Weeds - Sach Kahoon Hindi

मातम में बदला बेटी का बर्थ-डे
हवा में चलाई गोली, पिता की मौत

करनाल। करनाल के सेक्टर-4 में एक व्यक्ति की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही  पुलिस और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन गोली लगने की वजह का पता नहीं चल पाया। यह घटना उस वक्त की है, जब बेटी के बर्थ-डे पर खुशी में दूसरी मंजिल पर हवाई फायर करने के लिए गया था।

कुरुक्षेत्र जिले के एक गांव का रहने वाला यह शख्स पेशे से ट्रक ड्राइवर था। परिवार वालों व पड़ोसियों के अनुसार  बुधवार को मनोज की 8 साल की बेटी का जन्मदिन था इसी खुशी में फायर करने के लिए वह अपनी लाइसेंस बंदूक लेकर दूसरी मंजिल पर गया था। गोली चलने की आवाज तो आई किन्तु काफी देर तक जब वह वापस नीचे नहीं लौटा परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो पता चला कि गोली उसकी छाती के आर-पार हो चुकी थी। न जाने कैसे यह हादसा हुआ।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची तथा फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया।  डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि दोनाली बंदूक चलाते समय गोली चलाने वाले की ही छाती में लग जाना असमंजस की स्थित बनी हुई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मातम: एक साथ जली पांच भाइयों की चिताएं
ग्वालियर। एक हादसे ने शादी की तैयारी कर रही परिवार की 5 बहुओं की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। रविवार को हुए हादसे में एक ही खानदान के पांच भाईयों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह का बेटा रणवीर सिंह और भतीजे भांजे की शादी में भात लेकर रविवार को ट्राली में मुरैना के अलापुर से ग्वालियर के बरौआ जा रहे थे। लेकिन कुछ पलों में ही नेशनल हाईवे के निरावली-पुरानी छावनी के पास सामने से आए एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रौंद दिया।

हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।अलापुर गांव में हादसे की सूचना पहुंचते ही वहां के लोग बरौआ के लिए दौड़ पड़े। रणवीर सिंह के परिवार के साथ मोहल्ले भर में मातम पसर गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाई ट्रक को आग

हादसे के बाद पहले तो निरावली, बरौआ और अलापुर के ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर ट्रक में आग लगा दी। पुलिस समेत कई वाहनों की तोड़फोड़ कर दी और नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम कर दिया। करीब 8 घंटे तक ट्रैफिक रुका रहा, देर रात ग्वालियर प्रशासन ने गुस्साए परिजन की मांग पर 21 लाख मुआवजे का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा तब हंगामा थमा।मृतकों में शामिल आशाराम यादव व उनकी पत्नी स्मिता मुरैना के बिसंगपुर के रहने वाले थे। आशाराम यादव, रणवीर सिंह की बुआ के बेटे थे। इनकी बॉडीज इनके गांव बिसंगपुर भेज दी गईं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

साथी की जान बचाते खुद भी गंवाई जान
नरवाना में करंट से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत के बाद पसरा मातम

परिवार की आर्थिक मदद के लिए बांटता था अखबार

गुरजीत की मौत के बाद चार बहनों का छीना सहारा

नरवाना(सच कहूँ न्यूज)। मंगलवार अल सुबह नरवाना के मॉडल टाऊन के पास बरसात के मौसम में दो दोस्तों की करंट लगने से मौत हो गई। जिससे पूरे शहर में शौक छाया हुआ है। सूचना मिलते ही एसएचओ नरवाना मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सचिन शहर के टैक्सी स्टैंड के पास अपनी फूल सजावट की दुकान चलाता था।

मंगलवार सुबह जब 21 वर्षीय सचिन पुत्र मंगतराम निवासी नरवाना अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो बरसात का पानी उसकी दुकान के बाहर भरा हुआ था। पानी को पार करते हुए जब वह अपनी दुकान के बाहर लगे छप्पर के पोल को हाथ लगाया तो पोल में करंट होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया।

उसी दौरान अखबार में हॉकर का काम करने वाला 20 वर्षीय गुरजीत हरिकेश निवासी ढाकल रोड़ भी अपने दोस्त की दुकान की तरफ आ रहा था तो उसने देखा की सचिन अपनी दुकान के बाहर पानी में पड़ा था। तो उसने अपना साईकिल खड़ा करके सचिन के उठाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि घटना बरसात के मौसम के कारण हुई है क्योंकि दुकानों के बाहर सड़क पर पानी भरा हुआ था जिसके कारण ही पोल में करंट आ गया।

चार बहनों का इकलौता भाई था गुरजीत

गुरजीत भले ही सुबह अखबार बांटने का काम करता था लेकिन वह अपने परिवार की आर्थिक सहायता के लिए मजदूरी भी कर लेता था। इसके साथ गुरजीत इंसानियत का भी प्रतिक था और इसी इंसानियत ने उसकी जान ले ली। गुरजीत के पिता के पास गुरजीत के अलावा 4 लड़कियों भी हैं। लेकिन गुरजीत की मौत के बाद 4 बहनों के सिर से भाई का साया उठ गए। गुरजीत के पिता चिनाई का काम करते हैं और उन्हें पता नहीं था कि उसका बेटा सुबह उठकर अखबार बांटने का काम करता था।

अब कैसे होगा परिवार का गुजारा

गुरजीत व सचिन दोनों जिगरी दोस्त थे और सुबह अक्सर उनकी मुलाकात सचिन की दुकान पर ही होती थी। सचिन फूल बेचकर ही अपने परिवार की आर्थिक सहायता कर रहा था। लेकिन उसकी मौत उसकी ही दुकान के बाहर उसके जिगरी दोस्त के साथ होगी ऐसे उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। मंगलवार को सचिन अपनी दुकान खोलने से पहले ही इस संसार को छोड़ चला। सचिन के पिता भी मजदूरी का काम करते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।