Jharkhand News - Sach Kahoon Hindi
Jagannathpur Temple News: जगन्नाथपुर मंदिर में सनसनीखेज वारदात, मचा हड़कंप
Ranchi Crime: रांची। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात अपराधियों ने मंदिर के गार्ड की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही रांची के एसएसपी राकेश रंजन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने हत्या के बाद मंदिर की दान पेटी से नकदी भी निकाल ली, जिससे इस घटना को लूट और हत्या दोनों एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है। Jagannathpur Temple News
मृतक की पहचान बिरसा मुंडा के रूप में हुई है, जो मंदिर की सुरक्षा में गार्ड के तौर पर तैनात थे। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि जब अपराधी दान पेटी से पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था, तब गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश की होगी। इसी दौरान उन्होंने गार्ड की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें एक संदिग्ध की तस्वीर कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि इस सुराग के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी जांच में जुटे हुए हैं
हटिया के डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि बिरसा मुंडा मंदिर की सुरक्षा में तैनात थे और प्रथमदृष्टया यह मामला लूट के दौरान हुई हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया जा रहा है और फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी जांच में जुटे हुए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।
डीएसपी ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के चेयरमैन सह कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि मृतक गार्ड के परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की।
वहीं, भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंदिर से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर विधानसभा स्थित है और यह पूरा इलाका हाई सिक्योरिटी जोन माना जाता है। ऐसे क्षेत्र में इस तरह की घटना होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अगर हाई सिक्योरिटी जोन में भी हत्या हो जाए और पुलिस को तुरंत कोई सुराग न मिले, तो यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि झारखंड को अपराध का गढ़ बनने से रोका जाए। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। Jagannathpur Temple News
Jharkhand Accident: झारखंड में खौफनाक सड़क हादसा, भिड़ंत के बाद धू-धू कर जले दो ट्रक
हजारीबाग (एजेंसी)। Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी मोड़ के पास दो मालवाहक ट्रकों की सीधी टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के इंजन से निकली चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया, जिससे हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया। Hazaribagh News
राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई। इस हादसे की वजह से रांची-पटना रोड पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों में से एक में भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक लदा था, जबकि दूसरे ट्रक में स्पंज लोड था। Hazaribagh News
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भिड़ंत के तुरंत बाद आग लग गई और देखते ही देखते लपटें आसमान छूने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी संचित दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर यातायात को रोक दिया। आग की भयावहता को देखते हुए तत्काल बरही से फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही दोनों वाहनों के चालक और सह-चालक सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। पदमा ओपी प्रभारी संचित दुबे ने बताया कि दमकल टीम ने आग बुझा दी है और स्थिति अब नियंत्रण में है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे हटाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल हाईवे पर ‘वन-वे’ मार्ग खोलकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है।
School Timing Change: भीषण गर्मी का कहर: स्कूलों के समय में बदलाव, येलो अलर्ट जारी
रांची (एजेंसी)। Ranchi School Timing Change: झारखंड में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने एक ओर जहां बच्चों को राहत देने के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी कर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, 21 अप्रैल से राज्य के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन सुबह के समय किया जाएगा। केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। Ranchi News
हालांकि, सरकारी स्कूलों के शिक्षक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और इस दौरान गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे। इधर, बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।
आपदा प्रबंधन सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सभी जिलों के उपायुक्तों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के करीब 10 जिलों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, और आने वाले दिनों में इसमें 3 से 5 डिग्री की और वृद्धि की संभावना है।
राज्य में रविवार को डालटेनगंज सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रांची में पारा 39 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। येलो अलर्ट के बीच कई इलाकों में लू चलने की आशंका जताई गई है। Ranchi News
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है, साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों और सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ओआरएस, आईवी फ्लूइड और आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने के निर्देश दिए हैं। लू लगने की स्थिति में तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की अपील की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला प्रशासन को पेयजल, छाया, अस्थायी शेल्टर और एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। Ranchi News
वीडियो कॉल के दौरान युवती ने की आत्महत्या, मंगेतर पर लगे गंभीर आरोप
चतरा (एजेंसी)। Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले अंतर्गत हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 24 वर्षीय एक युवती ने होने वाले मंगेतर को वीडियो कॉल कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। Chatra News
जानकारी के अनुसार, नेहा की सगाई आगामी 29 अप्रैल को गिरिडीह जिले के राजधनवार (कैरिहारी) निवासी सोनू कुमार के साथ होने वाली थी। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे दोनों परिवारों ने रजामंदी देते हुए विवाह का निर्णय लिया था। गुरुवार की रात नेहा ने अपने कमरे में आत्मघाती कदम उठाया। Chatra News
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसने सोनू को वीडियो कॉल किया था, जिसने मोबाइल स्क्रीन पर नेहा को फंदे से झूलते हुए लाइव देखा। मृतका के चाचा धर्मेंद्र पांडेय और अन्य परिजनों ने सोनू कुमार पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि रिश्ता तय होने के बाद से ही सोनू अक्सर नेहा पर शक करता था और छोटी-छोटी बातों को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
परिजनों का दावा है कि नेहा के मोबाइल में प्रताड़ना से जुड़े कई साक्ष्य और सुसाइड के समय के डिजिटल प्रमाण मौजूद हैं। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Chatra News
मामले की जांच कर रहे एएसआई वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और तकनीकी जांच के जरिए सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल डेटा के विश्लेषण के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में एक नाबालिग बालिका के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना के विरोध में जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी तथा स्थानीय नागरिकों के आह्वान पर सोमवार को आयोजित “हजारीबाग बंद” का व्यापक प्रभाव जिले के कई क्षेत्रों में देखा गया। Hazaribagh Bandh
हजारीबाग नगर, विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय तथा आसपास के बाजार क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दिए। कई स्थानों पर व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखे गए, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। इस दौरान मनीष जायसवाल, मनोज कुमार यादव तथा विवेकानंद सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने घटना के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की।
कई स्थानों पर दुकानों के बंद रहने से बंद का असर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया
विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के झुमरा बाजार, सात माइल तथा अन्य कई स्थानों पर दुकानों के बंद रहने से बंद का असर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कई इलाकों में नागरिकों ने एकजुट होकर प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि इतनी गंभीर घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना कानून-व्यवस्था की स्थिति पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।
बताया गया कि बालिका बीते सप्ताह रामनवमी के अवसर पर निकली शोभायात्रा देखने के लिए घर से बाहर गई थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। अगले दिन गांव के समीप झाड़ियों से उसका शव बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का वातावरण बन गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। प्रशासन ने जिले में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखी है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। Hazaribagh Bandh
Jharkhand Congress: झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाला
Yogendra Sahu Expelled Party: रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया और फेसबुक लाइव के माध्यम से वर्तमान गठबंधन सरकार के नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरुद्ध योगेंद्र साव की तीखी टिप्पणियों के बाद की गई है। Jharkhand Congress News
कांग्रेस अनुशासन समिति ने इसे पार्टी की छवि धूमिल करने और संगठनात्मक नियमों का गंभीर उल्लंघन माना है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने शुक्रवार को इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि योगेंद्र साव लगातार सरकार के विरुद्ध बयानबाजी कर रहे थे। चूंकि वर्तमान सरकार में कांग्रेस एक महत्वपूर्ण साझेदार है, ऐसे में सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री और सरकार की नीतियों की आलोचना करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
अनुशासन समिति ने इसे कांग्रेस के नियमों की धारा-04 के विभिन्न उपबंधों का उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रभाव से निष्कासन का आदेश जारी किया है। इस पूरे विवाद की जड़ गुरुवार को हजारीबाग के बड़कागांव में हुई वह प्रशासनिक कार्रवाई है, जिसमें एनटीपीसी की चट्टी बरियातू कोल माइंस क्षेत्र में स्थित योगेंद्र साव के मकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया था। Jharkhand Congress News
घर टूटने से आक्रोशित योगेंद्र साव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया था
प्रशासन का दावा है कि यह मकान खनन के लिए अधिग्रहित भूमि पर स्थित था और कई नोटिस के बाद भी इसे खाली नहीं किया गया था। इस कार्रवाई के दौरान योगेंद्र साव की पुत्री और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया था और आरोप लगाया था कि बिना मुआवजा दिए और न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद ‘तुगलकी’ अंदाज में घर तोड़ा गया।
घर टूटने से आक्रोशित योगेंद्र साव ने सोशल मीडिया पर सीधा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया था। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बड़कागांव क्षेत्र में एनटीपीसी प्रबंधन और योगेंद्र साव के बीच गतिरोध चरम पर था। कंपनी के कर्मचारियों पर हमले और कार्य में बाधा डालने के आरोपों के बीच प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ ‘बुलडोजर कार्रवाई’ अभियान को अंजाम दिया था। Jharkhand Congress News
Deoghar Crime News: देवघर में बिना सिर वाली लाश का रहस्य सुलझा, महिला समेत तीन गिरफ्तार
देवघर (एजेंसी)। Deoghar Crime News: झारखंड के देवघर जिले में एक युवक का सिरकटा शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। रिखिया थाना क्षेत्र के इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। Deoghar News
एसपी सौरभ कुमार ने गुरुवार को बताया कि मृतक की पहचान दिलीप तूरी के रूप में हुई है, जो आरोपी महिला बबीता देवी का ड्राइवर था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बैजनाथपुर चौक पर सड़क जामकर विरोध जताया था। रिखिया थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव स्थित देवांग बाबा मैदान के पास सोमवार को युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ था। Deoghar News
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अशोक सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई, जिसमें रिखिया, मोहनपुर और टाउन थाना की पुलिस को शामिल किया गया। जांच के दौरान फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मृतक की पहचान होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। सामने आया कि दिलीप तूरी एक महिला के ड्राइवर के रूप में काम करता था। वह अपनी मालकिन की निजी जानकारियां उसके एक परिचित व्यक्ति को साझा करता था। इसी बात से नाराज होकर बबीता देवी ने पायल राउत और संजीव कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
रविवार देर रात आरोपियों ने सुनसान स्थान पर दिलीप तूरी की गला रेतकर हत्याकर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को वहीं फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने छापेमारी कर बुधवार देर शाम तक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।
एसपी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और कुछ अन्य तकनीकी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त और समयबद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। Deoghar News
यह भी पढ़ें:– Rajasthan News: सरकार ने राजस्थान वासियों को दी ये बड़ी सौगात, लोगों में खुशी की लहर
Jharkhand Police: सोरेन सरकार ने झारखंड पुलिस का बेड़ा किया और मजबूत, 1485 नए वाहन किये प्रदान
रांची। झारखंड में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर से पुलिस विभाग के लिए 1485 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। Jharkhand Police News
सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए इन वाहनों में 636 चार पहिया गश्ती वाहन और 849 दोपहिया वाहन शामिल हैं। चार पहिया वाहनों के रूप में महिंद्रा बोलेरो के बीएस-6 मॉडल को पुलिस बेड़े में शामिल किया गया है। इनमें से अधिकांश वाहन सीधे जिलों को सौंपे गए हैं, जबकि कुछ वाहनों को त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) और अन्य विशेष इकाइयों के लिए रखा गया है।
सरकारी योजना के तहत पुलिस विभाग को कुल 1255 चार पहिया गश्ती वाहन और 1697 दोपहिया वाहनों की स्वीकृति दी गई है। वर्तमान में इसका पहला चरण पूरा किया गया है, जिसके अंतर्गत इन वाहनों का वितरण किया गया। पुलिस मुख्यालय के अनुसार इन नए वाहनों से शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इससे पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सहूलियत होगी।
12 नए आधुनिक थाना भवनों के निर्माण की आधारशिला भी ऑनलाइन रखी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में पुलिस ढांचे को और सुदृढ़ करने के लिए 12 नए आधुनिक थाना भवनों के निर्माण की आधारशिला भी ऑनलाइन रखी। ये अत्याधुनिक थाना भवन हजारीबाग, बोकारो, देवघर, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, रांची, दुमका और चतरा जिलों में स्थापित किए जाएंगे।इन नए थानों की खासियत यह होगी कि एक ही परिसर में चार अलग-अलग प्रकार के पुलिस स्टेशन संचालित किए जाएंगे। इससे लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को बेहतर संसाधन और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने से आम नागरिकों के लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस मुख्यालय के उच्चाधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। Jharkhand Police
Food Poisoning Incident: पलामू में शादी के खाने से हड़कंप, 100 से अधिक लोग बीमार
मेदिनीनगर/पलामू (एजेंसी)। Wedding Feast Incident: झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत बोहिता गांव में शादी का भोज खाने के बाद भीषण फूड पॉइजनिंग की घटना सामने आई है। एक समारोह में भोजन करने के बाद बीमार हुए 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। Palamu News
गुरुवार को हुई इस घटना को लेकर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद प्रशासन ने गांव के स्कूल में ही अस्थायी मेडिकल कैंप लगाया है। करीब 10 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच और लेस्लीगंज सीएचसी रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बोहिता गांव निवासी हरिशंकर चंद्रवंशी के घर उनके पुत्र लवकुश शर्मा की शादी का कार्यक्रम था। बुधवार शाम को बारात प्रस्थान से पहले ग्रामीणों और मेहमानों के लिए भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें पूड़ी, सब्जी और बुंदिया परोसी गई थी। भोजन के कुछ ही घंटों बाद लोगों को उल्टी, दस्त, चक्कर और तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी। गुरुवार सुबह जब लोग सोकर उठे, तो कई घरों से बीमारों की सूचना आने लगी।
ग्रामीण सुदेश्वर सिंह ने बताया कि सुबह जब कुछ लोग खेतों की ओर गए, तो उन्हें अचानक कमजोरी और चक्कर महसूस होने लगा। देखते ही देखते प्रभावितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई। मरीजों की भारी संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पोखरपार टोला को ही अस्थायी अस्पताल में तब्दील कर दिया। बेड की कमी के कारण कई मरीजों को स्कूल के बरामदे में जमीन पर चटाई बिछाकर ही ड्रिप चढ़ाई गई।
पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव स्वयं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने गंभीर मरीजों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजने और अन्य का इलाज गांव में ही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। Palamu News
मौके पर चार एम्बुलेंस तैनात कर दी गई हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। सिविल सर्जन ने बताया कि प्राथमिक रूप से यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है, लेकिन खाने के सैंपल की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि संक्रमण किस वजह से फैला। फिलहाल मेडिकल टीम गांव में ही कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें:– Milk News: दूध में मिलावट पर सख्ती, अब उत्पादकों-विक्रेताओं को लेना होगा लाइसेंस
Ranchi Bomb Threat: बोकारो कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी
रांची (एजेंसी)। Ranchi Bomb Threat: झारखंड में अदालतों और सरकारी परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। राजधानी रांची में सिविल कोर्ट, समाहरणालय, पासपोर्ट ऑफिस को मिली धमकियों के बाद अब बोकारो सिविल कोर्ट परिसर को भी उड़ाने की धमकी ई-मेल पर आई है।
सोमवार को इसकी सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। एहतियातन कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करा दिया गया और वहां मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और मुवक्किलों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।
पुलिस की कई टीमों को पूरे परिसर में तलाशी अभियान के लिए लगाया गया। बम की आशंका को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। कोर्ट भवन, पार्किंग क्षेत्र, कार्यालयों और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की गई। परिसर में खड़ी गाड़ियों की भी सघन जांच की गई, जिसके लिए हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया गया। Ranchi News
सुरक्षा कारणों से कुछ समय तक आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। इससे पहले 25 फरवरी को धनबाद के सिविल कोर्ट परिसर को भी इसी तरह धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था, जिसमें परिसर में बम लगाए जाने का दावा किया गया था। तब पूरे परिसर को खाली कराकर पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने अदालत कक्षों, वकीलों के चैंबर, हाजत और अन्य संवेदनशील स्थानों की सघन तलाशी ली गई थी।
हालांकि जांच के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रांची सिविल कोर्ट, समाहरणालय, डीसी ऑफिस और पासपोर्ट सेवा केंद्र को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। एक मामले में धमकी देने वाले ने ‘सल्फर नाइट्रेट’ आधारित विस्फोटक इस्तेमाल करने का दावा भी किया था। लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल को सक्रिय कर दिया है। ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और सर्वर की तकनीकी जांच की जा रही है। Ranchi News
यह भी पढ़ें:– Nagaur Bomb Threat: नागौर कोर्ट को फिर मिली बम की धमकी, परिसर खाली कराया गया, जांच शुरू
Viral School Video: झारखंड के विद्यालय में चलाया आपत्तिजनक नृत्य वीडियो, प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षक होंगे टर्मिनेट
Viral School Video: गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में एक सरकारी विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह से जुड़ा विवाद सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। विद्यालय परिसर में डीजे पर आपत्तिजनक गीतों पर नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद विभाग ने जांच कर कार्रवाई की है। इस मामले में मेराल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबरिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो सहायक शिक्षकों के विरुद्ध सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। Jharkhand News
जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो की प्रारंभिक जांच कराई गई थी। जांच में यह पाया गया कि विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीजे बजाकर कुछ गीतों पर नृत्य किया गया, जो विद्यालयी अनुशासन और शिक्षकों के आचरण से जुड़े मानकों के अनुरूप नहीं था। वीडियो में कुछ शिक्षक छात्राओं के साथ नृत्य करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं, जिसे विभाग ने गंभीर अनुशासनहीनता माना है।
कार्यक्रम आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के विदाई समारोह के अवसर पर आयोजित किया गया था
प्राथमिक जांच के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार रंजन को झारखंड सरकारी सेवक नियमावली, 2016 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, गढ़वा निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी, जिसके आधार पर ही उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के विदाई समारोह के अवसर पर आयोजित किया गया था। इसी दौरान विद्यालय परिसर में डीजे की व्यवस्था की गई थी और कार्यक्रम के दौरान किए गए नृत्य का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।
जिला शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षक पुरुषोत्तम पंडित और सुबेश्वर राम के आचरण को भी अनुशासनहीनता मानते हुए झारखंड सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली, 2021 के तहत उनकी सेवा समाप्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। Jharkhand News
घर के आंगन में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में तनाव
दुमका। झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेवाडीह गांव में मंगलवार प्रातः एक युवक का शव उसके घर के आंगन में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। मृत युवक की पहचान ‘राजा’ के रूप में हुई है। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि यह सामान्य आत्महत्या का मामला नहीं है, बल्कि हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। युवक के पिता मौलाना सोलेमान ने पुलिस को दिए बयान में निष्पक्ष जांच की मांग की है। Jharkhand News
प्रारंभिक निरीक्षण में कुछ तथ्य संदिग्ध प्रतीत हुए
परिवार के सदस्यों के अनुसार सोमवार रात्रि तक घर में सब कुछ सामान्य था। मंगलवार सुबह जब परिजन आंगन की ओर गए, तब उन्होंने युवक को पेड़ से लटका देखा। तत्काल ग्रामीणों को सूचित किया गया और पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ की। प्रारंभिक निरीक्षण में कुछ तथ्य संदिग्ध प्रतीत हुए। बताया गया कि युवक के दोनों हाथ पीछे की ओर कपड़े से बंधे हुए थे, जिससे घटना पर संदेह गहराया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार अंतिम निष्कर्ष चिकित्सकीय परीक्षण और फोरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही सामने आएगा। घटना के बाद ढेवाडीह गांव में तनाव का वातावरण है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। Jharkhand News