mulayamsinghyadav - Sach Kahoon Hindi

झुके मुलायम, निष्कासन वापस
सपा परिवार में घमासान का नाटकीय पटाक्षेप

अखिलेश ने 200 विधायकों को पाले में लाकर किया शक्ति प्रदर्शन

लखनऊ। समाजवादी कुनबे में चरम पर पहुंचे घमासान का बेहद नाटकीय ढंग से पटाक्षेप हो गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा से बर्खास्तगी के बाद पहली बार शनिवार को पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करने पहुंचे और मुलायम ने अखिलेश और अपने भाई रामगोपाल यादव का निष्कासन खत्म कर दिया। सबसे दिलचस्प यह रहा कि अखिलेश के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी चाचा और सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री और रामगोपाल का निष्कासन रद्द किए जाने का ऐलान किया। शिवपाल ने ‘ट्वीट’ करके कहा कि ‘नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के आदेश के अनुसार अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव का पार्टी से निष्कासन तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। सब साथ मिलकर साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ेंगे और पुन: उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।’ बाद में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समेत पार्टी के सभी शीर्ष नेता बातचीत करके प्रत्याशी तय कर लेंगे। सब लोग नेताजी से बात करके सभी चीजें तय कर लेंगे। सभी मिलकर 2017 के चुनाव में जाएंगे और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

अब सब ठीक हो गया है। सपा महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा रविवार को बुलाए गए राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन के भविष्य के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि अब सभी बातें खत्म हो गई हैं। हम सब मिलकर चुनाव में जाएंगे।

सूत्रधार बने आजम खां

समाजवादी पार्टी में दो फाड़ की नौबत के बीच शनिवार सुबह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा ‘शक्ति प्रदर्शन’ के बाद दोनों पक्षों में सुलह-समझौते की कोशिशें तेज हुई। सपा के वरिष्ठ नेता और काबीना मंत्री आजम खां इस कवायद के सूत्रधार रहे। मुख्यमंत्री द्वारा अपने आवास पर बुलाई गई बैठक में 200 से ज्यादा विधायकों के शामिल होने के बीच खां ने सुलह-समझौते की कोशिश शुरू की। पहले उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के घर जाकर उनसे मुलाकात की और बाद में मुख्यमंत्री आवास जाकर उनसे मिले। अखिलेश, आजम खां के साथ मुलायम के घर गए और बंद कमरे में बैठक की। बैठक के दौरान अखिलेश के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी चाचा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मुलायम के घर पहुंचे।

पार्टी पर बड़ा संकट था, मुझे खुशी है कि नेताजी और मुख्यमंत्री ने मेरी बात मानी और संकट टल गया। मैंने सिर्फ अपना फर्ज निभाया है। आजम खां।

विवाद राजनीतिक ड्रामा :भाजपा

लखनऊ। सपा के विवाद को राजनीतिक ड्रामा करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश को पीछे धकेलने वाली सपा को जनता चुनाव में पटखनी देगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने यहां कहा कि सपा में जो कुछ हुआ वह मात्र राजनीतिक ड्रामेबाजी थी। पांच साल सरकार चला लेने के बाद अब अपनी कमियों को छिपाने के लिए चुनाव के दौरान विवाद किया जा रहा है। विवाद जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है लेकिन जनता सब समझती है। चुनाव में सपा को निश्चित तौर पर पटखनी देगी।

करेंसी का विमुद्रीकरण कर देश को बंधक बनाने की कोशिश कर रहे हैं मोदी : मुलायम
लखनऊ:  समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने 500 और 1000 रूपये के नोटों की विमुद्रीकरण की प्रक्रिया को एक सप्ताह के लिये टाले जाने की मांग करते हुये आज कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार आर्थिक अराजकता फैलाकर देश को बंधक बनाने का प्रयास कर रही है।

श्री यादव ने यहां कहा “ वर्ष 1975 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लागू किये गये आपातकाल के बाद यह पहला मौका है जब मोदी सरकार के विमुद्रीकरण के फैसले से देश में अघोषित आपातकाल के हालात व्याप्त है।

इतना जरूर है कि इस बार हम जेल में नही है। (वार्ता)