IPL 2025 - Sach Kahoon Hindi

IPL 2025 Update: मालामाल हुए आईपीएल के खिलाड़ी! जानें, किसे मिला कितना खजाना ?
IPL Prize Money 2025: अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीत लिया। यह ऐतिहासिक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरसीबी ने 9 विकेट पर 190 रन बनाए। टीम के लिए विराट कोहली ने सबसे अधिक 43 रनों की पारी खेली। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने 3-3 विकेट चटकाए। IPL 2025 Update

इससे पहले आरसीबी तीन बार (2009, 2011, 2016) फाइनल में पहुंचकर खिताब से चूक चुकी थी, लेकिन इस बार उसने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। विजेता बनने के बाद आरसीबी को 20 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। पंजाब किंग्स ने दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन एक बार फिर उसे उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। पंजाब को 12.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली।

अन्य टीमों को भी मिला इनाम | IPL 2025 Update

प्लेऑफ में जगह बनाने वाली अन्य दो टीमों में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस शामिल थीं। मुंबई इंडियंस क्वालीफायर-2 तक पहुंची और उसे 7 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया गया, जबकि एलिमिनेटर में हार का सामना करने वाली गुजरात टाइटंस को 6.5 करोड़ रुपये मिले।

व्यक्तिगत पुरस्कार विजेता

मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर: सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस) — ₹10 लाख

ऑरेंज कैप: बी. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) — 759 रन — ₹10 लाख

पर्पल कैप: प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) — 25 विकेट — ₹10 लाख

सर्वश्रेष्ठ कैच: कामिंदु मेंडिस — ₹10 लाख

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: बी. साई सुदर्शन — ₹10 लाख

सर्वाधिक छक्के: निकोलस पूरन — ₹10 लाख

फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन: बी. साई सुदर्शन — ₹10 लाख

RCB vs PBKS IPL 2025 Final: जीतने के बाद भावुक हुए विराट ने कर दे ये बड़ी घोषणा!

IPL 2025: हार से निराश पंजाब किंग्स के कप्तान अय्यर ने किया अपनी हार को लेकर ये बड़ा खुलासा
अहमदाबाद। आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से छह रन से पराजित होने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Punjab Kings captain Shreyas Iyer) ने निराशा व्यक्त की, लेकिन साथ ही उन्होंने अपनी टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि अगला सत्र उनकी टीम के लिए नई आशा लेकर आएगा। इस हार को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले मैच को देखते हुए, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि 200 का स्कोर चेज किया जा सकता है। लेकिन आरसीबी ने शानदार गेंदबाजी की, खासकर क्रुणाल ने, जोकि काफी अनुभवी हैं। मेरा मानना ​​है कि यही टर्निंग प्वाइंट था। मुझे इस टीम में मौजूद सभी खिलाड़ियों पर बहुत गर्व है।” IPL 2025

RCB vs PBKS IPL 2025 Final: जीतने के बाद भावुक हुए विराट ने कर दे ये बड़ी घोषणा!

क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की और मैच का रुख मोड़ दिया

उल्लेखनीय है कि पंजाब किंग्स ने 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पहली बार फाइनल में प्रवेश किया था। यह दूसरी बार था जब टीम आईपीएल के खिताबी मुकाबले तक पहुँची। श्रेयस अय्यर, जो वर्ष 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिला चुके हैं, लगातार दूसरे वर्ष फाइनल मुकाबले का हिस्सा बने। वे तीन विभिन्न फ्रेंचाइज़ियों की ओर से आईपीएल फाइनल में कप्तानी करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। फाइनल के उपरांत दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने टीम के साहसी प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, “सच कहूँ तो हार से दुख तो हुआ है। पिछले मुकाबले को ध्यान में रखते हुए मुझे लगा था कि 200 रनों का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हालांकि क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की और मैच का रुख मोड़ दिया। उन्होंने अनुभव का परिचय दिया। यह वही क्षण था जिसने परिणाम तय किया।”

मुझे अपने हर एक खिलाड़ी पर गर्व है | IPL 2025

अय्यर ने आगे कहा, “हमारी टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपना पहला सत्र खेल रहे थे, और उन्होंने साहसिक प्रदर्शन किया। उनके योगदान के बिना हम यहां तक नहीं पहुँच पाते। मुझे अपने हर एक खिलाड़ी पर गर्व है। हम अगले वर्ष पुनः लौटेंगे और ट्रॉफी जीतने का भरसक प्रयास करेंगे।” पूरे टूर्नामेंट के दौरान श्रेयस अय्यर ने कुशल नेतृत्व और प्रेरणादायक बल्लेबाज़ी से पंजाब किंग्स के प्रशंसकों की उम्मीदों को ऊँचाई दी। विशेष रूप से क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध उन्होंने 87 रनों की उपयोगी पारी खेली और टीम को फाइनल तक पहुँचाया।

हालाँकि, खिताबी मुकाबले में वे कोई विशेष प्रभाव नहीं छोड़ सके और मात्र दो गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हो गए। 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। शशांक सिंह ने नाबाद 61 रनों की साहसिक पारी खेली, जबकि जोश इंगलिस ने 39 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। IPL 2025

RCB Happy Ending to IPL 2025: ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ क्रुणाल पांड्या ने पहले ही कर दी थी ये भ…

IPL Final 2025: 18 साल का इंतजार खत्म हुआ,18 नंबर की जर्सी वाले विराट कोहली का सपना आखिरकार पूरा हुआ
IPL Final 2025: अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को रौंदकर अपने करोड़ों चाहने वालों बड़ा गिफ्ट दे दिया। खिताबी मुकाबले में विराट कोहली की टीम ने 190 रन बनाए थे, जबकि पंजाब की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। वह जीत से सिर्फ 6 रन दूर रह गई, जबकि शशांक सिंह की 30 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्के की मदद से खेली गई नाबाद 61 रनों की पारी बेकार गई। जीत की सुगंध तभी मिल गई थी जब श्रेयस अय्यर एक रन पर आउट हुए। उस समय विराट का आक्रामक जश्न पूरी कहानी बयां कर रहा था। जब आखिरी ओवर में लगा कि अब जीत से कोई रोक नहीं सकता तो विराट कोहली की आंखों में आंसू थे। वह रो पड़े थे। भावनाओं का गुबार रोकते नहीं रुक रहा था। IPL Final 2025

यह खबर भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, सोना खरीदने के इच्छुक हैं तो जान लें आज की कीमते…

IPL 2025 Final: क्वालीफायर-1 को 14 में से 11 बार जीतने वाले ने ही जीता आईपीएल का खिताब!
PBKS vs MI IPL 2025: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स ने रविवार को अहमदाबाद के मैदान पर मुंबई इंडियंस को पाँच विकेट से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब ने टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार खिताबी मुकाबले में स्थान बनाया है। इससे पहले पंजाब की टीम वर्ष 2014 में फाइनल में पहुँची थी। IPL 2025 Final

पंजाब किंग्स ने दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई, आरसीबी से होगा मुकाबला

आईपीएल 2025 का फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद में ही खेला जाएगा, जिसमें पंजाब किंग्स का आमना-सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से होगा। आरसीबी की टीम ने पहले क्वालीफायर में पंजाब को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। यह नौ वर्षों के अंतराल के बाद अवसर है, जब बैंगलोर की टीम खिताबी मैच खेलेगी। इससे पहले वह 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंच चुकी है, किन्तु खिताब जीतने में असफल रही।

आईपीएल के नियमों में वर्ष 2011 से प्लेऑफ प्रणाली लागू की गई थी, जिससे पहले 2008 से 2010 तक सेमीफाइनल प्रारूप में प्रतियोगिता का नॉकआउट चरण आयोजित होता था। प्लेऑफ प्रारूप के अनुसार अंकतालिका में शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो अवसर प्राप्त होते हैं। इतिहास बताता है कि 2011 से 2024 तक हुए 14 सीज़नों में से 11 बार क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम ने अंततः खिताब पर कब्ज़ा जमाया है, जो इस मुकाबले की महत्ता को दर्शाता है।

आरसीबी की संभावित टीम | IPL 2025 Final

विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, मयंक अग्रवाल, ब्लेसिंग मुजारबानी, टिम सेफर्ट।

पंजाब किंग्स की संभावित टीम

नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), मुशीर खान, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, एरोन हार्डी, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, काइल जैमीसन। IPL 2025 Final

PBKS vs MI IPL 2025 Final: पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची ये टीम! एक खिलाड़ी मुंबई पर पड़ा भारी!

PBKS vs MI IPL 2025: क्वालीफायर-2 से पहले इस तेज गेंदबाज ने कर दिया ये बड़ा ऐलान!
कहा- ‘पंजाब के अनुकूल होगी अहमदाबाद की पिच’

PBKS vs MI IPL 2025: नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के क्वालीफ़ायर-2 (IPL 2025 Qualifier-2) में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महत्त्वपूर्ण मुक़ाबले से पूर्व भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वरुण आरोन (Varun Aaron) ने माना है कि अहमदाबाद की पिच पंजाब की बल्लेबाज़ी इकाई के लिए अधिक अनुकूल हो सकती है, विशेषकर उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए। PBKS vs MI

हाल ही में मुंबई ने न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालीफ़ायर-2 में स्थान बनाया था। वरुण आरोन ने एक क्रिकेट चर्चा कार्यक्रम में कहा, “मुझे लगता है कि यह पिच पंजाब को लाभ दे सकती है। भले ही यह दोनों टीमों के लिए उपयुक्त हो, परंतु पंजाब के सलामी बल्लेबाजों को इससे विशेष सहायता मिल सकती है। अब जब युवा खिलाड़ी एक उच्च दबाव वाला मुकाबला खेल चुके हैं, तो वे बेहतर मानसिकता के साथ मैदान पर उतरेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के कोच रिकी पोंटिंग का अनुभव टीम को मानसिक मजबूती प्रदान करेगा। “एक हार युद्ध की हार नहीं होती। टीम के पास अभी अवसर है वापसी का,” उन्होंने जोड़ा।

पिछली हार को पीछे छोड़कर उन सकारात्मक बातों पर ध्यान दें

वहीं, पूर्व कोच टॉम मूडी ने पंजाब को सुझाव दिया कि वे पिछली हार को पीछे छोड़कर उन सकारात्मक बातों पर ध्यान दें, जिनकी बदौलत वे इस सत्र में चमके हैं। क्वालीफ़ायर-1 में पंजाब आरसीबी के सामने मात्र 101 रन पर सिमट गई थी, लेकिन वरुण आरोन का मानना है कि उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। “पंजाब की टीम ने कई बार अपनी क्षमताओं से अधिक प्रदर्शन किया है। उनके युवा, अनकैप्ड खिलाड़ियों का योगदान इस पूरे टूर्नामेंट में सराहनीय रहा है,” उन्होंने कहा।

मुंबई इंडियंस के बारे में आरोन ने कहा कि वे अच्छे फॉर्म में लौट चुके हैं और उनकी टीम ने सीज़न की शुरुआती असफलताओं को पीछे छोड़ दिया है। “मुंबई का संतुलन और फिनिशिंग क्षमता बेहतरीन रही है। अब वे पूरी ताक़त से खेल में उतरेंगे,” उन्होंने बताया। इस हाई-प्रेशर मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करने को लेकर भी चर्चा हुई। “मेरे विचार से पंजाब जैसी टीम, जिसकी बल्लेबाज़ी अपेक्षाकृत अनुभवहीन है, उसके लिए पहले बल्लेबाज़ी करना बेहतर रहेगा। इससे लक्ष्य का दबाव नहीं रहता और गेंदबाज़ बाद में आक्रामक रणनीति अपना सकते हैं,” वरुण आरोन ने कहा। अब देखना यह होगा कि कौन सी टीम इस निर्णायक संघर्ष में बाज़ी मारती है और फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित करती है। PBKS vs MI

ICC fines West Indies: आईसीसी ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को दी सजा, किया था ये अपराध!

Rohit Sharma IPL 2025: रोहित शर्मा ने एक बार फिर रच दिया इतिहास!
आईपीएल में 7,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

मुल्लांपुर। भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम कर ली है। शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटन्स के विरुद्ध 81 रनों की विस्फोटक पारी के दौरान उन्होंने 7,000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। Rohit Sharma

इस उपलब्धि के साथ ही रोहित शर्मा, विराट कोहली के बाद आईपीएल इतिहास में 7,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने यह मील का पत्थर अपने 271वें मैच की 266वीं पारी में हासिल किया। इस मुकाबले में रोहित ने केवल 50 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 81 रन बनाए। यह उनका आईपीएल करियर का 47वां अर्धशतक था। विशेष बात यह रही कि जब रोहित ने 43वां रन बनाया, तब उन्होंने 7,000 रनों का जादुई आंकड़ा छू लिया।

रोहित शर्मा के नाम अब आईपीएल में 302 छक्के दर्ज

रोहित शर्मा के नाम अब आईपीएल में 302 छक्के दर्ज हैं, जिससे वे 300 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। इस सूची में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं, जिनके नाम 357 छक्के दर्ज हैं। रोहित ने आईपीएल की शुरुआत वर्ष 2008 में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद से की थी, और 2011 से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। अब तक खेले गए 271 मैचों में उन्होंने 7,038 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं।

एक सफल बल्लेबाज़ होने के साथ-साथ रोहित शर्मा एक प्रभावशाली कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 बार खिताब अपने नाम किया है। वहीं, आईपीएल में अब तक सबसे अधिक रन बनाने का कीर्तिमान विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 266 मैचों की 258 पारियों में 8 शतक और 63 अर्धशतक की मदद से 8,618 रन बनाए हैं। Rohit Sharma

GT vs MI Eliminator 2025: साईं सुदर्शन की उम्दा पारी, मुंबई इंडियंस पर नहीं पड़ सकी भारी!

GT vs MI IPL 2025: साईं सुदर्शन की उम्दा पारी, मुंबई इंडियंस पर नहीं पड़ सकी भारी!
इस आईपीएल में 759 रन बनाकर टॉप-5 में पहुंचे साईं सुदर्शन

GT vs MI IPL 2025: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 20 रन से पराजित कर क्वालीफायर-2 में प्रवेश कर लिया है। अब मुंबई की टीम 1 जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स के विरुद्ध मैदान में उतरेगी, जहाँ जीतने वाली टीम को फाइनल में आरसीबी से भिड़ने का मौका मिलेगा। GT vs MI

हालाँकि गुजरात टाइटंस की टीम जीत हासिल नहीं कर सकी, लेकिन उसके युवा सलामी बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। साईं ने 49 गेंदों पर 1 छक्का और 10 चौकों की सहायता से 80 रनों की प्रभावशाली पारी खेली। इस पारी के साथ साईं सुदर्शन एक आईपीएल सत्र में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में पाँचवें स्थान पर पहुँच गए हैं। उन्होंने अब तक इस सत्र में 15 मैचों में 54.21 की औसत से कुल 759 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।

आईपीएल के किसी एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने वर्ष 2016 में 973 रन बनाए थे। कोहली ने उस दौरान 4 शतक और 7 अर्धशतक जड़े थे। उनके बाद शुभमन गिल 890 रनों के साथ दूसरे, जोस बटलर 863 रनों के साथ तीसरे, और डेविड वॉर्नर 848 रनों के साथ चौथे पायदान पर हैं।

एलिमिनेटर मुकाबले की झलकियाँ: | GT vs MI

30 मई को हुए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 81 रन की तेज़ तर्रार पारी खेली, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 47 रन जोड़कर टीम को मज़बूती दी। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और साईं किशोर को 2-2 विकेट मिले।

जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 208 रन ही बना सकी और 6 विकेट खोकर मुकाबला हार गई। साईं सुदर्शन की 80 रन की बेमिसाल पारी के अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रनों का योगदान दिया, लेकिन टीम जीत की दहलीज़ पार नहीं कर सकी। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद में खेला जाएगा, जिसमें पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। GT vs MI

Mock Drill Today: ‘ऑपरेशन शील्ड’के तहत ब्लैकआउट को लेकर आई बड़ी सूचना! अभी जानें

PBKS vs RCB IPL 2025 Qualifier: आरसीबी ने बनाया प्लेऑफ में नया रिकॉर्ड, पंजाब किंग्स के छुड़ाए छक्के!
PBKS vs RCB IPL 2025 Qualifier: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला 29 मई को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर मैदान में खेला गया। आरसीबी ने लगभग 9 वर्षों बाद खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। इससे पहले यह टीम 2009, 2011 और 2016 में फाइनल तक पहुँच चुकी थी, परंतु खिताब जीतने में सफल नहीं हो सकी थी। PBKS vs RCB

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम केवल 14.1 ओवर में सिमट गई और 101 रनों का साधारण स्कोर ही बना सकी। टीम के आठ बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। मार्कस स्टोइनिस ने सबसे अधिक 26 रन, जबकि प्रभसिमरन सिंह और अजमतुल्लाह उमरजई ने 18-18 रन का योगदान दिया। आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने प्रभावशाली गेंदबाज़ी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके।

आरसीबी की ऐतिहासिक जीत | PBKS vs RCB

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने यह मुकाबला केवल 10 ओवरों में ही जीत लिया। यह आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में सबसे तेज़ जीतों में से एक बन गई, क्योंकि टीम ने 60 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले, 2024 में केकेआर ने हैदराबाद के विरुद्ध 57 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की थी।

यह 100 से अधिक रनों का पीछा करते हुए दूसरी सबसे तेज जीत भी है। इससे पहले 2015 में आरसीबी ने 112 रन के लक्ष्य को 9.4 ओवर में पार किया था। इसी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 166 रनों का लक्ष्य 9.4 ओवर में ही प्राप्त कर लिया था। आरसीबी के सलामी बल्लेबाज़ फिलिप सॉल्ट ने 27 गेंदों में नाबाद 56 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके लगाए। मयंक अग्रवाल ने 19 रन, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने नाबाद 15 रन बनाए। PBKS vs RCB

Gold Price Today: सोने की कीमतें गिरी, MCX पर ये हैं आज की सोने की कीमतें

LSG vs RCB IPL 2025: बहुत ही रोमांचक रहा आरसीबी और लखनऊ के बीच मुकाबला! जितेश शर्मा की तूफ़ानी पारी ने पंत की शतकीय पारी पर फेरा पानी
LSG vs RCB IPL 2025: लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के अंतिम लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार को लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) को छह विकेट से पराजित कर प्लेऑफ़ में प्रवेश की अपनी उम्मीदों को मज़बूती दी। LSG vs RCB

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस उच्च स्कोर वाले मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एलएसजी ने तीन विकेट खोकर 227 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 61 गेंदों में नाबाद 118 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली, जिसमें 11 चौके और आठ छक्के शामिल थे। मिशेल मार्श ने भी 37 गेंदों में 67 रन बनाकर टीम को सशक्त शुरुआत दिलाई। निकोलस पूरन और अब्दुल समद अंत तक नाबाद रहे।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत तेज रही। फिलिप सॉल्ट ने 30 और विराट कोहली ने 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि बीच में एलएसजी ने वापसी की और रजत पाटीदार (14) तथा लियाम लिविंगस्टोन (0) को जल्द आउट कर दबाव बनाया। LSG vs RCB

मयंक अग्रवाल और कप्तान जितेश शर्मा के बीच हुई तूफ़ानी साझेदारी

किन्तु इसके बाद मयंक अग्रवाल और कप्तान जितेश शर्मा के बीच हुई तूफ़ानी साझेदारी ने मैच का रुख पलट दिया। मयंक ने 23 गेंदों में 41 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि जितेश शर्मा ने 33 गेंदों में छह छक्कों और आठ चौकों की सहायता से नाबाद 85 रन ठोकते हुए टीम को 230/4 के स्कोर तक पहुंचा दिया। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा सफल लक्ष्य पीछा है।

गेंदबाज़ी में एलएसजी की ओर से विलियन ओर्रूक को दो विकेट तथा आकाश महाराज सिंह और आवेश खान को एक-एक सफलता प्राप्त हुई। वहीं, आरसीबी की ओर से नुवान तुषारा, भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट लिया। इस जीत के साथ आरसीबी अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ़ की दौड़ में मज़बूती से बनी हुई है। LSG vs RCB

Maharashtra Rainfall: महाराष्ट्र में मूसलधार बारिश ने मचाई आफत, बुलानी पड़ी सेना

PBKS vs MI IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर भी पिछड़े
आईपीएल के एक सत्र में बनाए मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन

Suryakumar Yadav Record: जयपुर। भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के एक सत्र में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन बनाने के मामले में महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली गई 57 रन की शानदार पारी के साथ सूर्यकुमार यादव ने यह कीर्तिमान स्थापित किया। वर्ष 2010 में सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए 618 रन बनाए थे, जबकि सूर्यकुमार ने आईपीएल 2025 में अब तक 14 पारियों में 640 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। PBKS vs MI

प्रभावशाली प्रदर्शन और आंकड़े | PBKS vs MI

सूर्यकुमार यादव इस सीजन में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने:

5 अर्धशतक लगाए हैं,

71.11 की औसत से रन बनाए हैं,

उनका स्ट्राइक रेट 167.97 रहा है,

14 पारियों में 32 छक्के और 64 चौके जड़े हैं,

और 5 बार नाबाद रहे हैं।

इस प्रदर्शन के साथ वह साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बाद सीजन के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। ये तीनों बल्लेबाज़ ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार हैं, क्योंकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस दोनों ही प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी हैं। पंजाब के विरुद्ध मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हार्दिक और नमन ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन हम अंत तक जाकर 10-15 रन पीछे रह गए। फिर भी, हमारे गेंदबाज इस विकेट पर विपक्षी टीम को चुनौती दे सकते हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा, “इस सीजन मेरी बल्लेबाज़ी अच्छी रही है। मेरे पसंदीदा शॉट स्वीप और स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक रहे हैं।” PBKS vs MI

IPL 2025: पंजाब किंग्स बन सकती है आईपीएल चैंपियन, बस इन कमियों को करना होगा दूर

GT vs CSK IPL 2025: गुजरात टाइटंस को जोर का झटका, हाय जोरों से लगा!
चेन्नई सुपरकिंग्स की दमदार जीत, 83 रन से हराया

GT vs CSK IPL 2025: अहमदाबाद। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 83 रन से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में चेन्नई की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस (57 रन) और डेवोन कॉन्वे (52 रन) ने तूफानी अर्धशतक लगाए, जबकि गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। GT vs CSK

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 230 रन बनाए। जवाब में गुजरात की पूरी टीम 18.3 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ चेन्नई ने सीज़न की चौथी और अंतिम जीत दर्ज की, वहीं गुजरात को 14 में से पाँचवीं हार झेलनी पड़ी।

PBKS vs DC IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की दमदार परफॉर्मेंस, कर दिया ये कमाल!

गुजरात की टीम इस मैच में शीर्ष दो में स्थान बनाने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरी थी, परंतु यह हार उसकी राह कठिन कर गई है। अब गुजरात को प्लेऑफ में बेहतर स्थिति पाने के लिए अन्य टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। वहीं चेन्नई भले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हो, लेकिन उसने सत्र का समापन गर्वपूर्ण जीत के साथ किया।

चेन्नई की धुआंधार बल्लेबाज़ी

चेन्नई की पारी में 18 चौके और 15 छक्के लगे। आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों पर 34 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। डेवोन कॉन्वे ने 35 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। उर्विल पटेल ने 19 गेंदों में 37 रन, शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 17 रन तथा ब्रेविस ने 23 गेंदों में 57 रन की आतिशी पारी खेली। ब्रेविस और जडेजा के बीच 76 रनों की तेज साझेदारी हुई।

गुजरात की पारी लड़खड़ाई

गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल 13, शाहरूख खान 19, राहुल तेवतिया 14 और राशिद खान 12 रन बनाकर आउट हुए। अंत में अरशद खान ने 14 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 20 रन जोड़े। चेन्नई की गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को दो सफलताएँ मिलीं, जबकि खलील अहमद और मतिशा पथिराना ने एक-एक विकेट झटके।

यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले चार मुकाबलों में प्लेऑफ की दौड़ में बनी चारों शीर्ष टीमें हार का सामना कर चुकी हैं। दिल्ली ने पंजाब को, हैदराबाद ने बेंगलुरु को और लखनऊ ने गुजरात को हराया। अब चेन्नई ने भी गुजरात को पराजित कर इस क्रम को जारी रखा है। GT vs CSK

Tata IPL 2025: प्लेऑफ से पहले आरसीबी ने बढ़ाई अपनी ताक़त इस तेज गेंदबाज को किया टीम में शामिल

PBKS vs DC IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की दमदार परफॉर्मेंस, कर दिया ये कमाल!
पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया

PBKS vs DC IPL 2025: जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 66वाँ मुक़ाबला शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने तीन गेंद शेष रहते पंजाब को छह विकेट से पराजित कर दिया। इस जीत के नायक रहे तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान, (Mustafizur Rahman) जिन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 8.25 की औसत से रन देते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनके अलावा विपराज निगम और कुलदीप यादव को दो-दो तथा मुकेश कुमार को एक विकेट मिला। PBKS vs DC

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने संयमित 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अंत में मार्कस स्टोइनिस ने केवल 16 गेंदों में तूफानी अंदाज़ में 44 रन ठोंके, जिसमें उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 275 रहा और वह नाबाद लौटे। 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने तेज़ शुरुआत की। केएल राहुल (35 रन) और फाफ डु प्लेसिस (23 रन) ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। राहुल को मार्को यान्सन की गेंद पर शशांक सिंह ने लपका।

तीसरे क्रम पर आए करुण नायर ने 44 रन की त्वरित पारी खेली। इसके बाद सेदिकुल्लाह ने 22 रन जोड़े, लेकिन वे प्रवीण दुबे की गेंद पर अर्शदीप सिंह को कैच दे बैठे। इसके पश्चात समीर रिज़वी (नाबाद 58) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 18) ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की ओर पहुँचा दिया। रिज़वी ने अपनी 25 गेंदों की पारी में तीन चौके और पाँच छक्के लगाकर टीम को लक्ष्य तक पहुँचाया। पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार ने दो विकेट, जबकि मार्को यान्सन और प्रवीण दुबे को एक-एक सफलता मिली। PBKS vs DC