Arti Singh Rao - Sach Kahoon Hindi
Haryana Health Department: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, 195 पदों पर होगी भर्ती: आरती राव
कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती होगी, नूंह जिला के लिए दिया जाएगा डेढ़ गुणा वेतन
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Doctor Recruitment 2026: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए 195 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। उन्होंने बताया कि नूह जिला को छोड़कर अन्य जिलों के लिए चयनित विशेषज्ञ डॉक्टरों में एमबीबीएस एवं डिप्लोमा की योग्यता वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को एक लाख रुपए प्रति महीना  तथा एमबीबीएस एवं एमडी /एमएस/डीएनबी योग्यता वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों  को 1.50 लाख रुपए प्रति महीना दिया जाएगा। विशेष तौर पर नूह जिला के लिए चयनित विशेषज्ञ डॉक्टरों में एमबीबीएस एवं डिप्लोमा की योग्यता वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को 1.50 लाख रुपये प्रति महीना  तथा एमबीबीएस एवं एमडी /एमएस /डीएनबी योग्यता वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों  को 2 लाख रुपये प्रति महीना दिया जाएगा। Haryana Health Department Jobs
आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के सभी नागरिकों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा मिलेगी और मौजूदा डॉक्टरों पर कार्यभार भी कम होगा। उन्होंने जानकारी दी कि स्त्री रोग, बाल रोग, एनेस्थीसिया, मेडिसिन, सर्जरी और आॅथोर्पेडिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे अधिक पद स्त्री रोग और बाल रोग विभाग में हैं, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष रूप से मजबूत किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को तेज और सरल बनाने के लिए वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
कैथल (सच कहूँ न्यूज़)। Kaithal News: प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव (Arti Singh Rao) सोमवार को आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित विश्व एड्स दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कैथल पहुंची। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार करेगी। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ स्वास्थ्य केंद्रों में कमियां मौजूद हैं, जिनको दूर करने के लिए विभाग योजना तैयार कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर सुविधाओं से लैस करने पर भी जोर दिया जाएगा।
नागरिक अस्पताल कैथल में सौंदर्यीकरण कार्य पर बोलते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि यदि कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो इसकी व्यापक जांच कर जिम्मेदार एजेंसी व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पार्किंग एरिया में पक्की सड़क पर ही ब्लॉक लगाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसकी गुणवत्ता की जांच विशेषज्ञ टीम से कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कदम उठाया जाएगा। अगर काम सही तरीके से नहीं हुआ पाया गया तो कार्रवाई निश्चित होगी। आरती राव ने एड्स को लेकर जागरूकता फैलाते हुए उन्होंने कहा कि यह बीमारी मच्छर के काटने, हाथ मिलाने या एक साथ भोजन करने से नहीं फैलती है। इसके संक्रमण के प्रमुख कारण संक्रमित सीरिंज का उपयोग, संक्रमित मां से शिशु में संचार हैं।
सरकारी अस्पताल में हो रहे ऑपरेशन और सर्जरी | Kaithal News
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि 17 से 22 नवंबर तक प्रदेश में चलाए गए विशेष अभियान के तहत सरकारी अस्पतालों में 3000 से ज्यादा ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए हैं। उनके अनुसार, यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि सरकारी स्वास्थ्य सेवा अब निजी अस्पतालों का विकल्प बन चुकी है। उन्हें सरकारी अस्पतालों में ही पूरी सुविधाएं मिल रही है। ऑपरेशन और सर्जरी सरकारी अस्पताल में हो रही हैंं।
यह भी पढ़ें:– Haryana Weather: अलर्ट, हरियाणा के इन 7 जिलों में पड़ेगी भयंकर ठंड, येलो अलर्ट जारी, सबसे ठंडा रहा हिसार जिला
एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को 2250 रुपये प्रतिमाह दी जा रही वित्तीय सहायता:- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया राज्य स्तरीय कार्यक्रम
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई प्रदर्शनी का किया अवलोकन
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव (Arti Singh Rao) ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा एक सशक्त और संवेदनशील स्वास्थ्य ढांचा विकसित किया गया है, जिसकी गुणवत्ता से एचआईवी संक्रमित का हर संभव इलाज किया जा रहा है। हम सबको मिलकर भारत को एड्स मुक्त बनाया है, इसमें आमजन की सहभागिता बहुत जरूरी है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव सोमवार को आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के हाल में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। इससे पहले मंत्री आरती सिंह राव ने स्कूल परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। Kaithal News
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में 104 आईसीटीसी केंद्र, जिनमें फरीदाबाद की मोबाइल आईसीटीसी भी शामिल हैं। हरियाणा में 24 एआरटी केंद्र हैं, जिनमें 13 नए केंद्र मेडिकल कॉलेजों में स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 5 एफआईएआरटी केंद्र और 4 लिंक एआरटी केंद्र भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इससे जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सभी क्षेत्रों में सुनिश्चित हुई है। इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा, पूर्व विधायक लीला राम, गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर,प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. सुखबीर सिंह, संयुक्त निदेशक रामकुमार शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला, निधि मोहन, हरपाल शर्मा, जगतार माजरी, डॉ. संदीप बातिश, डॉ. सचिन, डॉ. दिनेश कंसल, डॉ. नवराज, डॉ. नीरज मंगला, रामकुमार, कुशलपाल के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को 54 करोड़ रूपये दिए जा चुके | Kaithal News
मंत्री ने कहा कि पीपीपी मोड के माध्यम से अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और सीटी स्कैन जैसे टेस्ट एचआईवी पीड़ितों के लिए निशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। दिसंबर 2021 से हरियाणा सरकार द्वारा एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को 2250 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिसके तहत 54 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं तथा इस वर्ष 27 करोड़ 78 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। एचआईवी पीड़ित व्यक्तियों को सरकारी ब्लड बैंक द्वारा नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवाया जाता है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा नामित एआरटी केंद्र में उपचार के लिए एड्स के मरीजों को द्वितीय श्रेणी में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाती है।
सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का स्वागत करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करके जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने मौके पर एड्स से बचाव और समाधान के लिए आवश्यक जानकारी भी दी। कार्यक्रम में एड्स विषय पर आशा वर्कर तथा यूथ एजुकेशन सोसायटी द्वारा नाटक की प्रस्तुति, दर्शन अकादमी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुति दी गई।
यह भी पढ़ें:– हरियाणा में जज बनी पंजाबी यूनिवर्सिटी की चार छात्राओं का कैंपस पहुँचने पर स्वागत
गुरुग्राम में जल्द बनेगा 400 बेड का आधुनिक अस्पताल: आरती सिंह राव
हरियाणा के लिंगानुपात में सुधार के लिए प्रदेशवासियों का जताया आभार
गुरुग्राम जिले में बनेंगे 30 आरोग्य सेंटर
पंजाबी बिरादरी महा संगठन के प्रधान ने संगठन को उपलब्ध कराई मशीनों की राशि
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि गुरुग्राम में 400 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। प्रदेश सरकार शीघ्र ही अस्पताल निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित करेगी। अस्पताल में 400 बेड के साथ 200 अतिरिक्त बेड के विस्तार की भी व्यवस्था निर्माण चरण में ही की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को सेक्टर-10 कादीपुर रोड स्थित रोटरी ब्लड बैंक सेंटर में सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। Gurugram News
इन दोनों मशीनों को समाजसेवी ओमप्रकाश कथूरिया (ओम स्वीट्स) की ओर से पंजाबी बिरादरी महा संगठन को अपने सीएसआर से फंड दिया गया। महा संगठन ने स्वास्थ्य विभाग को ये मशीनें दोनों अस्पतालों के लिए भेंट की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने रोटरी ब्लड केंद्र का निरीक्षण किया, सुविधाओं का जायजा लिया तथा थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों से बातचीत की। उन्होंने रोटरी क्लब को 11 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा भी की।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए सरकार जिले में 30 अर्बन आरोग्य केंद्र स्थापित करने जा रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य संरचना को सुदृढ़ करते हुए हाल ही में 1100 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। आने वाले दिनों में और नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिंगानुपात में पिछले समय में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिसके लिए उन्होंने जनता का आभार जताया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रोटरी क्लब जैसी संस्थाएं स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। Gurugram News
थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को नि:शुल्क सेवाएं और ब्लड बैंक की सस्ती सुविधाओं को सराहनीय बताते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक हर सहयोग प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने सोहना नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन तथा फरुखनगर नागरिक अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर रोटरी ब्लड सेंटर गुरुग्राम की ओर से प्रधान मुकेश शर्मा, उपप्रधान रविंद्र जैन, महासचिव डा. मुनीष खुल्लर ने पंजाबी बिरादरी महा संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। बिरादरी की टीम में अनिल कुमार, रमेश कामरा, युधिष्टिर, किशन बुद्धिराजा उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:- सड़क सुरक्षा का महाअभियान: गाजियाबाद में यातायात पुलिस का भव्य वॉकथॉन
प्रदेश के अस्पतालों के लिए आधुनिक उपकरणों व जीवनरक्षक दवाओं को मंजूरी
स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में एसएचपीपीसी की बैठक
प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई मजबूती: आरती सिंह राव
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: हरियाणा सरकार ने राज्य की जन स्वास्थ्य प्रणाली को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में आज उच्च अधिकारियों के साथ हुई एसएचपीपीएच बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण दर अनुबंधों को मंजूरी दी गई।
बैठक में प्रदेश के सभी सिविल अस्पतालों के लिए 4.64 करोड़ रुपये की लागत से 87 डिफाइब्रिलेटर, 1.01 करोड़ की लागत से 40 मोबाइल एक्स-रे मशीनें , 4 करोड़ की लागत से 11 वीडियो ब्रोंकोस्कोप तथा 7.19 करोड़ रुपये की लागत से जीआई वीडियो एंडोस्कोपी सिस्टम की खरीद को स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त, गुरुग्राम जिले में 26.20 करोड़ की लागत से 30 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (वअअट) के संचालन एवं प्रबंधन हेतु सेवा प्रदाता के चयन को भी मंजूरी प्रदान की गई।
ये उपकरण खरीदे जाएंगे | Chandigarh News
इसी तरह से राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों की क्षमताओं को और बढ़ाने के लिए समिति ने हिस्टोपैथोलॉजी विभागों हेतु 1.60 करोड़ रुपये में 9 स्वचालित स्लाइड स्टेनर, दंत विभागों हेतु 2.20 करोड़ में 4 मोबाइल डेंटल वैन, प्रयोगशाला विभागों के लिए 1.47 करोड़ में 70 एबीजी बेंचटॉप मशीनें, नेत्र विभागों के लिए 3.94 करोड़ में 15 हाई-एंड आॅपरेटिंग माइक्रोस्कोप (नेत्र) तथा टीबी रोगियों के परीक्षण हेतु 6 करोड़ की लागत से 40 ट्रूनेट मशीनें खरीदने को भी स्वीकृति दी।
बैठक में उपकरणों के साथ-साथ आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगभग 60 करोड़ मूल्य की 44 आवश्यक दवाओं को भी दो वर्ष की अवधि के दर अनुबंध के तहत मंजूरी प्रदान की गई। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि इन स्वीकृतियों से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में आमूलचूल सुधार होगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पतालों और तृतीयक स्वास्थ्य संस्थानों तक मरीजों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। Chandigarh News
यह भी पढ़ें:– चोरी के दो मोबाइल व चाकू बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Haryana News: पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत समेत इन जिलों को मिलेगी ये बड़ी सुविधा, आरती सिंह राव ने दी जानकारी
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार सुश्री राव ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की कोई कमी न रहे। आवश्यकता के अनुसार नये उपकरणों और आधुनिक मशीनों की खरीद की जा रही है तथा उन्हें समय-समय पर संस्थानों में भेजा जा रहा है। हाल ही में प्रदेश के छह जिलों, पंचकूला, नारनौल, पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत और गुरुग्राम के सरकारी अस्पतालों में नयी अल्ट्रासाउंड मशीनें भेजी गयी हैं। इन मशीनों के इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही मरीजों की जांच शुरू कर दी जायेगी। Haryana News
उन्होंने कहा कि हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से हाल ही में अनेक आवश्यक दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की खरीद के लिए दरें तय की गयी थीं। अब उन्हीं के तहत राज्य के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में उपकरणों की आपूर्ति आरंभ कर दी गयी है। सुश्री राव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करना है। आधुनिक मशीनों के आने से जांच प्रक्रिया और अधिक सटीक एवं तेज होगी, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जल्द ही अन्य जिलों के अस्पतालों में भी नयी मशीनें भेजी जायेंगी, ताकि ा्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को समान स्तर की चिकित्सा सुविधायें मिल सकें।
यह भी पढ़ें:– पराली जलाने के मामलो में आई बड़ी कमी लेकिन प्रदूषण नहीं हुआ कम, अब जिम्मेदार कौन?
COVID-19: ‘कोविड-19 पर नजर रख रहा है स्वास्थ्य विभाग’
प्रदेश में वर्तमान में 4 सक्रिय केस, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 2-2 केस
कहा: चिंता की कोई बात नहीं, सावधानी बरतें
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। COVID-19: देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि को देखते हुए, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और लोगों की सुरक्षा और तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। Chandigarh News
हरियाणा में वर्तमान में कोविड-19 के चार सक्रिय मामले हैं जिनमें गुरुग्राम में दो और फरीदाबाद में दो, जिनका कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा इतिहास नहीं है। सभी चार मामले (दो पुरुष और दो महिला रोगी) हल्के लक्षण वाले हैं और वर्तमान में घर पर ही क्वारंटीन हैं। अस्पताल में भर्ती होने की कोई आवश्यकता नहीं है, और सभी रोगी नियमित चिकित्सा देखरेख में हैं। विशेष रूप से, सभी चार व्यक्तियों को पहले एंटी कोविड-19 टीका लगाया गया था, जिससे लक्षणों को कम से कम रखने में मदद मिली है। गुरुग्राम जिले का एक व्यक्ति जो पहले वायरस से संक्रमित पाया गया था, वह पहले ही ठीक हो चुका है। Chandigarh News
हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने कहा, घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यह वैरिएंट हल्का और नियंत्रित है, और हम समय-समय पर भारत सरकार द्वारा जारी सभी सलाह का पालन कर रहे हैं। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे शांत रहें और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना जारी रखें।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि तैयारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर के सिविल सर्जनों को रसद और उपचार सुविधाओं को बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अपने नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देती है। उल्लेखनीय है कि, जबकि कोविड-19 को अब एक अन्य प्रकार का वायरल संक्रमण माना जाता है। Chandigarh News
यह भी पढ़ें:– Corona Positive: यमुनानगर की महिला कोरोना पॉजिटिव
Haryana: हरियाणा को 15 साल बाद मिली महिला स्वास्थ्य मंत्री
अब से पहले वर्ष 2009 में करतार देवी थीं स्वास्थ्य मंत्री | Haryana
-अटेली से विधायक चुनी गई आरती सिंह राव बनी हैं स्वास्थ्य मंत्री
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। हरियाणा को 15 साल बाद आरती सिंह राव (Arti Singh Rao) के रूप में महिला स्वास्थ्य मंत्री मिली हैं। आरती सिंह राव ने इस बार अटेली विधानसभा से चुनाव लडक़र जीत हासिल की है। वे केंद्रीय मंत्री एवं गुडग़ांव से सांसद राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं। हरियाणा में 15 साल पहले वर्ष 2004 से 2009 के बीच करतार देवी स्वास्थ्य मंत्री रहीं। अक्टूबर 2009 में चुनावों से ठीक पहले करतार देवी का मंत्री पद पर रहते हुए निधन हो गया था। करतार देवी के निधन के बाद 2009 से 2014 के हरियाणा सरकार के कार्यकाल में राव नरेंद्र सिंह स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए थे। Haryana
राव नरेंद्र सिंह विधायक तो हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां बीएल) की टिकट पर चुनाव जीतकर आए थे, लेकिन बाद में उन्होंने हजकां को झटका देते हुए कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया था। हुड्डा सरकार-2 में राव नरेंद्र सिंह को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। 2014 में हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी। भाजपा की सरकार में भी स्वास्थ्य विभाग का दायित्व अनिल विज को दिया गया। 2019 में भी स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा अनिल विज को ही दिया गया। अब 2024 में हरियाणा मंत्रिमंडल में महिला को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। इस तरह से 15 साल बाद हरियाणा को महिला स्वास्थ्य मंत्री मिली हैं। Haryana
डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ फिर से अपनी मांगों को लेकर होंगे सक्रिय
स्वास्थ्य विभाग बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग है। पहली बार विधायक बनकर ही आरती सिंह राव सीधे स्वास्थ्य मंत्री बनी हैं। उन्हें ना तो राजनीति का कोई अनुभव है और ना ही मंत्री पद का। ऐेसे में स्वास्थ्य विभाग को संचालित करना उनके लिए चुनौती हो सकती है। हरियाणा में डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर्स के कई मुद्दे हैं, जिनको लेकर लंबे समय से डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ आंदोलनरत हैं। अब नई सरकार का गठन हो चुका है। स्वाभाविक है कि अब ये कर्मचारी अपनी मांगों को फिर से सरकार, मंत्री से पूरी होने की उम्मीद करेंगे। हरियाणा में नर्सिंग ऑफिसर्स ने तो आंदोलन को तेज करने के लिए सितंबर माह में रोहतक में बैठक करके रणनीति तैयार की थी। Haryana
उसी दिन दोपहर बाद ही विधानसभा चुनाव की घोषणा होते हुए आचार संहिता लागू हो गई। इसलिए आंदोलन को स्थगित करना पड़ा। इसी तरह से डॉक्टर्स भी अपनी मांगों को लेकर चुनाव से ठीक पहले आंदोलित रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री रहे अनिल विज के आश्वासन पर डॉक्टर्स ने अपना आंदोलन स्थगित किया, लेकिन उनकी मांगों को भी पूरा नहीं किया गया। अब फिर से डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव पर यह निर्भर है कि वह कितनी सूझ-बूझ से कर्मचारियों की मांगों का हल निकालती हैं। Haryana
यह भी पढ़ें:– Bank News: बैंकों में लागू हो सकता है 5 दिन सप्ताह का नियम!