MLA Gokul Setia - Sach Kahoon Hindi

अशांत हुए शांति में आया उबाल! कहा-विधायक गोकुल सेतिया की सदस्यता निरस्त करवाउंगा
MLA Gokul Setia Comment Case: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। स्थानीय विधायक गोकुल सेतिया की नगरपरिषद सरसा के नवनियुक्त चेयरमैन शांति स्वरूप पर की गई टिप्पणी से बवाल मच गया। शनिवार को नवनिर्वाचित नप चेयरमैन शांतिस्वरूप ने विधायक गोकुल सेतिया की इस टिप्पणी को न केवल व्यक्तिगत बल्कि पार्टी और वाल्मीकि समाज का अपमान बताते हुए विधायक के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है। Sirsa News

इस मसले पर शांतिस्वरूप मीडिया से रूबरू हुए और विधायक पर मानहानि के साथ-साथ एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि विधायक ऐसी बाते नशे में बोलते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक गोकुल सेतिया की उन पर टिप्पणी से उनकी पार्टी तथा वाल्मीकि समाज में खासा रोष है।

उन्होंने कहा कि विधायक गोकुल सेतिया ने उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी करके ओछी हरकत की है, साथ ही भाजपा की हाईकमान को भी नीचा दिखाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले में जो भी निर्णय लेगी, वह भविष्य में है, मगर वे अपने वाल्मीकि समाज से भी आह्वान करेंगे कि वे इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लें। उन्होंने विधायक के बयान की घोर निंदा करते हुए कहा कि वे सरकार से स्थानीय विधायक की सदस्यता को निरस्त करने की भी मांग को लेकर पत्र लिखेंगे।

इस टिप्पणी पर हुआ विवाद | Sirsa News

काबिलेजिक्र है कि सोशल मीडिया पर विधायक गोकुल सेतिया एक बयान देते दिखाई दे रहे हैं कि ‘बसंती इन कुत्तों के आगे मत नाचना’। विधायक बयान में कह रहे हैं कि ‘अब हम कहेंगे कि शांति इन कुत्तों के आगे मत नाचना’। साथ ही उन्होंने जोड़ा है कि वे उम्मीद करते हैं कि वे अच्छा काम करेंगे। विधायक गोकुल सेतिया अपने बयान में हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनावों में कांग्रेस के 9 पार्षदों के जीतने एवं भाजपा के जीते हुए पार्षदों के आंकड़ों पर भी टिप्पणियां की।

विधायक का फूंका पुतला

विधायक गोकुल सेतिया की टिप्पणी को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने स्थानीय वाल्मीकि चौक पर विधायक का पुतला फूंका तथा विधायक से माफी की मांग की। वाल्मीकि समाज के लोगों ने विधायक सेतिया के पुतले को आग के हवाले कर उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। इस मौके पर वाल्मीकि समाज के मोनू पेहवाल ने कहा कि विधायक की टिप्पणी पूरे वाल्मीकि समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि एक गरीब व दलित समाज के व्यक्ति के नगर परिषद के चेयरमैन बनना विधायक को बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक के इस प्रकार के प्रदर्शन पूरे प्रदेश में जारी रहेंगे। Sirsa News

Sirsa Weather: फसल कटाई में जुटे हैं किसान, बारिश व ओलावृष्टि ने बरपाया कहर

डीएपी खाद की किल्लत को लेकर तुरंत एक्शन में आए सरसा विधायक गोकुल सेतिया!
कार्यालय के बाहर तैनात रहा भारी पुलिस फोर्स | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। किसानों को डीएपी खाद की हो रही किल्लत को लेकर सरसा के विधायक गोकुल सेतिया (Sirsa MLA Gokul Setia) सोमवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के डीडीए सुखदेव सिंह के कार्यालय पहुंचे। विधायक गोकुल सेतिया ने डीडीए से खाद वितरण की पूरी जानकारी मांगी। गोकुल सेतिया के पूर्व घोषित घेराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया था। हालांकि करीब सवा घंटे की बैठक के बाद गोकुल सेतिया अपने समर्थकों के साथ वापस चले गए। किसानों को इस समय रबी फसलों की बिजाई को लेकर खाद की जरुरत है लेकिन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही है। Sirsa News

विधायक ने गत दिवस सोशल मीडिया पर लाइव होकर ऐलान किया था

किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक गोकुल सेतिया ने गत दिवस सोशल मीडिया पर लाइव होकर ऐलान किया था कि वे सोमवार को डीडीए कार्यालय का घेराव करेंगे और धरना देंगे। इसके लिए उन्होंने किसानों व कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकतार्ओं से घेराव में पहुंचने की अपील की थी। साथ ही अपने वीडियो संदेश में कहा था कि धरने में ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बैनीवाल व कालांवाली से विधायक शीशपाल केहरवाला भी आएंगे, लेकिन दोनों विधायक किसी कारण से नहीं पहुंचे। सेतिया निर्धारित समय व स्थान पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। सेतिया ने कृषि विभाग के उप निदेशक सुखदेव सिंह के साथ बात की। करीब एक घंटे तक मीटिंग चली। मीटिंग में हैफेड के डीएम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

सेतिया ने बताया कि उन्होंने सरसा विधानसभा के गांवों में किसानों को अब तक बांटी गई खाद की डिटेल मांगी है। यह भी पूछा है कि कितनी खाद आई और किस किसान को कितने बैग खाद दी गई। इससे पता चल जाएगा कि सरसा हलके के लिए विभाग ने कितनी खाद अलॉट की और किसानों तक कितनी खाद पहुंची। गोकुल ने कहा कि वे खुद किसानों व गांवों के सरपंचों से मिलकर इसकी जांच करेंगे ताकि पता चल सके कि विभाग की ओर से भेजी गई खाद किसानों तक पहुंची या नहीं। डीडीए ने बताया कि सरसा के लिए खाद की डिमांड भेजी हुई है जो जल्द ही पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को जरूरत के अनुसार खाद मुहैया करवाई जा रही है। वितरण में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है। किसानों को भी थोड़ा धैर्य रखना होगा। खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। Sirsa News

Accident: नहर की पटरी पर खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची अचानक नहर में गिरी!