Gandhinagar News - Sach Kahoon Hindi

नकली दवाओं और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई, 50 दवा कंपनियों के लाइसेंस रद्द
गांधीनगर (एजेंसी)। Gandhinagar News: गुजरात के खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (एफडीसीए) ने अगस्त महीने में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 50 दवा कंपनियों के बिक्री लाइसेंस रद्द कर दिए और गंभीर अनियमितताएं मिलने पर दो दवा निर्माण इकाइयों को बंद करने का आदेश दिया। वहीं, राज्यभर से करीब 42,988 किलोग्राम संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 93.47 लाख रुपये है।

राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस कार्रवाई की समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को नकली, घटिया और अवैध रूप से बेची जा रही दवाओं व खाद्य पदार्थों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाने के निर्देश दिए।

एफडीसीए के अनुसार, जोखिम आधारित निरीक्षण के दौरान आठ दवा निर्माण कंपनियों के लाइसेंस निलंबित किए गए और 11 दवाओं के निर्माण लाइसेंस रद्द कर दिए गए। प्रयोगशाला जांच में घटिया गुणवत्ता की पाई गई 20 दवाओं के निर्माताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

राज्य के 42 ब्लड स्टोरेज सेंटरों के निरीक्षण में तीन को बंद करने का आदेश दिया गया, जबकि 12 को नोटिस जारी किए गए।

एफडीसीए ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के साथ मिलकर अहमदाबाद, गांधीनगर और मेहसाणा में अवैध नशीली और नकली दवाओं के नेटवर्क पर कार्रवाई की। वडोदरा जिले के वाघोडिया में एक मेडिकल स्टोर के पास स्थित दुकान से ट्रामाडोल समेत नशीले इंजेक्शनों का बड़ा स्टॉक जब्त किया गया। मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

इसके अलावा, नकली 'निकार्डिया रिटार्ड 10' टैबलेट मामले में 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई। जांच में उत्तर प्रदेश के लखनऊ से अहमदाबाद और साणंद तक सप्लाई चेन का पता चला। करीब 1.75 लाख रुपये की संदिग्ध दवाएं जब्त की गईं और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई। अगस्त में एफडीसीए ने 2,238 खाद्य कारोबारियों का निरीक्षण किया और 2,591 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे।

राज्यभर में 1,625 से अधिक होटल, रेस्तरां और ढाबों का निरीक्षण किया गया। कमियां मिलने पर 306 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस दिए गए, जबकि गंभीर उल्लंघनों पर 38 प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई, जिसमें लाइसेंस रद्द करना भी शामिल है, की गई। स्वास्थ्य मंत्री पानसेरिया ने अधिकारियों को दूध, घी, तेल और मसालों जैसे रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों की लगातार निगरानी करने और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत औचक निरीक्षण तथा कानूनी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

Gandhinagar News: नकली दवाओं और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई, 50 दवा कंपनियों के लाइसेंस रद्द

गांधीनगर हत्या केस में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
गांधीनगर (एजेंसी)। Gandhinagar News: गुजरात के गांधीनगर से एक युवक की हत्या मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को प्लास्टिक की थैली में भरकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन नाकाम रहने पर दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे।

गांधीनगर के डिप्टी एसपी आरएम सरोदे ने बताया कि कलोल तहसील के धेधु गांव में 20 वर्षीय हार्दिक ठाकोर की हत्या के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। हार्दिक के पड़ोसी वासुभाई ठाकोर और हंसाबेन ठाकोर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है।

हार्दिक के पिता रमेश उदाजी ठाकोर ने कलोल तहसील पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि घटना शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच हुई होने का अनुमान है। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में भी गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है।

डिप्टी एसपी ने कहा कि हमने देर रात दोनों अपराधियों को पकड़ लिया। फिलहाल कलोल तहसील पुलिस पूरी घटना की विस्तृत जांच कर रही है। आरोपियों से लगातार पुलिस अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों से यह जानना चाहती है कि हत्या करने के पीछे उनकी क्या मंशा थी।

मृतक के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि आरोपियों को सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि मृतक को न्याय मिल सके। दूसरी ओर, इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझ जाएगी।

Organ Donation: दुखों का पहाड़ टूटने के बावजूद भी महिला के परिजनों ने लिया बड़ा फैसला, फैसले की डिप्टी सीएम ने की खूब तारीफ
Organ Donation: गांधीनगर। गांधीनगर के सिविल अस्पताल में गुरुवार को 24 वर्षीय काजल राठौड़ को ब्रेन डेथ घोषित कर दिया गया था। परिजनों ने उसके अंगों को दान करने का फैसला किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की मदद से ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण करवाया और उसके अंगों को प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल भेजा गया। दुखों का पहाड़ टूटने के बावजूद भी महिला के परिजनों ने उसके अंगों को दान करने का फैसला किया, ताकि किसी और मरीज को जीवनदान मिल सके। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि महिला के परिवार ने उसकी मृत्यु के बाद अंगदान का फैसला लिया, जिसके बाद यह सफल प्रक्रिया पूरी की गई। Gujarat News

अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, काजल की किडनी, अग्नाश्य और लीवर दान करने के लायक हैं। उसके इन अंगों से किसी दूसरे मरीज को जीवनदान मिल सकता है। अंग प्रत्यारोपण के लिए समय बहुत ही कम बचा हुआ था जिसे देखते हुए जीएमईआरएस अस्पताल के अधिकारियों ने गांधीनगर जिला पुलिस को संपर्क किया और ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए अनुमति मांगी, ताकि अंगों को यथाशीघ्र प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचाया जाए। इसके बाद एंबुलेंस से अंगों को भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गांधीनगर और अहमदाबाद के पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया।

दोनों शहरों के पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि एंबुलेंस निर्बाध रूप से अस्पताल पहुंचे। उसे वहां पहुंचने में विलंब नहीं हो। पुलिस अधिकारियों की ओर से किए गए इंतजाम के बाद एंबुलेंस अपने निर्धारित समय पर अहमदाबाद स्थित सिविल अस्पताल पहुंच गई।

वहीं, डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने काजल की मौत पर दुख जताया और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर की। उन्होंने कहा कि अत्यंत पीड़ा झेलने के बावजूद परिवार ने साहस दिखाते हुए काजल के अंगों को दान करने का फैसला किया। इसके अलावा, संघवी ने मेडिकल स्टाफ का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने सफलतापूर्वक अंगदान को आसान बनाया। साथ ही, उन्होंने गांधीनगर और अहमदाबाद के पुलिस अधिकारियों की भी सराहना की, जिन्होंने परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अस्पताल और पुलिस टीम को आदेश दिया था कि अंगों को सुरक्षित और समय से ग्रीड कॉरिडोर की मदद से पहुंचाया जाए। Gujarat News

Amit Shah Gujarat Visit: किसानों को लेकर अमित शाह की राहुल गाँधी को किसी भी मंच पर आने की खुली चुनौती!
Amit Shah Gujarat Visit: गांधीनगर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने गुजरात के गांधीनगर स्थित Mahatma Mandir में देश की पहली केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का उद्घाटन किया। इस पहल को डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है, जिसके माध्यम से पारदर्शिता और वितरण प्रणाली की दक्षता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। Amit Shah

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने विपक्ष के नेता Rahul Gandhi पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी व्यापार समझौतों को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाकर किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि यूरोपीय संघ, इंग्लैंड और अमेरिका के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों में किसानों और डेयरी क्षेत्र के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि किसी भी सार्वजनिक मंच पर इस विषय पर खुली बहस के लिए वे तैयार हैं।

केंद्र सरकार किसानों, मछुआरों व पशुपालकों के हितों से समझौता नहीं कर सकती

उन्होंने किसानों, मछुआरों और पशुपालकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार उनके हितों से समझौता नहीं कर सकती। उनके अनुसार, वर्तमान सरकार ने कृषि उत्पादों और मत्स्य उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के नए अवसर तैयार किए हैं। अमित शाह ने पूर्ववर्ती Indian National Congress सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अतीत में लिए गए कुछ निर्णयों से कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ था, जबकि वर्तमान नेतृत्व किसानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।

उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि हाल के वर्षों में किसानों से अधिक मात्रा में अनाज की खरीद की गई है। साथ ही, प्रतिवर्ष प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजनाओं को किसानों के लिए स्थायी सहयोग बताया। सीबीडीसी आधारित पीडीएस प्रणाली को पारदर्शी वितरण, भ्रष्टाचार में कमी और लाभार्थियों तक सीधे सहायता पहुंचाने की दिशा में एक तकनीकी सुधार के रूप में प्रस्तुत किया गया। Amit Shah

Gandhinagar Hit and Run: नशे में धुत कार चालक ने कुचले राहगीर, चार की मौत
Gandhinagar Hit and Run: गांधीनगर, गुजरात। शुक्रवार को गांधीनगर जिले के रांदेसन क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। नशे में धुत एक तेज़ रफ्तार कार चालक ने सर्विस रोड पर चलते राहगीरों और बाइक सवारों को अपनी टाटा सफारी कार से कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। Gandhinagar Accident

पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासमसेट्टी ने जानकारी दी कि दुर्घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई, जब कार की गति लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी। आरोपी चालक की पहचान हितेश विनुभाई पटेल के रूप में हुई है, जिसकी कार उसी के नाम पर पंजीकृत है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया और कहा कि नशे की हालत में गाड़ी चलाना एक गम्भीर अपराध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि गुजरात में हाल के महीनों में ऐसे कई हादसे सामने आ चुके हैं। इसी वर्ष 6 मार्च को साबरकांठा जिले में आलू से लदा ट्रक एक जीप से टकरा गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत और उन्नीस घायल हुए थे। फरवरी माह में सुरेंद्रनगर जिले में हुए एक अन्य हादसे में पांच लोगों की जान चली गई थी। Gandhinagar Accident

Bhupendra Patel: पटेल ने चार महानगरों को विकास कार्यों के लिए 1664 करोड़ किए आवंटित
गांधीनगर (एजेंसी)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने चार महानगरों को विभिन्न 502 विकास कार्यों के लिए कुल मिलाकर 1664 करोड़ रुपए आवंटित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि पटेल ने स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के अंतर्गत अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और गांधीनगर सहित चार महानगरों को विभिन्न 502 विकास कार्यों के लिए कुल मिलाकर 1664 करोड़ रुपए आवंटित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। उन्होंने राज्य के नगरों और महानगरों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में उन्नति और खुशहाली के लिए ईज आॅफ लिविंग में वृद्धि के लिए यह दृष्टिकोण अपनाया है। Gandhinagar News

मुख्यमंत्री ने इसके अलावा राज्य की चार नगर पालिकाओं भचाऊ, धानेरा, डाकोर और खेड़ब्रह्मा को भूमिगत गटर योजना भाग-2 के कार्यों के लिए कुल 67.70 करोड़ रुपए आवंटित करने की भी सैद्धांतिक अनुमति दी है। राज्य के शहरी विकास और शहरी गृह निर्माण विभाग द्वारा इस संदर्भ में उनके समक्ष पेश किए गए प्रस्तावों को उन्होंने अनुमति दी है। गुजरात की स्थापना के पचास वर्ष पूरे होने के अवसर पर तत्कालीन मुख्यमंत्री और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योजनाबद्ध शहरी विकास के लिए 2010 से स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना शुरू की है। इस बहुउद्देशीय योजना के अंतर्गत नगरों और महानगरों में यातायात दबाव को कम करने, फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण, अर्बन मोबिलिटी के लिए तथा नगर की अनूठी पहचान के कार्यों के साथ ही सड़क, ड्रेनेज, जलापूर्ति और स्ट्रीट लाइट जैसे सामाजिक एवं भौतिक ढांचागत विकास कार्यों के लिए धन का आवंटन किया जाता है। Gandhinagar News

तदनुसार, मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने सूरत महानगर में यातायात को आसान बनाने तथा सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने के उद्देश्य से सूरत महानगर पालिका को छह फ्लाईओवर ब्रिज के कार्यों के लिए 380 करोड़ रुपए आवंटित करने की सैद्धांतिक अनुमति दी है। उन्होंने सूरत में जिन 6 फ्लाईओवर ब्रिज के कार्यों के लिए 380 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं, उनमें ईस्ट जोन ए (वराछा) क्षेत्र में सूरत-कामरेज रोड पर एंट्री-एग्जिट रैम्प और श्याम धाम मंदिर जंक्शन पर फ्लाईओवर ब्रिज, सूरत- बारडोली रोड पर एपीएमसी जंक्शन के समीप फ्लाईओवर ब्रिज, वल्लभाचार्य रोड पर मौजूदा श्रीनाथजी फ्लाईओवर ब्रिज पर जाने के लिए एंट्री रैम्प, साउथ ईस्ट (लिंबायत) जोन क्षेत्र में मिडल रिंग रोड महाराणा प्रताप जंक्शन पर फ्लाईओवर ब्रिज और नीलगिरी सर्कल जंक्शन पर फ्लाईओवर ब्रिज आदि शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत अहमदाबाद महानगर के आउटग्रोथ क्षेत्र के 46 विकास कार्यों के लिए 316 करोड़ रुपए का आवंटन करने को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इन 46 कार्यों में ड्रेनेज, सीवेज प्लांट, सड़कों के कार्य तथा पश्चिम जोन, उत्तर जोन और उत्तर-पश्चिम जोन तथा दक्षिण-पश्चिम जोन के कार्य शामिल हैं। उन्होंने वडोदरा महानगर पालिका को भी आउटग्रोथ क्षेत्र के 50 कार्यों के लिए 68.04 करोड़ रुपए आवंटित करने की अनुमति दी है। वडोदरा महानगर में इन कार्यों के अंतर्गत जलापूर्ति, ड्रेनेज, बरसाती गटर के कार्य, सड़कों और स्ट्रीट लाइट के कार्यों के साथ ही पश्चिम, उत्तर और दक्षिण जोन के विभिन्न कार्य किए जाएंगे।

इतना ही नहीं उन्होंने वडोदरा महानगर पालिका को भौतिक ढांचागत सुविधा के कार्य जैसे कि जलापूर्ति, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, बिल्डिंग प्रोजेक्ट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और अलग-अलग जोन में गटर, बरसाती गटर, बिल्डिंग, ब्रिज प्रोजेक्ट और उद्यान आदि के कार्यों सहित कुल 370 कार्यों के लिए 755.96 करोड़ रुपए का आवंटन करने की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री ने गांधीनगर में ढांचागत विकास कार्यों के लिए 144.43 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से 36 करोड़ रुपए शहर की अनूठी पहचान के पांच कार्यों के लिए खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों के तहत कोबा सर्कल से इंदिरा ब्रिज, कोबा सर्कल से तपोवन और कोबा सर्कल से रक्षाशक्ति सर्कल और रक्षाशक्ति सर्कल से शाहपुर सर्कल तक की सड़कों के दोनों ओर लैंडस्कैपिंग, सौंदर्यीकरण तथा पब्लिक स्पेस विकसित करने के विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा, पीडीपीयू-गिफ्ट सिटी रोड पर भी सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जाएगा। Gandhinagar News

इसके अतिरिक्त, रायसण और सरगासण सहित अन्य क्षेत्रों में सड़कों के तीन कार्य, छह उद्यानों का नवीनीकरण, स्टॉर्म वाटर डिस्पोजल और ड्रेनेज लाइन सहित अन्य कार्यों के लिए भी अनुदान मंजूर किया गया है। उन्होंने भौतिक ढांचागत सुविधा के ऐसे कुल 13 कार्यों के लिए 97.43 करोड़ रुपए के आवंटन को मंजूरी दी है। गांधीनगर महानगर पालिका में सामाजिक ढांचागत सुविधा के लिए रायसण में स्वर्णिम सांस्कृतिक केंद्र तथा रांदेसण में नवीन पार्टी प्लॉट के निर्माण कार्य, महानगर पालिका क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ियों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) के नवीनीकरण और निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों के लिए 11 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। कुल मिलाकर, गांधीनगर को 22 कार्यों के लिए 144.43 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के अंतर्गत 2021-22 से 24-25 के दौरान आठ महानगरों में ढांचागत सुविधा के विकास कार्यों के लिए कुल 9591.49 करोड़ रुपए, आउटग्रोथ क्षेत्र के कार्यों के लिए 1388.85 करोड़ रुपए और फ्लाईओवर ब्रिज के लिए 1141.88 करोड़ रुपए सहित कुल मिलाकर 12,122 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। Gandhinagar News

यह भी पढ़ें:– Adani Enterprises: गौतम अदाणी की कंपनी का 6.6 गुना बढ़ा मुनाफा