder Case: पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, (एजीटीएफ) ने शनिवार को महाराष्ट्र पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में फाजिल्का निवासी आकाश गिल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर पुलिस सुरक्षा के बीच उसका मेडिकल करवाया गया और अदालत में पेशकर ट्रांजिक्ट रिमांड लिया गया। Fazilka News

पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सहयोगी है और बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल शूटरों को रसद सहायता प्रदान कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। सहज सहयोग के लिये अपनी प्रतिबद्धता में एकजुट होकर, पंजाब पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। यह सार्वजनिक सुरक्षा और न्याय के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दशार्ता है, जो राज्य की सीमाओं के पार सुरक्षा को मजबूत करता है। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– राज्य को ‘स्वस्थ और रंगला पंजाब’ बनाने के लिए जागरूकता अभियान तेज: डॉ. बलबीर सिंह

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या में वांछित मुंबई निवासी सुजीत सुशील पंजाब में गिरफ्तार
चण्डीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Baba Siddique Murder Case: एक बड़ी सफलता में, मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बाबा सिद्दीकी की हाई प्रोफाइल हत्या में वांछित मुंबई निवासी सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि सुजीत हत्या की साजिश में शामिल था और उसे तीन दिन पहले ही एक अन्य आरोपी नितिन गौतम सप्रे ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की योजना के बारे में सूचित किया था। उसने हथियारों को रसद सहायता भी प्रदान की थी। डीजीपी यादव ने बताया कि सुजीत को आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। Baba Siddique Murder Case

यह भी पढ़ें:– “सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”

Baba Siddique Murder Case: मुंबई से कैथल पहुंची क्राइम ब्रांच टीमों ने दूसरे दिन भी की जांच पड़ताल
कैथल जिले के नरड़ गांव के गुरमेल ने अपने साथियों सहित की थी सिद्दीकी की हत्या

जीशान अख्तर और गुरमेल का मेल कैथल जेल में हुआ था

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले की जांच को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच की दो टीमें कैथल पहुंची हुई है। शुरुआत में इन टीमों के पहुंचने की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों के अलावा किसी को नहीं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों टीमों में दो इंस्पेक्टर सहित 12 से 15 सदस्य शामिल हैं। जिन्होंने अभी तक तीन युवाओं से पूछताछ की है। इसमें दो युवक आरोप गुरमेल के गांव से हैं, जिनके नाम शिव कुमार और अरुण बताए जा रहे हैं। इसके अलावा एक शहर वासी युवक दीपक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। टीमें इनसे गुरमेल और जाशीन अख्तर के लिंक लेकर जानकारी जुटा रही है, ताकि फरार चल रहे आरोपी जाशीन को जल्द पकड़ा जा सके।

कैथल एसपी राजेश कालिया ने बताया कि मुंबई से कुछ टीमें आई हुई है। उन्होंने पूरे केस के बारे में हमसे चर्चा करते हुए बताया है कि किस प्रकार मर्डर की प्लानिंग की गई है, कौन कौन लोग इसमें शामिल थे और बाकी कितने लोगों के तार इस गिरोह से जुड़े हो सकते है। हमारी ओर से पूरी तरह क्राइम ब्रांच की टीमों का सहयोग किया जा रहा है। गुरमेल और जीशान के जेल रिकॉर्ड के बारे में भी देखा जा रहा हैं। Baba Siddique Murder Case

मिली जानकारी अनुसार आरोपी जीशान अख्तर गैंगस्टरों के लिए स्लीपर सेल बनाने के लिए कैथल के युवाओं को टारगेट पर था, जो अक्सर यहां आता जाता रहता था। जिसके संपर्क में जिले के एक दर्जन के करीब युवा थे। इनमें ज्यादातर ऐसे थे जिनका अपराधिक रिकॉर्ड है। जीशान अख्तर पर पंजाब में काफी मुकदमे दर्ज है। पंजाब पुलिस इसकी तलाश कर रही थी, जिससे बचने के लिए वह कैथल में अपनी फरारी काटता था। इस दौरान वह जिले के कई स्थानों पर बड़े ऐसों आराम से रहा। पुलिस और गुप्तचर विभाग को भी इसकी भनक नहीं लगी।

हाई प्रोफाइल मामले बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच की 3 से 4 टीमें कैथल पहुंची हुई है। आरोपी गुरमेल के लिंक में रहे कुछ युवाओं से जानकारी जुटाई जा रही है। बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले जाशीन अख्तर गुरमेल के गांव आया था। कैथल से और भी कुछ लोगों के नाम सामने आए। फिलहाल पूछताछ जारी है, सारा जांच का विषय है।

-कैथल पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया

ऐसे हुआ जीशान और गुरमेल का जेल में मेल | Baba Siddique Murder Case

बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल गांव नरड़ का गुरमेल कैथल जेल से ही लॉरेंस गैंग से जुड़ गया था। वह गांव के ही एक युवक की हत्या के मामले में चार साल एक महीना जेल में बंद रहा। यहीं पंजाब के नकोदर के मोहम्मद जशीन अख्तर के संपर्क में आया। जाशीन पहले से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। दोनों जेल की सिक्योरिटी सेल में करीब 15 महीने साथ रहे थे। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी।

जाशीन पर कलायत थाने में दर्ज केस

जाशीन ने ही गुरमेल को लॉरेंस गैंग के बारे में बताया और उसे अपने गैंग में शामिल कर लिया था। जशीन बदमाशों को हथियार सप्लाई करता है और बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए युवाओं को तैयार करने में गैंग की सहायता करता है। गुरमेल को भी जशीन ने ही तैयार किया था। अब उसने मुंबई में बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। कैथल जेल से बाहर आने के बाद भी दोनों एक दूसरे के संपर्क में रहे थे। जाशीन पर कैथल के कलायत थाना में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दो केस दर्ज हैं।

इन दोनों मामलों में जशीन को कपूरथला पंजाब जेल से सीआईए कैथल की टीम प्रोडक्शन वारंट पर कैथल लाई थी। टीम उसे 21 अगस्त 2022 को लाई थी और वह कैथल जेल में 17 नवंबर 2023 तक रहा था। इसके बाद उसे कपूरथला जेल भेज दिया गया था। जशीन पर साल 2022 तक पंजाब में पांच केस दर्ज थे, जिनमें हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के केस शामिल थे। दो केस कलायत थाना में हो गए थे तो कुल सात केस दर्ज हो गए थे। Baba Siddique Murder Case

यह भी पढ़ें:– कैथल जिले के एक ही गांव से 55 युवा चयनित