Mandi News - Sach Kahoon Hindi

Mandi landslide 2025: मंडी में भूस्खलन से मचा हाहाकार! चंडीगढ़-मनाली हाईवे फिर बंद
Mandi landslide 2025: मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार रात पंडोह डैम के समीप कैंची मोड़ पर हुए भूस्खलन से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। देखते ही देखते सड़क का पूरा ढांचा नष्ट हो गया और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। न तो वाहनों के गुजरने का रास्ता बचा और न ही पैदल चलने की कोई जगह रही। Mandi landslide News

इस आपदा पर मंडी की सांसद कंगना रनौत ने गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मंडी-बनाला क्षेत्र में हुआ यह हादसा अत्यंत दुखद है। आशंका है कि मलबे में कई लोग और वाहन दबे हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से निरंतर संपर्क बनाए रखने की बात कही और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की।

पहले भी भूस्खलन के कारण बनाला क्षेत्र में हाईवे बंद पड़ा था

जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी भूस्खलन के कारण बनाला क्षेत्र में हाईवे बंद पड़ा था और भारी वाहनों को 9 मील के पास रोक दिया गया था। पत्थर हटाकर मार्ग बहाल करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका था, लेकिन कैंची मोड़ पर हुए ताज़ा धंसाव ने स्थिति और गंभीर बना दी है। अब वैकल्पिक मार्ग के तौर पर मंडी से कुल्लू-मनाली के बीच कटौला सड़क पर छोटे वाहनों को प्रति घंटे छोड़ा जा रहा है। यही फिलहाल यात्रा का एकमात्र विकल्प है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि वर्ष 2023 में भी इसी स्थान पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त होकर पंडोह डैम में समा गया था। उस समय मार्ग को बहाल करने में आठ माह का समय लगा था। अबकी बार हालात और चुनौतीपूर्ण प्रतीत हो रहे हैं क्योंकि कैंची मोड़ के आसपास किसी वैकल्पिक मार्ग की संभावना नहीं दिख रही। वर्तमान में जिला प्रशासन और एनएचएआई की टीमें राहत एवं मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं। किंतु लगातार वर्षा और पहाड़ों से गिरते मलबे के कारण काम में अत्यधिक कठिनाई आ रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे बिना आवश्यकता यात्रा से बचें और केवल प्रशासन द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करें। Mandi landslide News

Yamuna flood Alert: दिल्ली सावधान! यमुना के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Flood News in Mandi: हिमाचल प्रदेश के मंडी में फिर मची तबाही: बादल फटने से दो की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त
Mandi Himachal Flash Flood: मंडी (हिमाचल प्रदेश)। प्रदेश के मंडी जिले में एक बार फिर भारी बारिश ने तबाही मचाई है। सोमवार रात से हो रही मूसलधार वर्षा के कारण मंगलवार को अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की चपेट में आने से दो लोगों की मृत्यु हो गई। जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। Flood News in Mandi

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडी शहर के जेल रोड क्षेत्र में कुछ लोग अपनी गाड़ियाँ निकालने के लिए नाले के पास पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक पानी का तेज बहाव आया और वे उसकी चपेट में आ गए। घटनास्थल से दो शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है। आशंका है कि उसका शव बहाव में फंसी गाड़ियों के बीच हो सकता है।

नालों और जलधाराओं का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ

घटना के समय नालों और जलधाराओं का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था। जलप्रवाह इतना तीव्र था कि सड़कों पर पानी और मलबा नदी की तरह बहने लगा। जेल रोड क्षेत्र में पहाड़ों से पानी के साथ भारी मात्रा में कीचड़, गाद और मलबा नीचे आ गया, जिससे दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। Flood News in Mandi

बारिश का सिलसिला सोमवार रात लगभग 11 बजे शुरू हुआ और सुबह चार बजे तक तेज होता गया। इस दौरान कई इलाकों में आधारभूत ढांचे को गंभीर क्षति पहुँची। सबसे अधिक प्रभावित स्थानों में मंडी का जोनल अस्पताल परिसर भी शामिल है, जहां ओवरफ्लो हुए नालों के कारण परिसर में पानी भर गया।

फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से कई सड़कें बाधित

फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की घटनाओं ने जिले की कई सड़कों को बाधित कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। कुछ क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, 28 जुलाई की शाम तक प्रदेश भर में 200 से अधिक सड़कें अवरुद्ध थीं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 20 जून से 28 जुलाई तक राज्य में 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 90 मौतें भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित हैं, जबकि 74 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। यह घटना हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रही जलवायु अस्थिरता और आपदा प्रबंधन की चुनौतियों को उजागर करती है। राज्य सरकार ने नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। Flood News in Mandi

Mandi bus accident 2025: हिमाचल के मंडी में बस खाई में गिरी, सात की मौत, सीएम ने जताया दुख
Mandi bus accident 2025: शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचआरटीसी) की एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम सात लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र के समीप तारंगला में उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। Mandi bus accident

हादसे की सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस थाना एवं पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय की आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुँचीं। साथ ही, एंबुलेंस और राहत दलों को भी त्वरित रूप से रवाना किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासनिक टीमों के आने से पहले ही बचाव कार्य आरंभ कर दिया था। घायलों को तत्काल सरकाघाट के सिविल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को बेहतर इलाज हेतु बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएँ और दो पुरुष शामिल हैं। शेष मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।

मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोक | Mandi bus accident

मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “मंडी ज़िले के सरकाघाट क्षेत्र में हुए बस हादसे की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रशासन को सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।” पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जयराम ठाकुर ने भी इस दुर्घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सभी प्रभावित परिवारों के लिए संवेदना प्रकट की और प्रशासन से घायल यात्रियों को समुचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की अपील की।

हालाँकि दुर्घटना का वास्तविक कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान है कि बस के फिसलने के पीछे तकनीकी खामी अथवा चालक की असावधानी संभावित कारण हो सकते हैं। Mandi bus accident

Russia plane crash: लापता रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी जिन्दा जले, कोई भी नहीं बचा

Mandi Cloudburst: मंडी में बादल फटने से भारी तबाही, मचा कोहराम!
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने की घटना से क्षेत्र में भारी तबाही मची है। पधर उपमंडल की चौहारघाटी के समीप स्थित कोरतंग गांव से गुजरने वाले एक नाले में अचानक आए तेज़ जलप्रवाह ने तीन पुलों को बहा दिया। पानी के साथ आए मलबे ने नाले के किनारे की खड़ी फसलें और बाग-बगिचों को भी नुकसान पहुंचाया है। सौभाग्यवश, इस प्राकृतिक आपदा में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन लगातार हो रही बारिश और तेज बहाव के चलते स्थानीय लोग भय और अनिश्चितता में जी रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित उपाय नहीं किए गए, तो पूरा गांव किसी बड़े खतरे की चपेट में आ सकता है। Mandi Cloudburst Today

स्थानीय पंचायत प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर और बीडीसी सदस्य कमला ठाकुर ने बताया कि तेज बहाव और नाले का कटाव क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गया है। उन्होंने उप-जिलाधिकारी को स्थिति की गंभीरता से अवगत कराते हुए शीघ्र राहत और सुरक्षा उपायों की मांग की है।

टीम क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन कर रही है

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने प्रशासन की एक टीम को मौके पर भेजा। यह टीम क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन कर रही है और जल्द ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस आपदा पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा से कई स्थानों पर भारी क्षति हुई है, विशेषकर मंडी जिला गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य को आपदा राहत हेतु आर्थिक सहायता दी है। उनके अनुसार, सेना के जवान भी राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। सुखराम चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा से पहले ही 2006 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।

राज्य सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में कई बड़ी प्राकृतिक आपदाएं आईं, लेकिन इसके बावजूद हिमाचल सरकार ने बरसात के मौसम से निपटने के लिए उचित कदम नहीं उठाए, जिससे आम जनता को हर वर्ष संकट झेलना पड़ता है। Mandi Cloudburst Today

IMD Monsoon Alert: आंधी-तूफान के लिए रहे तैयार, दिल्ली-एनसीआर! आईएमडी का अलर्ट जारी!

Himachal Road Accident: बोल्वो बस पलटी, 37 यात्री घायल
हिमाचल के मंडी जिले में हुआ हादसा Himachal News

दिल्ली से कसोल जा रहे थे यात्री

मंडी (एजेंसी)। Himachal Road Accident: हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के पंडोह के पास रविवार तड़के एक वोल्वो बस पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई, जिसमें 37 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस दिल्ली से कसोल जा रही थी जिसमें लगभग 38 यात्री सवार थे, जिनमें 35 यात्री घायल हुए हैं, और दो की हालत गंभीर है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मंडी के जोनल अस्पताल में भर्ती कराया। Himachal News

दो लोगों को गंभीर हालत में नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाकी यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि तेज गति के कारण ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस पहाड़ी से टकराकर पलट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। Himachal News

यह भी पढ़ें:– सरकारी नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी

Mandi Accident: शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, सभी की मौत
मंडी (ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की चौहारघाटी के वरधाण में शनिवार देर रात एक मारुति कार गहरी ढांक में लुढ़क गई, जिससे कार में सवार पांच युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार युवक धम च्याण गांव के रहने वाले थे। वे बरोट में शादी समारोह में गए थे। Mandi Accident

700 मीटर नीचे खेतों में लुढ़की कार | Mandi Accident

देर रात को वापिस घर लौटते समय यह हादसा हो गया। जिसकी सूचना रविवार प्रात: उस समय मिली, जब एक भेड़पालक ने सड़क से करीब 700 मीटर नीचे खेतों में लुढ़की कार देखी। इसकी सूचना आस-पास के ग्रामीणों को दी। तदोपरांत पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी टिक्कन पुलिस चौकी को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षत-विक्षत शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है। मृतकों की उम्र सोलह से 30 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर भेज दिया। Mandi Accident

Goods Train Derailed: फिर एक ट्रेन दुर्घटना! बेपटरी हुई मालगाड़ी