SHO - Sach Kahoon Hindi

एसएचओ लक्ष्मी देवी ने सरपंचों द्वारा किए 45 करोड़ गबन की पोल खोल की थी रिक्वरी
राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित है यह लेडी सिंघम

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। जब मजबूरी इंसान को चारों तरफ से घेर लेती हैं तो संघर्ष उसे जिंदगी के नए आयाम देता है। कुछ ऐसी ही कहानी है भिवानी महिला थाना एसएचओ लक्ष्मी देवी की। गांवों के विकास कार्यों में सरपंचों द्वारा किए गए 45 करोड़ के गबन की रिकवरी करवाने के चलते सुर्खियों में आई लक्ष्मी देवी को राष्ट्रपति अवार्ड से नवाजा गया। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस लेडी सिंघम के संघर्ष की कहानी। 18 जून 1962 को रेवाड़ी में ठाकर दास धींगड़ा के घर मां रोशनी देवी की कोख से जन्मी लक्ष्मी देवी दो बहन व भाईयों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने मैट्रिक किया और इसके बाद प्रभाकर। इसी दौरान उनके पिता बीमार हो गए। घर में परिवार का पालन-पोषण करने वाला कोई नहीं था।

साहित्य रत्न के पहले वर्ष में ही उन्होंने मां का हाथ बंटाना शुरू कर दिया और एक कारखाने में जाने लगी। पिता तो उस समय से बीमार थे, जब वह नौंवी कक्षा में पढ़ती थी, लेकिन जैसे-तैसे घर का गुजर-बसर चला रहा और पढ़ाई में कदम बढ़ते गए। लेकिन जब परिवार के पोषण की परेशानियां आने लगी तो उनके कंधों पर घर की जिम्मेवारी आ गई। प्रभाकर में लक्ष्मी देवी ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी की बदौलत उन्होंने रेवाड़ी के प्रसिद्ध गुरूजी के स्कूल में 60 रूपये प्रतिमाह की नौकरी मिली। 10 दिसम्बर 1986 को उनका विवाह हिसार के अमरनाथ कालड़ा के साथ हो गया। इसके बाद जीवन के संघर्ष की राह आगे बढ़ी और लक्ष्मी देवी पुलिस में भर्ती हो गई। मेहनत व संघर्ष की बदौलत अनेक पड़ाव लांघकर वे 13 जुलाई 1995 को सोनीपत में शुरू हुए पहले महिला थाने की एसएचओ बनी।

15 अगस्त 2010 को मिला था सम्मान

लक्ष्मी देवी को राष्ट्रपति द्वारा उनकी उल्लेखनीय सेवाआें के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से 15 अगस्त 2010 को सम्मानित भी किया जा चुका है। लक्ष्मी देवी ने सरपंचों के गबन के मामले में 45 करोड़ रूपये से अधिक की रिक्वरी कर एक कीर्तिमान स्थापित किया तो इसका पुरस्कार राष्ट्रपति अवॉर्ड के रूप में उन्हें मिला। पति अमरनाथ कालड़ा भी पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी है। इनके दो बेटों में से एक बैंक तो दूसरा नीजि कम्पनी में अधिकारी है।

मजबूरी में की पुलिस की नौकरी

लक्ष्मी देवी ने बताया कि उन्होंने किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए पुलिस की नौकरी को प्राथमिकता दी। रूंधे गले से वे बोली कि लक्ष्य कोई नहीं था, मजबूरी के चलते उन्होंने पुलिस की नौकरी पकड़ी। ईमानदारी से काम किया और इस मुकाम तक पहुंच गई। अब उनकी एक ही इच्छा रहती है कि जो भी शिकायत आएं, उसका ईमानदारी से निवारण कर सकें, ताकि किसी को कोई शिकायत न रहे।

समाज को दे रही झूठ से दूर रहने का संदेश

लक्ष्मी देवी की सेवानिवृत्ति करीब साढ़े चार वर्ष का अरसा बाकी है। उनका कहना है कि सेवानिवृत्ति तक वे समाज को यही सिखाने का प्रयास करेंगी कि झूठ से दूर रहें, ताकि भ्रांतियों से निजात मिल सकें। समाज में बढ़ रहे अपराध पर तभी लगाम लगेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्वास्थ्य मंत्री ने दिए एसएचओ को सस्पैंड करने के आदेश
अम्बाला (सच कहूँ न्यूज)। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अम्बाला छावनी में साप्ताहिक जनता कैंप के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए महेशनगर थाना के एसएचओ को सस्पैंड करने के आदेश दिये हैं। एसएचओ महेशनगर के विरूद्ध जनता की अत्याधिक शिकायतें मिलने तथा लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई न करने के कारण उन्होंने पुलिस महानिदेशक को एसएचओ को निलम्बित करने की सिफारिश की है।

विजिलैंस से जांच करवाने का अनुरोध

उन्होंने पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि केवल थाने में आने वाले लोगों की शिकायत दर्ज करना ही पुलिस की जिम्मेवारी नहीं है बल्कि उन शिकायतों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि प्रभु प्रेम आश्रम कालोनी अम्बाला छावनी में पिछले 15 दिनों में हथियारबंद लोगों द्वारा दो बार घरों में घुसकर लूटपाट करने और मकान मालिकों से मारपीट करने के मामले ध्यान में आ चुके हैं।

इसके अलावा भी महेशनगर क्षेत्र के 10 से अधिक लोगों ने अलग-अलग शिकायतों में एसएचओ महेशनगर की कार्यप्रणाली की शिकायत की थी। साप्ताहिक कैंप में सोनीपत जिला के आहलूवाना गांव के अमर सिंह ने ग्राम पंचायत द्वारा 42 लाख रूपये का गबन करने की शिकायत रखी जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने यह शिकायत मुख्यमंत्री को भिजवाते हुए इसकी विजिलैंस से जांच करवाने का अनुरोध किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गुड़गांव: एसएचओ पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, 3 लोग घायल
दुर्व्यवहार की घटनाओं को लेकर सक्रिय थी पुलिस

गुरुग्राम (Sach Kahoon News)। दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाआें को लेकर बीती रात यहां एमजी रोड पर पुलिस बल के साथ तैनात सेक्टर-29 के एसएचओ को एक गाड़ी से शरारती तत्वों ने कुचलने का प्रयास किया। जब यह घटना हुई, उस समय यहां डीसीपी, एसीपी, चार पुलिस थानों के एसएचओ समेत भारी पुलिस बल तैनात था।

इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। गुरुग्राम के एमजी रोड पर महिलाओं, युवतियां के साथ दुर्व्यवहार की घटनाआें में काफी बढ़ोतरी हुई है। यहां के पब और मॉल्स में गुरुग्राम समेत एनसीआर भर से लोग आते हैं। रात के समय उनका यहां से जाना किसी आफत से कम नहीं होता।

पुलिस के लिए यहां सुरक्षा चुनौती होती है। शरारती तत्व लड़कियों को उठाकर गैंगरेप जैसी घटनाओं को भी कई बार अंजाम दे चुके हैं। ऐसी वारदातों के मद्देनजर बीती रात सहारा मॉल के पास पुलिस ने सुरक्षा तंत्र काफी मजबूत कर रखा था। चार थानों के एसएचओ, एसीपी, डीसीपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसी बीच एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी सामने से आई।

पुलिस अधिकारियों ने उसे रुकवाने का प्रयास किया तो शरारती तत्वों ने गाड़ी उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। सामने सेक्टर-29 के एसएचओ थे, जो कि इसमें बाल-बाल बच गए। अन्य तीन लोग गाड़ी की चपेट में आ गए। पुलिस ने इन बदमाशों का पीछा करने की कोशिश भी की लेकिन पकड़ नहीं पाई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

साथी की जान बचाते खुद भी गंवाई जान
नरवाना में करंट से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत के बाद पसरा मातम

परिवार की आर्थिक मदद के लिए बांटता था अखबार

गुरजीत की मौत के बाद चार बहनों का छीना सहारा

नरवाना(सच कहूँ न्यूज)। मंगलवार अल सुबह नरवाना के मॉडल टाऊन के पास बरसात के मौसम में दो दोस्तों की करंट लगने से मौत हो गई। जिससे पूरे शहर में शौक छाया हुआ है। सूचना मिलते ही एसएचओ नरवाना मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सचिन शहर के टैक्सी स्टैंड के पास अपनी फूल सजावट की दुकान चलाता था।

मंगलवार सुबह जब 21 वर्षीय सचिन पुत्र मंगतराम निवासी नरवाना अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो बरसात का पानी उसकी दुकान के बाहर भरा हुआ था। पानी को पार करते हुए जब वह अपनी दुकान के बाहर लगे छप्पर के पोल को हाथ लगाया तो पोल में करंट होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया।

उसी दौरान अखबार में हॉकर का काम करने वाला 20 वर्षीय गुरजीत हरिकेश निवासी ढाकल रोड़ भी अपने दोस्त की दुकान की तरफ आ रहा था तो उसने देखा की सचिन अपनी दुकान के बाहर पानी में पड़ा था। तो उसने अपना साईकिल खड़ा करके सचिन के उठाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि घटना बरसात के मौसम के कारण हुई है क्योंकि दुकानों के बाहर सड़क पर पानी भरा हुआ था जिसके कारण ही पोल में करंट आ गया।

चार बहनों का इकलौता भाई था गुरजीत

गुरजीत भले ही सुबह अखबार बांटने का काम करता था लेकिन वह अपने परिवार की आर्थिक सहायता के लिए मजदूरी भी कर लेता था। इसके साथ गुरजीत इंसानियत का भी प्रतिक था और इसी इंसानियत ने उसकी जान ले ली। गुरजीत के पिता के पास गुरजीत के अलावा 4 लड़कियों भी हैं। लेकिन गुरजीत की मौत के बाद 4 बहनों के सिर से भाई का साया उठ गए। गुरजीत के पिता चिनाई का काम करते हैं और उन्हें पता नहीं था कि उसका बेटा सुबह उठकर अखबार बांटने का काम करता था।

अब कैसे होगा परिवार का गुजारा

गुरजीत व सचिन दोनों जिगरी दोस्त थे और सुबह अक्सर उनकी मुलाकात सचिन की दुकान पर ही होती थी। सचिन फूल बेचकर ही अपने परिवार की आर्थिक सहायता कर रहा था। लेकिन उसकी मौत उसकी ही दुकान के बाहर उसके जिगरी दोस्त के साथ होगी ऐसे उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। मंगलवार को सचिन अपनी दुकान खोलने से पहले ही इस संसार को छोड़ चला। सचिन के पिता भी मजदूरी का काम करते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।