Pro Kabaddi League - Sach Kahoon Hindi

Pro Kabaddi League: जयपुर लौटा प्रो कबड्डी लीग सीजन-12
जयपुर पिंक पैंथर्स का बेंगलुरु बुल्स से मुकाबला कल

जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट सिंह धालीवाल)। Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीज़न 12 गुलाबी नगरी जयपुर में अपनी वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। 12 सितंबर, शुक्रवार से जयपुर इस सीज़न के दूसरे चरण की मेज़बानी करेगा। आखिरी बार पीकेएल का आयोजन जनवरी 2024 में जयपुर में हुआ था। कबड्डी प्रशंसक अपने प्रिय जयपुर पिंक पैंथर्स को एक बार फिर घरेलू मैदान पर खेलते देखने के लिए उत्सुक हैं। Jaipur News

2014 में पहला पीकेएल खिताब और सीज़न 9 में अपनी दूसरी चैंपियनशिप जीतने वाली यह टीम घरेलू मैदान पर अपने प्रशंसकों के अटूट समर्थन का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। पीकेएल सीज़न 12 का जयपुर चरण 12 सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगा। इसमें 12 टीमों के बीच कई मैच खेले जाएँगे। यह चरण 11 सितंबर को विशाखापत्तनम चरण के समापन के बाद आया है, जिसमें पुनेरी पलटन, दबंग दिल्ली के.सी., तेलुगु टाइटन्स और यू मुंबा ने सीज़न 12 में अपने दबदबे के शुरुआती संकेत दिए हैं।

जयपुर लेग के शुभारंभ पर मशाल स्पोर्ट्स के बिज़नेस हेड और पीकेएल के लीग चेयरमैन अनुपम गोस्वामी ने कहा, पीकेएल ने अपने फॉर्मेट में बदलाव किया है ताकि इसे प्रशंसकों के लिए और अधिक रोमांचक और खिलाड़ियों के लिए प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके। टाई-ब्रेकर नियम की शुरुआत ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक मैच एक निर्णायक परिणाम दे। इस सीज़न में, हम पहले ही पाँच टाई-ब्रेकर देख चुके हैं, जिनमें दो गोल्डन रेड शामिल हैं। अब हम इस गति को जयपुर में भी जारी रखने के लिए उत्सुक हैं। Jaipur News

एकेएफआई के अध्यक्ष विभोर जैन ने कहा,” अब तक का सफ़र बहुत अच्छा रहा है। महासंघ ज़मीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, और लीग ने इन खिलाड़ियों को एक मंच और पहचान दी है। एसएमएस इंडोर स्टेडियम पहले भी कुछ यादगार मुकाबलों का गवाह रहा है, और प्रशंसक इस प्रतिष्ठित स्थल पर लीग की वापसी पर उसी स्तर की तीव्रता और जुनून की उम्मीद कर सकते हैं।

जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान नितिन रावल ने कहा, ”हमने सीज़न की शानदार शुरुआत की है। दो जीत पहले ही हासिल कर ली हैं। टीम संतुलित और आत्मविश्वास से भरी दिख रही है।

बेंगलुरू बुल्स के कप्तान योगेश दहिया ने कहा,”इस सीज़न ने दिखाया है कि हर मैच अप्रत्याशित होता है। हमें विश्वास है कि अगर हम अनुशासन और टीम वर्क के साथ खेलते हैं, तो हम दबाव को अवसर में बदल सकते हैं। 12 सितंबर को जयपुर लेग में घरेलू पसंदीदा, दो बार की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स, बेंगलुरु बुल्स के साथ भिड़ेगी। दिन के दूसरे मैच में तमिल थलाइवाज का सामना बंगाल वॉरियर्स से होगा। प्रो कबड्डी लीग सीज़न 12 का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और शाम 7:30 बजे से जियो हॉटस्टार पर होगा। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– प्रदेश अध्यक्ष बडौली ने पंजाब के बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री से भरा ट्रक किया रवाना

PKL 2025 Updates: पीकेएल के बारहवें संस्करण की तैयारियाँ शुरू, ये प्रमुख खिलाड़ी रिटेन किए गए
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के बारहवें संस्करण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, आयोजकों ने शनिवार को ‘एलीट रिटेन खिलाड़ी’, ‘रिटेन युवा खिलाड़ी’ तथा ‘नवोदित युवा खिलाड़ी’ श्रेणियों में चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की। आगामी सीजन की खिलाड़ियों की नीलामी 31 मई और 1 जून को मुंबई में आयोजित की जाएगी। PKL 2025

इस अवसर पर अधिकांश टीमों ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है, वहीं वे इस नीलामी में भाग लेकर अपनी टीमों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में भी प्रयासरत हैं। रिटेन किए गए प्रमुख खिलाड़ियों में यू मुंबा के सुनील कुमार और अमीर मोहम्मद जफरदानेश, हरियाणा स्टीलर्स के जयदीप दहिया, यूपी योद्धा के सुरेंदर गिल तथा पुणेरी पल्टन की असलम इनामदार और मोहित गोयत की जोड़ी शामिल हैं।

तीन श्रेणियों में कुल 83 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है

तीन श्रेणियों में कुल 83 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है — एलीट रिटेन प्लेयर (ईआरपी) में 25, रिटेन यंग प्लेयर (आरवाईपी) में 23 और न्यू यंग प्लेयर (एनवाईपी) में 35 खिलाड़ी सम्मिलित हैं। नीलामी में 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें पवन सहरावत, अर्जुन देशवाल, आशु मलिक और पिछले सीजन के शीर्ष रेडर देवांक दलाल जैसे प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इनके अतिरिक्त, ईरान के स्टार खिलाड़ी फज़ल अत्राचली और मोहम्मदरेजा शादलोई के साथ पीकेएल के अनुभवी मनिंदर सिंह तथा प्रदीप नरवाल भी नीलामी में हिस्सा लेंगे।

एक विशेष तथ्य यह है कि स्टार रेडर नवीन कुमार पहली बार नीलामी में भाग लेंगे। उन्होंने पीकेएल 8 में दबंग दिल्ली के.सी. को खिताब दिलाया था और अब तक छह सत्रों में 1102 रेड अंक अर्जित किए हैं। वे लीग के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही टीम के लिए 1000 से अधिक अंक बनाकर नीलामी में प्रवेश किया है।

नीलामी प्रक्रिया में घरेलू और विदेशी खिलाड़ियों को चार वर्गों में विभाजित किया जाएगा – ए, बी, सी और डी। इन वर्गों के अंतर्गत खिलाड़ी ‘ऑलराउंडर’, ‘डिफेंडर’ और ‘रेडर’ की भूमिकाओं में विभाजित होंगे। आधार मूल्य श्रेणियों के अनुसार इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं — श्रेणी ए: ₹30 लाख, श्रेणी बी: ₹20 लाख, श्रेणी सी: ₹13 लाख, और श्रेणी डी: ₹9 लाख। प्रत्येक फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों के चयन हेतु ₹5 करोड़ की राशि का पर्स उपलब्ध होगा। PKL 2025

IPL 2025 Updates: आईपीएल के शेष मुकाबलों के लिए दिल्ली कैपिटल्स की इस बड़ी घोषणा ने सबको चौंकाया!

Pro Kabaddi League: दबंग दिल्ली केसी लगातार 4 हार के बाद बंगाल वारियर्स को 33-30 से हराया
Pro Kabaddi League: हैदराबाद (एजेंसी)। आशू मलिक (10), विनय (8) और आशीष (6) के बेहतरीन खेल की बदौलत दबंग दिल्ली केसी ने गाचीबोवली के जीएमसीबी इंडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 39वें मैच में बंगाल वारियर्स को 33-30 से हरा दिया। चार मैचों के बाद दिल्ली को जीत मिली जबकि बंगाल को चार मैचों के बार हार मिली। बंगाल के लिए नितिन ने 15 अंक लिए जबकि फजल अतराचली ने हाई-5 लगाया। इस मैच से बंगाल ने हालांकि एक अंक हासिल किया। तीसरे मिनट में बंगाल की डू ओर डाई रेड आई। नितिन अंक लेकर लौटे। इससे पहले बंगाल ने तीन अंक हासिल किए थे और अब उनकी लीड 4-1 की हो गई थी। इसी बीच आशीष ने बोनस के साथ स्कोर 2-4 किया नितिन फिर डू ओर डाई रेड पर आए लेकिन लपके गए। आशू की वापसी हो गई थी लेकिन आते ही वह फिर लपक लिए गए। इसके बाद आशीष ने मल्टी प्वाइंट रेड के साथ स्कोर 6-6 कर दिया। ब्रेक के बाद डू ओर डाई रेड पर नितिन का शिकार कर दिल्ली ने लीड ले ली। आशू रिवाइव हो चुके थे। वह रेड पर आए औऱ तीसरी बार लपके गए। इसके बाद दिल्ली ने हालांकि दो अंक लेकर 9-7 की लीड ले ली। फिर योगेश ने मनिंदर का शिकार कर बंगाल को आलआउट की ओर धकेल दिया।

विश्वास रेड के लिए बुलाए गए लेकिन दिल्ली के डिफेंस ने उन्हें लपक बंगाल को आलआउट कर दिया और 14-8 की लीड ले ली। पिछले छह मिनट में दिल्ली ने 4 के मुकाबले 9 अंक हासिल किए। 17वें मिनट में विनय ने फजल का शिकार कर दिल्ली को बड़ी सफलता दिलाई लेकिन नितिन ने दो अंक की रेड के साथ उन्हें रिवाइव करा लिया। आशू ने हालांकि अगली रेड पर फजल का शिकार कर लिया। हाफ टाइम तक स्कोर 19-13 से दिल्ली के पक्ष में था। दिल्ली के लिए खुशी की बात यह थी कि आशू अंक निकालने लगे थे। ब्रेक के बाद आशू ने मयूर को आउट कर बढ़त सात की कर दी। नितिन ने हालांकि मल्टी प्वाइंट रेड के साथ फासला कम कर दिया। इसी बीच नितिन ने सुपर-10 पूरा किया। 26 मिनट का खेल हो चुका था औऱ दिल्ली की टीम 5 और 6 की लीड लगातार बनाए हुई थी। हालांकि उसने अपनी लीड बढ़ाकर 8 की कर ली। चोट के बाद चेहरे पर पट्टी बांधकर मैट पर आए फजल ने आशू का शिकार कर वापसी का ऐलान किया। उनके और नितिन की बदौलत बंगाल ने 30 मिनट की समाप्ति तक फासला 5 का कर दिया।

सुशील ने हालांकि योगेश को बाहर कर फासला 4 का कर दिया लेकिन दिल्ली ने दो अंक के साथ इसे 6 का कर दिया। विश्वास ने लगातार दो रेड पर बोनस लिए लेकिन बावजूद इसके दिल्ली की पांच अंक की लीड बनी हुई थी। इस बीच फजल ने अनिकेत को लपक हाई-5 पूरा किया। इस बीच योगेश ने नितिन के खिलाफ गलती करके एक अंक दे दिया। फासला अब 3 का रह गया। नितिन ने चार के डिफेंस मे एक अंक लेकर फासला दो का कर दिया। इसी बीच आशू ने रिनिंग हैंड टच के साथ लीड 3 की कर दी लेकिन नितिन ने फिर उसे 2 का कर दिया। अंतिम रेड पर आशू गए और सुपर-10 के साथ अपनी टीम को जीत दिला दी।