MCX Gold Price - Sach Kahoon Hindi

Gold Silver Price Today: सोना सस्ता, चांदी भी 0.47 प्रतिशत फिसली
Gold and Silver Price Update: मुंबई । अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक कमोडिटी बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग बढ़ने से सोने को कुछ समर्थन मिला, लेकिन घरेलू बाजार में निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है।  गुरुवार के सत्र में एमसीएक्स पर जुलाई डिलीवरी वाला सोना 1,46,518 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो पिछले बंद भाव 1,48,017 से करीब 1,500 रुपए नीचे है। हालांकि खबर लिखे जाने के समय (सुबह 11.50 बजे के करीब) जुलाई वायदा सोना करीब 0.13 प्रतिशत गिरकर 1,47,828 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया।

वहीं जुलाई वायदा चांदी अपने पिछले बंद भाव 2,35,505 रुपए प्रति किलोग्राम से 3,834 रुपए गिरकर 2,31,671 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला। वहीं खबर लिखे जाने तक यह 1,105 रुपए यानी 0.47 प्रतिशत गिरकर 2,34,400 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड करता नजर आया। गौरतलब है कि बाजार में अस्थिरता की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है। अमेरिकी सेना ने ईरान के कुछ ठिकानों पर हमले किए हैं, जिसके बाद हालात और गंभीर हो गए हैं। जवाब में ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की है। यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटनाक्रम से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे वैश्विक महंगाई को लेकर चिंता बढ़ी है। इसी वजह से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहा है। कमोडिटी विशेषज्ञों के अनुसार, एमसीएक्स गोल्ड ने गुरुवार को गैप-डाउन ओपनिंग की और महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे फिसल गया। फिलहाल सोने का रुख कमजोर बना हुआ है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सोना दोबारा 1.50 लाख रुपए के ऊपर टिकने में सफल रहता है, तो इसमें सुधार देखने को मिल सकता है और कीमतें 1.54 लाख से 1.55 लाख रुपए के स्तर तक पहुंच सकती हैं। दूसरी ओर, यदि भाव 1.46 लाख रुपए से नीचे फिसलता है तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और कीमतें 1.45 लाख से 1.43 लाख रुपए के दायरे तक जा सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी में भी कमजोरी का माहौल बना हुआ है। एमसीएक्स सिल्वर ने भी गैप-डाउन शुरुआत की और फिलहाल 2.30 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास समर्थन लेने की कोशिश कर रही है।

विश्लेषकों के मुताबिक, अगर चांदी 2.36 लाख रुपए के ऊपर निकलती है तो इसमें तेजी लौट सकती है और भाव 2.40 लाख से 2.43 लाख रुपए तक जा सकते हैं। वहीं, 2.30 लाख रुपए का स्तर टूटने पर कीमतें 2.28 लाख से 2.25 लाख रुपए तक फिसल सकती हैं। दूसरी ओर, एमसीएक्स पर कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। क्रूड ऑयल ने गैप-अप ओपनिंग की और 8,750 से 8,800 रुपए के दायरे में कारोबार करता दिखा। हाल के निचले स्तरों से इसमें अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि 8,870 से 8,925 रुपए का दायरा कच्चे तेल के लिए तत्काल प्रतिरोध (इमीडिएट रेजिस्टेंस) स्तर है। यदि कीमतें इस स्तर को पार कर जाती हैं, तो 9,000 से 9,050 रुपए तक तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं 8,730 से 8,650 रुपए का स्तर निकटतम सपोर्ट माना जा रहा है।

Gold News Today: सोने की कीमतों में 200% उछाल! 2025 में बना निवेशकों की पहली पसंद
Gold Price 2025: नई दिल्ली। वर्ष 2025 में सोने ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर अन्य पारंपरिक संपत्तियों को पीछे छोड़ दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में इस वर्ष अब तक 30% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं चांदी जैसी अन्य अस्थिर संपत्तियों में लगभग 35% की बढ़त देखी गई है। दूसरी ओर, प्रमुख शेयर बाजार सूचकांकों में अपेक्षाकृत सीमित बढ़त दर्ज की गई — निफ्टी 50 लगभग 4.65% और बीएसई सेंसेक्स करीब 3.75% बढ़ा है। Gold News Today

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ जैसे कुछ दिग्गज शेयरों ने 2025 में लगभग 14% का लाभ दिया है, जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयरों में करीब 12.5% की वृद्धि हुई। इन आँकड़ों की तुलना में सोने और चांदी ने निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मूल्यवान धातुओं ने इस साल जोखिम भरे निवेश विकल्पों को पीछे छोड़ दिया है। पिछले छह वर्षों में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। मई 2019 में जहां सोने का दाम ₹32,000 प्रति 10 ग्राम था, वहीं अब यह ₹97,800 प्रति 10 ग्राम के आस-पास पहुंच चुका है, जो कि लगभग 200% की वृद्धि है। सोने की कीमतों में तेजी के पीछे के कारण:-

1. घरेलू भावनात्मक जुड़ाव और वैश्विक स्वीकार्यता | Gold News Today

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के अनुसंधान प्रमुख श्री संतोष मीणा के अनुसार, भारत में सोना न केवल एक निवेश है, बल्कि सांस्कृतिक और भावनात्मक मूल्य भी रखता है। हाल के वर्षों में वैश्विक केंद्रीय बैंकों ने भी इसे एक सुरक्षित और रणनीतिक संपत्ति के रूप में अपनाया है।

2. भू-राजनीतिक तनाव:

रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक स्तर पर बढ़ते व्यापारिक तनावों ने सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में और भी अधिक लोकप्रिय बना दिया है।

3. डॉलर में घटता विश्वास:

अमेरिकी डॉलर पर घटते वैश्विक विश्वास और डॉलर से अलग विविध भंडारण की प्रवृत्ति ने भी सोने की मांग को बढ़ावा दिया है।

4. बढ़ता ऋण-से-जीडीपी अनुपात:

अमेरिका जैसे देशों का बढ़ता कर्ज और आर्थिक असंतुलन डॉलर की स्थिरता पर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है, जिससे निवेशक सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

5. महामारी और वैश्विक आर्थिक संकट:

एसएस वेल्थस्ट्रीट की संस्थापक सुगंधा सचदेवा के अनुसार, कोविड-19 महामारी के दौरान दुनियाभर में ब्याज दरों में कटौती, बढ़ती मुद्रास्फीति, और मौद्रिक नीतियों के लचीलेपन ने सोने को एक विश्वसनीय निवेश बना दिया। Gold News Today

PM Released Commemorative Coin Today: आज आपको एक विशेष सिक्का देखने को मिलेगा! प्रधानमंत्री मोदी करे…

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें हो गई अपडेट, जानें आज की कीमतें
नई दिल्ली: सोमवार, 5 मई 2025 को घरेलू वायदा बाज़ार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। अमेरिकी डॉलर में नरमी और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में इन धातुओं की ओर रुख किया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून को समाप्त होने वाला सोने का अनुबंध आज 612 रुपए की तेज़ी के साथ 93,249 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद 92,637 रुपए था। दिन के दौरान यह सोना 93,340 रुपए के उच्चतम स्तर तक गया, वहीं इसका निम्नतम स्तर 92,925 रुपए दर्ज किया गया। सुबह लगभग 11 बजे यह 93,100 रुपए पर कारोबार कर रहा था, जो कि लगभग 463 रुपए या 0.50% की बढ़त दर्शाता है। Gold-Silver Price Today

चांदी में भी मजबूती देखने को मिली। 4 जुलाई 2025 को परिपक्व होने वाला चांदी का अनुबंध 94,246 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला, जो पिछले बंद भाव 94,064 रुपए से 182 रुपए अधिक रहा। यह अनुबंध आगे चलकर 94,337 रुपए के उच्च स्तर और 93,935 रुपए के निम्न स्तर को छूता हुआ 94,327 रुपए पर कारोबार कर रहा था, यानी कि 0.28% या 263 रुपए की बढ़त के साथ।

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने की स्थिति | Gold-Silver Price Today

वैश्विक वायदा बाज़ार कॉमैक्स (COMEX) पर सोना लगभग 3,267.10 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, हाजिर सोने की कीमत सुबह 11 बजे के करीब 3,258.76 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

दिल्ली: 24 कैरेट सोना: 95,880 रुपए प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 87,900 रुपए प्रति 10 ग्राम

चांदी (999 शुद्धता): 97,000 रुपए प्रति किलोग्राम

Jammu and Kashmir: सेना को आतंकी ठिकानों से मिली बड़ी सफलता!

MCX Gold Price: शादी के सीजन से पहले सोना खरीदने का सुनहरी मौका, कीमतों में भारी गिरावट!
करीब 6,000 रुपये कम हुई सोने की कीमतें

नई दिल्ली (एजेंसी)। शादी का सीजन आ रहा है और सोना अपने उच्चतम स्तर से 6000 रुपये की गिरावट के साथ सस्ता हो गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एमसीएक्स पर सोने ने हाल ही की गिरावट के साथ निवेशकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। रिपोर्ट के अनुसार 15 नवंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना वायदा बाजार में 870 रुपये की गिरावट के साथ 73,612 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जोकि 30 अक्तूबर 79,535 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर से काफी कमी दर्शाता है। लगभग 6,000 रुपये की यह गिरावट वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों, खासकर मजबूत अमेरिकी डॉलर और उच्च अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड के कारण हुई है। MCX Gold Price

ये है प्रमुख कारक, जिन्होंने सोने की कीमतें प्रभावित की

रिपोर्ट के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना गिरावट दर्ज करा रहा है, जोकि हाल ही में 2,560 डॉलर के स्तर से नीचे चला गया। मजबूत अमेरिकी डॉलर और उच्च बॉन्ड यील्ड द्वारा चिह्नित वैश्विक आर्थिक माहौल ने सोने के लिए महत्वपूर्ण चुनौतियां पेश की। मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से प्रेरित डॉलर की लगातार मजबूती ने सोने की मांग को कम कर दिया है, जिसकी कीमत डॉलर में है, जिससे अन्य मुद्राओं का उपयोग करने वाले खरीदारों के लिए यह अधिक महंगा हो गया है।

अभी सोना खरीदने का मौका?

विशेषज्ञों के अनुसार शादी के सीजन में अक्सर भारत में सोना महंगा हो जाता है। मौजूदा कीमतों में अपने उच्चतम स्तर से काफी गिरावट आने के कारण, निवेशक इसे बाजार में प्रवेश करने के लिए एक उपयुक्त समय के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, निकट-अवधि का दृष्टिकोण वैश्विक आर्थिक संकेतकों और डॉलर की मजबूती से धुंधला बना हुआ है।

अस्वीकरण: समाचार में दिए गए विचार व्यक्ति विशेष के या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। MCX Gold Price

PM-SHRI Scheme: ‘पीएम श्री योजना’ में शामिल पंजाब के सभी 233 विद्यालय के बदले जाएंगे नाम…

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी कमी! इतने सस्ते हुए सोना-चांदी!
Silver Price Today: लेकिन एमसीएक्स पर सोना चमका

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान हुई तेज गिरावट के बाद आज 12 नवंबर मंगलवार को एमसीएक्स पर सोना चमका। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय सर्राफा कीमतें भी तेज हो गई। पर वे एक महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गईं, जबकि निवेशक तो प्रमुख अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व अधिकारियों की टिप्पणियों का इंतजार कर रहे थे, ताकि ब्याज दरें अधिक स्पष्ट हो सके। Gold-Silver Price Today

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंतर्राष्टÑीय सर्राफा बाजार में सुबह 9:20 बजे, एमसीएक्स पर सोने की कीमतें 119 यानी 0.16% बढ़कर 75,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी 18 यानी 0.02% बढ़कर 89,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। सोमवार को सोने में 2.53% जबकि चांदी में 2.35% की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार 10 अक्तूबर के बाद से यही हाजिर सोना सबसे कम कीमत पर पहुंचने के बाद 0.2% बढ़कर 2,624.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.5% बढ़कर 2,630.10 डॉलर पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर चार महीने के उच्चतम स्तर के करीब रहा

वहीं अमेरिकी डॉलर चार महीने के उच्चतम स्तर के करीब रहा, जो आने वाले डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के बारे में निवेशकों की आशावादिता से प्रेरित था। एक मजबूत डॉलर आमतौर पर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है, जिससे संभावित रूप से मांग कम हो जाती है और इसकी कीमत पर नीचे की ओर दबाव पड़ता है।

एक विश्लेषक के अनुसार सोने और चांदी की कीमतें आगे भी प्रभावित हो सकती हैं। विश्लेषक की मानें तो सोना 75,700 रुपये तक बढ़ते हुए देखा जा सकता है, वहीं चांदी ओवरसोल्ड क्षेत्र में है और 88,500 रुपये से भी नीचे आ सकती है। विश्लेषक के अनुसार, एमसीएक्स पर सोना का समर्थन मूल्य 74,940 रुपये के स्तर पर है और प्रतिरोध 75,880 रुपये के स्तर पर है। इसी प्रकार चांदी 88,400 रुपये के समर्थन में और 90,800 रुपये के प्रतिरोध स्तर पर है।

अस्वीकरण: समाचार में दिए गए विचार और सुझाव व्यक्ति विशेष एवं विश्लेषकों के हैं, सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। Gold-Silver Price Today

JioHotstar: दो बच्चों ने दिया रिलायंस को नया ऑफर

Gold Price Today: कहां जाकर रुकेगी सोने की कीमतें, फिर पहुंची रिकॉर्ड ऊंचाई!
MCX Gold Price Today: जानें, MCX पर क्या हैं आज सोने की कीमतें

नई दिल्ली (एजेंसी)। ऊपर-नीचे, ऊपर-नीचे के फेर में सोने की कीमतें आज फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर जाकर विद्यमान हो गई हैं। हाजिर बाजार में सोने की मजबूत मांग की वजह से तथा सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण आज बुधवार की सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। Gold Price Today

5 दिसंबर की समाप्ति के लिए एमसीएक्स सोना वायदा 79,535 रुपये प्रति 10 ग्राम अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गया। सुबह करीब 9:15 बजे यह 0.25 प्रतिशत बढ़कर 79,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण तथा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की अनिश्चितताओं के कारण आज अंतरराष्ट्रीय हाजिर सोना 2,772.42 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। Gold Price Today

Schoon Bus Accident: सिरसा में स्कूल बस ने एक युवक को कुचला, गंभीर घायल