Winter Tips - Sach Kahoon Hindi

Winter Tips: कड़कड़ाती सर्दी में शरीर को हीटिंग मशीन बना देंगे ये स्नैक्स, आज ही शामिल करें अपने खाने में
Winter Tips: सर्दी के मौसम में लोग अपने शरीर को गर्म रखना चाहते हंै और इसके लिए वे तरह-तरह के उपाय करते हैं, ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आप ठंड से बचे रहें और इस कड़कती ठंड में भी आपका शरीर गर्म रहे तो इसके लिए आपको अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना होगा जो आपके शरीर को गर्म रखने का काम करते हैं, अगर आप भी कुछ ऐसे ही हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बता रहे हैं उन स्नैक्स के बारे में.. जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सर्दी को दूर भगा सकते हैं,और अपने शरीर को गर्म रख सकते हैं, और आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाती है, जिससे मौसमी बीमारियों से भी बचा जा सकता है, तो आइए जानते हैं इन स्नैक्स के बारे में…

Winter Hair Growth: सिर्फ 7 दिन, बाल झड़ना टूटना बंद हो जाएगा! बस लगा ले ये तेल, घर पर करें तैयार

सर्दी भगाने वाले स्नैक्स| Winter Tips

भुने चने: भुना चना प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत होता है, आप इसे घर पर भी बना सकते हंै और मार्किट से भी खरीद सकते हैं, आप इसे आॅलिव आॅयल और अपने फेवरेट मसालों के साथ टोस्ट करके और भी टेस्टी बना सकते हंै, यह शरीर को गर्म करने में भी आपकी मदद करता है।

स्वीट पोटैटो: स्वीट पोटैटो यानी आलू या शकरकंदी भी शरीर को गर्म करने में मदद करता है, आप इसकी मदद से स्वादिष्ट स्नैक्स बना सकते हैं और आसानी से अपनी डाइट में शामिल भी कर सकते हंै, इसके फ्रेंच फ्राईस भी बच्चों को काफी पसंद आते हैं।

हनी टी: ठंड के मौसम में अगर आप अपने शरीर को गर्म रखना चाहते हंै तो शहद डालकर चाय पिएँ क्योंकि शरीर को गर्म रखने में शहद काफी मदद कर सकता हंै, और इसे लेकर टी, ब्लैक, रैड या ग्रीन टी में भी डालकर पी सकते हंै।

चिक्की: सर्दी के मौसम में बाजार में चिक्की काफी मिलती हैं, मूगंफली वाली चिक्की को अगर आप स्नैक्स के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर लें तो ये बड़ी आसानी से आपके शरीर को गर्म कर सकता है, बेहतर होगा कि आप गुड़ वाली चिक्की का सेवन करें।

मसाले वाले बादाम

आप मसालेदार नट्स को विंटर में अपनी डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। यह स्वाद में तो टेस्टी होता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी कमाल का होता है।

गर्मागर्म सूप

आप अपनी डाइट में गर्म सूप को शामिल करके भी शरीर को गर्म रख सकते है,आप वेजिटेबल या चना सूप घर पर बड़ी आसानी से बना सकते हंै और परिवार के साथ बैठकर पी सकते हैं।

मखाना

सर्दी में स्नैक्स के लिए ये बहुत ही बढिया विकल्प है मखाने की मदद से आप बहुत सारे आइटम बना सकते हंै, ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हंै, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है, इसमें एंटीआॅक्सीडेंट गुण पाए जाते हंै, जो इम्युनिटी को बढ़ाने में काफी मदद करते हंै, यह पाचन के लिए भी लाभदायक माना जाता हंै।

अखरोट

पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप अखरोट को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स, विटामिन्स और खनिज पदार्थ पाए जाते हैं, अखरोट को मूंगफली या काजू के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

पॉपकॉर्न

इस कड़कती ठंड में पॉपकॉर्न हेल्दी स्नैक्स है, इसे खाने के कई बड़े फायदे हैं, इसमें फाइबर और एंटीआॅक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हंै, इसे खाने से आपका पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और यह आपके वजन को कम करने में भी आपकी मदद करते हंै।

बनाना ब्रेड

पके हुए केले में पोटैशियम, विटामिन सी और विटामिन बी जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने में काफी मददगार साबित होते हंै, आप इसका इस्तेमाल कर ब्रेड बना सकते हंै, बना ब्रेड काफी स्वादिष्ट होता है, यह भी सर्दियों में स्नैक्स के लिए हेल्दी आॅप्शन है।

Winter Tips: सर्दी में बुखार, खासी व जुकाम ठीक करने के लिए प्रभावी घरेलू तरीके
Winter Tips: सर्दी का मौसम आते ही जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ठंड और नमी के कारण शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे हम जल्दी ही वायरल इंफेक्शन का शिकार हो जाते हैं। हालांकि, जुकाम को ठीक करने के लिए बाजार में कई दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन घरेलू उपायों से इस समस्या को बिना किसी साइड इफेक्ट के आसानी से ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में जुकाम के बचाव और इलाज के कुछ आसान और प्रभावी घरेलू तरीके।

अदरक और शहद का मिश्रण: अदरक का सेवन जुकाम के इलाज में अत्यधिक प्रभावी होता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की खराश को ठीक करते हैं। शहद के साथ अदरक का सेवन शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता को बढ़ाता है और जुकाम से जल्दी राहत मिलती है। एक कप गर्म पानी में अदरक का रस और शहद मिलाकर पिएं।

तुलसी के पत्ते: तुलसी के पत्ते सर्दी-जुकाम के लिए एक प्राकृतिक औषधि माने जाते हैं। तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। दिन में तीन से चार बार तुलसी के पत्तों का काढ़ा पीने से जुकाम और खांसी में राहत मिलती है।

भाप लेना: ठंड में जुकाम होने पर नाक और गला बंद हो जाता है। भाप लेने से यह राहत मिलती है। गर्म पानी में नमी पैदा कर, आप न केवल नाक की सर्दी को दूर कर सकते हैं, बल्कि सांस लेने में भी आसानी महसूस करते हैं। आप इसमें कुछ बूँदें नीलगिरी या कपूर की डाल सकते हैं, जो और अधिक लाभकारी होते हैं।

गर्म पानी और नमक से गरारे: गले में खराश और सूजन को कम करने के लिए गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारे करना बहुत फायदेमंद होता है। यह गले में जमी हुई चिकनाई को हटाता है और बैक्टीरिया को मारता है, जिससे संक्रमण में कमी आती है।

हल्दी वाला दूध: हल्दी में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। सर्दी-जुकाम को ठीक करने के लिए रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में हल्दी डालकर पीना बहुत लाभकारी होता है। यह शरीर के अंदरूनी हिस्सों को साफ करता है और इन्फेक्शन को दूर करने में मदद करता है। Winter Tips

नींबू और काली मिर्च: नींबू में विटामिन-सी भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और जुकाम को ठीक करने में मदद करता है। काली मिर्च के साथ नींबू का सेवन करने से शरीर में नमी कम होती है और सर्दी से राहत मिलती है।

सही आहार और हाइड्रेशन: सर्दियों में जुकाम से बचने के लिए उचित आहार और हाइड्रेशन बहुत महत्वपूर्ण है। हरी सब्जियाँ, फल, और विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इसके अलावा, दिन भर पानी पीते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो और इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता बनी रहे।

यह भी पढ़ें:– Summer Holiday Destinations: सर्दी में गर्मी का एहसास दिलाने वाले भारत के सात डेस्टिनेशन