IPL News - Sach Kahoon Hindi
IPL News: आईपीएल मैच के दौरान इस खिलाड़ी कर दिया बड़ा कांड!, विदेशी खिलाड़ी से लेकर बीसीआई हैरान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में इस बार सिर्फ खिलाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि कमेंटेटर्स, ब्रॉडकास्टर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी बीसीसीआई ने सख्ती बढ़ा दी है। बोर्ड अब भ्रष्टाचार-रोधी नियमों को बेहद कड़ाई से लागू कर रहा है, ताकि टूर्नामेंट की गोपनीयता और सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने उन सभी लोगों पर निगरानी तेज कर दी है जो मैच के दौरान सोशल मीडिया के लिए वीडियो, रील या अन्य कंटेंट तैयार कर रहे हैं। इसमें खिलाड़ी, टीम अधिकारी, परिवार के सदस्य, कमेंटेटर्स और ब्रॉडकास्ट टीम तक शामिल हैं।
IPl 2026: वैभव सूर्यवंशी की सचिन तेंदुलकर से तुलना करने पर भड़के ये खिलाड़ी
मैदान में वीडियो बनाने पर कमेंटेटर्स को फटकार
बताया जा रहा है कि कमेंट्री कर रहे कुछ पूर्व क्रिकेटरों को मैच के दौरान PMOA (Players and Match Officials Area) में वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया। एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को डगआउट के पास मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करते देख बीसीसीआई अधिकारियों ने तुरंत रोक दिया।
अब बोर्ड ऐसे मामलों में कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। बीसीसीआई का नियम साफ है कि आईपीएल की आधिकारिक ड्रेस पहनकर कोई भी व्यक्ति मैदान या सुरक्षित क्षेत्र में निजी वीडियो शूट नहीं कर सकता।
‘हनी ट्रैप’ और लीक का बढ़ा खतरा
बीसीसीआई को इस बात की भी चिंता है कि कई खिलाड़ी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और व्लॉगर्स के काफी करीब आ रहे हैं। बोर्ड का मानना है कि इससे खिलाड़ियों की निजी जानकारी लीक होने और ‘हनी ट्रैप’ जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।
सूत्रों के अनुसार, कुछ खिलाड़ियों को ट्रैवलिंग और होटल से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से भी रोका गया है। बोर्ड नहीं चाहता कि मैच से पहले किसी खिलाड़ी की उपलब्धता या रणनीति से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक हो।
खिलाड़ियों के परिवारों को भी निर्देश
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के परिवारों को भी आईपीएल के दौरान फोटो और वीडियो पोस्ट करने में सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। कई बार सोशल मीडिया पोस्ट से यह संकेत मिल जाता है कि कोई खिलाड़ी मैच खेलेगा या नहीं, जिससे टीम की रणनीति प्रभावित हो सकती है।
पहले भी एक भारतीय तेज गेंदबाज को चेतावनी दी गई थी, जब उनकी पत्नी द्वारा बनाए गए टीम होटल के वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रमोट किया गया था।
टीम बस और ड्रेसिंग रूम तक पहुंच पर रोक
एंटी करप्शन यूनिट (ACU) ने कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा दोस्तों और परिवार के लोगों को टीम बस या अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में ले जाने पर भी नाराजगी जताई है। बोर्ड अब टीम होटल, ड्रेसिंग रूम और खिलाड़ियों के मूवमेंट से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रख रहा है।
IPL के साथ घरेलू लीगों में भी लागू होंगे नियम
बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि ये सख्त नियम सिर्फ आईपीएल तक सीमित नहीं रहेंगे। आने वाले समय में राज्य स्तर की टी20 लीगों और घरेलू टूर्नामेंट्स में भी इन नियमों को कड़ाई से लागू किया जाएगा।
बोर्ड का मानना है कि युवा खिलाड़ियों के सामने अनुशासन और सुरक्षा का सही उदाहरण पेश करना बेहद जरूरी है। यही वजह है कि सोशल मीडिया कंटेंट और निजी गतिविधियों को लेकर अब पहले से कहीं ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है।
Anshul Kamboj: एक पारी में सभी 10 विकेट ले चुका अंशुल कंबोज अब आईपीएल में दिखा रहा जलवा
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरुआती 27 मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हैं। अंशुल ने इस सीजन अब तक 6 मुकाबलों में 21.4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 130 रन देकर 13 विकेट हासिल किए। 6 दिसंबर 2000 को हरियाणा के करनाल में जन्मे अंशुल को साल 2020 में भारत की अंडर-19 टीम में नहीं चुना गया था। इस बात ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया। इसके बाद अंशुल ने कड़ी मेहनत की, जिसका फल भी मिला। सिर्फ दो सीजन बाद ही उन्होंने हरियाणा के लिए सभी सीजन में डेब्यू कर लिया। Cricket News
साल 2022 में अंशुल ने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की। 2023-24 में अंशुल आईपीएल स्काउट्स की नजर में तब आए, जब उन्होंने हरियाणा को अपना पहला विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने अंशुल को आईपीएल 2024 के लिए 20 लाख रुपए के बेस प्राइज पर साइन कर लिया। उस सीजन अंशुल ने 3 मुकाबलों में कुल 60 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
अगले सीजन में अंशुल पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.40 करोड़ रुपए का दांव चला। एक मुश्किल सीजन में, जब चेन्नई सुपर किंग्स सबसे निचले पायदान पर रही, कंबोज ने अपनी चमक बिखेरी। आईपीएल 2025 में अंशुल ने सीएसके की तरफ से 8 मुकाबलों में 21.50 की औसत के साथ 8 विकेट हासिल किए। आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने उन्हें रिटेन कर लिया। अंशुल ने एक बार फिर सुपर किंग्स के फैसले को सही साबित करते हुए शुरुआती 6 मुकाबलों में ही 13 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। अंशुल कंबोज का आईपीएल करियर देखें, तो उन्होंने 17 मुकाबलों में 21.60 की औसत के साथ 23 विकेट अपने नाम किए हैं। Cricket News
साल 2024 और 2025 में अंशुल ने लाल गेंद से भी अपनी काबिलियत साबित की
साल 2024 और 2025 में अंशुल ने लाल गेंद से भी अपनी काबिलियत साबित की। उन्होंने दलीप ट्रॉफी की एक ही पारी में 8 विकेट निकाले। साल 2024 में अंशुल कंबोज ने केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी की एक पारी में महज 49 रन देकर सभी 10 विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें सीधे भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करवा दिया।
शानदार फर्स्ट-क्लास सीजन की बदौलत अंशुल को साल 2025 में इंग्लैंड के शैडो टूर के लिए भारत ‘ए’ टीम में जगह मिली। जुलाई में, इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से ठीक पहले अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए, जिसकी वजह से अंशुल को पहली बार भारत की सीनियर टीम में शामिल किया गया। इंग्लैंड पहुंचने के महज दो दिनों के अंदर ही 24 साल की उम्र में उन्हें टेस्ट कैप नंबर ‘318’ सौंपी गई। उस मैच में इस दाएं हाथ के खिलाड़ी ने पहली पारी में 18 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 89 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। यह मैच ड्रॉ रहा था। Cricket News
लगातार 135 किलोमीटर/प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले अंशुल कंबोज अपनी ऑफ स्टंप की घातक लाइन से बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता रखते हैं। अंशुल कंबोज आईपीएल में लगातार तेज रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और डेथ ओवरों में असरदार गेंदबाजी दिखाकर भारतीय टीम का ध्यान खींच सकते हैं। नई गेंद और मध्य ओवरों में विकेट लेने की क्षमता, फिटनेस तथा दबाव में प्रदर्शन उन्हें चयनकर्ताओं के लिए मजबूत दावेदार बना सकता है।
IPL Rajasthan Royals News: वैभव सूर्यवंशी व यशस्वी जयसवाल इस टीम में हुए शामिल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का शुभारंभ 28 मार्च से होने जा रहा है। प्रतियोगिता के आरंभ से पूर्व राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने दल को सुदृढ़ करते हुए युवा प्रतिभाओं को शामिल किया है। विशेष रूप से 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी तथा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टीम के साथ जुड़ चुके हैं। इस संबंध में टीम ने अपने आधिकारिक मंच पर एक वीडियो साझा कर जानकारी दी। IPL Rajasthan Royals News
राजस्थान रॉयल्स इस सत्र में अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को चेन्नई के विरुद्ध खेलेगी। गत सत्र में टीम का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा था, जहां उसे अधिकांश मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा और अंक तालिका में निचले स्थान पर रहना पड़ा। इस बार टीम ने नए दृष्टिकोण के साथ युवा खिलाड़ी रियान पराग को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है।
अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा तथा सैम करन अब राजस्थान की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे
दल में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन भी किए गए हैं। अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा तथा सैम करन अब राजस्थान की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। इन दोनों खिलाड़ियों को एक अदला-बदली प्रक्रिया के अंतर्गत टीम में सम्मिलित किया गया है, जिससे टीम के संतुलन को और मजबूती मिलने की संभावना है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सत्र में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने सीमित अवसरों में ही आक्रामक शैली का परिचय देते हुए तीव्र गति से रन बनाए और अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने उन्हें विशेष पहचान दिलाई।
वहीं, यशस्वी जायसवाल ने भी पिछले सत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेलते हुए टीम के लिए अहम योगदान दिया। आगामी सत्र में इन दोनों बल्लेबाजों से पारी की शुरुआत करने की अपेक्षा की जा रही है, जिससे टीम को मजबूत प्रारंभ मिल सके। संजू सैमसन की अनुपस्थिति में यशस्वी जायसवाल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी, जबकि रियान पराग के लिए यह सत्र उनके नेतृत्व कौशल की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में राजस्थान को चार मुकाबले खेलने हैं, जिनमें से अधिकांश उसके घरेलू मैदान पर आयोजित होंगे। IPL Rajasthan Royals News
IPL News: विराट कोहली के साथ शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी कनिष्क चौहान दिखाएंगे दम
IPL News:  सरसा सुनील बजाज/सुनील वर्मा। शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी, सरसा के उभरते हुए प्रतिभाशाली युवा आॅलराउंडर कनिष्क चौहान का आईपीएल 2026 में मौजूदा चैम्पियन आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) की टीम में चौके-छक्के लगाते हुए नजर आएंगे। आईपीएल आॅक्शन में इस होनहार खिलाड़ी को आरसीबी ने बेस प्राइज 30 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
सच कहूँ से बातचीत के दौरान कनिष्क ने बताया कि वह आॅस्टेÑलियाई दौरे पर जाने से पूर्व डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिला और उनसे क्रिकेट संबंधी टिप्स प्राप्त किए थे, जिससे उसके खेल में बहुत निखार आया है। इस होनहार खिलाड़ी ने आगे कहा कि जिस मुकाम पर आज मैं पहुंचा हूँ उसमें शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी और पूज्य गुरु जी का महत्वपूर्ण योगदान है। युवा खिलाड़ी की इस शानदार उपलब्धि को लेकर शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के प्रशासक चरणजीत सिंह, स्पोर्ट्स एचओडी डॉ. नवजीत सिंह भुल्लर, शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलावर सिंह, स्कूल के प्रिंसिपल आरके धवन इन्सां, शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी, सरसा टीम के कोच जसकरण सिंह सिद्धू, हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के हैड अनिरुद्ध चौधरी और सरसा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बैनीवाल ने बधाई दी। बता दें कि कनिष्क चौहान दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम में खेल रहा है, पिछले दिनों चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ लीग मैच में बल्ले से 46 रन बनाकर और गेंदबाजी में 3 विकेट झटककर प्लेयर आॅफ द् मैच रहे थे।
जानकारी देते हुए शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी, सरसा टीम के कोच जसकरण सिंह सिद्धू ने बताया कि अबूधाबी (यूएई) में आईपीएल 2026 के लिए मिनी आॅक्शन हुई, जिसमें 1390 खिलाड़ियों (नेशनल और अंतर्राष्टÑीय खिलाड़ी) ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 359 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। शॉर्टलिस्ट किए गए कुल 359 खिलाड़ियों में से 247 भारतीय खिलाड़ी और 112 विदेशी खिलाड़ी थे। इनमें से युवा आॅलराउंडर कनिष्क चौहान को आरसीबी ने 30 लाख रुपए के बेस प्राइज पर अपनी टीम में लिया। ज्ञातव्य है कि कनिष्क मौजूदा समय में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज, सरसा में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है और वह पिछले 10 वर्षों से शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी, सरसा में खेल रहा है।
युवा आॅलराउंडर कनिष्क चौहान पिछले काफी समय से भारत की अंडर-19 टीम में खेल रहे हैं। आपको बता दें कि वह पिछले दिनों इंग्लैंड और आॅस्टेÑलिया में भारत की अंडर-19 टीम की ओर से खेले। अंडर-19 यूथ वनडे शृंखला में भारत ने इंग्लैंड को 3-2 से पराजित किया। उसके बाद आॅस्टेÑलिया में खेली गई वनडे शृंखला भारत ने 3-0 से अपने नाम की। दोनों शृंखलाओं में कनिष्क ने आॅलराउंड प्रदर्शन किया। इसके बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज में चुने गए, उसमें भी भारत ने विजयी परचम लहराया था। उसके बाद उन्हें अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम में चुना गया, जो टूर्नामेंट अभी दुबई में खेला जा रहा है।
IPL Auction: आईपीएल 2026 नीलामी में इस खिलाड़ी की लगी सबसे महंगी बोली
कैमरून ग्रीन को केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा
IPL 2026 Auction: अबू धाबी। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। आगामी सत्र के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25 करोड़ 20 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि में अपनी टीम में शामिल किया है, जिससे वे आईपीएल के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। यह नीलामी मंगलवार को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित मिनी ऑक्शन के दौरान हुई। IPL Auction
नीलामी में केकेआर ने 64 करोड़ 30 लाख रुपये के बजट के साथ भाग लिया था। टीम के पास पहले से 13 खिलाड़ियों के स्थान खाली थे और विदेशी खिलाड़ियों के कोटे में भी कई जगह उपलब्ध थीं। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने नीलामी में आक्रामक रणनीति अपनाई।
कैमरून ग्रीन का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये रखा गया था। बोली की शुरुआत मुंबई इंडियंस ने की, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स भी इस दौड़ में शामिल हो गई। कुछ ही देर में केकेआर ने भी बोली लगाकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया। राजस्थान ने कीमत को 13 करोड़ 40 लाख रुपये तक पहुंचाया, तभी चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 करोड़ 80 लाख रुपये की बोली लगाकर मुकाबले में प्रवेश किया। इसके बाद केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। अंततः कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25 करोड़ 20 लाख रुपये की अंतिम बोली लगाकर कैमरून ग्रीन को अपने खेमे में शामिल कर लिया। IPL Auction
आईपीएल में अब तक कैमरून ग्रीन 29 मुकाबलों में हिस्सा ले चुके हैं
गौरतलब है कि ग्रीन को आईपीएल 2023 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 17 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद वे अगले सत्र में उसी राशि पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले। अब लगातार तीसरे सीजन में वे नई टीम की जर्सी में नजर आएंगे।
आईपीएल में अब तक कैमरून ग्रीन 29 मुकाबलों में हिस्सा ले चुके हैं, जहां उन्होंने 41 से अधिक की औसत से 707 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने उपयोगी योगदान दिया है और पिछले दो सत्रों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी ऑलराउंड क्षमता ही उन्हें फ्रेंचाइजियों के लिए इतना खास बनाती है। IPL Auction
Glenn Maxwell: आईपीएल 2026 की नीलामी से बाहर होने के बाद ये दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर हुए भावुक, दिया ये बड़ा बयान
IPL 2026 Auction: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली नीलामी को लेकर तैयारियाँ तेज़ हैं। इस बार नीलामी के लिए कुल 1,355 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है, लेकिन इन सभी में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल शामिल (Glenn Maxwell Retired IPL 2026) नहीं हैं। मैक्सवेल ने स्वयं नीलामी में हिस्सा न लेने का निर्णय किया है और इसे अपने करियर का महत्वपूर्ण व भावनात्मक फैसला बताया है। Glenn Maxwell
मैक्सवेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “आईपीएल में बिताए कई शानदार सीजन के बाद, मैंने इस वर्ष नीलामी में अपना नाम न देने का फैसला लिया है। यह निर्णय मेरे लिए बेहद बड़ा और कठिन रहा। इस लीग ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मैं इसके लिए हृदय से आभारी हूं। आईपीएल ने मुझे एक खिलाड़ी और एक इंसान दोनों रूपों में निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।” उन्होंने आगे लिखा, “विश्व के श्रेष्ठ क्रिकेटरों के साथ खेलने, बेहतरीन फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनने और अद्भुत एवं जुनूनी भारतीय दर्शकों के सामने प्रदर्शन करने का अवसर मेरे लिए अविस्मरणीय रहा। भारत की ऊर्जा, यादें और चुनौतियाँ हमेशा मेरे दिल में बसी रहेंगी। इतने वर्षों के समर्थन के लिए धन्यवाद, आशा है भविष्य में फिर मुलाकात होगी।”
ग्लेन मैक्सवेल पिछली बार पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा थे
ग्लेन मैक्सवेल पिछली बार पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उंगली की चोट के कारण वह बीच सीजन में ही बाहर हो गए थे और उनकी जगह मिचेल ओवेन को टीम में शामिल किया गया था। मैक्सवेल 2012 से IPL का हिस्सा रहे हैं और इस दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अपने IPL करियर में मैक्सवेल ने 141 मैचों में 155.15 की स्ट्राइक रेट से 2,819 रन बनाए हैं, जिनमें 18 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। गेंदबाजी के मोर्चे पर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 41 विकेट हासिल किए।
आईपीएल में 2014 और 2021 उनके सबसे सफल वर्ष रहे। 2014 में उन्होंने पंजाब के लिए 16 मैचों में 552 रन बनाए थे, जबकि 2021 में RCB के लिए 15 मैचों में 513 रन उनके नाम रहे। 2023 में भी उन्होंने 14 मुकाबलों में 400 रन बनाकर टीम के लिए अहम योगदान दिया था। मैक्सवेल के इस फैसले को उनके IPL करियर में संभावित विराम के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि उनके भविष्य को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। Glenn Maxwell
IPL 2026: खत्म हुआ ग्लेन मैक्सवेल का IPL करियर? नीलामी सूची से हुए बाहर
IPL 2026 Mini Auction: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए मिनी नीलामी का आयोजन 16 दिसंबर को अबू धाबी में किया जाएगा। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कुल 1,355 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। उल्लेखनीय है कि इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का नाम शामिल नहीं है, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि आगामी सत्र में वे आईपीएल में खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे। IPL 2026
गौरतलब है कि ग्लेन मैक्सवेल पिछले सीजन पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उंगली की चोट के कारण उन्हें मध्य सीजन ही बाहर होना पड़ा था। उनकी अनुपस्थिति में पंजाब ने मिचेल ओवेन को टीम में शामिल किया था। हाल ही में मैक्सवेल भारत के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे, जिससे यह साबित होता है कि वे शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट हैं। इसके बावजूद उन्होंने नीलामी के लिए अपनी नामांकन प्रविष्टि नहीं भेजी, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, उनकी ओर से इस निर्णय का कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। 37 वर्ष की आयु में यह संभावना जताई जा रही है कि यह फैसला उनके आईपीएल करियर के अंत का संकेत हो सकता है।
मैक्सवेल ने 2012 में आईपीएल करियर की शुरुआत की थी
मैक्सवेल ने 2012 में आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और अब तक दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स तथा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और उपयोगी स्पिन गेंदबाज मैक्सवेल ने 141 मैचों में 155.15 की स्ट्राइक रेट से 2,819 रन बनाए हैं, जिसमें 18 अर्द्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 41 विकेट भी चटकाए हैं।
पिछले दो सीजन उनके लिए प्रदर्शन की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण रहे—2024 में आरसीबी के लिए 10 मैचों में मात्र 52 रन और 2025 में पंजाब के लिए 7 मैचों में केवल 48 रन। माना जा रहा है कि लगातार खराब प्रदर्शन नीलामी से उनकी दूरी का प्रमुख कारण हो सकता है। मैक्सवेल के लिए 2014 और 2021 सर्वश्रेष्ठ सीजन रहे थे। 2014 में उन्होंने पंजाब के लिए 16 मैचों में 552 रन बनाए थे, जबकि 2021 में आरसीबी के लिए 15 मैचों में 513 रन उनके बल्ले से निकले थे। 2023 में भी उन्होंने 14 मैचों में 400 रन बनाकर मजबूत प्रदर्शन किया था। IPL 2026
Faf du Plessis retires IPL: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने लिया बड़ा फैसला, क्रिकेट जगत हैरान
Faf du Plessis retires IPL: नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने आगामी आईपीएल 2026 में अपनी भागीदारी को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। लंबे समय से यह चर्चा थी कि वे अगले सीज़न में खेलेंगे या नहीं, विशेष रूप से तब जब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आगामी सीज़न के लिए रिटेन सूची में शामिल नहीं किया था। अब स्वयं फाफ ने स्पष्ट कर दिया है कि वे आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे। Faf du Plessis
फाफ डु प्लेसिस ने घोषणा की है कि वे इस वर्ष होने वाली आईपीएल नीलामी में अपना नाम दर्ज नहीं कराएंगे और इसकी जगह वे पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलेंगे। इंस्टाग्राम पर जारी बयान में फाफ ने लिखा-“आईपीएल में 14 अद्भुत सीज़न खेलने के बाद, मैंने इस बार नीलामी में हिस्सा न लेने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मेरे लिए अत्यंत भावनात्मक है, क्योंकि यह लीग मेरे करियर का महत्वपूर्ण अध्याय रही है।”
“मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिला
उन्होंने आगे लिखा- “मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और शानदार फ्रेंचाइज़ियों के साथ खेलने का अवसर मिला। भारतीय प्रशंसकों का जो उत्साह और प्रेम मिला, वह अविस्मरणीय है। भारत ने मुझे दोस्ती, सीख और यादें दीं, जिन्होंने मुझे एक बेहतर खिलाड़ी और बेहतर इंसान बनने में सहायता की।”
पूर्व कप्तान ने अपने समर्थकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा-“हर साथी खिलाड़ी, कोच, सपोर्ट स्टाफ और सभी प्रशंसकों का धन्यवाद, जिन्होंने इन 14 वर्षों में मेरा साथ दिया। यह समय मेरे जीवन का अत्यंत मूल्यवान हिस्सा रहा है। भारत के लिए मेरे दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा—यह विदाई अंतिम नहीं है, हम फिर मिलेंगे।”
आगामी योजना पर बोलते हुए फाफ ने कहा- “इस वर्ष मैं एक नई चुनौती स्वीकार करते हुए पीएसएल में खेलूंगा। यह मेरे लिए नए वातावरण में खुद को और मजबूत बनाने और नई ऊर्जा एवं प्रतिभा से भरी लीग के अनुभव का अवसर है। मैं पाकिस्तान की मेहमाननवाज़ी के लिए उत्सुक हूं।” 2012 से 2025 तक फाफ डु प्लेसिस ने 154 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 4,773 रन तथा 39 अर्धशतक शामिल हैं। वे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ खिताब विजेता रह चुके हैं तथा 2022 से 2024 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान भी रहे। Faf du Plessis
IPL 2026 Player Trade: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीज़न से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच संभावित खिलाड़ी विनिमय को लेकर गहन चर्चा जारी है। सूत्रों के अनुसार, दोनों फ्रेंचाइज़ियों के बीच रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन के अदला-बदली संबंधी वार्ता अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। दोनों खिलाड़ियों का मूल्य 18-18 करोड़ रुपये होने के कारण सौदा संतुलित माना जा रहा है, हालांकि राजस्थान रॉयल्स द्वारा रखी गई एक अतिरिक्त शर्त ने प्रक्रिया को धीमा कर दिया है। IPL 2026 News
जानकारी यह भी सामने आई है कि राजस्थान रॉयल्स केवल सीधे खिलाड़ी विनिमय के लिए तैयार नहीं है। फ्रेंचाइज़ी की ओर से एक अतिरिक्त खिलाड़ी को सौदे में शामिल करने की मांग रखी गई है, जो समझौते की राह में प्रमुख बाधा बन रही है। माना जा रहा है कि राजस्थान, जडेजा के साथ युवा दक्षिण अफ्रीिकी बल्लेबाज देवाल्ड ब्रेविस को भी टीम में लेने की इच्छुक है।
देवाल्ड ब्रेविस ने पिछले सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से प्रभावित करने वाला प्रदर्शन किया था। चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह टीम में शामिल हुए ब्रेविस ने अब तक 16 मैचों में 28.44 की औसत से 455 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। तेजतर्रार खेल और निरंतरता के दम पर वह वैश्विक फ्रेंचाइज़ी लीगों में उभरते सितारे के रूप में स्थापित हो चुके हैं। IPL 2026 News
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स प्रबंधन स्पष्ट कर चुका है कि वह रवींद्र जडेजा के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी को इस सौदे में शामिल करने के पक्ष में नहीं है। फ्रेंचाइज़ी का मानना है कि जडेजा टीम के लिए रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और उनके स्तर के खिलाड़ी की अदला-बदली सोच-समझकर ही की जा सकती है। इस संबंध में जडेजा से भी प्रारंभिक सलाह ली जा चुकी है।
रवींद्र जडेजा आईपीएल में अब तक 254 मुकाबलों में 27.86 की औसत से 3,260 रन बना चुके हैं और गेंदबाज़ी में 170 विकेट चटका चुके हैं। उनके अनुभव और हरफनमौला कौशल को देखते हुए यह सौदा दोनों टीमों के लिए अहम साबित हो सकता है। IPL 2026 News
Rahul Dravid Resigns: राहुल का राजस्थान रॉयल्स को करारा झटका, छोड़ी फ्रैंचाइज़ी
IPL 2026 Updates: जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के खेमे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीम के मुख्य कोच और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। द्रविड़ के हटने की पुष्टि खुद फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी कर की है। Rahul Dravid Resigns
फ्रेंचाइजी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि हाल ही में की गई समीक्षा प्रक्रिया के तहत द्रविड़ को एक बड़ी भूमिका की पेशकश की गई थी, किन्तु उन्होंने उसे स्वीकार न करने का निर्णय लिया। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम को वर्ष 2024 का टी-20 विश्वकप जिताने के बाद द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के साथ मुख्य कोच के रूप में वर्ष 2025 से जुड़ाव किया था।
उनके मार्गदर्शन से टीम को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी, किन्तु बीते सीजन में रॉयल्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम 14 में से केवल 4 मुकाबले जीत सकी और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। इस बीच कप्तान संजू सैमसन चोट के कारण लंबे समय तक मैदान से बाहर रहे और उनकी जगह रियान पराग को कार्यवाहक कप्तानी दी गई, जिसने टीम के भीतर असंतोष को और बढ़ा दिया। Rahul Dravid Resigns
खिलाड़ियों और प्रबंधन के बीच मतभेद उभर कर सामने आए
सूत्रों के अनुसार, पिछले सत्र में खिलाड़ियों और प्रबंधन के बीच मतभेद उभर कर सामने आए थे, जो द्रविड़ के इस्तीफे का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालाँकि द्रविड़ ने स्वयं इस विषय पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।
राजस्थान रॉयल्स ने कहा, “राहुल द्रविड़ ने हमेशा इस टीम की नींव को मजबूत करने का कार्य किया है। उनके मार्गदर्शन से खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना सीखी है। हम उनके योगदान के लिए आभारी हैं और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएँ देते हैं।”
गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ ने 2012 और 2013 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी की थी तथा 2014-15 में टीम के मार्गदर्शक (मेंटॉर) रहे थे। एक बार फिर उनकी वापसी से फ्रेंचाइजी को 2008 के बाद दूसरा खिताब जीतने की उम्मीद थी, परंतु हालात विपरीत रहे। अब देखना यह होगा कि कोचिंग से हटने के बाद द्रविड़ भारतीय क्रिकेट या किसी अन्य फ्रेंचाइजी के साथ किस भूमिका में आगे बढ़ते हैं। Rahul Dravid Resigns
RCB Latest News: बेंगलुरु भगदड़ में मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपए मदद की घोषणा
Preity Zinta: हार के बावजूद प्रीति जिंटा ने लिखा टीम के लिए ये इमोशनल मैसेज! सभी हुए भावुक!
मुंबई। प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के प्रति भावनात्मक संदेश साझा किया। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में टीम की हार के बावजूद उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। प्रीति जिंटा ने कहा कि यद्यपि पंजाब किंग्स फाइनल मुकाबला नहीं जीत सकी, फिर भी पूरी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने साहस, संयम और उत्साह के साथ अद्भुत खेल दिखाया। Preity Zinta News
प्रीति जिंटा ने पंजाब किंग्स की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि यह सत्र उनके लिए अत्यंत विशेष रहा। उन्होंने कहा, “टीम और हमारे कप्तान ने प्रेरणादायक नेतृत्व किया। साथ ही, युवा भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। इस बार कई कठिनाइयाँ सामने आईं—मुख्य खिलाड़ियों की चोटें, राष्ट्रीय कर्तव्यों के कारण कुछ खिलाड़ियों की अनुपस्थिति, प्रतियोगिता में अवरोध, घरेलू मैदानों का अन्य राज्यों में स्थानांतरण तथा दर्शकविहीन स्टेडियमों में खेलना। इसके बावजूद टीम ने हार नहीं मानी और एक लंबे अंतराल के बाद अंक तालिका में प्रभावशाली स्थान प्राप्त किया। फाइनल में भी अंतिम गेंद तक संघर्ष जारी रखा।”
“हमारी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अदम्य साहस दिखाया” | Preity Zinta News
उन्होंने आगे कहा, “हमारी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अदम्य साहस दिखाया। हमारे समर्थक—जिन्हें हम ‘शेर स्क्वॉड’ कहते हैं—हर परिस्थिति में हमारे साथ मजबूती से खड़े रहे। जो कुछ भी हम हैं, उसमें उनका बड़ा योगदान है।” प्रीति जिंटा ने यह विश्वास भी जताया कि पंजाब किंग्स अगली बार और अधिक तैयारी व उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने प्रशंसकों से कहा, “अभी हमारा सफर पूरा नहीं हुआ है। हम अगले वर्ष एक नए जोश के साथ लौटेंगे। तब तक सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।”
ज्ञात हो कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को छह रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस विजय के उपरांत आरसीबी के प्रशंसकों में उत्साह चरम पर था और बॉलीवुड में भी इस जीत का उल्लास देखने को मिला। Preity Zinta News
Piyush Chawla Retired: अब इंडिया के इस महान लेग स्पिनर ने कहा क्रिकेट को अलविदा!
RCB vs CSK IPL 2025: आरसीबी से हारने के बाद, सीएसके के कोच ने माना, ये हुई हमसे चूक!
RCB vs CSK IPL 2025: चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि उनकी टीम हाल के वर्षों में चेपॉक की परिस्थितियों को समझने के लिए संघर्ष कर रही है। आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से सीएसके को 50 रन से करारी हार मिली है। RCB vs CSK
चेपॉक के मैदान पर आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने परिस्थितियों का शानदार फायदा उठाया। वहीं, आरसीबी के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 197 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रख दिया। जिसे हासिल करने में सीएसके विफल रही। फ्लेमिंग ने सीएसके की घरेलू मैदान पर सबसे बड़ी हार के बाद कहा, कि जैसा कि हम आपको कई वर्षों से बता रहे हैं, चेपॉक में घरेलू मैदान पर खेलने का कोई फायदा नहीं था। हमने कई बार घर से बाहर जीत हासिल की है। हम पिछले कुछ वर्षों में चेपॉक की पिच और विकेटों को पढ़ नहीं पाए हैं। इसलिए, यह कोई नई बात नहीं है।
चेपॉक, जिसे कभी स्पिनरों की मदद करने के लिए जाना जाता था। यहां आईपीएल 2024 में इस मैदान पर तेज गेंदबाजों ने 74 विकेट लिए, जबकि स्पिनरों ने सिर्फ 25 विकेट लिए। सीएसके ने इस बार टीम में स्पिन गेंदबाजों को विशेष तौर पर चयन किया। लेकिन, परिस्थितियां उनकी ताकत के अनुरूप नहीं रहीं। फ्लेमिंग ने माना है कि चेपॉक की पिच में काफी बदलाव आया है। जहां आप चार स्पिनरों को खिला सकते हैं। हमें प्रत्येक पिच की प्रकृति को समझने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है, और यह काफी अलग है। IPL News
सीएसके को उम्मीद थी कि दूसरी पारी में ओस की भूमिका अहम होगी, क्योंकि इससे उन्हें लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। हालांकि, सतह धीमी होती गई, जिससे स्ट्रोक खेलना मुश्किल होता गया। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि मुझे अब भी लगता है कि इस विकेट पर 170 रन का स्कोर बराबर था। बल्लेबाजी करना इतना आसान नहीं था। जब आप 170 रन का पीछा कर रहे होते हैं, तो आपके पास थोड़ा ज्यादा समय होता है, लेकिन जब आप 20 रन अतिरिक्त का पीछा कर रहे होते हैं, तो आपको पावरप्ले में अलग तरह से बल्लेबाजी करनी होती है, और आज ऐसा नहीं हुआ। यह थोड़ा धीमा हो गया। RCB vs CSK
BCCI News: बीसीसीआई का बड़ा ऐलान! स्पिन गेंदबाजी कोच के लिए आमंत्रित किए आवेदन