PM Surya Ghar Yojana - Sach Kahoon Hindi
राज्य सरकार ने सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना की लागू, ब्याज मुक्त मिलेगी वित्तीय सहायता
PM Surya Ghar Yojana: सरसा (सच कहूँ/पवन कुमार)। राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना (एसयूपीवाई) लागू की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार के कर्मचारी, निगम/बोर्ड/कॉपोर्रेशन के कर्मचारी तथा एचकेआरएन कर्मचारी (जिनकी नौकरी सुरक्षित है) अपने आवास पर 5 किलोवाट तक रूफटॉप सोलर (आरटीएस) सिस्टम स्थापित कर सकते हैं। योजना का लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनका पिछले बिलिंग चक्र में कोई बकाया राशि नहीं है। इस योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को बिजली विभाग द्वारा ब्याज मुक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे 24/12 बिजली बिलों के माध्यम से (मासिक/द्वैमासिक बिलिंग के अनुसार) वसूल किया जाएगा। Sirsa News
इससे उपभोक्ताओं को एकमुश्त बड़ी राशि खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी और सौर ऊर्जा अपनाना आसान होगा। सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना के तहत 1 किलोवाट से 5 किलोवाट तक की क्षमता पर निर्धारित बेंचमार्क लागत तय की गई है। 1 किलोवाट सौलर सिस्टम की कुल लागत 55 हजार रुपए निर्धारित की गई है, जिसमें उपभोक्ता को केवल पांच हजार 500 रुपए (10 प्रतिशत) अग्रिम भुगतान करना होगा। 30 हजार रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) दी जाएगी। इसके अलावा बिजली विभाग द्वारा 19 हजार 500 रुपए की ब्याज मुक्त सहायता प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार 02 किलोवाट सौलर सिस्टम की कुल लागत एक लाख 10 हजार रुपए निर्धारित की गई है, जिसमें उपभोक्ता को 11 हजार रुपए (10 प्रतिशत) अग्रिम भुगतान करना होगा। 60 हजार रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) दी जाएगी। इसके अलावा बिजली विभाग द्वारा 39 हजार रुपए की ब्याज मुक्त सहायता प्रदान की जाएगी।
3 किलोवाट सौलर सिस्टम की कुल लागत एक लाख 65 हजार रुपए निर्धारित
इसके अलावा 03 किलोवाट सौलर सिस्टम की कुल लागत एक लाख 65 हजार रुपए निर्धारित की गई है, जिसमें उपभोक्ता को 16 हजार 500 रुपए (10 प्रतिशत) अग्रिम भुगतान करना होगा। 78 हजार रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) दी जाएगी। इसके अलावा बिजली विभाग द्वारा 58 हजार 500 रुपए की ब्याज मुक्त सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उपभोक्ता को 12 हजार रूपए वहन करने होंगे। इसी प्रकार 04 किलोवाट सौलर सिस्टम की कुल लागत दो लाख 20 हजार रुपए निर्धारित की गई है, जिसमें उपभोक्ता को 22 हजार रुपए (10 प्रतिशत) अग्रिम भुगतान करना होगा। 78 हजार रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) दी जाएगी।
इसके अलावा बिजली विभाग द्वारा 78 हजार रुपए की ब्याज मुक्त सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उपभोक्ता को 42 हजार रूपए वहन करने होंगे। इसी प्रकार 05 किलोवाट सौलर सिस्टम की कुल लागत दो लाख 75 हजार रुपए निर्धारित की गई है, जिसमें उपभोक्ता को 27 हजार 500 रुपए (10 प्रतिशत) अग्रिम भुगतान करना होगा। 78 हजार रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) दी जाएगी। इसके अलावा बिजली विभाग द्वारा 97 हजार 500 रुपए की ब्याज मुक्त सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उपभोक्ता को 72 हजार रूपए वहन करने होंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य कर्मचारी उपभोक्ता अपनी बिजली लागत में उल्लेखनीय कमी ला सकेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक सरकारी कर्मचारियों को सौर ऊर्जा से जोडकऱ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है। Sirsa News
UP Free Electricity News: पीएम सूर्यघर योजना के तहत मुफ्त बिजली देने को एक करोड़ घरों पर लगेंगे सोलर पैनल
PM Surya Ghar Yojana: गौतमबुद्धनगर। केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रदेश में घरेलू सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना को तीव्र गति दी जा रही है। योजना का उद्देश्य देशभर में एक करोड़ आवासों की छतों पर सौर पैनल स्थापित कर प्रति माह 300 यूनिट तक निःशुल्क विद्युत उपलब्ध कराना है। UP Free Electricity News
जिले में योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी Uttar Pradesh New and Renewable Energy Development Agency (यूपीनेडा) को सौंपी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से उपभोक्ताओं के बिजली व्यय में कमी आएगी और अतिरिक्त विद्युत उत्पादन को ग्रिड में विक्रय कर आय का अवसर भी प्राप्त होगा। योजना के अंतर्गत सौर संयंत्र स्थापना पर अधिकतम 78,000 रुपये तक की सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है।
1 किलोवाट क्षमता पर 30,000 रुपये
2 किलोवाट पर 60,000 रुपये
3 किलोवाट पर 78,000 रुपये
इसके अतिरिक्त, तीन किलोवाट तक की क्षमता हेतु लगभग 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर बिना गारंटी ऋण सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों को वित्तीय सहयोग मिल सके। UP Free Electricity News
ऐसे करें आवेदन
आवेदन पूर्णतः ऑनलाइन है। इच्छुक नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके पश्चात संबंधित विद्युत वितरण कंपनी (डिस्कॉम) से स्वीकृति प्राप्त करनी होती है। पैनल स्थापना के बाद नेट मीटर संबंधी विवरण एवं बैंक खाते की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। सभी औपचारिकताएँ पूर्ण होने पर सब्सिडी की राशि सीधे खाते में भेज दी जाती है।
पात्रता और आवश्यक दस्तावेज | UP Free Electricity News
योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना, आवासीय छत का उपयुक्त होना, वैध बिजली कनेक्शन होना तथा किसी अन्य सौर सब्सिडी का पूर्व लाभ न लिया होना आवश्यक है। आवेदन हेतु आधार कार्ड, हालिया बिजली बिल, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी अपेक्षित हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह योजना प्रदेश में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: शिवपुरी (मध्यप्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ की गई ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ अब प्रदेश के आमजन के लिए ऊर्जा संकट का समाधान बनकर उभरी है। शिवपुरी जिले में इस योजना ने न केवल बिजली बिलों से राहत दी है, बल्कि आम लोगों की आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ किया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने पर ₹78,000 तक की सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में दी जा रही है। इसका लाभ उठाकर दर्जनों परिवार अब लगभग निःशुल्क बिजली का उपयोग कर रहे हैं। PM Surya Ghar Yojana
‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ शिवपुरी में सैकड़ों घर हुए लाभान्वित
शिवपुरी निवासी मदन सिंह तोमर बताते हैं, “टीवी कार्यक्रम के माध्यम से मुझे इस योजना की जानकारी मिली। मैंने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है, जिससे प्रतिदिन औसतन 30 यूनिट बिजली उत्पादित होती है। पहले जहां मेरा बिजली बिल ₹5,000 तक आता था, अब वह घटकर ₹500 के आसपास रह गया है। अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेज देते हैं, जिससे और भी बचत होती है।”
वहीं, रंजीत राजे भोसले ने बताया कि इस योजना ने उन्हें लगभग 99% तक की बचत दी है। उन्होंने कहा, “सोलर पैनल लगवाने के बाद मेरा बिजली बिल लगभग खत्म हो गया है। इससे मेरी आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक असर पड़ा है।” मनोज अग्रवाल ने भी योजना की सराहना करते हुए कहा, “पहले मासिक बिजली बिल ₹4,000 से ₹5,000 तक आता था, अब पूरी तरह शून्य हो गया है। यह योजना हर घर के लिए वरदान साबित हो सकती है।”
सौर संयंत्र की लागत और तकनीकी विशेषताएं | PM Surya Ghar Yojana
एक 5 किलोवाट सौर संयंत्र की कुल लागत लगभग ₹3 लाख होती है, जिसमें से ₹78,000 तक की सब्सिडी लाभार्थियों को दी जाती है। इससे सौर संयंत्र की लागत बहुत हद तक घट जाती है और लंबे समय तक बिना खर्च के बिजली मिलती है। सन हेवन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक अमन अग्रवाल ने बताया कि उनकी कंपनी उच्च गुणवत्ता वाले सौर उपकरण उपलब्ध करवा रही है।
“हमारे द्वारा उपयोग किए जाने वाले पैनल बाइफेशियल तकनीक पर आधारित हैं, जिन पर 25 वर्ष की वारंटी होती है। इनवर्टर के लिए हम वारी और संग्रह जैसे विश्वसनीय ब्रांड इस्तेमाल करते हैं, जिनकी 10 वर्षों की वारंटी होती है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि कंपनी 5 वर्षों तक नि:शुल्क सेवा देती है, जिसमें हर 3 महीने में पैनल की सफाई शामिल है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा लगाए गए स्ट्रक्चर 150 किमी/घंटा की रफ्तार तक के तूफान को भी सहने में सक्षम हैं। Government Scheme
उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम | PM Surya Ghar Yojana
अब तक शिवपुरी जिले में कई घरों में यह सौर प्रणाली सफलतापूर्वक लगाई जा चुकी है और यह संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिन परिवारों को पहले भारी बिजली बिलों की चिंता रहती थी, उनके लिए यह योजना सच्चे अर्थों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में क्रांतिकारी पहल है।
Amit Shah: आतंकी हमले से आग बबूला हुए अमित शाह ने कर दिया ये बड़ा ऐलान! सुरक्षा एजेंसियों को कड़े निर्…
PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य बिजली घर योजना हुई शुरू! ये बने पहले लाभार्थी
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: पुंछ, (एजेंसी)। केन्द्र सरकार द्वारा वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसके के लिए ‘प्रधानमंत्री सूर्य बिजली घर योजना’ का शुभारंभ जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हो गया है। इस योजना के पहले लाभार्थी बने पुंछ नगर के मोहल्ला पावर हाउस वार्ड नंबर 8 के निवासी सतपाल शर्मा, जिन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है। PM Surya Ghar Yojana
24 घंटे बिजली की सुविधा मिलेगी
अब सतपाल शर्मा के घर को 24 घंटे बिजली की सुविधा मिलेगी। इस योजना से सतपाल शर्मा के पूरे परिवार में खुशी का लहर है और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में लाभार्थी ने स्कीम की उपयोगिता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री की स्कीम के तहत यह सोलर पैनल अपने यहां लगवाया। यह तीन केबी का है। इस योजना का हमें बहुत फायदा है। इस योजना में बिजली के खर्च पर भी हमें कम भुगतान करने की उम्मीद है। दूसरा फायदा यह होगा कि हमें इससे 24 घंटे बिजली का लाभ मिलेगा। पहले क्या होता था कि बीच-बीच में लाइट चली जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कई लोग इसे लगवा रहे हैं, लेकिन पहला व्यक्ति मैं हूं, जिसने इसे लगवाया है।
योजना का लाभ उठाने वाले लाभार्थी निश्चिल शर्मा ने भी अपनी प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि हम सीमा से सटे इलाके से हैं। ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारा इतना ख्याल रखते हैं कि हमारा दिल खुश हो जाता है। वैसे तो हमारी कई समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। लेकिन, हमारी सबसे बड़ी समस्या बिजली की थी। बच्चे हमारे पढ़ाई करते थे, लेकिन बीच में बिजली चली जाती थी, जिससे उनकी पढ़ाई में बाधा पैदा होती थी। इसके अलावा, बिजली जाने से मोटर बंद हो जाता था, जिससे पानी नहीं आता था। लेकिन, अब पुंछ में पहला सोलर पैनल लगा है। इससे हमें बहुत फायदा पहुंचा है और मैं आपके माध्यम से लोगों से यह अपील करना चाहूंगा कि वो लोग भी सोलर पैनल लगाएं। PM Surya Ghar Yojana
सोलर पैनल से बहुत सहूलियत मिलेगी | PM Surya Ghar Yojana
उन्होंने आगे कहा कि हमारे यहां कई लोगों ने सोलर पैनल लगाया है, जिससे उन्हें व्यापक स्तर पर फायदा पहुंच रहा है। “आपने बिजली कनेक्शन लगाया है और उसमें आपकी यूनिट ज्यादा आती है। मान लीजिए, बिजली से आपकी 400 यूनिट आती है और 600 यूनिट आपकी इससे आती है, तो ऐसी स्थिति में आपको 200 यूनिट का पैसा मिल जाएगा। सोलर पैनल से आपको बहुत सहूलियत मिलेगी।
मान लीजिए, अगर किसी कारणवश बिजली चली गई, तो इस सोलर पैनल से बिजली रहेगी। इससे आपको बहुत तरह की सहूलियतें मिलेंगी। 25 साल की गारंटी दी गई है। 25 साल का एक बहुत लंबा समय होता है। लेकिन, अब सोलर पैनल लगाया जा रहा है। इससे लोगों को बहुत फायदा हो रहा है। अगर किसी कारणवश सोलर पैनल में कोई खराबी आती है, तो इसकी जगह पर कोई दूसरा सोलर पैनल दे दिया जाएगा। इस सोलर पैनल की कुल लागत करीब 1 लाख 68 हजार रुपये है, जिसमें सरकार 94 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान करेगी। PM Surya Ghar Yojana
Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतें गिरी! इतना सस्ता हो गया सोना!
हाइड्रोग्रीन ने नगर पालिका में लगाया सोलर कैंप, दी गई जानकारी
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना व हर घर सोलर योजना के तहत सभी घरों पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए नगर पालिका शिकोहाबाद को 1200 घरों का लक्ष्य हाइड्रो ग्रीन द्वारा दिया गया है हाइड्रोग्रीन सोलर के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन नगर पालिका परिषद में किया गया। जिसमें सोलर सिस्टम को कैसे स्थापित करें, सोलर सिस्टम को लगाने के फायदे सहित अन्य जानकारियां दी गई। Firozabad News
कार्यशाला में हाइड्रो ग्रीन के स्वामी अभिषेक प्रताप सिंह ने अधिशासी अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता का स्वागत किया। इस दौरान कंपनी के लोगों ने पालिका के कक्ष में पालिका के कर्मियों, सभासदों को सोलर सिस्टम लगाने के बाद किस प्रकार बिजली के बिल को कम किया जा सकता है, बैंक लोन की सुविधा, सब्सिडी के बारे में जानकारी दी गयी। Firozabad News
इस दौरान अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप, वीरेश्वर दयाल, स्टेट बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबन्धक दिगम्बर बिष्ट, सभासद माधुरी भारद्वाज, अशोक कुमार, योगेश कुमार रमन, सोनम गिहार, शिवम् कुमार, करण सिंह, कमलेश कुमार, गौरव यादव, पंचम यादव पंछी , मोहित यादव, अप्पू यादव के अलावा हाइड्रोग्रीन कंपनी से सर्वज्ञ प्रताप सिंह, संतोष, अमन और समीर आदि उपस्थित रहे। Firozabad News
यह भी पढ़ें:– Bhiwani Crime News: रात को घर में घुसकर मजदूर नेता पर दागी गोली, मामला दर्ज
PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सरकार दे रही 78000 रुपये की अनुदान राशि! ग्रामीणों ने करवाया रजिस्ट्रेशन!
PM Surya Ghar Yojana: सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। सादुलशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बुधरवाली के कार्यालय में सहायक अभियंता जोधपुर डिस्कॉम सादुलशहर द्वारा सूर्य प्रधानमंत्री घर मुक्त बिजली योजना के तहत शिविर लगाया गया, जिसमें विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार सादुलशहर ने अध्यक्षता की। PM Surya Ghar Yojana
शिविर में अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष कौर सिंह सिधू, सरपंच प्रतिनिधि नवदीप सिंह सिधू, पूर्व सरपंच सुखपाल सिंह मान, सतनाम सिंह सिधू, पंचायत घर के सुरक्षा गार्ड जसवीर सिंह सिधू, कुलवीर सिंह सिधू व अन्य ग्रामीणों ने इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की व पीएम सूर्य घर ऐप (PM Surya App) पर रजिस्ट्रेशन करवाया। सहायक अभियंता के अनुसार उक्त योजना में सरकार द्वारा घरों की छतों के ऊपर सोलर लगवाने हेतु अधिकतम 78000 रुपये तक की अनुदान राशि सरकार द्वारा दी जा रही है। कैंप में बिजली घर के लाइनमैन हूंता राम व विजय कुमार भी मौजूद थे। PM Surya Ghar Yojana
Pensioners Fair: सेवानिवृत्त पेंशनर्स को जीवन प्रमाण-पत्र जारी! आपको मिले क्या?