Border Gavaskar Trophy - Sach Kahoon Hindi

Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा ने खोला रोहित शर्मा की खराब फॉर्म का राज!
Border Gavaskar Trophy: ब्रिस्बेन, (एजेंसी)। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। गाबा टेस्ट मैच की पहली पारी में भी उन्होंने 10 ही रन बनाए। रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली का बल्ला भी खामोश है। उन्होंने भी एडिलेड टेस्ट की एक पारी में शतक लगाने के अलावा कुछ नहीं किया है। वहीं, भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि भारतीय कप्तान का बल्लेबाज क्रम बदलना उनकी लय को बिगाड़ रहा है। Cheteshwar Pujara

उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा ओपनिंग करने के बजाए अब नंबर 6 पर आ रहे हैं। उन्होंने सीरीज का पहला मैच व्यक्तिगत कारणों से मिस किया था। दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में असफलता देखने के बाद वह एक और पारी में फेल हो गए हैं। पुजारा का मानना है कि ओपनिंग की जगह मिडिल ऑर्डर पर बैटिंग करना खिलाड़ी के मोमेंटम को प्रभावित कर सकता है।

रोहित को बॉल को डिफेंड करना चाहिए | Cheteshwar Pujara

रोहित के आउट होने के लेटेस्ट तरीके पर पुजारा ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, “यह लेंथ बॉल नहीं थी जिस पर आप ड्राइव कर सकते थे। यहां तक कि फुल लेंथ गेंद पर भी ड्राइव करना यहां आसान नहीं होता। रोहित बॉल को पंच करने की कोशिश कर रहे थे। उनको बॉल को डिफेंड करना चाहिए था। अभी उनके रन नहीं आ रहे हैं जिसके चलते उनके ऊपर दबाव है।” पुजारा ने आगे कहा कि रोहित ओपनर हुआ करते थे, अब वह नंबर 6 पर बैटिंग कर रहे हैं। ऐसा करने से आपको बैटिंग में मदद नहीं मिलती है, ऐसा करने से आपको लय भी नहीं मिलती है। Cheteshwar Pujara

केएल राहुल और जडेजा की बढ़िया बल्लेबाजी ने भारत का स्कोर 200 पार कराया

वहीं, मैच में रोहित के जल्द आउट होने के बाद केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की बढ़िया बल्लेबाजी ने भारत का स्कोर 200 पार कराया। केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी देखने के लिए मिली। अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने राहुल को 84 रनों के निजी स्कोर पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट करके इस साझेदारी का अंत किया। राहुल ने 139 गेंदों की पारी में 8 चौके लगाए। रवींद्र जडेजा की 77 रनों का पारी का अंत पैट कमिंस ने किया। जडेजा ने 123 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्का लगाया।

इसके बाद अंतिम विकेट के लिए जसप्रीत बुमराह (10) और आकाश दीप (27) ने अंतिम विकेट के लिए 39 रन जोड़ लिए हैं और भारत को फॉलोऑन से बचा लिया है। फिलहाल बारिश से प्रभावित यह मुकाबला ड्रा की ओर बढ़ता दिख रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की कोशिश भारतीय पारी को तुरंत ढेर कर तेजी से बल्लेबाजी कर भारत को चौथी पारी में जल्दी से जल्दी से उतारने की होगी। Cheteshwar Pujara

Ind vs Aus: इस खिलाड़ी ने भारत को फॉलोऑन से बचाया, भारतीय खिलाड़ियों की आई जान में जान!

India vs Australia 3rd Test: भारत की शर्मनाक हार का पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पोंटिंग ने किया जबरदस्त खुलासा!
India vs Australia 3rd Test: दुबई, (एजेंसी)। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हुई जिसका कारण शायद पहले टेस्ट के दौरान भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल की एक मजाकिया टिप्पणी रही, जिसमें मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) को दूसरे टेस्ट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित किया। Ricky Ponting

जायसवाल ने मिशेल स्टार्क को ऐसा क्या कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम आक्रामक हो गई और भारत को हरा दिया | Ricky Ponting

उल्लेखनीय है कि पर्थ में हुए पहले टेस्ट मैच में, जायसवाल ने अपनी दूसरी पारी में शानदार 161 रन बनाए। अपनी शानदार पारी के जोश में उन्होंने मिशेल स्टार्क को मजाकिया अंदाज में यह कह डाला कि तुम बहुत धीमा गेंद डाल रहे हो, उनका कहने का शायद ये मतलब था कि ऐसी गेंंदों पर तो कोई भी अच्छे रन बना डालेगा। जायसवाल की इस टिप्पणी पर स्टार्क ने हल्की मुस्कान बिखेरी, लेकिन उस टिप्पणी का असर एडिलेड में हुए दूसरे टेस्ट में दिखा, जहां पहली ही गेंद पर स्टार्क ने जायसवाल को बत्तख देकर पवैलेनियन भेजा और इस तरह से आस्ट्रेलिया ने अपनी जीत की कहानी लिख दी। India vs Australia Test

जायसवाल की इस टिप्पणी से स्टार्क सकते में आ गए

आईसीसी रिव्यू एपिसोड में इस घटना का जिक्र करते हुए कहा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पोंटिंग ने कि जायसवाल की इस टिप्पणी से स्टार्क सकते में आ गए और उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उनको प्रेरित कर दिया। उन्होंने कहा कि मिशेल स्टार्क बहुत शांत स्वभाव के हैं, वे ज्यादा घबराते नहीं और यदि कोई बल्लेबाज कुछ कह भी दे, तो वो अक्सर मुस्कान बिखेर देते हैं लेकिन उसका जवाब जरूर देते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि उनकी ये खामोशी किसी तूफान की ओर इशारा करती है, क्योंकि उनकी मुस्कान उनके भीतर की आग को छुपाती है, जिसका जलवा उन्होंने एडिलेड टेस्ट मेच में अपनी आग उगलती शानदार गेंदबाजी से दिखाया। India vs Australia Test

उल्लेखनीय है कि मिशेल स्टार्क (34 वर्ष) आधुनिक क्रिकेट के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने सभी प्रारूपों में 692 विकेट झटके हैं। आॅस्ट्रेलिया के लिए उनका योगदान ये रहा है कि उन्होंने लगभग हर बड़ा खिताब जीता है, जिसमें दो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (2015 और 2023), टी20 वर्ल्ड कप (2021), और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023) शामिल हैं। Ricky Ponting

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी! देखें आज की सोने-चांदी की नई कीमतें!

AUS vs IND: पर्थ में बुमराह के आगे टेके ऑस्ट्रेलिया ने घुटने!
कप्तान बुमराह रहे प्लेयर ऑफ द मैच

Australia vs India 1st Test:  पर्थ (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) की शुरूआत जीत के साथ करते हुए पर्थ टेस्ट मैच को 295 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। इसके साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गई है। AUS vs IND

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में जीत के लिए 534 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में मेजबान टीम 238 रनों पर आउट हो गई। दूसरी पारी में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद सिराज को तीन-तीन विकेट मिले। सुंदर ने दो, हर्षित राणा और नीतिश रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह को मैच में आठ विकेट लेने के चलते प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। AUS vs IND

IPL Auction 2025: आईपीएल नीलामी में ऋषभ पंत सबसे महंगे बिके, जानिए दूसरे नंम्बर पर कौन

Tim Paine: ‘रोहित या विराट नहीं, गंभीर हैं’ भारत की सबसे बड़ी समस्या! ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने किया बड़ा खुलासा!
Border-Gavaskar Trophy 2024: खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने भारतीय कोच गौतम गंभीर को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी समस्या गंभीर हैं, रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं। टिम पेन ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को लगातार सीरीज जीतने के लिए मार्गदर्शन करने के लिए भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री की भी प्रशंसा की। टिम पेन ने यह खुलासा 2024 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले किया है। Tim Paine

पेन ने यह खुलासा हाल ही में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिकी पोंटिंग पर गंभीर की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में किया। पोंटिंग ने सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली के फॉर्म को लेकर चिंता जताई थी, जिस पर भारत के मुख्य कोच ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना है?

Haryana-Punjab Weather: आईएमडी का अलर्ट! इन राज्यों होगी भारी बारिश, हरियाणा -पंजाब में घना कोहरा!

इस प्रतिक्रिया के तहत गंभीर ने कहा कि पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना है? मुझे लगता है कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए। मुझे लगता है कि वे अविश्वसनीय रूप से सख्त व्यक्ति हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ हासिल किया है और वे भविष्य में भी बहुत कुछ हासिल करना जारी रखेंगे।

वहीं गंभीर की टिप्पणियों को गंभीरता से लेते हुए प्रतिक्रिया दी कि मुझे यह पसंद नहीं है। मुझे लगता है कि यह अच्छा संकेत नहीं है, क्योंकि उनसे बस एक बहुत ही सरल सवाल पूछा गया था। मुझे लगता है कि वह शायद रिकी को अभी भी ऐसे व्यक्ति के रूप में देख रहे हैं जिसके खिलाफ वह खेल रहे हैं, लेकिन रिकी अब एक कमेंटेटर हैं। उन्हें सलाह देने के लिए पेमेंट की जाती है और उनकी सलाह बिल्कुल सही थी। विराट की फॉर्म कम दिख रही है, यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है।

खिलाड़ी रवि शास्त्री के साथ ऊजार्वान महसूस करते हैं

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, मेरे लिए, भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता रोहित शर्मा या विराट कोहली की बल्लेबाजी नहीं है, बल्कि उनके कोच गौतम गंभीर और दबाव में शांत रहने की उनकी क्षमता है।

टिम पेन ने टीम के अंदर एक बेहतरीन माहौल बनाने के लिए रवि शास्त्री की भी काफी सराहना की, जहां खिलाड़ी ऊजार्वान महसूस करते हैं और जुनून के साथ खेलते हैं। उन्होंने कहा, यहां उनकी पिछली दो सीरीज में जीत के लिए उनके पास रवि शास्त्री थे जो शानदार थे। उन्होंने एक बेहतरीन माहौल बनाया, खिलाड़ियों में जोश भरा, उन्होंने जोश के साथ खेला, उन्होंने उन्हें सपने दिखाए और उन्हें बहुत ही हल्के-फुल्के और मजेदार तरीके से प्रेरित किया। अब वे एक नए कोच के पास चले गए हैं जो वाकई बहुत ही कठोर और प्रतिस्पर्धी है। Tim Paine

School Holiday: स्कूल के बच्चों की हो गई मौज! स्कूल बंद! सरकार ने आदेश किए जारी!