Dehradun Accident - Sach Kahoon Hindi

Dehradun Bus Accident: देहरादून में 30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोगों की मौत
Dehradun Bus Accident: देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC Bus Accident) की यात्री बस गहरी खाई में जा गिरी। बस में 30 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि अनेक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। Dehradun News

यह दुर्घटना कालसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्वाणु-मीनस मार्ग पर सुदोई खड्ड के समीप हुई। बताया जा रहा है कि बस हिमाचल प्रदेश के चौपाल-नेरवा क्षेत्र से पांवटा साहिब की ओर जा रही थी। सुबह लगभग 10 बजे के आसपास मार्ग पर एक भारी वाहन को पार करते समय सड़क का किनारा धंस गया, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया। वाहन कई बार पलटता हुआ गहरी खाई में जा गिरा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालने में सहायता की

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुँचे और घायलों को बाहर निकालने में सहायता की। इसके पश्चात पुलिस, प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। गंभीर रूप से घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, बस सुबह लगभग 6:30 बजे चौपाल डिपो से रवाना हुई थी और निर्धारित मार्ग से पांवटा साहिब की ओर बढ़ रही थी। हादसे के कारणों की विस्तृत जाँच प्रारंभ कर दी गई है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से दूरभाष पर बातचीत कर त्वरित राहत एवं उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नजदीकी चिकित्सालयों को सतर्क कर दिया गया है और आवश्यकता पड़ने पर गंभीर घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्रों में वायु मार्ग से पहुँचाने की व्यवस्था भी की जाएगी। फिलहाल राहत एवं बचाव अभियान जारी है और प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। Dehradun News

Dehradun Accident: पार्टी करके लौट रहे थे युवक, 6 की दुर्घटना में मौत
देहरादून (एजेंसी)। देहरादून में एक दर्दननाक हादसा प्रकाश में आया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओएनजीसी चौक के पास तेज रफ्तार एमयूवी एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई जिसमें तीन महिलाओं समेत छह युवकों की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। Dehradun Accident

दुर्घटना में मरने वाले 6 लोग युवा थे जिनकी उम्र 19-24 वर्ष के बीच थी, जिनकी पहचान गुनीत सिंह, कामाक्षी सिंघल, नव्या गोयल, ऋषभ जैन, अतुल अग्रवाल और कुणाल कुकरेजा के रूप में हुई है। एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति सिद्धेश अग्रवाल हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत स्थिर है।

ऐसे हुआ हादसा | Dehradun Accident

रिपोर्ट में सीसीटीवी फुटेज और राहगीरों के बयानों के अनुसार बताया गया है कि युवक इनोवा में सवार थे और 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। मामले की जांच कर रहे एक पुलिसकर्मी ने बताया कि एमयूवी संभवत: एक नई गाड़ी थी, क्योंकि उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। उन्होंने आगे बताया कि एक लग्जरी कार ने उन्हें तेज गति से ओवरटेक किया और इससे एमयूवी ड्राइवर ने भी उन्हें पकड़ने की कोशिश में अपनी गाड़ी तेज कर दी। इस दौरान, एक कंटेनर ट्रक भी सामान्य गति से चौराहे को पार कर रहा था, जिसके परिणामस्वरूप यह हादसा हो गया। Dehradun Accident