Kho kho World Cup - Sach Kahoon Hindi

Kho Kho World Cup: शाबाश मीनू! देश को तुम पर नाज है
उकलाना (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। Kho Kho World Cup: खो-खो विश्व कप में भारतीय महिला टीम ने नेपाल को हराकर अपनी पूरी ताकत झोंकर खो – खो विश्व कप अपने नाम कर भारत के मस्तक पर गोल्ड का सुनहरा ख़िताब सजा दिया। इस खास पल को आज पूरा भारत अपने दिल में संजों कर भारतीय टीम को शाबाशी दे रहा है। और हो भी क्यों न आखिर हमारे देश की बेटियां खो – खो विश्व कप जो जीत लाई है। भारतीय टीम में गांव बिठमड़ा हिसार की खिलाडी मीनू ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया और विश्व कप जितने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शाबाश मीनू! शाबाश टीम इंडिया पूरा भारत आज तुम पर गर्व कर रहा है।

लोग मैच खत्म होने तक टेलिविजन से चिपके रहे –

दिल्ली में आयोजित विश्व कप खो-खो का फाइनल मैच नेपाल के साथ खेला गया । भारतीय टीम मैच के शुरू से लेकर पुरे जोश में थी । विश्व कप महिला का फाइनल मैच रविवार श्याम 5 बजे शुरू हुआ खास बात यह रही की इस मैच में भारतीय टीम को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली गाँव बिठमड़ा हिसार की रहने वाली मीनू भी खेल रही थी। मैच में मीनू को खेलता हुआ देखने के लिए गांव के लोग पांच बजे से पहले ही टेलिविजन के आगे बैठ गए और मैच खत्म होने तक टेलिविजन से चिपके रहे।

भारतीय टीम ने फाइनल मैच में नेपाल के साथ मुकाबले में अपनी पूरी ताकत लगा दी। सेमीफाइनल में पहले भरतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया और अब बारी थी नेपाल को हराकर विश्व कप जितना। भारतीय टीम ने पहले मैच में साउथ कोरिया के खिलाफ 157 अंक की जीत दर्ज की थी और सॉउथ कोरिया को 175 – 18 के अंतर से हराया था। ईरान के खिलाफ भारतीय टीम ने 100 – 16 से मैच जीता और मलेशिया को 100 – 20 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर और फाइनल मैच में 78 – 40 से नेपाल को हराकर विश्व कप अपने नाम कर लिया।

पलकें बिछाये स्वागत में बैठा है गाँव – सरपंच कुलदीप धतरवाल

जैसे ही भारतीय टीम ने खो -खो महिला विश्व कप जीता पूरे गाँव में पटाखे व ढोल नगाड़ों के साथ खुशियां मनाई जाने लगी। मीनू के घर बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा। गांववासियों ने बताया की वे कब से अपनी लाड़ली के स्वागत में पलकें बिछाये बैठे है। वहीं सरपंच कुलदीप धतरवाल ने कहा की हमें अपनी लाड़ली बिटिया पर गर्व है। मीनू ने खो – खो विश्व कप जीतकर अपने गाँव स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मीनू ने बताया की इस उपलब्धि को हासिल करने में परिवार के अलावा उनके कोच राजेश दलाल खो – खो एसोसिएशन की चीफ सेक्रटरी एमएस त्यागी, कोच मुनी जून, डीसीएम स्कूल के चेयरमैन संजय धतरवाल का बहुत योगदान रहा है।

डीसीएम स्कूल चेयरमैन संजय धतरवाल ने कहा की मीनू पांचवीं कक्षा से मेहनती रही है। हमें मीनू पर गर्व है। मीनू ने अपनी मेहनत की बदौलत व अनुशासन में रहकर बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कोच राजेश दलाल ने बताया की मीनू बहुत मेहनती और अनुशासन प्रिय है उसकी मेहनत और अनुशासन की बदौलत ही आज वह इस मुकाम तक पहुंच पाई है। मीनू तीन बहनों में सबसे छोटी है उसका एक भाई भी है। मीनू डीसीएम स्कूल में कोच राजेश दलाल के पास सुबह श्याम अभ्यास कर रही है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित राजीतिक व समाजिक गणमान्यों ने दी मीनू व पूरी टीम दी बधाई

बधाई- मैच जीतने के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व नायब सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा सहित हरियाणा खो खो एसोसिएशन की चीफ सेक्रटरी एमएस त्यागी, कोच मुनी जून, उकलाना विधायक नरेश सेलवाल, गांव के सरपंच कुलदीप धतरवाल, भाजपा नेता श्रीनिवास गोयल वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा सहित इस उपलब्धि पर अपने सोशल मिडिया के माध्यम से बधाई दी है।

यह भी पढ़ें:–Bribe: 30 हजार की घूस लेते इंस्पेक्टर व नक्शा नवीस गिरफ्तार

Kho kho World Cup: खो-खो विश्वकप के लिए भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर आठ दिसंबर से आईजीआई स्टेडियम में
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Kho kho World Cup: अगले वर्ष जनवरी में होने वाले खो-खो विश्वकप से पहले भारतीय टीम के लिए एक महीने का फिटनेस और फील्डिंग प्रशिक्षण शिविर आठ दिसंबर को यहां के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने आज यहां बताया कि इस शिविर जरिए खिलाडियों में टीम भावना भरने के साथ उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान दिया जायेगा। इस प्री सीजन शिविर में खिलाडियों के फिटनेस स्तर, स्फूर्ति, नेतृत्व ,रणनीतिक सोच ,तथा खेल के मैदान में बेहतर प्रदर्शन के लिए व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा ताकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने बताया की खिलाडियों को दबाब से मुक्त रखने और कठिन परिस्थितियों में तनाव मुक्त तरीके से खेलने के लिए एक खेल मनोवैज्ञानिक की व्यवस्था की गई है। New Delhi

उन्होंने बताया की महिला और पुरुष प्रत्येक टीम के साठ-साठ खिलाडियों को विश्वकप की प्रतिस्पर्धा के विभिन्न पहलुओं के बारे में इस शिविर में गहन प्रशिक्षण दिया जायेगा। इन 60 खिलाडियों का चयन राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप में उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा किया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर के जरिए खो खो विश्वकप के लिए महिला और पुरुष दोनों टीमों के 15-15 खिलाडियों का चयन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 13 से 19 जनवरी 2025 तक होने वाले इस विश्वकप में छह महाद्वीपों के 24 देशों की 16 पुरुष और 16 महिला टीमें शामिल होंगी। वर्तमान में खो खो दुनिया के 54 देशों में खेला जा रहा है। New Delhi

उन्होंने बताया की मैच के दौरान दर्शकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुफ्त प्रवेश दिया जायेगा तथा इसके अतिरिकत छोटे बच्चों में खो खो के प्रति आकर्षण और रूचि पैदा करने के लिए दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों के बच्चों को मैच देखने के लिए आमंत्रित किया जायेगा। New Delhi

यह भी पढ़ें:– PM Shram Yogi Mandhan Yojana: मजदूरों के लिए बड़े काम ही है ये योजना, हर महीने मिलेंगे इतने हजार रुपए…