Sukma News - Sach Kahoon Hindi

Sukma Naxalite Encounter: सीआरपीएफ ने किए मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर
भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

सुकमा। सुकमा जिले के केरलापाल इलाके में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। यह अभियान 28 मार्च से जारी है, जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने नक्सलवादियों की उपस्थिति की सूचना पर ऑपरेशन शुरू किया। 29 मार्च को सुबह 8 बजे से नक्सलवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है। Sukma News

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं, जिनमें एके-47, एसएलआर, इंसास राइफल, पॉइंट 303 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, बीजीएल लॉन्चर और विस्फोटक पदार्थ शामिल हैं। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है, और सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन में अभी और नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की संभावना जताई है। इस ऑपरेशन के दौरान, डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। हालांकि, घायल जवानों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं। मुठभेड़ स्थल के आस-पास के इलाके में फिलहाल गश्त और सर्चिंग अभियान जारी है।

28 मार्च को जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया था

डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 28 मार्च को नक्सलियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया था। यह कार्रवाई उप्पमपल्ली ग्राम के पास हुई, जहां नक्सली राशन लेने के लिए पहुंचे थे। सुरक्षा बलों ने इसके एक दिन पहले से इलाके में तलाशी और फायरिंग शुरू कर दी थी, इसके बाद यह बड़ी मुठभेड़ हुई। सुकमा के अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन को तेज किया जा रहा है और नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा बल अब मुठभेड़ स्थल के आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं, ताकि अन्य नक्सलियों को पकड़ा जा सके। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है और आसपास के क्षेत्रों में सावधानी बढ़ा दी गई है। Sukma News

Australia Flood: ऑस्ट्रेलिया में बाढ़, छोटे शहरों में 100 से ज्यादा घर बाढ़ में डूबे

सुकमा में 19 नक्सली गिरफ्तार, 6 इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण
सुकमा (एजेंसी)। Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों के जवानों ने अपने अभियान के दौरान 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से तीन पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुकमा के भेज्जी एवं जगरगुंडा थाना क्षेत्र से 19 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तीन नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने बताया कि थाना जगरगुंडा क्षेत्र विस्फोटक सामग्रियों के साथ 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया तथा शेष नक्सली भेज्जी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इनपर हत्या, और अनेक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। Sukma News

गिरफ्तार नक्सली पिछले आठ सालो से नक्सली संगठन में जुड़े थे जिनसे अभी पूछताछ की जा रही है। श्री चौहान ने कहा कि जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रही है। कंगालतोंग इलाके में रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है। इसके अलावा इसी दिन एक नक्सली दंपति समेत छह नक्सलियों ने आत्मसर्मपण किया था जिनपर 24 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि आत्म समर्पित नक्सली दंपतियों पर 10 लाख का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पित नक्सलियों में दो नक्सलियों पर पांच-पांच लाख का इनाम था। वहीं, दो पुरुष नक्सलियों पर दो-दो लाख का इनाम घोषित था। गौरतलब है कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष हथियार छोड़ समर्पण किया। Sukma News

यह भी पढ़ें:– मोक्ष वृद्ध आश्रम की महिलाओं के साथ बांटी खुशियां