Silver Price - Sach Kahoon Hindi

Gold-Silver Price Today: सोना हजार रुपए व चांदी दो हजार रुपए सस्ती
MCX Gold-Silver Price Today: नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली, जिससे खरीदारों और निवेशकों को कुछ राहत मिली है। सप्ताह भर के कारोबार के दौरान दोनों कीमती धातुओं के भाव में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों की बदलती रणनीति का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। Gold-Silver Price Today

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत सप्ताह के अंत तक घटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई। इसी तरह 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे आभूषण खरीदने वालों को राहत मिली है। चांदी के बाजार में भी कमजोरी का रुख बना रहा। सप्ताह के दौरान चांदी की कीमतों में दो हजार रुपये से अधिक की कमी दर्ज की गई और इसका भाव 2.63 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया।

हालांकि सप्ताह के शुरुआती दिनों में चांदी ने ऊंचे स्तर भी छुए थे, लेकिन बाद में बिकवाली बढ़ने से कीमतें नीचे आ गईं। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता, महंगाई संबंधी चिंताएं और ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। इसके चलते कीमती धातुओं में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसका असर घरेलू कीमतों पर भी पड़ा। हालांकि अल्पकालिक गिरावट के बावजूद लंबी अवधि में सोना और चांदी निवेशकों को बेहतर प्रतिफल देने वाले साधन बने हुए हैं। पिछले एक वर्ष के दौरान दोनों धातुओं ने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जिससे सुरक्षित निवेश की तलाश करने वाले निवेशकों का भरोसा बरकरार है। Gold-Silver Price Today

Gold Silver Price: आम आदमी की पहुंच से दूर हुआ सोना, निवेशकों की चांदी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Gold Silver Price: वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनैतिक और व्यापार तनावों के बीच पिछले एक साल में सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी रही और एक तरफ जहां दोनों कीमती धातु आम लोगों की पहुंच से दूर हो गयीं, वहीं निवेशकों को खूब फायदा हुआ। एमसीएक्स इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, अहमदाबाद में सोने की कीमत 31 दिसंबर 2024 को 75,913 रुपये प्रति दस ग्राम थी जो 26 दिसंबर 2025 को बढ़कर 1,37,591 रुपये पर पहुंच गयी। इस प्रकार, इसकी कीमत 81 प्रतिशत से अधिक बढ़ी। इस दौरान चांद भी 85, 851 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2,28,948 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। इसकी कीमत एक साल में 167 प्रतिशत बढ़ी।

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमत में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण वैश्विक है। एक तरफ रूस युक्रेन युद्ध और दूसरी तरफ पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु की मांग बढ़ी है। इसके अलावा, व्यापार तनाव भी इसकी एक वजह है। निवेशक ही नहीं, विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंक भी सोना खरीद रहे हैं। एक तरफ जहां मूल्य में सोने की खपत बढ़ी है, वहीं वास्तविक खपत में कमी आयी है। इसका मुख्य कारण इसकी आसमान छूती कीमतें हैं जिससे यह आम लोगों की पहुंच से दूर चला गया है। Gold Silver Price

आॅल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) ने सोने चांदी में तेजी के लिए वैश्विक कारकों के साथ देश में वैवाहिक और त्योहारी मांग को भी जिम्मेदार ठहराया है। उसका कहना है कि बढ़ती कीमतों के बीच देश में इसकी निवेश मांग भी बनी हुई है। उसने नये साल में भी तेजी जारी रहने की संभावना जतायी है। जीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि साल 2025 में एक बार फिर इस बात को रेखांकित किया है कि कीमती धातुएं रणनीतिक संपत्ति हैं। सोने की ऐतिहासिक तेजी भारतीय परिवारों के इसमें पीढ़ियों से कायम भरोसे का सत्यापन है। दूसरी तरफ, सौर उपकरणों, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों में बढ़ती खपत के कारण चांदी में जबरदस्त देखी जा रही है।

वैश्विक स्तर पर लंदन बुलियन मार्केट में इस साल सोना 70.7 प्रतिशत चढ़कर 4,482 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 135 प्रतिशत की तेजी के साथ 69.22 डॉलर प्रति औंस पर रही। दोनों कीमती धातुओं में विदेशों में रही तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट से देश में इनके दाम बढ़े हैं। विश्व स्वर्ण परिषद का कहना है कि पिछले एक साल में सोना 60 प्रतिशत से अधिक महंगा हुआ है। कई दशक में यह सोने का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इसके पीछे मुख्य वजह निवेश मांग है। बेहद तनावपूर्ण भू-राजनैतिक परिवेश और कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण निवेशक सोने में पैसा लगा रहे हैं। साथ ही केंद्रीय बैंकों की ओर से भी मांग ऊंची बनी हुई है। Gold Silver Price

यह भी पढ़ें:– Share Market: आर्थिक आंकड़ों से तय होगी बाजार की चाल

Silver Price News: सवा लाख के करीब पहुंच सकती हैं चांदी की कीमतें!
नई दिल्ली। चांदी की कीमतें अगले 12 महीनों में सवा लाख के करीब पहुंच सकती है, इसका कारण मैक्रोइकोनॉमिक और भू-राजनीतिक कारकों को माना जा रहा है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में निकलकर सामने आ रही है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार चांदी की कीमतों में बढ़त बरकरार रह सकती है और विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार आगे आने वाले12 महीनों में चांदी की कीमतें 1.17 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक होने की संभावना है। Silver Price News

अभी हाल-फिलहाल के दिनों में भी चांदी की कीमतों में काफी मजबूती दर्ज की जा रही है। पिछले वर्ष यानि 2024 में चांदी की कीमतों में 15 प्रतिशत और 2025 की शुरूआत में 11 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि दर्ज हुई है। अमेरिकी ब्याज दरों में गिरावट, भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं और ट्रम्प प्रशासन के तहत विकसित हो रही व्यापार नीतियां चांदी की कीमतों में तेजी का कारण बन सकती है।

चांदी की कीमतों में अधिक तेजी आ सकती

रिपोर्ट में मार्केट पर्सपेक्टिव्स एंड रिसर्च के प्रमुख अपूर्व शेठ के हवाले से बताया गया है कि यदि यूएसडी-आईएनआर का स्तर स्थिर रहता है तो चांदी की कीमतों में अधिक तेजी आ सकती है। और तो और 2017 से चांदी ने परिभाषित सीमाओं में कारोबार किया है, जिसमें पिछले ब्रेकआउट से तेज गति आई है। पिछले उच्च स्तर से 50 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ने के चांदी के ऐतिहासिक रुझान को देखते हुए, शेठ ने अगले 12 महीनों में चांदी की कीमतें 1.17 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का अनुमान लगाया है।

रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमतों को और अच्छा समर्थन मिल सकता है। 2025 के लिए अमेरिकी ब्याज दरों में धीरे-धीरे गिरावट की उम्मीद जताई गई है। निकट अवधि में भू-राजनीतिक स्थिति अस्थिर रह सकती है और ट्रम्प प्रशासन की व्यापार नीतियों से सुरक्षित आश्रय मांग को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद जताई गई है। Silver Price News

अस्वीकरण: समाचार में दी गई जानकारी व्यक्ति विशेष की है, या बाजार विशेषज्ञों की है, सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह ली जा सकती है।

Gold-Silver Price Today: आज सोने की कीमतें हो गई अपडेट, जानें आज की ताजा कीमतें!

Silver Price: चांदी हो सकती है बहुत महंगी, इतनी बढ़ सकती है कीमतें!
मुंबई। वर्ष 2025 के आने वाले दिनों चांदी ज्यादा चमक के साथ ऊपर आ सकती है। इसकी वजह अधिक औद्योगिक मांग और आपूर्ति की कमी होना माना जा रहा है। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है। एमके वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड की रिपोर्ट की मानें तो चांदी अगले 12 से 18 महीने में और अधिक चमक सकती है। Silver Price

वित्तीय फर्म भी मध्यम से लंबी अवधि के कारक चांदी की कीमत में बढ़त का समर्थन कर रही हैं। दूसरा कारण अमेरिका में ब्याज दरों में गिरावट, वैश्विक अस्थिरता, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ग्रीन एनर्जी सेक्टर के कारण बढ़ती हुई औद्योगिक मांग को माना जा रहा है। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि चांदी के लिए लंबी अवधि का आउटलुक मजबूत बना हुआ है। इसकी वजह औद्योगिक उपयोग बढ़ना है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, सर्किट बोर्ड्स, सोलर पैनल और ईवी बैटरी में चांदी एक मुख्य घटक है।

इलेक्ट्रिक वाहनों और ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजी के निरंतर अपनाए जाने के कारण, चांदी की औद्योगिक मांग मजबूत बनी रहने की उम्मीद है। वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी ने कहा कि चांदी की कुल मांग का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा औद्योगिक क्षेत्र से आ रहा है। हाल के समय में चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। भारतीय रुपयों में चांदी की कीमतें 2024 में 15 प्रतिशत बढ़ी है और 2025 में अब तक 11 प्रतिशत बढ़ चुकी हैं। 2024 में चांदी की कुल मांग 1,219 मिलियन औंस रहने का अनुमान है, जबकि आपूर्ति केवल 1,004 मिलियन औंस थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि मांग और आपूर्ति में लगातार अंतर बना हुआ है , जिसके कारण चांदी की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा है। चांदी फिलहाल 33 डॉलर प्रति औंस के अहम लेवल पर बनी हुई है और टेक्निकल इंडिकेटर्स से संकेत मिल रहा है कि इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति औंस चांदी की कीमत आने वाले समय में 36.60 डॉलर, 38.70 डॉलर और 39.30 डॉलर तक पहुंच सकती है। Silver Price

Gold Smuggling: आईपीएस अधिकारी की बेटी और अभिनेत्री रान्या राव सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

Silver Price: चांदी तोड़ेगी सभी रिकॉर्ड, सोना होगा सस्ता? इतने बढ़ेंगे रेट!
Gold vs Silver: नई दिल्ली (एजेंसी)। त्यौहारों पर घरेलू जरूरत की वस्तुओं के दाम आसमान छूने लगते हैं और बात यदि सोना एवं चांदी की हो तो बात अलग ही होती है। दिवाली के त्यौहारी सीजन के दौरान भारत में सोने और चांदी की कीमतें उच्चतम स्तर से भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रही हैं। एमसीएक्स पर सोने की कीमतें बढ़कर 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई हंै, जबकि चांदी की कीमत इस महीने की शुरूआत में 1,00,000 रुपये के स्तर को पार करने के बाद लगभग 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। Silver Price

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले साल धनतेरस के बाद से सोने ने 33.5% से अधिक का अच्छा रिटर्न दिया, जोकि 20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की वृद्धि है। हालांकि, इसी अवधि में चांदी ने सोने से बेहतर कारोबार किया है, जिसमें 40.5% से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि, भारत में दिवाली के त्यौहार पर सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं को खरीदना शुभ माना जाता है और भारत की इसी परंपरा के बलबूते देश भर में खुदरा मांग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले एक साल में चांदी ने इतना रिटर्न दिया है कि उसने सोने को भी पछाड़ दिया है। अब सवाल उठता है कि क्या यह रुझान आगामी संवत वर्ष 2081 में भी जारी रहेगा?

आपको सोना और चांदी दोनों में से क्या खरीदना चाहिए? | Silver Price

एक मीडिया रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार पिछले दो सालों में, चांदी ने सोने से ज्यादा रिटर्न दिया हैै। विश्लेषकों को उम्मीद है कि अगले साल भी सोना और चांदी दोनों ही अपना रिकॉर्ड-तोड़ कारोबार जारी रखेंगे। हम आगामी दो-तीन साल की अवधि के लिए चांदी पर ज्यादा आशावादी हैं। कई कारकों के मद्देनजर चांदी की कीमतें बुनियादी और तकनीकी रूप से सोने से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं। हालांकि, निकट भविष्य में सोने की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है, लेकिन निवेशकों को 2025 की दूसरी छमाही में सोने को लेकर सतर्क रहना पड़ सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 2-3 सालों में चांदी की कीमतें 70 डॉलर प्रति औंस से ज्यादा हो सकती हैं, जो कि बढ़ती आपूर्ति कमी, फोटोवोल्टिक्स और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे क्षेत्रों से बढ़ती औद्योगिक मांग और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव जैसे प्रमुख कारकों से प्रेरित हो सकती है। वैश्विक इन्वेंट्री में कमी, खदान उत्पादन चुनौतियों और मुद्रा में उतार-चढ़ाव के साथ, ये बुनियादी बातें चांदी को ऊपर की ओर बढ़ने के लिए मजबूत समर्थन प्रदान करती हैं। विशेषज्ञों की उम्मीद के अनुसार अगले एक साल में एमसीएक्स सोने की कीमतें लगभग 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम होगी, जबकि एमसीएक्स चांदी की कीमतों का लक्ष्य 1,30,000 प्रति किलोग्राम रखा गया है।

चांदी की कीमतों में वृद्धि की ज्यादा संभावनाएं | Silver Price

विशेषज्ञों की मानें तो 2024 में 215.3 MOZ की वैश्विक आपूर्ति घाटे में वृद्धि और फोटोवोल्टिक्स (232 एमओजेड) और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे क्षेत्रों से मजबूत औद्योगिक मांग के कारण चांदी की कीमतों में वृद्धि की ज्यादा संभावनाएं जताई जा रही है। ग्रीन टेक्नोलॉजी के लिए चांदी की खपत में चीन की 44% की वृद्धि ने आपूर्ति पर और दबाव डाला है, जबकि खदान उत्पादन में गिरावट आई है और इन्वेंट्री कम हो रही है। भू-राजनीतिक तनाव, सट्टा मांग और सख्त चांदी-से-सोने का अनुपात भी तेजी के रुझान का समर्थन करता है। इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड और ईवी में बढ़ते उपयोग के साथ-साथ कमजोर अमेरिकी डॉलर के साथ, चांदी की कीमतें संभावित रूप से लंबी अवधि में $72 तक पहुंच सकती हैं।

सोने की कीमतें चांदी से कम क्यों रह सकती है

अगले एक साल सोने की कीमतें चांदी से कम क्यों रह सकती है, इस पर विशेषज्ञों की राय के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में धीमी कटौती की उम्मीद, सट्टेबाजों द्वारा शॉर्ट्स में वृद्धि, उत्पादकों द्वारा हेजिंग गतिविधि में वृद्धि और अन्य तकनीकी कारकों जैसे प्रमुख कारणों का उल्लेख किया गया है।

विशेषज्ञों द्वारा संग्रह किए गए ऐतिहासिक डेटा से पता चलता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के बाद सोने की कीमतें सुधारी हैं। साथ ही मौजूदा तकनीकी संकेतों में आरएसआई 80 से ऊपर है और सोने की दरों पर मुनाफावसूली का संकेत है। विशेषज्ञों की राय में अमेरिकी डॉलर में मजबूती से बुलियन की कीमतें और प्रभावित हो सकती है। यह हमें 2025 की दूसरी छमाही में सोने की कीमतों को लेकर सतर्क रहने का संकेत देता है। इन सभी कारकों के मद्देनजर विशेषज्ञ लंबी अवधि के लिए चांदी में निवेश करने की सलाह देते हैं क्योंकि चांदी सोने को पछाड़कर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

अस्वीकरण: समाचार में दिए गए विचार और सुझाव व्यक्तिगत विशेष या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Indian Railways: अब रेलवे की दैनिक आय वसूलेगा स्टेट बैंक!