Rajasthan Fire News - Sach Kahoon Hindi

Jaisalmer Bus Fire Incident: राजस्थान-गुजरात सीमा पर बस में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी
Jaisalmer Bus Fire Incident: जयपुर। राजस्थान और गुजरात की सीमा के समीप शुक्रवार सुबह एक निजी यात्री बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में एक यात्री गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि चालक और परिचालक की सूझबूझ से अन्य यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नचना से अहमदाबाद के बीच हाल ही में शुरू की गई निजी बस सेवा अपने शुरुआती दिनों में ही दुर्घटना का शिकार हो गई। बस धनेरा के पास नेनावा क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी उसके वातानुकूलन (एसी) तंत्र में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते बस के भीतर धुआं भरने लगा और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। Rajasthan bus Fire

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जहरीला धुआं फैलते ही यात्रियों में घबराहट फैल गई। चालक और परिचालक ने तुरंत बस रोककर यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। इसी दौरान एक यात्री आग और भगदड़ के कारण घायल हो गया, जिसे तुरंत धनेरा के अस्पताल पहुंचाया गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में बस का बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

घायल यात्री पलानपुर रेफर, स्थिति गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस दल मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। घायल यात्री को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए पलानपुर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं कुछ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिनका उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया। Rajasthan bus Fire

बस सेवा संचालक स्वागत ट्रैवल्स के प्रतिनिधि निर्मल रायानी ने बताया कि नचना-अहमदाबाद मार्ग पर यह सेवा हाल ही में शुरू की गई थी। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई यात्रियों का सामान, जरूरी दस्तावेज और मोबाइल फोन जलकर नष्ट हो गए, जिससे अपने परिजनों से संपर्क करने में कठिनाई हुई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी की टीम को तत्काल घटनास्थल पर भेज दिया गया है और यात्रियों तथा उनके परिवारों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

परिवहन विशेषज्ञों का मानना है कि कई बसों में मानकों के विपरीत तरीके से लगाए गए एसी सिस्टम और खराब विद्युत वायरिंग ऐसे हादसों का कारण बन सकते हैं। उनका कहना है कि बसों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन और आपातकालीन निकास व्यवस्था का सही संचालन सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है, अन्यथा ऐसे वाहन यात्रियों के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। Rajasthan bus Fire

Bhiwadi Factory Fire: भिवाड़ी की रासायनिक फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, 7 जिन्दा जले, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
Bhiwadi Factory Fire: जयपुर। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार प्रातः एक रासायनिक विनिर्माण इकाई में भीषण आग लगने से कम से कम सात श्रमिकों की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य के परिसर के भीतर फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना के समय फैक्ट्री में लगभग 25 मजदूर कार्यरत थे। केमिकल फैक्ट्री में भयानक आग में सात लोगों की मौत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया और घायलों को मेडिकल मदद का भरोसा दिया है। Bhiwadi Fire News

सुबह साढ़े नौ बजे भड़की आग

खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र के एक प्लॉट में सुबह लगभग 9:30 बजे अचानक आग भड़क उठी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही मिनटों में कारखाने के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सतर्क किया गया। खुशखेड़ा और भिवाड़ी दमकल केंद्रों से कई अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुमिता मिश्रा ने बताया कि नियमित पुलिस गश्त के दौरान घटना की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद पुलिस, दमकल दल, चिकित्सा टीमें और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। गंभीर रूप से झुलसे श्रमिकों को समीपवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया। Bhiwadi Fire News

आग लगने के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। तिजारा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह प्रारंभिक जांच की निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सुरक्षा मानकों में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई।

इस घटना पर Govind Singh Dotasra ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाते हुए औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं।

यह दुखद हादसा औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा मानकों की पुनर्समीक्षा की आवश्यकता को रेखांकित करता है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों की जवाबदेही तय की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। Bhiwadi Fire News

Jaipur SMS Hospital fire: सीएम भजन लाल शर्मा ने दिए अस्पताल अग्निकांड के जांच के आदेश
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में लगी आग की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं। इस संदर्भ में उन्होंने चिकित्सा विभाग के आयुक्त इकबाल खान की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में अतिरिक्त निदेशक (अस्पताल प्रशासन) डॉ. मुकेश कुमार मीणा, मुख्य अभियंता (राजमेस) चंदन सिंह मीणा, मुख्य अभियंता (विद्युत, लोक निर्माण विभाग) अजय माथुर, अतिरिक्त प्रधानाचार्य (एसएमएस मेडिकल कॉलेज) डॉ. आर.के. जैन तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी (नगर निगम, जयपुर) शामिल किए गए हैं। Jaipur SMS Hospital fire

यह समिति आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच के साथ-साथ अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन तंत्र की कार्यक्षमता और मरीजों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का मूल्यांकन करेगी। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक सुझाव भी राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगी। समिति को घटनास्थल का निरीक्षण कर शीघ्र ही विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि — “जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग की घटना अत्यंत दुखद है। अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।”

उन्होंने आगे कहा कि मरीजों की सुरक्षा और उपचार में कोई कमी न रहे, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए लिखा कि “प्रभु श्रीराम उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”

वहीं, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सबसे प्रतिष्ठित अस्पताल में इस प्रकार की घटना अत्यंत चिंताजनक है और इसकी विस्तृत जांच आवश्यक है। पायलट ने कहा, “यह मात्र एक हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही का परिणाम प्रतीत होता है। ऐसी घटनाओं से सबक लेकर राज्य सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में किसी की जान न जाए।” Jaipur SMS Hospital fire

Rajasthan Fire News: सादुलशहर में दुकान में लगी भीषण आग से बचाव को तत्काल पहुंचे डेरा सच्चा सौदा अनुयायी
आग से लाखों का नुकसान

Sadulshahar Fire: सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। सादुलशहर की नई धानमंडी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा कर नजदीक बीती देर रात को एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लग गई। इससे लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान जलकर राख हो गया। घटना रात करीब 9.30 बजे की बताई जा रही है। मुख्य बाजार की इस दुकान में लगी आग से क्षेत्र में हडकंप मच गया। जहां एक तरफ इस दुकान में लगी आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे, वहीं आसपास के दुकानदारों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Rajasthan Fire News

आग लगने के करीब सवा घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही दुकान से धुआं निकलता दिखाई देने लगा। आसपास के लोगों ने यह स्थिति देखी तो उन्होंने दुकान के मालिक व गांव चक महाराजका निवासी स्वर्ण सिंह बराड़ को घटना की सूचना दी। लोगों ने पुलिस व दमकल को भी सूचित किया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। Sadulshahar Fire

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने निभाया अपना कर्तव्य | Rajasthan Fire News

दुकान में आग की सूचना पर डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों कस्बावासियों ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। इसी दौरान नगरपालिका की दमकल भी मौके पर पहुंच गई। दुकान में लगी आग लगातार बढ़ती जा रही थी। कुछ ही मिनट में दमकल की गाड़ी में पानी खत्म हो गया, हालांकि फायरमैन ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही समय में पुन: पानी भरकर आग बुझाने के प्रयास किए। दुकान पर आग लगने के सवा घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बराड़ के अनुसार आग लगने से करीब 20 लाख के नुकसान की आशंका है। सादुलशहर ब्लॉक के 15 मैम्बर रिंकू नागपाल, मोमन इन्सां, मनोज असीजा, सुनील इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक बबलू धींगड़ा, नगर प्रेमी सेवक प्रीत बजाज, पूर्व प्रेमी सेवक रमेश चलाना, हिमांशु नागपाल, विजय क्वातडा, प्रभु जालप तख्त हजारा ने आग बुझाने में सराहनीय भूमिका अदा की। मुख्य बाजार में आग की घटना से शहर में बड़ी दमकल की आवश्यकता महसूस की गई। नगरपालिका के पास तीन हजार लीटर पानी की दमकल है। Rajasthan Fire News

सरसा से चुने गए नव जज नवीन धेतरवाल को एडीसी ने किया विशेष रूप से आमंत्रित