Apple News - Sach Kahoon Hindi

एप्पल ने भारत में दर्ज की दहाई वृद्धि दर
नई दिल्ली। American tech Companies: अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक भारत को लेकर काफी उत्साहित हैं और यहां बढ़ते मध्यम वर्ग में कंपनी के लिए बड़ी संभावनाएं देख रहे हैं। कुक ने अमेरिकी प्रांत कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में 28 मार्च को समाप्त दूसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा के बाद गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भारत "हमारे लिए एक बहुत बड़ा अवसर" है। कंपनी वहां अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार और तीसरे सबसे बड़े पीसी (पर्सनल कंप्यूटर) बाजार में उसकी हिस्सेदारी अभी भी "अपेक्षाकृत कम" है।

उन्होंने कहा कि भारत में बड़ी संख्या में लोग मध्यम वर्ग में प्रवेश कर रहे हैं, और आईफोन, मैक, आईपैड तथा वॉच जैसी सभी श्रेणियों में अधिकांश ग्राहक नये हैं। इससे देश में इंस्टॉल्ड बेस बढ़ाने की बहुत संभावना है। उन्होंने कहा, "मैं भारत को लेकर बेहद उत्साहित हूं।" कंपनी ने मार्च में राजस्व के नये रिकॉर्ड बनाये हैं जिसमें भारत समेत कई बड़े बाजारों में दहाई अंक की वृद्धि दर दर्ज की गयी है। कुक ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में भारत में हमारी लगातार बढ़त देखना शानदार रहा है। यह दुनिया भर में अधिक ग्राहकों और उभरते बाजारों से जुड़ने के हमारे बड़े प्रयासों का हिस्सा है।"

दूसरी तिमाही में एप्पल का कुल राजस्व 111.2 अरब डॉलर रहा जो सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है। यह किसी भी साल दूसरी तिमाही का कंपनी का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। आईफोन की बिक्री से प्राप्त राजस्व ने भी इस तिमाही का नया रिकॉर्ड बनाया है जिसमें आईफोन 17 लाइनअप का बड़ा योगदान रहा। बिक्री बाद सेवाओं का राजस्व सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Foxconn News: एप्पल ने हटाया शादी शुदा महिलाओं पर से प्रतिबंध! जानें, क्या है माजरा!
Foxconn’s lifts Ban on married woman: चेन्नई (एजेंसी)। एप्पल आईफोन निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन ने भारत में अपनी भर्ती प्रक्रिया में संशोधन किया है, जिसने अपने हेडहंटर्स को नौकरी के विज्ञापनों से शादी शुदा महिलाओं से संबंधित शर्तों को हटाने का निर्देश दिया है। कंपनी ने यह अपडेट कंपनी में हुई मीडिया जांच और चेन्नई के पास ताइवानी कंपनी के श्रीपेरंबदूर आईफोन प्लांट में महिलाओं के साथ हो रही भेदभावपूर्ण प्रथाओं की सरकारी जांच के बाद किया है। Foxconn News

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फॉक्सकॉन ने अपनी संशोधित जॉब पोस्टिंग में पिछले भेदभावपूर्ण मानदंड हटा दिए हैं, जिसके तहत विवाहित महिलाओं को असेंबली-लाइन पदों से बाहर रखा गया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि भर्ती एजेंटों को फॉक्सकॉन द्वारा अनुमोदित टेम्प्लेट का उपयोग करके विज्ञापनों को मानकीकृत करने और कंपनी के नाम का उल्लेख करने से बचने के लिए कहा गया है।

क्या है मामला?

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की जांच से पता चला कि कंपनी के कुछ भर्ती विज्ञापनों में शादीशुदा महिलाओं के असेंबली-लाइन नौकरियों के लिए आवेदन पर बैन लगाया गया था, जोकि फॉक्सकॉन और एप्पल की भेदभाव-विरोधी नीतियों का उल्लंघन था। रिपोर्ट में एक अज्ञात भर्ती एजेंट के हवाले से बताया गया कि फॉक्सकॉन एचआर अधिकारियों ने उन्हें भविष्य के विज्ञापनों में कंपनी के नाम का उपयोग करने के खिलाफ चेतावनी दी थी। कंपनी ने हमें वैवाहिक स्थिति, आयु या लिंग का उल्लेख न करने के लिए कहा है। यदि उनके द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो उनका अनुबंध समाप्त करने की धमकी भी दी है।

आरोपों को देखते हुए भारत सरकार ने फॉक्सकॉन की भर्ती प्रथाओं की संघीय और राज्य-स्तरीय जांच शुरू की, जिसके तहत जुलाई में श्रम अधिकारियों ने संयंत्र का दौरा किया और कंपनी के अधिकारियों का साक्षात्कार लिया। इस दौरान न तो संघीय सरकार और न ही तमिलनाडु के राज्य अधिकारियों ने अपनी जांच के निष्कर्षों का खुलासा किया। फॉक्सकॉन और एप्पल ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया फॉक्सकॉन और एप्पल ने नौकरी के विज्ञापनों में बदलावों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि फॉक्सकॉन ने पहले कहा था कि वह भारत में विवाहित महिलाओं को नियुक्त करता है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि संशोधित विज्ञापन प्रथाएँ उसकी नियुक्ति नीतियों में व्यापक बदलाव का संकेत देती हैं या नहीं। Foxconn News

UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस का रिजल्ट जारी! यहां देखें!