Ramnath Kovind - Sach Kahoon Hindi

One Nation, One Election: वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर केन्द्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, विपक्ष में मचा हाहाकार
One nation-one election big news: मोदी सरकार ने वन नेशन, वन इलेक्शन पर बड़ा कदम उठा लिया है। सरकार ने पूर्व राष्टÑपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी कानून के सभी पहलुओं पर अध्ययन करेगी और एक देश, एक चुनाव की संभावना का पता लगाएगी। कमेटी आम लोगों की राय भी लेगी। वहीं बताया जा रहा है कि मोदी सरकार 18-22 सितंबर को संसद का विशेष सत्र बुलाया है। जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार विशेष सत्र के दौरान एक देश, एक चुनाव को लेकर बिल पेश कर सकती है।

संसद का विशेष सत्र 18 सितम्बर से, पांच बैठकें होंंगी: जोशी | One Nation, One Election

एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में सरकार ने आगामी 18 सितम्बर से संसद का पांच दिन का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की है जिसमें पांच बैठकें होंगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरूवार को एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितम्बर तक बुलाया जा रहा है जिसमें पांच बैठकें होंगी। यह 17 वीं लोकसभा का 13 वां और राज्यसभा का 261 वां सत्र होगा।

उन्होंने कहा कि अमृतकाल में सरकार सार्थक चर्चा करना चाहती है। उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई को शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र इसी महीने की 11 तारीख को संपन्न हुआ था। इस सत्र के दौरान 23 दिन में 17 बैठकें हुई थी। विपक्षी दलों ने मणिपुर के मुद्दे को लेकर तरकीबन हर रोज सदन में हंगामा किया। हालाकि सरकार ने इस दौरान अनेक महत्वपूर्ण विधेयक हंगामे के बीच ही पारित कराये। One Nation, One Election

विपक्ष हैरान: सरकार के आश्चर्यजनक फैसले ने विपक्षी गुट को हैरान कर दिया है। सरकार के इस कदम से ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की अटकलें शुरू हो गईं हैं। विपक्षी धड़ों के कुछ नेताओं को लग रहा है कि केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों को आगे बढ़ा सकती है और अपने पुराने एजेंडे वन नेशन, वन इलेक्शन का ऐलान कर सबको चकित कर सकती है। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम ‘थोड़ी घबराहट’ दर्शाता है। राहुल गांधी पहले से कहते रहे हैं कि सरकार डरी हुई है। ऐसे में वह हार के डर से कोई भी कदम उठा सकती है।

देश की सुरक्षा के लिए संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है सरकार: कोविंद
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज कहा कि सरकार देश की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्प के साथ काम कर रही है जिससे रक्षा क्षेत्र में आत्म निर्भरता निरंतर बढ रही है। कोविंद ने सोमवार को संसद के बजट सत्र के पहले दिन केन्द्रीय कक्ष में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के कदमों से देश रक्षा क्षेत्र में आत्म निर्भरता की ओर तेजी से बढ रहा है। उन्होंने कहा , “ मेरी सरकार देश की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रही है। सरकार की नीतियों की वजह से डिफेंस सेक्टर में, विशेषकर रक्षा उत्पादन में, देश की आत्म-निर्भरता लगातार बढ़ रही है।” सैन्य बलों के आधुनिकीकरण की दिशा में किये जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा , “ वर्ष 2020-21 में सैन्य बलों के आधुनिकीकरण के लिए जो भी स्वीकृतियों प्रदान की गयी उनमें 87 फीसदी उत्पादों में मेक इन इंडयिा को प्राथमिकता दी गयी।”

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मेक इन इंडिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2020-21 में 98 प्रतिशत उपकरणों से जुड़े अनुबंधों में मेक इन इंडिया को प्राथमिकता दी गयी है। सशस्त्र बलों की जरूरतों को देश में ही पूरा करने के सरकार के प्रयासों तथा सफलता के बारे में उन्होंने कहा, “ हमारी सेनाओं ने 209 ऐसे साजो सामान की सूची भी जारी की है जिन्हें अब विदेश से नही खरीदा जायेगा। ” उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि सेनाओं की जरूरत का सामान भारत में ही विकसित हो तथा भारत में ही निर्मित हो। इसे ध्यान में रखते हुए हिन्दुस्तान ऐरोनाटिक्स लिमिटेड ( एचएएल) के साथ 83 एलसीए तेजस लड़ाकू विमान बनाने के लिए अनुबंध किये गये हैं। सरकार ने आर्डिनेन्स फैक्ट्रियों को रक्षा क्षेत्र के सात सार्वजनिक उपक्रमों का रूप देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। इसके अलावा रक्षा क्षेत्र में निजी सेक्टर और स्टार्ट अप को तेजी से बढावा देने के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मानवाधिकारों को मजबूत करना सामूहिक जिम्मेदारी
राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर बोले राष्टपति कोविंद (Ramnath kovind)

दुनिया के अनेक स्थानों पर कमजोर लोगों के मानवाधिकारों का हनन होता रहा है

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा (Ramnath kovind) कि मानवाधिकारों को जमीनी स्तर पर मजबूत करना समूचे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कोविंद ने राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर आयोजित एक समारोह में कहा कि मानवाधिकार आयोग ने इस क्रम में नागरिक समाज के साथ हाथ मिलाकर जागरुकता फैलाने का बेहतर कार्य किया है। उन्होंने संविधान सभा की सदस्य हंसाबेन मेहता के मानवाधिकारों और समानता के लिए किये गये कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा, ‘हमें खुद से पूछना चाहिए कि एक समाज के रूप में हम समानता के अधिकार के उनके दृष्टिकोण और महिलाओं की समान गरिमा के लिए क्या कर सके हैं।

‘दुर्भाग्य से हाल के दिनों में हुई कई घटनाओं ने हमें पुन: सोचने पर मजबूर किया है

महिलाओं के प्रति गंभीर अपराध देश के अनेक क्षेत्रों में हाल ही घटित हुए हैं।

ये एक स्थान या एक देश तक सीमित नहीं हैं।

दुनिया के अनेक स्थानों पर कमजोर लोगों के मानवाधिकारों का हनन होता रहा है।

-ऐसी स्थिति में पूरी दुनिया में मानवाधिकारों के लिए यह आदर्श होगा कि हम विश्व मानवाधिकार दिवस के मौके पर आत्मावलोकन करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मानवाधिकारों को लेकर जारी घोषणापत्र को उसी के अनुरूप क्रियान्वित करने की आवश्यकता है।

अधिकार और कर्तव्य एक सिक्के के दो पहलू

राष्ट्रपति ने कहा, ‘मामूली अपराधों के लिए बच्चे, बंधुआ मजदूर और अन्य लोग जो जेलों में बंद हैं, हमें उनके बारे में सोचना है। क्या पता उन्होंने ये अपराध नहीं भी किये हों, हमें उनकी तकलीफों के बारे में भी सोचना है। सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण के लिए ये ऐसे मसले हैं जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आत्मावलोकन बहुत जरूरी है लेकिन मुद्दे के दूसरे पहलू कर्तव्यों की ओर भी बराबर ध्यान देना होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि अधिकार और कर्तव्य एक सिक्के के दो पहलू हैं।

राष्ट्रीय मानवाधिकारों पर सभी सवालों का बेहतर तरीके से उल्लेख किया गया है

‘महिलाओं के साथ हिंसा की घटनाओं को लेकर हमारी विफलता हमारे कर्तव्यों के प्रति उदासीनता का परिणाम भी होती है।

हमारे राष्ट्रीय संवाद में मानवाधिकारों पर सभी सवालों का बेहतर तरीके से उल्लेख किया गया है।

इन पर सोचने से हमारे मूल कर्तव्यों पर विचार करने के लिए ज्यादा मौके मिल सकते हैं।

-इससे पहले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एच एल दत्तू ने शार्ट फिल्म प्रतियोगिता 2019 की फिल्म की सीडी जारी की और उसकी पहली प्रति कोविंद को भेंट की। उन्होंने आयोग के पिछले वर्ष के कार्यों और भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

कोविंद फिलीपीन्स एवं जापान के दौरे पर रवाना
नयी दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रपति राम नाथ काेविंद फिलीपीन्स एवं जापान के आधिकारिक दौरे पर गुरुवार को रवाना हो गए। पिछले 13 वर्षों के दौरान भारत के राष्ट्रपति का फिलीपीन्स का यह पहला आधिकारिक दौरा होगा।

काेविंद के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी। ट्वीट के मुताबिक राष्ट्रपति जापान के सम्राट नारूहितो के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे। कोविंद फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रोड्रिगो रोआ दुतेर्ते के निमंत्रण पर 17 से 21 अक्टूबर तक फिलीपीन्स की यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मोदी ने दी कोविंद को जन्मदिन की बधाई
नयी दिल्ली (एजेंसी)। Birthday News of Ramnath Kovind in Hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति Ramnath Kovind को जन्मदिन की बधाई दी।

मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई। भारत को उनकी अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की महत्वपूर्ण समझ प्राप्त हुआ है। गरीबों और दलितों को सशक्त बनाने के प्रति उनके जुनून को हमेशा देखा जा सकता है। ईश्वर उन्हें लंबी आयु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।”

Greetings to Rashtrapati Ji on his birthday.

India has gained significantly from his insights and understanding of policy matters. One can always see his passion towards empowering the poor and downtrodden.

May Almighty bless him with a long and healthy life. @rashtrapatibhvn

— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2019

कोविंद (About Ramnath Kovind in Hindi) का जन्म एक अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के एक छोटे से गांव परौंख में हुआ था।

कानपुर के डीएवी कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक और एलएलबी की डिग्री हासिल करने वाले कोविंद 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति बनने से पहले बिहार के राज्यपाल थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

कोविंद आज दोनों सदनों को करेंगे संबोधित
मोदी ने सभी सांसदों को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया

नई दिल्ली (sach kahoon) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को संसद के सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोनों सदनों के सांसदों को बैठक के साथ रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया है। यह भोज अशोका होटल में होगा।

राष्ट्रपति अपने संबोधन में सरकार की भावी योजनाओं और एजेंडे को देश के सामने रखेंगे। गुरुवार से ही राज्यसभा का सत्र भी शुरू हो रहा है। यह 26 जुलाई तक चलेगा। लोकसभा सत्र 17 जून से शुरू हो चुका है। सचिवालय के मुताबिक, बजट सत्र के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक भी होगी। मोदी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर सकते हैं।

ओम बिड़ला निर्विरोध लोकसभा अध्यक्ष चुने गए

17 जून से शुरू हुए 17वीं लोकसभा सत्र के शुरुआती दो दिनों में सभी सांसदों ने शपथ ली। बुधवार को भाजपा के ओम बिड़ला निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। मोदी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। कांग्रेस, तृणमूल, द्रमुक और बीजद समेत कई दलों ने इसका समर्थन किया। निर्विरोध चुने जाने के बाद मोदी खुद बिड़ला को चेयर तक लेकर गए।

मोदी की सर्वदलीय बैठक में 40 में से 21 पार्टी अध्यक्ष पहुंचे

मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को ‘एक देश, एक चुनाव’ मुद्दे पर राजनीतिक दलों के अध्यक्षों की बैठक हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुताबिक, बैठक के लिए 40 पार्टियों को न्योता भेजा गया था। इसमें से 21 पार्टी के अध्यक्ष ही बैठक में शामिल हुए। तीन पार्टियों ने इस मुद्दे पर अपनी राय लिखित में भेजी। मोदी इस मुद्दे पर सुझाव देने के लिए एक कमेटी बनाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोविंद ने गोवा वासियों को दी राज्य की स्थापना दिवस की शुभकामनायें
नयी दिल्ली (एजेंसी)

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गोवा के 32वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को राज्य की जनता को शुभकामनायें दी। कोविंद ने ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा, “गोवा के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह सुंदर राज्य आने वाले वर्षों में मजबूती की नयी बुलंदियों के शिखर पर पहुंचे।” उल्लेखनीय है कि गोवा की स्थापना 30 मई 1987 में हुई थी। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के अनुसार चौथा सबसे छोटा राज्य है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अपने कॉलेज पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, 98 साल के शिक्षक के पैर छुए
राष्ट्रपति ने डीएवी कॉलेज कानपुर के शताब्दी समारोह का उद्घाटन भी किया

कानपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को कानपुर में डीएवी कॉलेज और बीएनएसडी इंटर कॉलेज पहुंचे। कोविंद ने (President Kovind touches the foot of a 98-year-old teacher at his college) यहीं से पढ़ाई की है। कोविंद ने यहां अपने शिक्षक प्यारे लाल (98 साल), हरिराम कपूर (92 साल) और टीएन टंडन (86 साल) को सम्मानित किया। फिर सभी के पैर भी छुए। राष्ट्रपति ने डीएवी कॉलेज कानपुर के शताब्दी समारोह का भी उद्घाटन किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोविंद और मोदी ने दी ईद की बधाई
हमारे मुस्लिम भाइयों एवं बहनों को ईद मुबारक

नयी दिल्ली (वार्ता):

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को ईद की बधाई दी। श्री कोविंद ने ट्विटर पर लिखे अपने संदेश में कहा, “सभी देशवासियों खास तौर से देश और विदेशों में रह रहे हमारे मुस्लिम भाइयों एवं बहनों को ईद मुबारक। यह शुभ दिन आप सब के परिवारों के लिए खुशियां और जश्न लाए तथा हमारे साझा समाज में भाईचारे, आपसी सौहार्द और मेल-मिलाप को मज़बूत बनाए।”

राष्ट्रपति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू तीनों भाषाओं में ईद की बधाई दी। श्री मोदी ने ईद की बधाई देते हुए समाज में एकता और सद्भाव बढ़ने की कामना की।  उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “ईद मुबारक। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह दिन समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत करें।”

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नवाचार से 2022 तक बनायें समावेशी एवं खुशहाल समाज : कोविंद
नयी दिल्ली (वार्ता) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज कहा कि हमारा लक्ष्य स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर 2022 तक समावेशी एवं खुशहाल समाज बनाने का होना चाहिये तथा यह लक्ष्य हासिल करने में नवाचार की संस्कृति मददगार होगी। श्री कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में ‘नवाचार एवं उद्यमिता मेले’ के उद्घाटन के मौके पर ‘गाँधियन यंग टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन’ पुरस्कार देने के बाद अपने संबोधन में यह बात कही। तीन हजार से ज्यादा प्रविष्टियों में से चयनित 23 नवाचारों को राष्ट्रपति ने पुरस्कार प्रदान किये।

पुरस्कृत नवाचारों में प्रोटीन नैनो सेंसर के डिजाइन का अध्ययन, कोर्निया की बनावट को मजबूती देने वाले इंजेक्टेबल हाइड्रोजेल, किफायती इंफ्रारेड वेन डिटेक्टर, मलेरिया को फैलने से रोकने के लिए नयी रणनीति, मलेरिया की जाँच के लिए किफायती डिस्पोजेबल माइक्रोफ्लुइड बायोचिप, असुरक्षित यौन संबंध के दौरान एचआईवी संक्रमण तथा अवांछित गर्भ रोकने के लिए नैनोस्पर्मवाइरिसाइड, मिट्टी के लिए नैनो तकनीक आधारित कंडीशनर, बिना बैटरी के काम करने वाला आईओटी सेंसिंग नोड, रोलिंग वाटर प्यूरीफायर रोल प्योर, ऊर्ध्व तथा क्षैतिज सतहों पर छेद करने के दौरान नैनो फिनिशिंग के लिए मैगनेटिक उपकरण का विकास, विंडो सोलर कूकर की डिजाइनिंग तथा सोशल सर्च इंजन ओरिगॉन का निर्माण शामिल हैं।

श्री कोविंद ने सभी पुरस्कार विजेताओं और ऐसे नवाचारियों को भी जिन्हें पुरस्कार नहीं मिल पाया, उनके आविष्कारों के लिए बधाई दी तथा विश्वास जताया कि उनका योगदान देश को विकसित और सहयोग की भावना से पूर्ण समाज बनायेगा।सिर्फ नवाचार को अपने-आप में अपर्याप्त बताते हुये राष्ट्रपति ने नवाचारियों को वित्तीय तथा नीतिगत मदद प्रदान करने की जरूरत बतायी। उन्होंने कहा, “जरूरत है कि स्कूलों में बच्चे रट्टामारी की जगह प्रयोग करें और सरकार उनके लिए सुविधाजनक माहौल तैयार करे। नवाचाार अपने-आप में काफी नहीं है। इसे उद्यम में बदलना होगा जिसके लिए वित्तीय एवं नीतिगत मदद तथा मार्गदर्शन की जरूरत है।”

कोविंद, मोदी ने उगादि, गुड़ी पड़वा, नवरात्रि की दी बधाई
नयी दिल्ली (वार्ता) राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उगादि, गुड़ी पड़वा तथा नवरात्र की देशवासियों को बधाई और शुभकानाएं दी श्री कोविन्द ने ट्वीट कर कहा ‘चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चैती चांद, नवरेह और साजिबू चेरोबा के अवसर पर देश-वासियों को बधाई और शुभकामनाएं। ये पर्व, हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के लिए खुशियां लाने वाले और उनके बीच परस्पर भाई-चारे की भावना को मज़बूत करने वाले हों।’ श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा ‘नव संवत्सर और नवरात्रि की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। विक्रम संवत 2075 सबके जीवन में सुख, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।’ प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा ‘उगादि की बधाई! यह वर्ष हम सब के जीवन में खुशियां और अच्छे स्वास्थ्य लेकर आये।’ उन्होंने कहा ‘महाराष्ट्र के सभी बहनों और भाईयों को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले साल में आप सभी के सपने और आकांक्षाएं पूरी हों।’

कोविन्द के वक्तव्य में नये भारत का संकल्प
देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन नये भारत को निर्मित करने के संकल्प को बल देता है। अपने इस सशक्त एवं जीवंत भाषण में उन्होंने उन मूल्यों एवं आदर्शों की चर्चा की, जिन पर नये भारत के विकास का सफर तय किया जाना है।

राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, संविधान, नैतिकता और ईमानदारी को कैसे मजबूत करना है, किस तरह से राजनीतिक शुचिता एवं प्रशासनिक ईमानदारी बल मिले, कैसे घोटाले एवं भ्रष्टाचार मुक्त जीवनशैली विकसित हो, ‘सत्यमेव जयते’ का हमारा राष्ट्रीय घोष कैसे जीवन में दिखाई दे, किस तरह से पिछड़े़, आदिवासी एवं दलित लोगों का कल्याण हो, इन महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रपति का जागरूक होना और राष्ट्र को जागरूक करना देश के लिये शुभता का सूचक है।

रामनाथ कोविंद का यह पहला स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या का उद्बोधन अनेक विशेषताएं लिये हुए है, उन्होंने अपने इस उद्बोधन से यह स्पष्ट कर दिया कि वे एक सशक्त राष्ट्रपति के रूप में देश को नयी दिशा देंगे। उन्होंने अपने भाषण में गांधी, नेहरू, नेताजी, पटेल से पहले क्रांतिकारी नेताओं भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद का नाम लिया और भाषण की शुरूआत महिला वीरांगनाओं से की, निश्चित ही एक नयी परम्परा का सूत्रपात है।

रामनाथ कोविंद ने जहां सरकार की प्राथमिकताओं को उजागर किया, वहीं सरकार के लिये करणीय कार्यों की नसीहत भी दी है। सरकार का पहला दायित्व होता है कि वह सबसे गरीब आदमी की स्थिति सुधारने के लिए सभी उपाय करे। इसके लिए भारत का शासन किस तरह जनकल्याणकारी शासन होगा, उसकी रूपरेखा भी उन्होंने प्रस्तुत की। उन्होंने सरकार के साथ-साथ नागरिकों के कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों की भी चर्चा की। सरकार ने ‘स्वच्छ भारत’ अभियान शुरू किया है लेकिन भारत को स्वच्छ बनाना हर एक की जिम्मेदारी है।

राष्ट्रपति ने जिस समय अपना उद्बोधन दिया, उससे कुछ घंटों पहले ही ‘सुखी परिवार अभियान’ के प्रेरणा एवं ‘आदिवासी जनजीवन’ के मसीहा गणि राजेन्द्र विजयजी के साथ हम लोग राष्ट्रपति जी से मिले। सुखी परिवार फाउण्डेशन के माध्यम से आदिवासी क्षे़त्रों में संचालित की जा रही गतिविधियों की जानकारी से कोविन्द अभिभूत हुए।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा भी है कि अनेक व्यक्ति और संगठन, गरीबों और वंचितों के लिए चुपचाप और पूरी लगन से काम कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। देश को खुले में शौच से मुक्त कराना, विकास के नए अवसर पैदा करना, शिक्षा और सूचना की पहुंच बढ़ाना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अभियान को बदल देना, बेटियों से भेदभाव न हो, ये किस तरह से सुनिश्चित हो, इसकी चर्चा राष्ट्रपति के वक्तव्य का हार्द है। दलगत राजनीति से परे राष्ट्रीय विचारधारा वाले व्यक्ति का इस सर्वोच्च पद पर निर्वाचित होना और उनका राष्ट्रीयता के साथ-साथ सामाजिक संदेश देना प्रेरक है।

‘कदम-कदम बढ़ाये जा खुशी के गीत गाये जा, ये जिन्दगी है कौम की तू कौम पर लुटाये जा’। कोविंदजी का मन्तव्य भी यही है कि आजादी किसी की जागीर नहीं है बल्कि इस मुल्क के लोगों की सामूहिक हिम्मत से हासिल की गई कामयाबी है, इसको नये आयाम देने एवं विकास की नयी इबारत लिखने के लिये हर व्यक्ति आगे आये और देश विकास में सहभागी बने।

वे भारत को केवल राजनीति, आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक एवं लोकतांत्रिक दृष्टि से भी समुन्नत बनाना चाहते हैं और इसीलिये उन्होंने अपने भाषण में चरित्र निर्माण, शिक्षा, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, संविधान आदि की चर्चा की। गांधीजी ने समाज और राष्ट्र के चरित्र निर्माण पर बल दिया था। गांधीजी ने जिन सिद्धांतों को अपनाने की बात कही थी, वे आज भी प्रासंगिक हैं और कोविन्दजी उसी को बल दे रहे हैं।

नेताजी सुभाषचन्द बोस ने ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा’ का आह्वान किया तो भारतवासियों ने आजादी की लड़ाई में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। नेहरूजी ने सिखाया कि विरासतों और परंपराओं का टेक्नोलॉजी के साथ तालमेल होना चाहिए, क्योंकि वे आधुनिक समाज के निर्माण में सहायक हो सकती हैं। सरदार पटेल ने हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति जागरूक किया, उन्होंने यह भी समझाया कि अनुशासन-युक्त राष्ट्रीय चरित्र क्या होता है।

आंबेडकर ने संविधान के दायरे में रहकर काम करने तथा ‘कानून के शासन’ की अनिवार्यता के विषय में समझाया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि कोविन्दजी अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य का निर्माण करने के पक्षधर हैं और इस हेतु वे तत्पर भी दिखायी दे रहे हैं।

हमने आजाद भारत के विकास में कितना सफर तय किया है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि हम अब भारत को कैसा बनाना चाहते हैं। हमारा सफर लोकतन्त्र की व्यवस्था के साये में निश्चित रूप से सन्तोषप्रद रहा है लेकिन अब हमें ऐसा भारत निर्मित करना है जिसमें सबका संतुलित विकास हो। इसी संकल्प को आजादी के 75 साल पूरे होने तक हासिल करने की बात कोविन्द ने की है।

नया इंडिया के लिए कुछ महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त करने के लिये उनके कुछ राष्ट्रीय संकल्प है। नया इंडिया के बड़े स्पष्ट मापदंड भी हैं, जैसे सबके लिए घर, बिजली, बेहतर सड़कें और संचार के माध्यम, शिक्षा, चिकित्सा, आधुनिक रेल नेटवर्क, तेज और सतत विकास। नया इंडिया हमारे डीएनए में रचे-बसे मानवतावादी मूल्यों को समाहित करे। नया इंडिया का समाज ऐसा हो, जो तेजी से बढ़ते हुए संवेदनशील भी हो।

रामनाथ कोविंद ने ‘अप्प दीपो भव’ यानी अपना दीपक स्वयं बनो की प्रेरणा देकर भारत को आध्यात्मिक रूप से विकसित करने की सलाह भी दी है। दीपक जब एक साथ जलेंगे तो सूर्य के प्रकाश के समान वह उजाला सुसंस्कृत और विकसित भारत के मार्ग को आलोकित करेगा। हम सब मिलकर आजादी की लड़ाई के दौरान उमड़े जोश और उमंग की भावना के साथ सवा सौ करोड़ दीपक बन सकते हैं। दीपक बनने की यह प्रेरणा ही उनके वक्तव्य की व्यापकता एवं दूरदर्शिता की भावना की अभिव्यक्ति है, जिसके माध्यम से वे एक सार्थक सन्देश दे रहे हैं।

राजनीति करने वाले स्वार्थी एवं अपरिपक्व नेताओं को भी कोविन्द ने नयी राजनीति-वास्तविक राजनीति का सन्देश दिया है। राजनीति में यदि वे जिन्दा रहना चाहते हैं तो उन्हें अपनी सोच बदलनी होगी। सेवा को, विकास को एवं गुड गवर्नेंस को माध्यम बनाना होगा, आत्म-निरीक्षण करना होगा। मिल-जुलकर कार्य करने का पाठ सीखना होगा। विरोध की राजनीति को त्यागना होगा।

विचारधाराविहीन राजनीति, उनकी महत्वाकांक्षाएं, अराजक कार्यशैली और नकारात्मक एवं झूठ की राजनीति के कारण लोकतंत्र कमजोर होता रहा है, लेकिन अब लोकतंत्र को मजबूत करके ही राष्ट्र को सुदृढ़ किया जा सकेगा और यही इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वक्तव्य का निचोड़, हार्द है।

-ललित गर्ग

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।