Delhi Blast - Sach Kahoon Hindi

दिल्ली ब्लास्ट में घायल युवक के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
कांग्रेस नेता ने घायल युवक की माँ से मिलकर दी सांत्वना, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

मृतक आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी तथा घायलों को 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने की मांग

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Delhi Blast: कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कैराना पहुंचकर दिल्ली ब्लास्ट में घायल हुए युवक अमन के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही, मृतक आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी तथा घायलों को 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने की मांग की है। Kairana News

रविवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने विगत 10 नवंबर को दिल्ली के लालकिले के निकट हुए ब्लास्ट में घायल मोहल्ला बेगमपुरा निवासी युवक अमन के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेता ने घायल युवक की माँ से बात करते हुए परिवार के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। बाद में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद भी सरकार नही चेती। यदि समय रहते सरकार ने कार्यवाही की होती तो इतनी बड़ी घटना घटित न होती।

कांग्रेस नेता ने मृतक आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी एवं घायलों को 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने तथा उनके उपचार की समूची व्यवस्था करने की मांग की है। इसके बाद, कांग्रेस नेता विस्फोट का शिकार हुए युवक नोमान के परिजनों से मिलने के लिए झिंझाना के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान, शमशीर खान, आलम चौधरी आदि मौजूद रहे। Kairana News

मरहूम कांग्रेस नेता अब्दुल हफीज के आवास पर नही गए अजय राय, रोष

रविवार को कांग्रेस पार्टी के उत्तर-प्रदेश अध्यक्ष अजय राय दिल्ली विस्फोट में घायल हुए युवक अमन के परिजनों से मुलाकात के लिए कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा में आये थे। अमन के परिजनों से मुलाकात के पश्चात कांग्रेस पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनसे मरहूम अब्दुल हफीज के मोहल्ले में ही स्थित आवास पर पहुंचने का आग्रह किया। परन्तु कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर्याप्त समय न होने की बात कहकर झिंझाना के लिए निकल गए।

इस पर मौके पर मौजूद अब्दुल हफीज के समर्थकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के व्यवहार पर कड़ा एतराज जताया। कांग्रेसजनों का कहना था कि अब्दुल हफीज ने करीब 35 वर्षों तक कैराना में पार्टी के लिए कार्य किया था। ऐसे में पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता द्वारा उन्हें विस्मृत करना भावनाओं को आहत करने जैसा है। इस दौरान नदीम अली, सलमान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– सीएम फ्लाइंग की टीम ने यूरिया से ग्लू बनाने वाली फैक्ट्री एसएस टर्मिशील ब्रदर्स ग्लू फैक्ट्री में छापा मारा, टेक्निकल यूरिया खाद के लगभग 28 कट्टे बरामद

दिल्ली विस्फोट के बाद कैराना में बॉर्डर पर रातभर चला चेकिंग अभियान
शासन स्तर से प्रदेशभर में जारी किया गया है हाईअलर्ट, मामले की गम्भीरता के मद्देनजर पूरी तरह चौकन्ना नजर आ रहा जिले का पुलिस महकमा

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: राजधानी दिल्ली में लालकिले के निकट चलती हुई कार में हुए विस्फोट के बाद से प्रदेशभर में हाईअलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते कैराना में स्थित यूपी-हरियाणा सीमा पर रातभर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं, मामले की गम्भीरता के मद्देनजर एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर चेकिंग अभियान का जायजा लिया। Kairana News

विगत सोमवार शाम करीब सात बजे राजधानी दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक धरोहर लालकिले के निकट एक मूविंग कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिसमें कई लोग मारे गए तथा दर्जनों लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। घायलों को दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विस्फोट की घटना के मद्देनजर उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग को अलर्ट रहने को कहा है। सरकार ने प्रदेश में हाईअलर्ट जारी करके अधिकारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए है। इसी के मद्देनजर जिले का पुलिस महकमा भी पूरी तरह चौकन्ना है। सीओ श्यामसिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने सोमवार देर शाम अलर्ट जारी होते ही पुलिस-फोर्स के साथ में यूपी-हरियाणा सीमा पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया।

इस दौरान हरियाणा की ओर से आने वाले प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की गई। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने भी बॉर्डर पर पहुंचकर चेकिंग अभियान का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही, लापरवाही मिलने पर सख्त कार्यवाही के लिए चेताया है। वाहन चेकिंग का सिलसिला सोमवार रातभर व मंगलवार दिन में भी चलता रहा। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यूपी-हरियाणा सीमा पर वाहन चेकिंग अभियान निरंतर जारी है। इसके अलावा, कानून-व्यवस्था के मद्देनजर कस्बे में भी गश्त तेज कर दी गई है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– दिल्ली विस्फोट में गम्भीर रूप से घायल हुआ कैराना का अमन

दिल्ली विस्फोट में गम्भीर रूप से घायल हुआ कैराना का अमन
सोमवार को झिंझाना निवासी मौसेरे भाई नोमान के साथ में कॉस्मेटिक का सामान खरीदने के लिए दिल्ली गया था अमन

विस्फोट की चपेट में आकर मौसेरे भाई नोमान की हो गई मौत, हादसे से मृतक युवक के परिजनों में मचा कोहराम

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एक दिन पूर्व दिल्ली के लालकिले के निकट मूविंग कार में हुए विस्फोट में कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी युवक अमन गम्भीर रूप से जख्मी हुआ है, जबकि विस्फोट की चपेट में आकर उसके मौसेरे भाई नोमान की दर्दनाक मौत हो गई। अमन अपने मौसेरे भाई नोमान के साथ में कॉस्मेटिक का सामान खरीदने के लिए दिल्ली गया था। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है। Kairana News

विगत सोमवार शाम राजधानी दिल्ली में लालकिले के निकट एक कार में जबरदस्त विस्फोट हो गया था। विस्फोट की चपेट में आकर कई लोग मौत का शिकार हो गए, जबकि दर्जनों लोग गम्भीर रूप से घायल है। घायलों का दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। दिल्ली विस्फोट में कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी अमन भी गम्भीर रूप से जख्मी हुआ है। बताया गया है कि अमन ने झिंझाना कस्बे में अपने मौसेरे भाई नोमान के साझे में कॉस्मेटिक की दुकान कर रखी है। सोमवार को झिंझाना में साप्ताहिक बंदी का दिन होने के चलते अमन और नोमान दुकान का सामान खरीदने के लिए दिल्ली गए हुए थे। जहां पर वह विस्फोट की चपेट में आ गए।

घटना में गम्भीर रूप से घायल नोमान की मौत हो गई, जबकि अमन का लोकनायक अस्पताल में उपचार चल रहा है। अमन की हालत भी गम्भीर बताई जा रही है। अमन का पिता हारुण राजमिस्त्री का कार्य करता है। हादसे की जानकारी मिलते ही अमन के परिजन मकान का ताला बंद करके दिल्ली चले गए। अमन दो भाई-बहनों में छोटा है। बहन रहनुमा की शादी हो चुकी है, जबकि अमन अविवाहित है। वहीं, नोमान की मौत से परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मचा है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि दिल्ली में हुए विस्फोट में कैराना कस्बे का अमन नामक युवक घायल हुआ है, जिसका दिल्ली के किसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Taj Mahal: दिल्ली में कार धमाके के बाद ताजमहल की सुरक्षा कड़ी

Karnataka: दिल्ली विस्फोट के बाद कर्नाटक के सभी जिलों में निगरानी के निर्देश
बेंगलुरु (एजेंसी)। Bengaluru News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने बेंगलुरु सहित सभी जिला मुख्यालयों के पुलिस प्रमुखों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं और गृह विभाग को दिल्ली के लाल किले के पास हुए दुखद कार विस्फोट के बाद भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार विस्फोट की खबर, जिसमें कई लोग हताहत हुए हैं, दुखद और स्तब्ध करने वाली है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। राज्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं और मैं जनता से पुलिस विभाग के साथ सहयोग करने की अपील करता हूं।

सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 24 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों का कहना है कि कार धीमी गति से चल रही थी और विस्फोट के समय लाल किला क्षेत्र के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी थी, जिससे आस-पास के कई वाहनों में आग लग गयी। पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा ने विस्फोट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस घटना को ‘बेहद परेशान करने वाला’ बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ह्यकई सुरक्षा उपाय तुरंत लागू कर दिये हैं और जांच एवं न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। Bengaluru News

उन्होंने कहा, ‘मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हमें मजबूत और एकजुट रहना होगा।कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने कहा, ‘दिल्ली में लाल किले के पास हुए दुखद विस्फोट से मुझे गहरा दुख हुआ है, जिसमें कई अनमोल जानें चली गयी। मेरी हार्दिक संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, ‘ दिल्ली में लाल किले के पास हुए दुखद विस्फोट से मैं बेहद स्तब्ध और व्यथित हूं। निर्दोष लोगों की जान जाना हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सुरक्षा एजेंसियों ने सख्त कानून के तहत जांच शुरू कर  दी है, तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय जांच की सीधी निगरानी कर रहा है। Bengaluru News

यह भी पढ़ें:– जिले में पड़ोसी राज्यों से आ रहा धान, रोकने के लिए एसडीएम ने किया नाकों और राइस मिल का निरीक्षण

Delhi Blast: दिल्ली में कार धमाके में अमरोहा के युवक की मौत पर पसरा मातम
अमरोहा (सच कहूँ न्यूज़)। Amroha News: दिल्ली में लाल किले के पास हुये कार धमाके में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में कार्यरत उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी युवक की मौत हो गई है। वह 34 वर्ष के थे। कार बम धमाके में जान गंवाने वालों में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव मंगरौला निवासी युवक शामिल है। मृतकों की आधिकारिक सूची जारी होने के बाद हसनपुर कोतवाली निरीक्षक अमरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ देर-रात मृतक अशोक कुमार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को घटना की बाबत जानकारी दी। Amroha News

सूचना मिलने पर परिजनों में शोक छा गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौला निवासी सीमांत किसान जगवंश गुर्जर के परिवार में पत्नी सोमवती के अलावा दो बेटे थे। बड़े बेटे सुभाष गांव में खेती किसानी करते हैं। इनके पास मात्र सात बीघा जमीन है जबकि छोटे बेटे अशोक कुमार दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में कार्यरत थे। अशोक कुमार पत्नी सोनम , तीन वर्षीय बेटे आरंभ ,आठ वषीर्या बेटी आरोही तथा काव्या (05) के साथ दिल्ली के जगतपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। वह दिवाली पर परिवार सहित घर आए थे।

लाल किला कार धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट के दृष्टिगत अमरोहा पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं जनपद में शांति, सुरक्षा तथा सतर्कता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उनके निर्देशन में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

इस दौरान मुख्य मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजारों, धार्मिक स्थलों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा नागरिकों से सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने एवं शांति बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। अमरोहा पुलिस द्वारा यह अभियान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के लिये निरंतर जारी रहेगा। Amroha News

यह भी पढ़ें:– कूड़ा जलाने वालों पर लगेगा जुर्माना, होगी सख्त कार्रवाई: नगरायुक्त

Delhi Blast Updates: दिल्ली धमाके के बाद इलाके की घेराबंदी, गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को दिए ये सख्त आदेश
Delhi Blast Updates: नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार सायंकाल लाल किला मेट्रो स्टेशन के समीप अचानक हुए भीषण विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। इस घटना में अब तक 8 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। Delhi Blast News

घटना की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दूरभाष पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस आयुक्त तथा खुफिया विभाग के प्रमुख से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक को विशेषज्ञ टीम तत्काल घटनास्थल पर भेजने के आदेश भी जारी किए।

प्रारंभिक जाँच में दिल्ली पुलिस का अनुमान है कि विस्फोट एक खड़ी कार के भीतर हुआ। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और इलाके को सुरक्षा कारणों से पूरी तरह घेराबंदी कर दिया गया है। दमकल विभाग की लगभग 15 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया है और आसपास के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। घटना के बाद दिल्ली सहित मुंबई और उत्तर प्रदेश में भी उच्च सतर्कता बरती जा रही है। मुंबई पुलिस ने कई संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और तलाशी की गतिविधियाँ तेज कर दी हैं। Delhi Blast News

संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यभर के पुलिस अधिकारियों को कठोर निर्देश जारी करते हुए भीड़-भाड़ वाले स्थलों, बाज़ारों, धार्मिक स्थलों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के समीप शाम लगभग 6 बजकर 55 मिनट पर जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना प्रबल था कि आसपास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद क्षेत्र में सन्नाटा और दहशत का माहौल देखा गया। Delhi Blast News

Delhi Blast: रोहिणी के सेक्टर 14 में सीआरपीएफ स्कूल के पास तेज धमाके से दहले लोग, टूटे कई घरों के शीशे
Delhi Blast: नई दिल्ली। रविवार को रोहिणी के सेक्टर 14 में सीआरपीएफ स्कूल के पास एक रहस्यमयी विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि स्कूल की दीवार, पास की दुकानों की खिड़कियां और एक खड़ी कार को नुकसान पहुंचा। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस को सुबह करीब 7.47 बजे पीसीआर कॉल से विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है और विस्फोट के कारणों की जांच के लिए अपराध टीम, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला टीम और बम निरोधक दस्ते सहित विशेषज्ञों की एक टीम को तैनात किया गया है। फायर ब्रिगेड भी मौके पर मौजूद है। घटना की जांच चल रही है और अधिकारी विस्फोट के स्रोत और प्रकृति का पता लगाने में जुटे हैं। घटना के बाद शूट किए गए एक वीडियो में घटनास्थल से घना धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।