CBSE Board - Sach Kahoon Hindi

पूरे देश में छाया शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल! वंदिता देश में दूसरे व हरियाणा में पहले स्थान पर रही
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बुधवार को घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल और शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया, दोनों स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की छात्रा वंदिता ने कला संकाय में 500 में से 498 अंक प्राप्त कर  स्कूल प्रबंधन के मुताबिक पूरे भारत में दूसरा स्थान और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।

सभी विद्यार्थियों ने पूज्य गुरु जी को दिया सफलता का श्रेय

कुल 331 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए और सभी सफल रहे।  परिणाम घोषित होते ही दोनों स्कूलों में खुशी का माहौल बन गया। शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। स्कूल प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया। शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की प्रबंधन समिति के सदस्य चरणजीत सिंह इन्सां, रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र पाल सिंह तूर, रामकिशन बजाज इन्सां, गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या डा. शीला पूनिया इन्सां, बॉयज स्कूल के प्रशासक डा. हरदीप सिंह इन्सां, प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां, कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने हर संकाय में दिखाया दम

शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां ने बताया कि स्कूल से 174 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं और सभी छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। इनमें 111 छात्राओं ने मैरिट के साथ परीक्षा पास की। उन्होंने बताया कि 12 छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 39 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। इसके अलावा 60 छात्राओं ने 80 से 89 प्रतिशत तथा 23 छात्राओं ने 75 से 79 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। 38 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी और 2 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।

कला संकाय में जिले से  लेकर देश तक पहचान प्रधानाचार्या ने बताया कि कला संकाय में वंदिता कस्वां ने 99.6 प्रतिशत अंक लेकर भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं रितिका ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिया ने 98 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। कॉमर्स में जैस्मिन, साइंस में गुंजन-प्रतिज्ञा अव्वल कॉमर्स संकाय में जैस्मीन कौर ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंश रीत इन्सां ने 95.2 प्रतिशत के साथ दूसरा तथा कीर्ति ने 93.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। साइंस संकाय नॉन मेडिकल में गुंजन और प्रतिज्ञा तथा मेडिकल संकाय की खुशी ने संयुक्त रूप से 93.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। मेडिकल संकाय में वंशभेज ने 92.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा सुरुचि ने 92.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

CBSE Board Exam 2025: पाठयक्रम में 15 फीसदी कटौती का सीबीएसई ने किया खंडन, ओपन बुक एग्जाम की खबरें झूठी
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के पाठयक्रम में कोई कटौती नहीं की है। सीबीएसई ने नोटिस जारी कर कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं कक्षाओं के सिलेबस को 15 फीसदी कम नहीं किया गया है। साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि साल 2025 की परीक्षा ओपन बुक पैटर्न पर आयोजित नहीं को जाएगी। दरअसल कल अलग अलग मीडिया प्लेटफार्म पर सीबीएसई के पाठयक्रम में 15 प्रतिशत पाठयक्रम कटौती की खबरें प्रसारित की जा रही थी। जिससे बच्चों में भ्रम की स्थिति थी। इसके लिए बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी कर इन सबका खंडन किया है। CBSE Board Exam

जल्द जारी हो सकती है बोर्ड की डेटशीट

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में इस साल 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के भाग लेने की संभावना है। फिलहाल इन 40 लाख विद्यार्थियों को बोर्ड टाइमटेबल का इंतजार है। पूर्व परीक्षाओं के आधार पर जनवरी में प्रायोगिक तथा फरवरी में सैद्धांतिक परीक्षाओं की शुरूआत की जाएगी।

इनका कहना है: | CBSE Board Exam

“सीबीएसई की साल 2025 के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित पाठयक्रम और पैटर्न के अनुसार ही होंगी। विद्यार्थियों को अपने स्कूल और बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट से प्राप्त सूचनाओं को ही अधिकृत मानना चाहिए।”

भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र,श्रीगंगानगर

State Level Chess Competition: राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में हैप्पी द्वितीय

CBSE: विद्यार्थियों की हाजिरी को लेकर सीबीएसई बोर्ड का कड़ा रुख
CBSE Board Raid: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अब बोर्ड की टीम नियमित रूप से औचक निरीक्षण करेगी ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति की जांच की जा सके। सीबीएसई ने 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्रों की सूचना भी मांगी है। CBSE

हाल ही में बोर्ड ने दिल्ली और राजस्थान के कई स्कूलों में निरीक्षण किया, जहां गड़बड़ी मिलने पर पत्र जारी किए गए हैं। बोर्ड की गाइडलाइंस के अनुसार, कुछ मामलों में 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा सकती है। लेकिन हाल के दिनों में डमी स्कूलों के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है, जहां विद्यार्थियों की अनुपस्थिति के बावजूद हाजिरी लगाई जाती है। यह स्थिति छात्रों की तैयारी के लिए, विशेषकर जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं के लिए, समस्याएं उत्पन्न कर रही है।

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि यदि निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की अनुपस्थिति का उचित कारण नहीं पाया गया, तो उन्हें 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया जा सकता है। इसके अलावा, उपस्थिति रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की धांधली उजागर होने पर स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा सकती है। अनुपस्थिति की गणना 1 जनवरी 2025 तक की जाएगी, और 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्रों की सूचना सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 7 जनवरी तक बोर्ड में जमा करनी होगी। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 2025 की परीक्षाओं में बैठने के लिए 75 प्रतिशत हाजिरी को अनिवार्य किया है।

परीक्षा में बैठने से रोका भी जा सकता है | CBSE

सीबीएसई ने यह भी पत्र में लिखा है कि औचक निरीक्षण के दौरान अगर कोई स्कूल बिना उचित छुट्टी के दस्तावेज के अनुपस्थित पाया जाता है तो उसे नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। ऐसे छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है।

सीबीएसई की ओर से पत्र जारी हुआ है। स्टूडेंट्स के लिए 75 फीसदी हाजिरी होना जरूरी है। बोर्ड द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा।

– राजीव उतरेजा, प्रिंसीपल, डीएवी स्कूल सरसा।

Missing: पन्द्रह वर्षीय किशोरी लापता

CBSE Board Result 2024: जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, सीबीएसई बोर्ड दे रहा उनको एक और मौका!
CBSE Board Result 2024: नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को अंकों के सत्यापन का अवसर दिया है। ऐसे में जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं वे इसका लाभ उठा सकते हैं। इसमें छात्र अपने अंक सत्यापित कर सकते हैं। छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति (स्कैन की गई कापी) प्राप्त करने का अनुरोध कर सकते हैं। यही नहीं, अगर इसके बाद भी छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे अपने उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन के लिए अनुरोध कर सकते हैं। CBSE Board Result

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इन सुविधाओं का लाभ केवल आनलाइन और निर्धारित समय के भीतर ही उठाया जा सकता है। इस संबंध में बोर्ड की ओर से अलग से दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में असफल विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। इससे उनका यह साल बर्बाद नहीं होगा और नतीजों में सुधार होने पर अगली कक्षा में प्रवेश भी दिया जाएगा। इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं में 1.32 लाख और 12वीं में 1.22 लाख विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री की श्रेणी में रखा गया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 लागू हो जाने के बाद से सीबीएसई ने कंपार्टमेंट परीक्षा का नाम बदलकर सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा कर दिया है। इसलिए विद्यार्थियों को दोनों के बीच परेशान होने की जरूरत नहीं है। परीक्षा वही है, बस नाम बदला गया है। इस साल सीबीएसई पूरक परीक्षा 15 जुलाई, 2024 से शुरू होगी। 10वीं के जिन विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री श्रेणी में रखा गया है, वह अधिकतम दो विषयों की परीक्षा दे सकते हैं। इसी तरह से, 12वीं के विद्यार्थी सिर्फ एक विषय के लिए परीक्षा दे सकते हैं। CBSE Board Result

10वीं के लिए 24 मई तक मौका

दसवीं कक्षा के छात्र अंकों का सत्यापन के लिए 20 मई से 24 मई रात 11 बजकर 59 मिनट तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति विषय 500 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। साथ ही आवेदक अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटो कापी प्राप्त करना चाहता है तो उसे चार जून से पांच जून तक आवेदन करना होगा। इसमें 10वीं के छात्रों को इसके लिए 500 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके बाद ही छात्रों को पुनर्मूल्यांकन की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए नौ जून से 10 जून तक आवेदन किया जा सकता है। पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों को प्रति प्रश्न 100 रुपए का भुगतान करना होगा। CBSE Board Result

12वीं के लिए 21 मई तक करें आवेदन | CBSE Board Result

सीबीएसई के अनुसार, अंकों का सत्यापन करने के लिए 12वीं कक्षाओं के छात्र 17 मई से 21 मई रात 11 बजकर 59 मिनट तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति विषय 500 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि आवेदक अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटो कापी प्राप्त करना चाहता है तो उसे एक जून से दो जून तक आवेदन करना होगा। इसमें 12वीं के छात्रों को इसके लिए 700 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके बाद ही छात्रों को पुनर्मूल्यांकन की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए छह जून से सात जून तक आवेदन किया जा सकता है। पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों को प्रति प्रश्न 100 रुपए के शुल्क का भुगतान करना होगा। CBSE Board Result

Reduced Essential Medicine Prices: डायबिटीज, हार्ट और लीवर जैसी बीमारियों की 41 दवाएं को लेकर एनपीपी…

CBSE Board: देशभर में तैयार होंगे बाल वैज्ञानिक
Artificial Intelligence in Hindi: डॉ.संदीप सिंहमार। देश में जब भी कोई नई नीति लागू होती है तो उसका विरोध होना तय है। लेकिन हर नीति खराब नहीं। होती कुछ नीति ऐसी भी है, जिसको यदि धरातल स्तर पर लागू किया जाए तो देश के बच्चों का भविष्य सुनहरा हो सकता है। ऐसी ही नीति का नाम है, नई शिक्षा नीति-2020। भारत देश के सबसे बड़े शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली में अब यह सुनिश्चित किया है कि बोर्ड से संबंधित स्कूलों में अब कौशल विकास के विषयों की पढ़ाई मिडिल स्तर से ही करवाई जाएगी। पहले यह पढ़ाई देश भर में ग्रेजुएशन स्तर पर जाकर शुरू होती थी। पर अब मिडिल स्तर पर ही एप्लीकेशन ऑफ सेटेलाइट की जानकारी बच्चों को मिलेगी। CBSE Board

इन विषयों को किया शामिल | CBSE Board

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने मिडिल स्तर पर कल 33 विषयों को कौशल विकास के तौर पर शामिल किया है। इन विषयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, एप्लीकेशन का सेटेलाइट्स,ब्यूटी एंड वैलनेस, डिजाइन थिंकिंग, फाइनेंशियल लिटरेसी, हैंडीक्राफ्ट्स, मार्केटिंग, कमर्शियल एप्लीकेशन,मास मीडिया, ट्रैवल एंड टूरिज्म, कोडिंग डेटा साइंस, लाइफ साइकिल ऑफ़ मेडिसिन एंड वैक्सीन, थिंक यू शुड नो अबाउट कीपिंग मेडिसिंस एट होम, व्हाट टू डू व्हेन डॉक्टर इस नॉट अराउंड, ह्यूमैनिटी एंड कॉविड-19, ब्लू पोयट्री,शायरी, ब्लॉक प्रिंटिंग,फूड्स, फूड प्रिजर्वेशन, कुलीनरी और बेकिंग, हर्बल,हेरिटेज,खड़ी,मास्क मेकिंग, हाउ टू मेक ए ग्राफिक नोवल, कश्मीरी एंब्रॉयडरी, एंब्रॉयडरी व रॉकेट्स सेटेलाइट्स शामिल है।

छठी कक्षा में ये होंगे कौशल विषय | CBSE Board

प्रायमरी एजुकेशन के बाद मिडिल क्लास की शुरुआत छठी से मानी जाती है। छठी के बच्चों के मानसिक स्तर को देखते हुए विशेष विषय तैयार किए गए हैं, इनमें संवर्धित वास्तविकता/आभासी वास्तविकता व डिजिटल सिटीजनशिप विषय शामिल किए गए हैं। इसका मतलब सीबीएसई अब नई शिक्षा नीति के तहत छठी कक्षा से ही कौशल विषयों को इसी

शैक्षणिक सत्र से पढ़ाने जा रहा है।

विद्यार्थी खुद करेंगे विषयों का चयन

कौशल विकास पर आधारित विषयों का चयन विद्यार्थी खुद करेगा। लेकिन इसके लिए समय सारणी प्रतिदिन के हिसाब से स्कूल तय करेगा। पाठ्यक्रम में साफ तौर पर यह बात कही गई है कि स्कूल ऐसी समय सारणी तैयार करें, जिससे बच्चों का होमवर्क वह बैग का बोझ काफी कम हो।

होम वर्क व बैग का बोझ कम होगा

ऐसी स्थिति में स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सीबीएसई के निर्देशों के अनुसार बच्चों द्वारा चयनित किए गए विषयों के अनुसार समय सारणी बनानी होगी, ताकि पाठ्यक्रम में बताए गए प्रत्येक विषय के लिए उतनी ही घंटे काम करवाया जा सके,जैसा निर्धारित किया गया है। हर विषय के लिए समय अवधि निश्चित की गई है। यदि सीबीएसई के इन नियमों के तहत स्कूल वास्तव में काम करता है तो बच्चों में कौशल विकसित होगा।

CBSE Board: नई एजुकेशन पॉलिसी लागू करने वाला पहले बोर्ड बना सीबीएसई
करिकुलम किया जारी,इसी सत्र से होगा लागू

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। CBSE Board: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई देश का ऐसा पहला बोर्ड होगा जो नई शिक्षा नीति-2020 लागू करने जा रहा है। सीबीएसई ने इस संबंध में संबंधित स्कूलों को करिकुलम भी जारी कर दिया है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 से ही नई एजुकेशन पॉलिसी के तहत विद्यार्थियों को परीक्षा देनी होगी। सीबीएसई ने इस संबंध में सभी तैयारियां को अंजाम देकर शिक्षकों ट्रेनिंग का भी प्रबंध किया है।

इसके तहत पहले स्कूलों के प्रिंसिपल को ट्रेनिंग दी जाएगी और उसके बाद संबंधित स्कूलों के स्कूलों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे विशेष प्रशिक्षण अभियान के लिए सीबीएसई ने अपने मास्टर ट्रेनर को ट्रेंड कर दिया है। सीबीएसई के मास्टर ट्रेनर पहले रिसोर्स पर्सन को नई एजुकेशन पॉलिसी के तहत ट्रेनिंग देंगे। उसके बाद रिसोर्स पर्सन विशेष सत्रों का आयोजन कर जिला स्तर पर ट्रेनिंग देने का काम करेंगे। सीबीएसई ने अपने दिल्ली मुख्यालय से सभी रीजनल सेंटर बाहर जिले के सिटी कोऑर्डिनेटर को इस संबंध में सर्कुलर भी जारी कर दिया है।

कौशल शिक्षा पर दिया जाएगा ध्यान | CBSE Board

सीबीएसई के नए कार्यक्रम के अनुसार सैकेंडरी स्तर से ही कौशल शिक्षा पर ध्यान दिया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त शिक्षा दी जा सके। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,रिटेल इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी ऑटोमेटिव,इंट्रोडक्शन टू फाइनेंशियल मार्केट्स,इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म,ब्यूटी एंड वैलनेस,कृषि,फूड प्रोडक्शन,फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस,बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, मार्केटिंग एंड सेल्स,हेल्थ केयर,अपैरल्स मल्टीमीडिया, मल्टी स्किल फाऊंडेशन कोर्स,फिजिकल एक्टिविटी, ट्रेनर डेटा साइंस,इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर फाउंडेशन स्किल फॉर साइंसेज (फार्मास्यूटिकल एंड बायोटेक्नोलॉजी), डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन विषयों को शामिल किया गया है। स्कूलों में नई एजुकेशन पॉलिसी लागू होते ही संबंधित स्कूलों को स्कूल स्किल एजुकेशन बेस्ड टीचर्स की भी नियुक्ति करनी होगी।

ऐसा होगा परीक्षा का स्वरूप | CBSE Board

नई शिक्षा नीति लागू होने से पहले सीबीएसई के स्कूलों में भी अन्य शिक्षा बोर्ड की तरह हिंदी,अंग्रेजी,गणित,विज्ञान व सामाजिक अध्ययन सहित किसी एक ऐच्छिक विषय के साथ 6 विषयों की परीक्षा देनी होती थी। अब छठा विषय कौशल आधारित विषय को शामिल किया गया है। इसके अलावा इस बार सीबीएसई के स्कूलों में तीन विषयों को और बढ़ाया गया है। इनमें स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा,कार्य अनुभव व कला शिक्षा विषय शामिल हैं। हालांकि इन तीन विषयों की परीक्षा स्कूल स्तर पर इंटरनल तौर पर ही आयोजित की जाएगी। लेकिन इन विषयों का विशेष मकसद विद्यार्थियों को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण देना है। बच्चों की संज्ञानात्मक विकास के लिए भी तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि बच्चों का शिक्षा के साथ-साथ मानसिक विकास भी हो सके। CBSE Board

चार नए विषय शामिल

सीबीएसई बोर्ड ने अपने इतिहास में पहली बार चार नए विषयो को भी शामिल किया है। फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर फाउंडेशन स्किल फॉर साइंसेज फार्मास्यूटिकल एंड बायोटेक्नोलॉजी,डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन पहली बार दसवीं कक्षा के सिलेबस में शामिल होने वाले विषय बने हैं। हालांकि कौशल विकास के विषय वैकल्पिक विषय है। इन विषयों को लेना अनिवार्य नहीं है। CBSE Board

यह भी पढ़ें:– Indian Railways: यात्रियों की सुविधा हेतु 3 स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

Board exam dates: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं व्यावहारिक परीक्षा की डेट जारी
CBSE, UPMSP, BSEB Board Exam Dates 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), और बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) जल्द ही कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर सकते हैं। ये सभी परीक्षाएं फरवरी में शुरू होने की की संभावनाएं जताई जा रही हैं। सीबीएसई ने परीक्षाओं को लेकर ऐलान किया है कि अंतिम परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी और संभवत: 10 अप्रैल तक समाप्त हो जाएंगी। बीएसईबी आमतौर पर फरवरी में मैट्रिक और इंटर परीक्षा आयोजित करता है। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों में 25 जनवरी से 1 फरवरी और 2 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। Board exam dates

सीबीएसई कक्षा 10, 12 की समय सारणी cbse.gov.in और cbse.nic.in पर जारी की जाएगी। UPMSP अपनी डेटशीट upmsp.edu.in पर जारी करेगा और BSEB बिहार बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा biharboardonline.bihar.gov.in और सोशल मीडिया पर करेगा। Board exam dates

यह भी पढ़ें:– Miss Universe 2023: कौन है मिस निकारागुआ शेन्निस पलासिओस, जिसकी दुनिया हुई फैन?

सीबीएसई बोर्ड का बड़ा फैसला, बोर्ड ने किए ये बड़े बदलाव
नई दिल्ली। सीबीएसई ने आज एक ही दिन 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (CBSE Board) घोषित कर दिया है। इसके साथ ही सीबीएसई ने एक बड़ा ऐलान किया है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा है कि कंपार्टमेंट परीक्षाओं को अब पूरक परीक्षाएं कहा जाएगा।

उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा के छात्रों को पूरक परीक्षा में दो विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने का अवसर दिया जाएगा, जबकि बारहवीं कक्षा के छात्रों को एक विषय में अपने प्रदर्शन में सुधार करने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को पूरक श्रेणी में रखा गया है और वे अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी और जल्द ही तारीखों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले साल 2024 में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी।

सीबीएसई की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिये। सीबीएसई की 10 वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 प्रतिशत रहा तथा जवाहर नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय विद्यालयों के परिणाम सभी स्कूलों में सबसे उत्कृष्ट रहे। सीबीएसई के अनुसार त्रिवेंद्रम 99.91 प्रतिशत के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र रहा है। इसके बाद बेंगलुरु 99.18 प्रतिशत, चेन्नई 99.14 प्रतिशत, अजमेर 97.27 प्रतिशत और पुणे 96.92 प्रतिशत का स्थान रहा।

गत 14 फरवरी से शुरू हुई और 21 मार्च को संपन्न 10वीं की परीक्षा में कुल 21,86,485 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इसी के साथ ही सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के नतीजे भी जारी किए, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत घटकर 87.33 प्रतिशत रह गया। छात्राओं ने 90.68 प्रतिशत के साथ छात्रों को पीछे छोड़ दिया। उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 84.67 प्रतिशत रहा है। बारहवीं कक्षा के परिणामों में त्रिवेंद्रम 99.91 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा जबकि बेंगलुरु 98.64 प्रतिशत और चेन्नई 97.40 प्रतिशत के साथ दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। दिल्ली वेस्ट 93.24 फीसदी के साथ चौथे स्थान पर रहा। बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

CBSE 12th Result 2022 : सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)।  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को बारहवीं बोर्ड के नतीजे घोषित किए, जिसमें लड़कियों ने एक फिर से बाजी मारी। लड़कियों का उतीर्ण प्रतिशत 94.54 रहा जबकि लड़कों का 91.25 फीसदी रहा। इस साल कुल 1435366 छात्रों ने बारहवीं की परीक्षा दी जिनमें से 1330662 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की जिनके अंक 92.71 प्रतिशत रहे। जबकि पिछले वर्ष यह 99.37 प्रतिशत था। इस वर्ष बारहवीं के नतीजों में 33432 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक और एक लाख 34 हजार 797 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। केरल के तिरुवनंतपुरम में उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत 98.83 रिकॉर्ड किया गया है, इसके बाद बेंगलुरु में 98.16, चेन्नई में 97.79, दिल्ली पूर्व और दिल्ली पश्चिम में 96.29 प्रतिशत रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हालांकि सबसे कम पास प्रतिशत 83.71 प्रतिशत दर्ज किया गया है। बारहवीं की परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय का उतीर्ण प्रतिशित 93.93 रहा। जबकि सीटीएसए का 94.96 प्रतिशत, केन्द्रीय विद्यालय का 97.04 प्रतिशत, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का 94.81, सरकारी स्कूल का 93.38 प्रतिशत और अन्य स्कूलों का परिणाम 92.20 प्रतिशत रहा। गौरतलब है कि इस वर्ष बारहवीं की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू हुई और 15 जून तक चली।

इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट

cbse.nic.in

results.cbse.nic.in

cbseresults.nic.in

ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर दिए गए CBSE 12th Result 2022 के लिंक पर क्किल करें।

रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

CBSE 12th Result 2022:

ऐसे प्राप्त कर सकते हैं डिजिटल मार्कशीट

सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।

रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि आदि दर्ज करें।

डिजिटल मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

10वीं, 12वीं की शेष परीक्षाएं रद्द करने पर विचार करे सीबीएसई: सुप्रीम कोर्ट
अगली सुनवाई 23 जून को होगी

सीबीएसई ने कहा-वह स्थिति के मद्देनजर अपने दिशा-निर्देश देगा

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं एवं 12वीं की बची परीक्षाएं रद्द करने और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परीक्षाफल जारी करने के अनुरोध पर विचार करने को बोर्ड से कहा है। न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली तीन-सदस्यीय खंडपीठ ने बुधवार को सीबीएसई से कहा कि वह इस बारे में विचार करे और मंगलवार तक उसे अवगत कराये। न्यायालय ने कहा कि बोर्ड विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंक देने के बारे में सोचे। सीबीएसई ने यह भी कहा है कि वह स्थिति के मद्देनजर अपने दिशा-निर्देश देगा। अब इस मामले की सुनवाई 23 जून को होगी। खंडपीठ अमित बाथला के नेतृत्व में अभिभावकों के एक समूह की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ताओं ने कोरोना महामारी की खराब स्थिति के मद्देनजर सीबीएसई से शेष बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई उत्तर पूर्व दिल्ली में हिंसा के कारण रद्द हुई 10वीं की परीक्षाएं और कोरोना महामारी के कारण रद्द हुई 12वीं की शेष परीक्षाएं एक से 15 जुलाई तक आयोजित कर रहा है, जिसके खिलाफ अभिभावक शीर्ष अदालत पहुंचे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल, श्रीगुरुसर मोडिया का परिणाम रहा शत प्रतिशत
पीलीबंगा:  डेरा सच्चा सौदा द्वारा श्रीगुरूसर मोडिया में संचालित शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। सीबीएसई द्वारा शनिवार को घोषित हुए नतीजों में विद्यालय की छात्राओं ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय की छात्रा अरूणा सहारण ने आर्टस में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। विज्ञान में अंकिता बिश्नोई ने 94.60 प्रतिशत व कामर्स वर्ग में ज्योत्सना बंसल ने 84.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रैय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा व अध्यापकों की मेहनत को दिया है। विद्यालय प्रिंसिपल श्रीमती शालू इन्सां ने बताया कि विद्यालय की 13 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक व 41 छात्राओं ने मैरिट में स्थान हासिल किया है।

छात्रा अरूणा सहारण ने 97 प्रतिशत व अंकिता बिश्नोई ने 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विद्यालय प्रशासन सुश्री नवजोत इन्सां ने बताया कि विद्यालय के अध्यापकों की कड़ी मेहनत के चलते ही विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय प्रशासक सुश्री नवजोत इन्सां ने बताया कि विद्यालय के तीनों वर्गों में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि कला वर्ग में अरुणा पुत्री मोहनलाल 97%, तमन्ना पुत्री राधाकृष्ण 94%, निशा पुत्री राजेंद्र लेघा 93.20%, कदरप्रीत पुत्री परमजीत सिंह 92.80%, शिवानी पुत्री रणवीर भादू 92%, सपना पुत्री मोहनलाल 91.80%, नितिका पुत्री मुरारीलाल चुघ 90%।

महकप्रीत पुत्री गुरजंट सिंह 90% अंक प्राप्त कर अपनी सफलता का झंडा लहराया। इसी प्रकार विज्ञान संकाय में अंकिता पुत्री देवदत्त बिश्नोई 94.60%, उशमीत पुत्री करनैल सिंह 92.80%, मनवीर पुत्री रणजीत सिंह 92.60%, सम्पति पुत्री सुनील कुमार व एंजल पुत्री विकास कुमार ने 90% अंक प्राप्त किए है। उन्होंने बताया कि कॉमर्स वर्ग में ज्योत्सना पुत्री कपिल बंसल 84.60%, खुशबु पुत्री गोपाल बंसल 83.40% व अंकिता पुत्री महेंद्र कुमार 83% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने छात्राओं के अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि छात्राओं के माता पिता व अध्यापकों की मेहनत के चलते ही छात्राओं ने यह मुकाम हासिल किया है।

CBSE बोर्ड : अगले साल फरवरी में होगी परीक्षाएं
नई दिल्ली। अगले साल से सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 10th और 12th के एग्जाम मार्च की जगह फरवरी में शुरू होंगे। वैल्यूएशन में आ रहीं गड़बड़ियों की वजह से यह फैसला किया गया है। बोर्ड इसमें सुधार लाना चाहता है।  फिलहाल सीबीएसई के एग्जाम 1 मार्च से शुरू होते हैं और करीब 20 अप्रैल तक चलते हैं। लेकिन इस बार एग्जाम 45 दिन की बजाय एक महीने में पूरे करा लेने की कोशिश की जाएगी।

बोर्ड चाहता है कि उसे स्टूडेंट्स की आंसर-शीट जांचने के लिए पर्याप्त समय मिले, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। बोर्ड ने इस संबंध में योजना का खाका तैयार कर लिया है।

रिजल्ट भी आएगा जल्दी

सीबीएसई के चेयरमैन आर के चतुर्वेदी ने कहा कि इन बदलावों से नतीजे भी जल्दी घोषित हो सकेंगे, जो कि वर्तमान में मई के तीसरे या चौथे सप्‍ताह तक जारी होते हैं। रिजल्ट जल्दी आने से स्टूडेंट्स को अंडरग्रेजुएट एडमिशन प्रक्रिया के लिए ज्‍यादा समय मिलेगा जिससे वह तमाम विकल्पों पर विचार कर पाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।