Adani Group News - Sach Kahoon Hindi

Adani Digital Labs: अदाणी डिजिटल लैब्स ने हवाई यात्रियों के लिए किया ये बड़ा ऐलान
अहमदाबाद। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) की प्रौद्योगिकी शाखा अदाणी डिजिटल लैब्स (एडीएल) ने बुधवार को अदाणी समूह द्वारा संचालित हवाई अड्डों पर यात्रियों के अनुभव को नए आयाम देने के उद्देश्य से कई परिवर्तनकारी पहलों की घोषणा की। यह कदम यात्रियों के लिए सुविधा, आराम और सहभागिता को बढ़ाने के साथ ही विमानन क्षेत्र में डिजिटल नवाचार में कंपनी की अग्रणी भूमिका को और सुदृढ़ करेगा। Adani Digital Labs

एडीएल की निदेशक सृष्टि अदाणी ने कहा कि नई इकाई का उद्देश्य संचालन में ऊर्जा, विविध सोच और विशेष कौशल को शामिल करना है। यह रणनीति यात्रियों को डिजिटल-फर्स्ट अनुभव देने के लिए उठाए गए प्रयासों का प्रथम चरण है। हर परियोजना का लक्ष्य यात्रियों की यात्रा से जुड़ी चिंताओं को कम करना और उन्हें पूरी तरह दूर करना है।

उन्होंने बताया कि इन सेवाओं में नवीनतम जानकारी, विशेष इनाम योजना और प्रीमियम लाउंज सुविधाएं शामिल होंगी, जो सामान्य एग्रीगेटर सेवाओं से आगे बढ़कर एक व्यक्तिगत डिजिटल अनुभव प्रदान करेंगी, जिससे यात्रियों की यात्रा अधिक सुखद बनेगी।

ग्राहक-केंद्रित नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए, एडीएल ने अहमदाबाद में 150 सीटों वाले कार्यालय का शुभारंभ किया है, जहाँ टीम हवाई अड्डों के लिए आधुनिक समाधान विकसित करेगी। ये समाधान यात्रियों को समय की कमी, सुविधाओं की सीमित जानकारी और लंबी कतारों जैसी सामान्य समस्याओं से निजात दिलाने में सहायक होंगे।

अदाणी वन ऐप सभी हवाई अड्डा सेवाओं को एक ही डिजिटल मंच पर लाकर यात्रा अनुभव को सहज और निजी बनाने में मदद करेगा। यात्री इस ऐप की मदद से यात्रा की योजना बना सकेंगे, हवाई अड्डे पर आसानी से नेविगेट कर पाएंगे और उपलब्ध सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे।

इसके साथ ही, अदाणी रिवॉर्ड्स नामक विशेष लॉयल्टी प्रोग्राम की शुरुआत की गई है, जो भारतीय हवाई अड्डा पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी तरह का पहला प्रयास है। यह कार्यक्रम खाद्य एवं पेय, खुदरा, पार्किंग, शुल्क-मुक्त खरीदारी और ‘मीट एंड ग्रीट’ जैसी सेवाओं को एकीकृत करता है, जिससे यात्रियों को अधिक लचीलापन और सहज अनुभव मिलता है। अब अदाणी एयरपोर्ट्स पर लाउंज एक्सेस भी और सरल हो गया है। यात्री प्री-बुकिंग कर सकते हैं, अपने कार्ड की पात्रता की जाँच कर सकते हैं और बिना कतार में लगे सीधे लाउंज सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। Adani Digital Labs

Adani Group: अदाणी समूह 2025 का सबसे तेज़ी से प्रगति करने वाला भारतीय ब्रांड बनकर उभरा
Adani Brand Value 2025: नई दिल्ली। अदाणी समूह वर्ष 2025 के लिए सबसे तेज़ी से प्रगति करने वाला भारतीय ब्रांड बनकर उभरा है। लंदन स्थित ब्रांड मूल्यांकन संस्था ब्रांड फाइनेंस की ताज़ा रिपोर्ट “भारत के सबसे मूल्यवान ब्रांड 2025” के अनुसार, अदाणी ब्रांड की कुल ब्रांड वैल्यू में 82 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। Adani Group News

रिपोर्ट में बताया गया है कि अदाणी समूह की यह प्रगति इसके समेकित बुनियादी ढांचा विकास पर केंद्रित दृष्टिकोण, हरित ऊर्जा क्षेत्र में ऊँची उड़ान और हितधारकों के बीच मजबूत ब्रांड छवि के कारण संभव हो सकी है। वर्ष 2024 में अदाणी ब्रांड का मूल्य जहाँ 3.55 अरब डॉलर था, वहीं यह अब बढ़कर 6.46 अरब डॉलर हो गया है। यानी इसमें 2.91 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। यह वृद्धि समूह की दीर्घकालिक रणनीति, स्थायित्व के प्रति समर्पण और संचालन की पारदर्शिता को दर्शाती है।

रैंकिंग के स्तर पर अब 13वें स्थान पर | Adani Group News

रैंकिंग के स्तर पर देखें तो अदाणी समूह पिछले वर्ष के 16वें स्थान से तीन पायदान ऊपर चढ़कर अब 13वें स्थान पर पहुंच गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ब्रांड मूल्य में इस वर्ष की वृद्धि, वर्ष 2023 की कुल ब्रांड वैल्यू से अधिक रही है। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की 33वीं वार्षिक आमसभा को संबोधित करते हुए समूह के अध्यक्ष श्री गौतम अदाणी ने कहा, “वित्त वर्ष 2025 में हमारे प्रदर्शन ने केवल विस्तार ही नहीं, बल्कि वास्तविक परिवर्तन और राष्ट्रीय हितों को गहराई से मजबूत करने का कार्य किया है।”

समूह के समेकित आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष राजस्व में 7% और ईबीआईटीडीए में 8.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि नेट डेट-टू-ईबीआईटीडीए अनुपात 2.6 पर बना रहा। कुल राजस्व 2,71,664 करोड़ रुपये रहा और समायोजित ईबीआईटीडीए 89,806 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। अदाणी ने आगे कहा, “हमने अपने सभी व्यवसायों में पूंजी निवेश के पुराने सभी कीर्तिमानों को पीछे छोड़ दिया है। आगामी पांच वर्षों में हम प्रति वर्ष 15 से 20 अरब डॉलर के पूंजीगत व्यय का अनुमान रखते हैं, जो केवल समूह के लिए नहीं, बल्कि भारत के अधोसंरचना निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण निवेश होगा।”

उल्लेखनीय है कि अदाणी पावर ने इस वर्ष 100 बिलियन यूनिट से अधिक उत्पादन कर निजी क्षेत्र की किसी भी भारतीय कंपनी द्वारा पहली बार यह उपलब्धि हासिल की है। कंपनी वर्ष 2030 तक 31 गीगावाट उत्पादन क्षमता प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है। Adani Group News

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, एमसीएक्स पर अपडेट हुई कीमतें!

Adani Group News: अडानी की सख्त कार्रवाई, तुर्की और चीन की कंपनियों के साथ खत्म की साझेदारी
Adani Group News: मुज्जफरनगर, अनु सैनी। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के मद्देनज़र, देश की बड़ी कंपनियां अब अधिक सतर्क हो गई हैं। इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अडानी ग्रुप ने हाल ही में तुर्की और चीन की दो प्रमुख कंपनियों के साथ अपने कारोबारी रिश्ते समाप्त कर दिए हैं। यह फैसला न केवल देशहित को प्राथमिकता देने का संकेत है, बल्कि यह भारत की बदली हुई भू-राजनीतिक रणनीति का भी परिचायक है।

पृष्ठभूमि: तुर्की-पाकिस्तान नजदीकी और भारत की नाराज़गी | Adani Group News

हाल के दिनों में तुर्की ने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया है, जिससे भारत-तुर्की रिश्तों में खटास आ गई है। तुर्की के इस रुख को लेकर भारत में विरोध तेज़ हुआ और सोशल मीडिया पर ‘बॉयकॉट तुर्की’ मुहिम भी देखने को मिली।

सरकार की कार्रवाई: सुरक्षा मंजूरी रद्द

भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की सुरक्षा से संबंधित मंजूरी रद्द कर दी। इसके बाद अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इस तुर्की कंपनी के साथ अपना अनुबंध समाप्त करने का फैसला लिया।

एयरपोर्ट ऑपरेशन्स पर असर नहीं

अडानी एयरपोर्ट के प्रवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं अब सीधे अडानी के नियंत्रण में होंगी, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह सुनिश्चित किया गया है कि सेवाओं में कोई बाधा न आए।

कर्मचारियों के लिए आश्वासन

सेलेबी के जिन कर्मचारियों ने इन एयरपोर्ट्स पर काम किया था, उन्हें नई ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों में ट्रांसफर किया जाएगा। अडानी ने आश्वासन दिया है कि सभी कर्मचारियों को उनकी वर्तमान शर्तों पर नौकरी दी जाएगी, जिससे रोजगार पर प्रतिकूल असर न पड़े।

सेलेबी का पक्ष: खुद को तुर्की से अलग बताया | Adani Group News

सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि वे पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करते हैं और किसी भी राजनीतिक संगठन या सरकार से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

कंपनी के अनुसार, उनकी हिस्सेदारी में 65% विदेशी निवेशकों की है, जिनमें कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर और यूरोपीय देशों के निवेशक शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी दावा किया है कि उसका संचालन पेशेवर और पारदर्शी तरीके से किया जाता है।

ड्रैगनपास क्या करती है?

ड्रैगनपास चीन की एक प्रमुख कंपनी है जो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स पर लाउंज एक्सेस और अन्य प्रीमियम ट्रैवल सुविधाएं प्रदान करती है। इसका हेडक्वार्टर चीन के गुआंगझोउ में है और यह 1,300 से अधिक एयरपोर्ट लाउंज में सेवाएं देती है।

अडानी की त्वरित कार्रवाई

हाल ही में अडानी डिजिटल लैब्स और ड्रैगनपास के बीच एक साझेदारी की घोषणा हुई थी, लेकिन मात्र एक सप्ताह के अंदर यह संबंध समाप्त कर दिया गया। अडानी ग्रुप ने स्पष्ट कर दिया कि अब ड्रैगनपास के ग्राहक उसके एयरपोर्ट्स पर लाउंज सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

कारण अस्पष्ट, लेकिन संकेत स्पष्ट | Adani Group News

हालांकि इस साझेदारी को समाप्त करने के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात और भारत-चीन के तनावपूर्ण रिश्तों को देखते हुए यह फैसला सुरक्षा और रणनीतिक चिंताओं से प्रेरित माना जा रहा है।

राष्ट्रीय हित सर्वोपरि | Adani Group News

अडानी ग्रुप की इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट संकेत गया है कि अब भारत में व्यापार केवल आर्थिक लाभ के आधार पर नहीं, बल्कि रणनीतिक और सुरक्षा दृष्टिकोण से भी देखा जाएगा। यह नीति न केवल देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है, बल्कि उन विदेशी कंपनियों के लिए भी एक चेतावनी है जो भारत की राष्ट्रीय हितों के विपरीत देशों से संबंध रखती हैं।

निष्कर्ष: बदले समीकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम भारत तेजी से एक आत्मनिर्भर और वैश्विक ताकत के रूप में उभर रहा है। ऐसे में विदेशी कंपनियों के साथ गठजोड़ अब केवल आर्थिक नहीं, बल्कि राजनीतिक और रणनीतिक दृष्टिकोण से भी परखा जा रहा है। अडानी ग्रुप का यह फैसला इस दिशा में एक बड़ा कदम है और आने वाले समय में कई अन्य कंपनियां भी इसी सोच के साथ अपने व्यापारिक फैसले लेंगी।

Gautam Adani Responds US indictment: अमेरिका में रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर गौतम अडानी ने किया बड़ा खुलासा!
Gautam Adani Responds US indictment: नई दिल्ली (एजेंसी)। अमेरिका में रिश्वतखोरी के आरोपों को झेल रहे अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने शनिवार, 30 नवंबर को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए गु्रप पर लगे कथित रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग से जुड़ा यह कानूनी मामला एक पहली बार गु्रप से नहीं जुड़ा बल्कि यह तो पहले भी लगते रहे हैं, यह गु्रप के लिए एक चुनौती है। Gautam Adani News

एक डिजीटल मीडिया मिंट की रिपोर्ट के अनुसार अडानी गु्रप को करीब दो सप्ताह पहले अडानी ग्रीन एनर्जी में अनुपालन प्रथाओं के बारे में अमेरिका के आरोपों को झेलना पड़ा था। और ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ है, ये तो पहले भी होता रहा है, लेकिन ऐसी हर चुनौती, ऐसा हर हमला हमें मजबूत बनाता है और हर बाधा एक अधिक लचीले अडानी समूह के लिए एक कदम बन जाती है। अडानी राजस्थान के जयपुर में 51वें रत्न और आभूषण पुरस्कार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

क्या है मामला? Gautam Adani News

रिपोर्ट के अनुसार 20 नवंबर 2024 को अमेरिकी अभियोजकों द्वारा आरोप लगाया गया था कि अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और नई दिल्ली स्थित फर्म एज्योर पावर ग्लोबल लिमिटेड द्वारा जीते गए सौर ऊर्जा अनुबंध भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर की रिश्वत देकर प्राप्त किए गए थे।

लेकिन अडानी गु्रप ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए इन्हें निराधार बताया है। इस संबंध में 21 नवंबर को व्यापार समूह के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा अडानी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं और उनका खंडन किया जाता है। वहीं भारत ने शुक्रवार को कहा था कि यह निजी फर्मों और कुछ व्यक्तियों एवं अमेरिकी न्याय विभाग से जुड़ा एक कानूनी मामला है। Gautam Adani News

LPG Cylinder Price Hike: महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, इतनी बढ़ गई कीमतें!

अमेरिका में लगे आरोप पर अडानी ग्रुप का आया पहला बयान
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अडानी समूह ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के न्याय विभाग और प्रतिभूति बाजार विनियामक (सेक) द्वारा अडानी ग्रीन कंपनी के निदेशकों के खिलाफ लगाये गये आरोप निराधार है और इनका खंडन किया जाता है। अडानी समूह ने आज यहां जारी बयान में कहा, ‘अदालत में लगाये गये आरोप सिर्फ आरोप हैं और प्रतिवादियों को तब तक निर्दोष माना जाता है जब तक की दोष साबित नहीं हो जाते। हम कानून का हर संभव सहारा लेंगे।

उन्होंने कहा कि अडानी समूह अपने आॅपरेशन्स में गवर्नेंस, ट्रांसपेरेंसी और रेगुलेटरी कम्पलायंस के उच्चतम मानकों को बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने सभी साझेदारों, कर्मचारियों और हितधारकों को यह पूरा भरोसा दिलाते हैं कि हम कानून का पालन करने वाले समूह है और नियमों का पूर्णरूप तथा दृढ़ता से पालन करते हैं।

Adani Group News: सी के बिड़ला समूह ने ओरिएंट सीमेंट को अडानी समूह को बेचा
Adani Group News:  नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सी के बिड़ला समूह ने आज अडानी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स का अपना सीमेंट संयंत्र ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड को 8100 करोड़ रुपए में बेचने का करार किया। कंपनी ने यहां जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि सी के बिड़ला समूह अपनी संपूर्ण शेयरधारिता हस्तांतरित करने के लिए निर्णायक समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत कंपनी का मूल्यांकन 8100 करोड़ रुपये किया गया, जिसका मूल्य 395.4 रुपये प्रति शेयर है। यह लेन-देन नियामक अनुमोदन के अधीन है, जिसमें भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा अनुमोदन और संबंधित सेबी विनियमों के तहत अनिवार्य ओपन आॅबर शामिल है।

अडानी समूह एक अग्रणी और अत्यधिक मान्यता प्राप्त समूह है, जिसके पास बुनियादी ढांचे से लेकर ऊर्जा तक के विश्व स्तरीय व्यवसायों का पोर्टफोलियो है। सी के बिड़ला समूह, एक भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह है, जिसके पास 150 से अधिक वर्षों का व्यवसाय और परोपकारी योगदान है, जो प्रौद्योगिकी, आॅटोमोटिव, घर और भवन और स्वास्थ्य सेवा सहित विविध क्षेत्रों में काम करता है, जहाँ यह निवेश करना जारी रखता है। ओरिएंट सीमेंट और सीके बिड़ला समूह के अध्यक्ष सी के बिड़ला ने कहा, “हमारा समूह उपभोक्ता केंद्रित, प्रौद्योगिकी संचालित और सेवा आधारित व्यवसायों पर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए लगातार पूंजी का पुनर्वितरण कर रहा है। मुझे ओरिएंट सीमेंट के प्रीमियम ब्रांड बनाने और अपने संचालन वाले भौगोलिक क्षेत्रों में अग्रणी बाजार हिस्सेदारी बनाए रखने के प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड पर गर्व है। हमें विश्वास है कि सीमेंट और बुनियादी ढांचे पर अपने मजबूत फोकस के साथ अदानी समूह हमारे लोगों और हितधारकों के लिए ओरिएंट सीमेंट में निरंतर विकास को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श नया मालिक है।”

सीके बिड़ला समूह की सह-अध्यक्ष अमिता बिड़ला ने कहा, “ओरिएंट सीमेंट की बाजार में मजबूत उपस्थिति है, जिसमें स्थिरता पहल, विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा, इसके डीएनए का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुझे विश्वास है कि अंबुजा सीमेंट्स ओरिएंट सीमेंट में हमारे सभी सहयोगियों के साथ-साथ हमारे ग्राहकों के लिए सही घर है।” अंबुजा सीमेंट्स के पूर्णकालिक निदेशक करण अडाणी ने कहा, “समय पर किया गया यह अधिग्रहण, अंबुजा सीमेंट्स की त्वरित विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अधिग्रहण के दो वर्षों के भीतर सीमेंट क्षमता में 30 मीटीपीए की वृद्धि हुई है। ओरिएंट सीमेंट का अधिग्रहण करके, अंबुजा वित्त वर्ष 25 में 100 मीटीपीए सीमेंट क्षमता तक पहुँचने के लिए तैयार है। इस अधिग्रहण से अदाणी सीमेंट को मुख्य बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और अखिल भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी में 2 प्रतीक्षा तक सुधार करने में मदद मिलेगी।