Jerusalem - Sach Kahoon Hindi
इजरायल ने सोमालीलैंड के लिए अपना पहला राजदूत किया नियुक्त
यरूशलम/हरगेसा। सोमालीलैंड के साथ अपने राजनयिक संबंधों को प्रगाढ़ करते हुए इजराइल ने आधिकारिक तौर पर इस आंशिक रूप से मान्यता प्राप्त देश के लिए अपना पहला राजदूत नियुक्त किया है। इजरायल के इस कदम की सोमालिया ने कड़ी निंदा की है और इसे ‘अनधिकृत घुसपैठ’ करार दिया है। इजरायल पिछले साल दिसंबर में सोमालीलैंड के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला दुनिया का पहला देश बना था। सोमालीलैंड ने 1991 में गृहयुद्ध के बाद सोमालिया से अलग होकर खुद को एक स्वतंत्र राज्य घोषित किया था।
इजरायली विदेश मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में अफ्रीका के लिए आर्थिक राजदूत के रूप में कार्यरत माइकल लोटेम सोमालीलैंड में इजरायल के राजदूत का पद संभालेंगे। इजरायल का सोमालीलैंड को मान्यता देने का निर्णय उसकी विदेश नीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। दरअसल, तीन दशकों से अधिक समय से अपनी स्वयं की सरकार, मुद्रा, सेना और पासपोर्ट प्रणाली होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोमालीलैंड को मान्यता नहीं मिली थी।
इजरायली राजदूत की यह नियुक्ति दोनों पक्षों के बीच संबंधों को औपचारिक बनाने की दिशा में उठाए गए सिलसिलेवार कदमों का हिस्सा है। इससे पहले जनवरी में इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सार ने सोमालीलैंड का दौरा किया था, वहीं सोमालीलैंड ने फरवरी में मोहम्मद हागी को यरूशलम में अपना राजदूत नामित किया था। रणनीतिक रूप से सोमालीलैंड की स्थिति अदन की खाड़ी के पास होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री नौवहन गलियारों में से एक है। विशेष रूप से वहां का बरबेरा बंदरगाह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी दिलचस्पी का केंद्र बना हुआ है।
इजरायल की सेना ने ईरान से दागी गयी मिसाइल को रोका
यरूशलम (एजेंसी)। इजरायल ने एक घंटे में तीसरी बार ईरान से दागी गयी मिसाइल का पता लगाया और उसे रोक दिया है। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि वायु रक्षा प्रणालियां उन्हें रोक रही हैं। आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा “कुछ देर पहले, आईडीएफ ने ईरान से इजरायल राष्ट्र के क्षेत्र की ओर दागी गई मिसाइलों की पहचान की। इस खतरे को रोकने के लिए रक्षा प्रणालियां काम कर रही हैं।” उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इजरायल ने गत 28 फरवरी को ईरान में लक्ष्यों पर हमले शुरू किए थे। ईरान इजरायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य लक्ष्यों के खिलाफ हमले करके जवाबी कार्रवाई कर रहा है।
गाजा-इजरायल की नयी सीमा, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान
यरुशलम (एजेंसी)। इजरायली सेना प्रमुख आयल जमीर ने कहा कि नयी बनायी गयी “येलो लाइन” इजरायली गाजा पट्टी की “नयी सीमा रेखा” है। दो माह पहले 10 अक्टूबर को संघर्ष विराम के बावजूद इजरायली सेना ने गाजा के कुछ हिस्से पर अपना नियंत्रण बनाए रखा है। इस हिस्से की सीमा को ही ‘पीली रेखा’ कहा जा रहा है। जमीर ने गाजा में बैत हनून और जबलिया के दौरे के दौरान कहा, “पीली रेखा एक नयी सीमा रेखा है, जो हमारे समुदायों के लिए एक रक्षा पंक्ति और परिचालन गतिविधि की रेखा के तौर पर काम करती है।” उन्होंने कहा कि सेना ने “गाजा पट्टी के बड़े हिस्सों पर नियंत्रण” कर लिया है और इजरायली सेना उन इलाकों में बनी रहेगी।
जमीर ने कहा कि सेना “हमास को खुद को फिर से स्थापित करने की अनुमति नहीं देगी” और “अचानक हमले के परिदृश्यों” के लिये तैयारी कर रही है। इसे उन्होंने सेना की आने वाली कई वर्षों की योजना का एक मुख्य आधार बताया। उन्होंने कहा कि जब तक गाजा में आखिरी मृत बंधक, पुलिस अधिकारी रैन ग्विली के अवशेषों को घर नहीं लाया जाता, तब तक मिशन पूरा नहीं होगा। हमास ने ग्विली के अलावा सभी 20 जीवित बंधकों और 27 मृत बंधकों के शवों को लौटा दिया है। इस दौरान इसरायली सैनिकों ने दर्जनों फिलिस्तीनियों की गोली मारकर यह कहते हुए हत्या की है कि वे संदिग्ध थे जिन्होंने “पीली रेखा” पार की थी। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के आंकड़ों के अनुसार, संघर्ष विराम के बावजूद 11 अक्टूबर से इजरायली गोलीबारी में 370 से अधिक लोग मारे गये हैं। इससे अक्टूबर 2023 में इजरायल-हमास संघर्ष की शुरूआत के बाद से मरने वालों फिलिस्तीनियों की संख्या 70,360 हो गयी है।
लेबनान पर इजरायल के ड्रोन हमले में हिज्बुल्लाह कमांडर की मौत
बेरूत/यरूशलम (एजेंसी)। दक्षिणी लेबनान में शनिवार को इजरायल के ड्रोन हमले में एक हिज्बुल्लाह कमांडर मारा गया और एक अन्य घायल हो गया। लेबनान और इजरायल के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। लेबनान की आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि दोपहर बाद हुए इस हमले में नबातीह क्षेत्र में हारूफ-जिबचित मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास एक कार को निशाना बनाया गया। सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के आपातकालीन अभियान केंद्र ने कहा कि हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। जबकि लेबनानी सेना के एक खुफिया सूत्र ने बताया कि मृतक का नाम जीन फुटौनी था जो हिज्बुल्लाह के विशिष्ट रदवान बल का कमांडर और हल्लौसियेह शहर का निवासी था। इजरायली रक्षा बलों ने एक बयान में हमले की पुष्टि कि और कहा कि फुटौनी रदवान बल का एक टैंक-रोधी कमांडर था, जो हाल ही में दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के सैन्य ढाँचे को फिर से स्थापित करने के प्रयासों में शामिल था। उल्लेखनीय है कि हिज्बुल्लाह और इजरायल के बीच 27 नवंबर, 2024 से युद्धविराम लागू है, जिससे गाजा युद्ध से शुरू हुए संघर्षों पर काफी हद तक रोक लग गई है। फिर भी इजरायली सेना हिज्बुल्लाह के “खतरों” के खिलाफ अभियानों का हवाला देते हुए लेबनान में कभी-कभार हमले करती रहती है, जबकि लेबनानी सीमा पर पाँच मुख्य ठिकानों पर सेना तैनात है।
यरूशलम। इजरायल को गाजा से दो शव मिले हैं, जिनके बारे में हमास का कहना है कि वे बंधक हैं। यह जानकारी इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार रेड क्रॉस के माध्यम से इजरायीली बलों को सौंपे गए ये शव इजरायल लाए गये हैं और उनकी औपचारिक पहचान की जाएगी। हमास ने पहले कहा था कि शनिवार को फिलिस्तीनी क्षेत्र में शव बरामद किए गए थे। गौरतलब है कि शनिवार से पहले 28 मृत बंधकों में से 10 के अवशेष इजरायल को लौटा दिए गए थे। इस देरी से इजरायल में आक्रोश फैल गया है, क्योंकि पिछले हफ़्ते हुए युद्धविराम समझौते की शर्तों के तहत गाजा से सभी जीवित और मृत बंधकों की रिहाई की बात कही गई थी। हमास का कहना है कि उसे मलबे के नीचे बचे हुए शवों को खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने गाजा और मिस्र के बीच राफा सीमा को अगली सूचना तक बंद रखने का आदेश दिया है और कहा है कि अंतिम बंधक अवशेषों की वापसी और युद्धविराम समझौते के कार्यान्वयन के आधार पर इसे फिर से खोलने पर विचार किया जाएगा। राफा क्रॉसिंग उन फिलिस्तीनियों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्हें चिकित्सा सहायता के वासे वहां से निकलने की आवश्यकता है, तथा हजारों अन्य लोगों के लिए भी जो वापस लौटना चाहते हैं।
यमन के हूतियों ने इज़रायल के रिसॉर्ट शहर ऐलात पर किया ड्रोन हमला : इज़रायली सेना
यरूशलम। हूती बलों ने रविवार देर रात इज़रायल के लाल सागर स्थित रिसॉर्ट शहर ऐलात पर एक ड्रोन हमला किया, जो एक दिन में दूसरा हमला है। साथ ही मानवरहित विमान को रोके जाने की संभावना है। इज़रायल की सेना ने यह जानकारी दी।
सेना ने एक बयान में कहा, “ऐलात क्षेत्र में एक शत्रुतापूर्ण विमान की घुसपैठ के बारे में सायरन बजने के बाद, यमन से प्रक्षेपित एक मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) को संभवतः आईएएफ (इज़रायल वायु सेना) द्वारा रोक लिया गया था।” इसमें आगे कहा गया है कि सायरन अवरोधन से छर्रे गिरने के खतरे के कारण बजाए गए थे। पुलिस ने एक बयान में कहा कि अधिकारी इलाके की तलाशी ले रहे हैं, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हूतियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। इससे पहले, हूती बलों ने भोर से पहले मध्य इज़रायल की ओर एक मिसाइल दागी और दावा किया कि यह “संवेदनशील स्थलों” को निशाना बनाकर दागी गई थी। इज़रायली सेना ने कहा कि मिसाइल को उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रोक दिया।
इजरायल के हवाई हमले में हूती के बारह सदस्य मारे गए
यरूशलम (एजेंसी)। इजरायल सेना के पिछले हफ़्ते सना में एक सैन्य ठिकाने पर किए गए हवाई हमलें में हूती समूह के 12 सदस्य मारे गए। सेना ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि पिछले गुरुवार को हुए हमलों में यमन की राजधानी में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया, जिसका इस्तेमाल हूती समूह के वरिष्ठ कमांडर करते थे, जहाँ सैन्य अधिकारी और सरकारी मंत्री मौजूद थे। बयान में इन अधिकारियों के नाम नहीं बताए गए, लेकिन हूती ने पिछले हफ़्ते पुष्टि की थी कि हूती सरकार के प्रधानमंत्री अहमद गालिब अल-रहावी भी मारे गए लोगों में शामिल थे। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने गुरुवार को इजरायल पर हुए हालिया हूती हमलों का कड़ा जवाब देने का संकल्प लिया। सेना ने कहा कि हूती समूह ने गुरुवार को एक मिसाइल दागी जो इजरायल के बाहर गिरी और दो ड्रोन दागे जिन्हें रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि हूती ने बुधवार को भी दो मिसाइलें दागीं जिन्हें वायु रक्षा प्रणालियों ने रोक दिया।
हूती समूह ने सोमवार को लाल सागर में हुए मिसाइल हमले की जिÞम्मेदारी ली, जिसमें इजरायली टैंकर, स्कार्लेट रे, को निशाना बनाया गया था। उल्लेखनीय है कि उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण रखने वाला यह समूह नवंबर 2023 से गाजा युद्ध में फिलीस्तीन के समर्थन में इजरायल पर मिसाइलें और ड्रोन दाग रहा है। इजरायल ने हूती के कब्जे वाले इलाकों जिनमें सना और लाल सागर के बंदरगाह होदेइदाह शामिल हैं, पर हमले करके इसका जवाब दिया है।
इजराइल ने शीर्ष इस्लामिक जिहादी आतंकवादी को मार गिराया
यरुशलम/रामल्लाह (एजेंसी)। Jerusalem: इजरायली लड़ाकों ने उत्तरी वेस्ट बैंक के जेनिन में इस्लामिक जिहाद आंदोलन के प्रमुख को मार गिराया है। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) और इजरायल पुलिस ने एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि फिलिस्तीनी आतंकवादी नूर बेतावी ने एक ह्यआतंकवादी बुनियादी ढांचाह्णस्थापित किया था और तत्काल अवधि में हमलों की योजना बनाई थी। आईडीएफ, इजरायल पुलिस की राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक इकाई और इजरायल सुरक्षा एजेंसी या शिन बेट द्वारा एक संयुक्त अभियान में उसे नाबलस शहर में शुक्रवार को ढूंढा गया और मार दिया गया। बयान के अनुसार, बेतावी इजरायली नागरिकों और बलों के खिलाफ हमलों को निर्देशित करने, वित्तपोषित करने और उन्हें अंजाम देने में शामिल था और हमास के साथ संबंध बनाए रखता था।
बयान में कहा गया है, “बेतावी जेनिन और क्षेत्र के अन्य स्थानों पर आतंकी राशि हस्तांतरित करने के लिए जिम्मेदार था। उसने आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ हमले करने के लिए आतंकवादियों की भर्ती और उन्हें हथियार देने का काम किया। साथ ही, उसने जेनिन के क्षेत्र में विस्फोटकों के उत्पादन और रोपण का नेतृत्व किया।” Jerusalem
इस बीच, फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी वाफा ने बताया है कि चिकित्साकर्मियों ने नब्लस में एक घर के अंदर से एक अज्ञात फिलिस्तीनी के शरीर के टुकड़े बरामद किए हैं। वाफा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि शुक्रवार शाम को इजरायली सेना ने घर को घेर लिया और उसे गोले से निशाना बनाया। साथ ही अधिक इजरायली सैन्य बल आ गए हैं और एम्बुलेंस को क्षेत्र में पहुंचने से रोक दिया गया है। इससे पहले कल आईडीएफ ने कहा कि पुलिस और शिन बेट सैनिकों के साथ मिलकर उसने पिछले सप्ताह वेस्ट बैंक में 55 वांछित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और विभिन्न प्रकार के 10 हथियार जब्त किए। Jerusalem
यह भी पढ़ें:– उत्तराखंड में शहरों और गांवा तक संदिग्धों का हो रहा सत्यापन
सीरिया के मुद्दे पर इजरायल और जॉर्डन ने की गुप्त वार्ता
यरूशलम (एजेंसी)। इजरायली जनरल सुरक्षा सेवा (शिन बेट) के प्रमुख रोनेन बार और जॉर्डन जनरल इंटेलिजेंस सर्विस के प्रमुख अहमद हुस्नी ने सीरिया की स्थिति पर गुप्त वार्ता की है। यह जानकारी एक्सियोस पोर्टल ने इजरायली अधिकारियों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में दी है। बार और हुस्नी के बीच वार्ता के दौरान दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार दोनों देशों के सैन्य अधिकारयों ने सीरिया की स्थिति और वहां के सशस्त्र विपक्ष के साथ इजरायल और जॉर्डन की बातचीत पर चर्चा की। गौरतलब है कि सीरिया में सशस्त्र विपक्ष अब एक संक्रमणकालीन सरकार बना रहा है। इजरायली अधिकारियों के अनुसार दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने बातचीत के दौरान जॉर्डन के माध्यम से ईरान से वेस्ट बैंक में सशस्त्र समूहों को हथियारों की कथित आपूर्ति पर भी चर्चा की।
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के जवान आतंकवादी प्रयासों को रोकने के लिए पश्चिमी तट पर हमला कर रही है। इजरायली सेना ने आतंकवादी गतिविधियों में 5,000 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ऐसा माना जाता है कि हिरासत में लिए गए लोगों में से लगभग आधे का संबंध फिलिस्तीनी आंदोलन हमास से है। उल्लेखनीय है कि सीरिया के सशस्त्र विपक्ष ने 08 दिसंबर को सीरिया की राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया। रूसी अधिकारियों ने कहा है कि सीरियाई संघर्ष में प्रतिभागियों के साथ बातचीत करने के बाद बशर अल असद ने राष्ट्रपति पद छोड़ दिया और सीरिया छोड़कर रूस चले गए, जहाँ उन्हें शरण दी गई। इसके बाद मोहम्मद अल-बशीर (जिन्होंने हयात तहरीर अल-शाम और अन्य विपक्षी समूहों द्वारा गठित इदलिब-आधारित प्रशासन चलाया था) को 10 दिसंबर को अंतरिम प्रधान मंत्री नामित किया गया था।
गाजा में विस्फोटक उपकरण से इजरायली ब्रिगेड कमांडर की मौत
यरूशलम (एजेंसी)। इजरायल की सेना ने रविवार को घोषणा की कि गाजा पट्टी में एक विस्फोटक उपकरण से एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई। सेना ने एक बयान में कहा, 401वीं ‘आयरन ट्रैक्स’ ब्रिगेड के कमांडर कर्नल एहसान डैक्सा, ‘उत्तरी गाजा में लड़ाई के दौरान मारे गए। मृतक डैक्सा(41), उत्तरी इजरायल में माउंट कार्मेल पर दलियात अल-कर्मेल के ड्रूज शहर के निवासी थे। सेना ने कहा कि घटना के दौरान, तीन अन्य अधिकारी घायल हो गए, जिनमें से एक गंभीर है। जिनमें से सभी को अस्पताल ले जाया गया। बाद में एक प्रेस ब्रीफिंग में, इजरायली सैन्य प्रवक्ता डैनियल हगारी ने पुष्टि की कि उत्तरी गाजा में जबालिया को निशाना बनाने वाले एक आॅपरेशन के दौरान, डैक्सा, जो अन्य अधिकारियों के साथ युद्ध क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए अपने टैंक से बाहर निकला था, एक विस्फोटक उपकरण की चपेट में आ गया।