Baba Sarsai Nath Medical College Sirsa - Sach Kahoon Hindi

Baba Sarsai Nath Medical College: सरसा, राजस्थान और पंजाब के मरीजों के लिए नई उम्मीद
बाबा सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से, नागरिक अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं का हुआ विस्तार

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Baba Sarsai Nath Medical College Sirsa: वर्ष 2026 सरसा जिले के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है। जिले में बन रहे बाबा सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ नागरिक अस्पताल के अपग्रेडेशन से इलाज की सुविधाओं को नया आयाम मिलेगा। निर्माण एजेंसी के अनुसार मेडिकल कॉलेज का कार्य अक्तूबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद न केवल सरसा, बल्कि राजस्थान और पंजाब से भी मरीजों को यहां बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और मेडिकल शिक्षा की शुरूआत होगी।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 नवंबर 2024 को बाबा सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी थी। 22 एकड़ पांच कनाल क्षेत्र में बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटें निर्धारित की गई हैं। परियोजना पर करीब 1010 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य रामा सिविल इंडिया कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। एक साल के भीतर लगभग 35 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दो भवनों का स्ट्रक्चर खड़ा हो चुका है, जबकि तीन अन्य भवनों का कार्य अंतिम चरण में है। दो भवनों में दीवार और टाइलिंग का कार्य भी शुरू हो गया है। शेष भवनों का निर्माण मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अलग-अलग इंजीनियरिंग विंग द्वारा एक साथ कार्य किए जाने से निर्माण कार्य में तेजी आई है। मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ नागरिक अस्पताल सरसा को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। अस्पताल को पूरी तरह मॉडर्न स्वरूप देने के लिए वार्डों का विस्तार किया गया है और नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। नए चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद अब कई जटिल आॅपरेशन भी नागरिक अस्पताल में ही संभव हो पाए हैं, जिससे मरीजों को बाहर रेफर होने से राहत मिली है।

बजट की कमी भी बड़ी चुनौती | Sirsa News

जिले के सरकारी अस्पतालों में बजट की कमी भी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। कर्मचारियों को वेतन के लिए कई बार प्रदर्शन तक करना पड़ा है। टीबी और कैंसर मरीजों को मिलने वाली पेंशन भी समय पर नहीं मिल पाती। वहीं, चर्म रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति का इंतजार वर्षों से किया जा रहा है।

2025 में मिली कुछ राहत

वर्ष 2025 के दौरान जिले को तीन से चार नए चिकित्सक मिले। नागरिक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर सहित अन्य वार्डों को अपग्रेड किया गया। साथ ही पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं में भी विस्तार किया गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को कुछ राहत मिली है।

डबवाली और चौटाला में अब भी कमी

हालांकि जिले के डबवाली नागरिक अस्पताल और चौटाला सीएचसी में चिकित्सकों और आधुनिक सुविधाओं की कमी लंबे समय से बनी हुई है। वर्ष 2025 में भी इन मांगों को पूरा नहीं किया जा सका, जिसके चलते गंभीर मरीजों को सरसा या बठिंडा रेफर करना पड़ रहा है। डबवाली नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग अब तक पूरी नहीं हो सकी है। हालांकि हाल ही में एक निजी अस्पताल के चिकित्सक की मृत्यु के बाद उनके परिजनों द्वारा दान की गई अल्ट्रासाउंड मशीन से यहां यह सुविधा जल्द शुरू होने की उम्मीद है। Sirsa News

Sirsa Medical College: सीएम नायब सैनी ने सरसा में किया मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन
1010 करोड़ की लागत से 21 एकड़ में 24 महीने में बनकर होगा तैयार | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Baba Sarsai Nath Medical College Sirsa: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को सरसा में बाबा सरसाईनाथ राजकीय मेडिकल मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने की। Sirsa News

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 21 एकड़ भूमि में 1010 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज तैयार होगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरसा में साढ़े पांच एकड़ भूमि पर कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को मेडिकल हब बनाने व फिट इंडिया के विजन को साकार करने के लिए हरियाणा ने पहल की है और सरकार ने हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का बीड़ा उठाया है। Sirsa News

अब तक प्रदेश में 9 नए मेडिकल कालेज खोले जा चुके हैं। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में केवल 6 ही मेडिकल कॉलेज थे। प्रदेश में अब मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कॉलेज प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि सरसा में मेडिकल कॉलेज की जरूरत भी थी और सरसा के लोगों की पुरानी मांग भी, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भूमि पूजन कर पूरा किया है। इस मेडिकल कॉलेज में 540 बेड की व्यवस्था होगी और युवाओं के लिए एमबीबीएस की 100 सीटें उपलब्ध होंगी। Sirsa News

प्रदेश सरकार के आने से पूर्व 2014 में एमबीबीएस की 700 सीटें थी, जोकि वर्तमान सरकार ने बढ़ाकर 2185 किया है और आने वाले समय मे 1300 सीटों की और बढ़ोतरी होगी। विधायक गोकुल सेतिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि धार्मिक नगरी सिरसा को मुख्यमंत्री ने बड़ी सौगात दी है। उन्होंने सरसा को इतनी बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल खामियां निकालना ही नहीं है। अगर सरकार अच्छा काम करेगी तो उसकी सराहना करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की शख्शियत की दाद देता हूं, उन्होंने ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा।

पूर्व विधायक एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सरसा में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दी थी। वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करके सरसा को नायाब सौगात दी है, जिसके लिए वे उनके आभारी है। गोपाल कांडा ने कहा कि जिस प्रकार विधायक की सोच बदली है सरसा के लोग भी अपनी सोच बदलें और जिले की पांचों सीटें भाजपा को जितवाएं। इस मौके पर डेरा बाबा सरसाईनाथ के महंत सुंदराईनाथ, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, उडीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, स्वास्थ्य विभाग की एसीएस सुमित्रा मिश्रा, डॉ. साकेत कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Firing: नगराना में स्कूल वैन पर फायरिंग, चालक सहित 4 गंभीर