Cylinder Fire - Sach Kahoon Hindi

दिल्ली के नबी करीम में LPG सिलेंडर में लगी आग, चार लोग झुलसे
नई दिल्ली (एजेंसी)। Delhi LPG Cylinder Fire: राजधानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में स्थित घर में गुरुवार सुबह एलपीजी सिलेंडर में आग लग जाने से चार लोग झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9:29 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को अमरपुरी, नबी करीम स्थित हाउस नंबर ए-88 से सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घटना एक छोटे से 4×6 फीट के कमरे में हुई, जहां सरिता चाय, दाल-चावल और साधारण भोजन बनाकर बेचने का काम करती थीं।

पुलिस जांच में पता चला कि सरिता के कहने पर कृष्णा नामक व्यक्ति पुराना एलपीजी सिलेंडर बदल रहा था। रेगुलेटर खोलते समय अचानक गैस लीक हो गई और उसमें आग लग गई। इस दौरान आग तेजी से फैल गई।

इस घटना में कुल चार लोग घायल हुए। इनमें सरिता (35) , कृष्णा (37) और चाय पीने के लिए वहां मौजूद अजय (19) और जाफिर (35) नामक राहगीर शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें वहां से निकाला और आरएमएल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना एलपीजी सिलेंडर बदलते समय सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हो सकती है। रेगुलेटर खोलने से पहले मुख्य वाल्व बंद न करने या गैस लीक होने पर तुरंत सावधानी न बरतने से यह हादसा हुआ।

नबी करीम इलाका घनी आबादी वाला है और यहां छोटे-छोटे खाने-पीने के ठेले और ढाबे आम हैं। ऐसे में एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल काफी होता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा को लेकर अभी भी लापरवाही बरती जा रही है।

नबी करीम पुलिस स्टेशन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सिलेंडर बदलते समय हमेशा सुरक्षा मानकों का पालन करें।

सांकेतिक फोटो

अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग, मोहल्ले में फैली दहशत
पीड़ित परिवार ने समाजिक संगठनों से लगाई आर्थिक मदद की गुहार

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: अराईयां वाला में देर रात शादी वाले घर में अचानक घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर की आग देख परिवार में दहशत फैल गई। किसी तरह हिम्मत जुटाकर जलते सिलेंडर पर गीला कंबल डाला गया। जब उससे भी आग नहीं बुझी तो सिलेंडर पर मिट्टी डाली गई लेकिन सिलेंडर से निकलने वाली आग की लपटे मिट्टी से भी बाहर निकलने लगी। आग लगती देख परिवार और पड़ोस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। Yamunanagar News

112 को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया। रात भर परिवार और पूरा मोहल्ला दहशत में रहा। अराईयां वाला निवासी प्रकाश ने बताया कि उसकी लड़की की शादी है और घर में मेहमान आने है और घर के कामों के लिए ही गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर आए थे, जिससे रात को काम कर रहे थे। लेकिन रात लगभग 9 बजे पता नहीं किस तरह आग सिलेंडर के पाइप में लग गई और आग सिलेंडर रेगूलेटर तक पहुंच गई।

प्रकाश ने बताया कि सिलेंडर में आग लगती देख परिवार में चीख पुकार शुरू हो गई और पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया। सिलेंडर के फटने के डर से आस पड़ोस में भी अफरा तफरी का माहौल बन गया। किसी तरह घरवालों ने जलते सिलेंडर पर गीला कंबल डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग नहीं देख उसके सिलेंडर पर मिट्टी डाली गई लेकिन उसके बाद भी आग की लपटे उठती रही। डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को साइड में किया और फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड ने जलते सिलेंडर की आग पर काबू पाया। आगजनी और फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने से घर में रखा सारा सामान खराब हो गया और घर की खुशियां फीकी पड़ गई। पीड़ित परिवार ने समाजिक संगठनों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। Yamunanagar News

यह भी पढ़ें:– Punjab Elections: पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनावों का ऐलान

Cylinder Fire: राजकीय गर्ल्स मिडिल हाई स्कूल में मिड-डे-मील बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, मचा हड़कंप
Cylinder Fire: कालांवाली (सच कहूँ न्यूज)। गांव कालांवाली के राजकीय गर्ल्ज मिडल हाई स्कूल में रसोई घर में घर में मिड डे मील (Mid-day Meal) बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें देख स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी और कालांवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा घटित होने से बच गया। Sirsa News

जानकारी अनुसार राजकीय स्कूल में मिड डे मिल में खाना बनाया जा रहा था। उसी समय सिलेंडर में लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख स्कूल में हड़कंप मच गया और स्कूल स्टॉफ ने बच्चों को कक्षाओं ने निकालकर आग से काफी दूर सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। इसके बाद फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने आकर आग पर काबू पाया और स्कूल स्टॉफ ने राहत की सांस ली। Sirsa News

Police Sealing Plan: डबवाली में पुलिस की सीलिंग प्लान के तहत सख्ती, काटे चालान