Rajasthan Roadways News - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Roadways Bribery Case: राजस्थान रोडवेज दौसा आगार के मुख्य प्रबंधक 20,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Rajasthan Roadways Bribery Case: दौसा। आज बुधवार को एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम द्वारा कार्यवाही करते हुये विश्राम मीणा, मुख्य प्रबंधक राजस्थान पथ परिवहन निगम दौसा आगार द्वारा 20,000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। Dausa News

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. हैल्पलाईन नम्बर 1064 पर परिवादी की शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के बीमार होने पर दिनांक 18.12.2025 से मैडिकल अवकाश पर उपचार के लिय कार्यालय से अवकाश पर रहा दिनाक 19.01.2026 को स्वास्थ्य ठीक होने पर ड्यूटी ज्वाईनिंग कर ली थी।

मैडिकल से संबंधित सभी चिकित्सकीय दस्तावेज कार्यालय बाबू (एलडीसी) भगवत जी को सुपुर्द कर दिये थे उसके बाद परिवादी कार्यालय प्रभारी विश्राम मीणा, मुख्य प्रबंधक राजस्थान पथ परिवहन निगम दौसा आगार से दिनांक 25.03.26 को मैडिकल पास करवाने बाबत उनके ऑफिस में जाकर मिला जिस पर विश्राम मीणा, मुख्य प्रबंधक ने परिवादी से मैडिकल पास करने की एवज में 20,000/-रूपये की रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है, जिस पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम द्वारा दौराने सत्यापन दिनांक 02.04.2026 व 7.04.2026 को 20000/- रूपये की मांग और मांग करना पाया गया।

जिस पर अनिल कयाल उप महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी शब्बीर खान उप अधीक्षक पुलिस द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए विश्राम मीणा, मुख्य प्रबंधक राजस्थान पथ परिवहन निगम दौसा आगार को परिवादी से 20,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पुछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्जकर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। Dausa News

Rajasthan News: सरकार ने राजस्थान वासियों को दी ये बड़ी सौगात, लोगों में खुशी की लहर
राजस्थान में 207 नई बसें शामिल की गईं और सीएम भजन लाल ने रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जयपुर (एजेंसी)। New Roadways Buses: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के मौके पर राज्य के सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को नई बसों के बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कुल 207 नई बसें राजस्थान रोडवेज के बेड़े में शामिल की गई हैं, ताकि लोगों को आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा के विकल्प मिल सकें। Rajasthan News

फ्लैग-ऑफ समारोह अजमेर रोड बस टर्मिनल पर आयोजित किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद रहे।

नई बसों के बेड़े का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल ने पारंपरिक पूजा भी की और फिर हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इसमें 100 ब्लू लाइन बसें, 79 नॉन-एसी बसें और 28 एसी बसें शामिल हैं, जो राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को काफी बढ़ाएंगी।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “प्रदेशवासियों के सुगम, सुरक्षित और आधुनिक सफर की दिशा में एक और बड़ा कदम! आज राजस्थान दिवस के पावन अवसर पर अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की 207 नवीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

साथ ही, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु 700 महिलाओं को ‘सड़क सुरक्षा अग्रदूत’ के रूप में हेलमेट वितरित किए। हमारी सरकार प्रदेश के कोने-कोने को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने और जन-जन की सुरक्षा के लिए संकल्पित है।”

नई बसें कई बंद किए गए रूटों को फिर से शुरू करेंगी, जिससे यात्रियों के लिए यात्रा और भी आसान हो जाएगी। इन बसों को खासतौर पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। नई बसें राज्य के विभिन्न लंबी दूरी और इंटरसिटी रूटों पर चलेंगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने हेलमेट वितरण के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया। उनका उद्देश्य है कि हेलमेट का इस्तेमाल बढ़े, दुर्घटनाओं की संख्या कम हो और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की आदत मजबूत हो। Rajasthan News

इस पहल का व्यापक उद्देश्य है कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिले और लोग सुरक्षित यात्रा के महत्व को समझें। नई बसों का बेड़ा न केवल राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाएगा, बल्कि यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं और आरामदायक यात्रा का अनुभव भी सुनिश्चित करेगा।

Rajasthan Roadways: इस दिन मुफ्त में सफर कर सकेंगी महिलाएं, रोडवेज ने दिया तोहफा
महिला दिवस पर रोडवेज का तोहफा

हनुमानगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान सरकार ने प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को विशेष तोहफा दिया है। 8 मार्च, रविवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में राज्य की सीमा के भीतर यात्रा करने वाली सभी महिलाओं और बालिकाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। रोडवेज मुख्यालय जयपुर से जारी आदेश के अनुसार यह सुविधा केवल एक दिन, यानी 8 मार्च को रात 12 बजे से रात 11.59 बजे तक लागू रहेगी। इस अवधि में रोडवेज की साधारण और द्रुतगामी (एक्सप्रेस) बसों में महिलाएं और बालिकाएं बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। Rajasthan Roadways News

हालांकि यह सुविधा वातानुकूलित (एसी), वोल्वो और अखिल भारतीय परमिट पर संचालित बसों में लागू नहीं होगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने इस संबंध में शुक्रवार को कार्यालय आदेश जारी किया। रोडवेज मुख्यालय ने जारी आदेश में सभी डिपो और बस परिचालकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि महिला यात्रियों के लिए टिकट इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीआईएम) से ही जारी किए जाएं, ताकि रिकॉर्ड संधारित किया जा सके। यदि किसी कारणवश इलेक्ट्रॉनिक मशीन काम नहीं करती है तो परिचालक नि:शुल्क या रियायती टिकट बुक से टिकट जारी करेंगे और उस पर स्पष्ट रूप से महिला/बालिका यात्री तथा यात्रा की तिथि अंकित करेंगे।

इस आदेश में कहा गया है कि महिला दिवस के अवसर पर यह पहल महिलाओं के सम्मान और समाज में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है। राज्यभर में इस निर्णय से महिलाओं और बालिकाओं में उत्साह देखा जा रहा है और महिला दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी। Rajasthan Roadways News

Rajasthan Roadways: ग्रामीण इलाकों में रोडवेज बस संचालन को मिलेगी रफ्तार
निगम ने सात मार्गों के लिए जारी की निविदा

हनुमानगढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीण परिवहन सेवा की निविदा जारी की गई है। हनुमानगढ़ जिले की सातों तहसीलों के लिए कुल सात मार्गों पर बस संचालन के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। निविदा सबमिशन की अंतिम तिथि 9 फरवरी निर्धारित की गई है, जबकि 11 फरवरी को निविदा की टेक्नीकल बिड डिपो स्तर पर खोली जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सफल निविदादाताओं को एलओआई (लेटर ऑफ इंटेंट) जारी किया जाएगा। Rajasthan Roadways

एलओआई जारी होने के 120 दिनों के भीतर वाहन स्वामी को बस उपलब्ध करानी होगी। वाहन उपलब्ध होते ही निगम की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इन बसों में यात्रियों को राज्य सरकार की ओर से देय सभी प्रकार की रियायतें उपलब्ध कराई जाएंगी। रियायती राशि का पुनर्भरण निगम की ओर से संबंधित वाहन स्वामी को किया जाएगा। प्रत्येक बस के लिए 55 हजार रुपए की सुरक्षा राशि जमा करानी होगी।

बस डिलक्स श्रेणी (पुशबैक सीटों वाली) की होनी आवश्यक है तथा वाहन का मॉडल 1 अक्टूबर 2021 के बाद का होना अनिवार्य है। बसों से प्राप्त राजस्व पर निगम का नियंत्रण रहेगा, हालांकि राजस्व वाहन स्वामी का ही होगा। वाहनों में वीटीएस, पैनिक बटन, इमरजेंसी डोर सहित सभी सुरक्षा मानकों की पूर्ति अनिवार्य होगी। वीटीएस सहित सुरक्षा उपकरणों पर निगम का नियंत्रण रहेगा। टिकट एटीएम मशीन के माध्यम से जारी होंगे, जो डिपो की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।

इन मार्गों पर होगा संचालन | Rajasthan Roadways

जारी निविदा के तहत प्रस्तावित सात मार्गों में पहला हनुमानगढ़ से मटीली वाया पक्कासारणा व मन्नीवाली, दूसरा हनुमानगढ़ से केवलांवाली वाया पक्कासारणा, पक्काभादवां, सुभानवाला व उमेवाला, तीसरा हनुमानगढ़ से मसीतांवाली हैड वाया सतीपुरा, गाहडू व तन्दूरवाली, चौथा हनुमानगढ़ से संगरिया वाया सतीपुरा, नवां, चन्दड़ा, लीलांवाली व नाथवाना, पांचवां रावतसर से हनुमानगढ़ वाया जाखड़ांवाली व सूरतगढ़, छठा हनुमानगढ़ से नोहर वाया मसीतांवाली हैड, थालड़का, टोपरियां व चहुवाली, सातवां हनुमानगढ़ से भादरा वाया मसीतांवाली हैड, चहुवाली, नोहर, ललाना, घेऊ व जाटान शामिल हैं।

Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज के बेड़े में 172 नई बसें शामिल
सीएम भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज के बेड़े में शनिवार से 172 नई बसें और शामिल हो गई हैं। अमर जवान ज्योति पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। बसों में 160 ब्ल्यू लाईन (ब्ल्यू लाईन 3७2) एक्सप्रेस बस और 12 नवीन सुपर लग्जरी बस शामिल हैं। आप को बता दें की हाल ही में राजस्थान सरकार ने रोडवेज को 300 बसें स्वीकृत की हैं।

आज 172 बसों को हरी झंड़ी दिखाई गई है। हालांकि रोडवेज के बेड़े में शामिल 2 हजार बसें खराब हो चुकी हैं। बसों के अभाव में रोडवेज इन खराब बसों का उपयोग रूट पर कर रहा है। अब नई बसों से यात्रियों को सुविधा होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा क्रय की गई इन नवीन बसों का विधिवत रूप से पूजन किया। साथ ही उन्होंने बसों का अवलोकन करते हुए सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। Rajasthan Roadways

दिल्ली के लिए लग्जरी बसों का संचालन: रोडवेज के बेड़े में जो 12 सुपर लग्जरी बसों को शामिल किया गया है। वह बीएस-6 कैटेगरी की हैं। इससे पहले इस तरह की बसें नहीं होने कारण दिल्ली-जयपुर के बीच सुपर लग्जरी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था। नई 12 बसें आने से आवागम सुगम हो जाएगा। साथ ही जयपुर दिल्ली चलने वाले यात्रियों को अच्छी बसें मिलेगी। प्रदेश के 12 बस डिपो को 160 ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें उपलब्ध कराई गई हैं, जिसमें वैशालीनगर, विद्याधरनगर, शाहपुरा, जयपुर, हिंडोन, दौसा, अजमेर, अजयमेरू, कोटपुतली, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा शामिल है।

मुख्यमंत्री ने जयपुर से काठगोदाम (उत्तराखण्ड) के लिए बस सेवा की सौगात दी। इससे बाबा नीम करौली धाम (कैंचीधाम) जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन को आसान धार्मिक परिवहन उपलब्ध कराने के लिए गत वर्ष से अयोध्या, गोवर्धन, सालासर बालाजी, रामदेवरा, श्रीनाथजी, श्रीकरणी माता एवं कैलादेवी जैसे धार्मिक स्थानों के लिए बस सुविधा प्रदान की जा रही है।

विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए गए हैं। डिप्टी सीएम डॉ. बैरवा ने कहा कि आने वाले समय में 800 और नई बस बेड़े में शामिल की जाएंगी। इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा, राज. राज्य पथ परिवहन निगम की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह, शासन सचिव परिवहन विभाग शुचि त्यागी, आरएसआरटीसी प्रबध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा उपस्थित रहे। Rajasthan Roadways

यह भी पढ़ें:– टोंकी में रोजी-रोटी का संकट, अधिकतर खेत-खलिहान डूबे, सालभर की मेहनत पर फिरा पानी

Rajasthan Roadways: राजस्थान जिला परिवहन विभाग ने की लोगों से अपील
Rajasthan Weather Update: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। जिले में घने कोहरे के मद्देनजर सावधानीपूर्वक एवं निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिये जिला परिवहन विभाग की ओर से आमजन के लिये अपील जारी की गई है। विभाग की ओर से बताया गया है कि घने कोहरे के परिणामस्वरूप वाहन संचालन के समय दृश्यता बाधित होने से वाहन दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। निर्धारित मानकां के विपरीत वाहनों का संचालन एवं ओवरलोडिंग से भी सड़क दुर्घटनाओं की आंशका बनी रहती है। Rajasthan Roadways

जिला परिवहन अधिकारी श्री अवधेश चौधरी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा 15 नवम्बर से 17 नवम्बर 2024 तक विशेष जांच अभियान चलाया जाकर निर्धारित मानकों के विपरित संचालित एवं ओवरलोड वाहनां के विरूद्व कार्यवाही करते हुए कुल 105 चालान बनाए गए तथा कुल 4.22 प्रशमन राशि (लाखों में) वसूल की गई। अभियान के तहत 35 ओवरलोड वाहनों के चालान, 14 बिना रिफलेक्टर टेप वाहनों के चालान, 10 बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के चालान, 13 बिना सीट बेल्ट के चालान, यात्री वाहनों के 9 चालान, 11 ओवर प्रोजेक्शन/ओवरहैंग एवं 13 अन्य सड़क सुरक्षा नियम उल्लंघन संबंधी चालान बनाए गए। Rajasthan Roadways

रिफलेक्टर टेप लगाने की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी | Rajasthan Roadways

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी यातायात नियमां का उल्लघंन कर संचालित होने वाले एवं ओवरलोड संचालित होने वाले वाहनों पर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जावेगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग के उडनदस्तों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने हेतु समय-समय पर अभियान चलाया जाकर वाहनों पर रिफलेक्टर टैप लगाई जाती है, जिससे रात्रि के दौरान दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफलेक्टर टेप लगाने की कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी। Rajasthan Weather Update

उन्होंने आमजन से अपील की है कि रात्रि के दौरान घने कोहरे की परिस्थितियां को देखते हुए सावधानीपूर्वक एवं निर्धारित गति सीमा में ही समस्त यातायात नियमां का पालन करते हुए अपने वाहन का संचालन करें, जिससे की सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। समस्त दुपहिया एवं चौपहिया वाहन चालक क्रमश: हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर ही अपने वाहन का संचालन करें। व्यावसायिक वाहन चालकां से भी अपील की है कि अपने वाहन को निर्धारित भार क्षमता (अंडरलोड) के भीतर एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप रिफलेक्टिव टेप लगाकर ही सभी यातायात नियमों का पालन करते हुए संचालित करें। Rajasthan Roadways

State Highway News: जल्द बनाया जाए स्टेट हाइवे!