Anil Kumble - Sach Kahoon Hindi

आईपीएल के प्रदर्शन पर निर्भर धोनी का भविष्य : कुंबले
धोनी ने कुंबले के बाद ही भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी और राष्ट्रीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में रहे। (anil kumble)

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व प्रमुख कोच अनिल कुंबले (anil kumble) ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन उनके राष्ट्रीय टीम के साथ भविष्य का भी फैसला करेगा। इसी से उनके आस्ट्रेलिया दौरे पर आईसीसी ट्वंटी 20 विश्वकप में भारतीय टीम के साथ जाने या नहीं जाने का भी फैसला होगा। धोनी इस वर्ष हुए आईसीसी वनडे विश्वकप के बाद से ही राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं और उनके भविष्य को लेकर लगातार चर्चा हो रही है, हालांकि इस पर खुद पूर्व कप्तान ने अब तक कुछ भी नहीं कहा है, जबकि माना जा रहा था कि वह इस विश्वकप के बाद संन्यास की घोषणा कर देंगे।

पूर्व खिलाड़ी ने क्रिकेटनेक्स्ट से कहा, ‘यह पूरी तरह धोनी के आईपीएल में प्रदर्शन पर निर्भर है और यह कि भारतीय टीम उनकी सेवाएं विश्वकप में लेने के बारे में क्या सोचती है। इसी के धोनी टीम का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन हमें उस समय का इंतजार करना होगा।’ स्पिन दिग्गज कुंबले (anil kumble) ने साथ ही कहा कि टीम प्रबंधन को विशेषज्ञ विकेटकीपरों की खोज करनी चाहिये, न कि केवल आॅलराउंडरों पर ध्यान देना चाहिये।

धोनी ने कुंबले के बाद ही भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी और राष्ट्रीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में रहे।

उनके नेतृत्व में भारत ने 2007 का टी-20 विश्वकप और 2011 का वनडे विश्वकप अपने नाम किया था।

कुंबले ने कहा, ‘मेरा निश्चित ही मानना है कि आपको विकेट निकालने वाले गेंदबाजों की अधिक जरूरत है।

जिसमें कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को ध्यान में रखने की काफी जरूरत है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अनिल कुंबले की रूखी विदाई
भारतीय क्रिकेट के कोच पद से अनिल कुंबले विदा हो गए हैं। यूं तो उनका कार्यकाल 20 जून को खत्म हो गया था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड फिर भी उन्हे नये कोच के आने तक वेस्टइंडीज के दौरे पर जा रही क्रिकेट के साथ भेज रहा था। इससे एक तरह से बीसीसीआई अनिल कुंबले को सम्मानजनक विदाई देना चाह रहा था, जो कि कुंबले के व्यवहार के चलते संभव नहीं हो सका। क्रिकेट में रूचि रखने वालों का यह मानना भी अब जायज लगता है कि बीसीसीआई में एक धड़ा ऐसा भी था, जो कुंबले को बहुत जल्द कोच पद से हटा हुआ देखना चाह रहा था।

आखिर क्यों भारतीय क्रिकेट बोर्ड पहले बडे सम्मान से पूर्व खिलाड़ियों को कोच पद पर लाता है फिर जल्द ही उनसे पीछा छुड़ाने के बहाने ढूढ़ने लगता है? कपिल देव, मदन लाल, संदीप पाटिल, अजीत वाडेकर, बिश्न सिंह बेदी ये कई ऐसे कोच रहे हैं जिनकी विदाई भी कोई ज्यादा सम्मानजनक नहीं रही। यदि ताजा हालात में कुंबले की बात करें, तब इनके प्रशिक्षण में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने कुंबले की कोचिंग में 17 टैस्ट मैच खेले और 12 जीते हैं करीब चार मैच ड्रा करे हैं। ठीक ऐसे ही वन-डे मैचेज में भी टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया और कोई भी सीरीज नहीं हारी। टी-20 मैचेज में भी टीम इंडिया ने पांच मैच खेले दो जीत लिए, दो हार गई व एक अनिर्णीत रहा। यदि चैम्पियन ट्रॉफी के हाल के फाईनल मैच की हार को भुला दिया जाए, तब अनिल कुंबले की कोचिगं में दम रहा है।

टीम इंडिया की यदि बात करे तब अनिल कुंबले का उनके साथ मैदान में ‘हैडमास्टर’ की भूमिका में रहना कहीं न कहीं उनकी रूखी विदाई की वजह बनी है। भारतीय क्रिकेट में टीम चयन करने व मैदान पर टीम प्रंबधन में कप्तान की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रहती है। अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। जो कि पूर्व के किसी भी कप्तान से क्रिकेट में कमतर नहीं हैं। यहां वह भी अनिल कुंबले के बारे में बीसीसीआई को मैसेज करते हैं कि कुंबले ‘ओवर बियरिंग’ हैं।

टीम इंडिया में कप्तान व कोच का विवाद अकसर बनता ही आया है। लेकिन कई दफा ये बहुत चर्चा में भी रहा है ग्रेग चैपल एंव सौरव गागुंली का मनमुटाव भारतीय क्रिकेट इतिहास की एक अहम घटना बन चुका है। अभी कुंबले व कोहली में वह परिस्थितियां नहीं बनी थी। फिर भी अनिल कुंबले की क्रिकेट से विदाई टीम इंडिया के कोच की कई पुरानी विदाइयों का दोहराव जरूर बन गई है। यहां ऐसा लग रहा है कि भाई, बहुत हुआ! आप जाइए, ताकि हम सांस ले सकें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कुंबले ने दिया इस्तीफा , नए कोच के लिए होगा चैलेंज
नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली और टीम के कुछ खिलाड़ियों को अपने कोचिंग के तरीके से खुश ना देख कर अनिल कुंबले ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। कुंबले ने इस्तीफे के बाद ट्विटर पर एक पत्र भी साझा किया, और बीसीसीआई, सीओए को धन्यवाद किया। अनिल ने अपने कार्यकाल के दौरान मिली उपलब्धियों को टीम और कप्तान के नाम किया। हालांकि  कुंबले और विराट के बीच मतभेदों की खबरें पिछले कुछ दिनों से आ रही थीं।

नए कोच के लिए चुनौती

कोच के रूप में कुंबले का कार्यकाल महज एक साल का रहा लेकिन उनका रिकॉर्ड शानदार रहा और उन्होंने ऐसी लकीर खींची है जिसे छोटी कर पाना टीम इंडिया के किसी भी नए कोच के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

कुंबले के समय टीम इंडिया का प्रदर्शन

कुल मिलाकर कहा जाए तो कोच अनिल कुंबले की देखरेख में भारतीय टीम ने 17 टेस्ट मैच खेले जिनमें से 12 में उसे जीत मिली, एक में हार और चार मैच ड्रॉ रहे। टीम इंडिया की जीत का प्रतिशत 70.59 का रहा। 13 वनडे मुकाबलों में भारत ने आठ में जीत दर्ज की पांच में हार मिली यानी जीत का प्रतिशत रहा 61.53 रहा। टी ट्वेंटी मुकाबलों की बात करें तो भारत ने 5 अंतरराष्ट्रीय टी ट्वेंटी मुकाबलों में हिस्सा लिया जिसमें दो में जीत मिली और दो में हार और एक रद्द हो गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।