Srikanth Kidambi - Sach Kahoon Hindi

टॉप 10 में लौटे किदाम्बी श्रीकांत
विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में तीन स्थान की लगाई छलांग

नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडोनेशिया और आस्ट्रेलियन ओपन के रुप में लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतकर नई बुलंदी हासिल कर चुके किदाम्बी श्रीकांत तीन स्थान की छलांग लगाकर एक बार फिर से विश्व बैडमिंटन की टॉप-10 रैंकिंग में लौट आए हैं। श्रीकांत पिछले 10 महीने में पहली बार टॉप 10 में लौटे हैं। वह 11वें स्थान से आठवें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने विश्व और ओलंपिक चैंपियन चीन के चेन लोंग को हराकर आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था और उससे पहले जापान के काजूमासा सकई को हराकर इंडोनेशिया ओपन का खिताब भी जीता था।

भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि

वह लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। 24 वर्षीय श्रीकांत अगस्त में रियो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद अक्तूबर 2016 में टॉप 10 में पहुंचे थे। उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग तीन रही है जो उन्होंने जून 2015 में हासिल की थी। बी साई प्रणीत एक स्थान के सुधार के साथ 15वें नंबर पर पहुंचे हैं जबकि अजय जयराम एक स्थान गिरकर 16वें नंबर पर खिसके हैं। एच एस प्रणय को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह 23वें नंबर पर आ गए हैं लेकिन भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि उसके चार पुरुष खिलाड़ी टॉप 25 रैंकिंग में शामिल हैं।

महिलाओं में पीवी सिंधू एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गई हैं जबकि सायना नेहवाल एक स्थान के सुधार के साथ 15 वें नंबर पर आ गई हैं। सिंधू और सायना आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई थीं। पुरुष युगल और महिला युगल में टॉप 25 में कोई भारतीय जोड़ी नहीं हैं। मिश्रित युगल में प्रणव चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी दो स्थान गिरकर 18वें नंबर पर खिसक गए हैं। पुरुषों में कोरिया के सोन वान हो और महिलाओं में ताइपे की तेई यू जिंग का शीर्ष स्थान बना हुआ है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अगला लक्ष्य विश्व चैम्पियनशिप: श्रीकांत
इंडोनेशिया और आस्ट्रेलियाई सुपर सीरीज खिताब जीतकर लौटे हैदरबाद

हैदराबाद (एजेंसी)। किदाम्बी श्रीकांत का लगातार दो खिताब जीतकर फिर से विश्व के शीर्ष दस खिलाड़ियों में शामिल होना तय है और अब इस स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी की निगाह प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप के खिताब पर लगी हैं। इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर और आस्ट्रेलियाई सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह खिताब जीतने के उद्देश्य से ही अगस्त में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

श्रीकांत ने हैदराबाद लौटने पर कहा कि शीर्ष दस में फिर से जगह बनाना अच्छा है लेकिन मैंने शीर्ष दस में वापसी के लिए इन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था। मैं जीतने के लिए उनमें खेला था। उन्होंने कहा कि यहां तक कि विश्व चैंपियनशिप में भी मैं निश्चित तौर पर जीतने के लिए खेलूंगा। मैं अभी केवल इस के बारे में सोच रहा हूं, रैंकिंग मेरे दिमाग में नहीं है। टखने की चोट से उबरकर वापसी करने वाले श्रीकांत पिछले कुछ सप्ताहों की सफलता से खुश हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह शानदार रहे। न केवल मेरे लिए बल्कि एच एस प्रणय और साई प्रणीत के लिए भी।

प्रणय ने वास्तव में अच्छा खेल दिखाया तथा लगातार मैचों में चोंग वेई और चेन लोंग को हराया। पहले कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया था। श्रीकांत ने कहा कि इस तरह का प्रदर्शन करने के लिए मैं प्रणय को बधाई देता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण था वह सेमीफाइनल में हार गया। रियो ओलंपिक के बाद ही श्रीकांत टखने की चोट के कारण बाहर हो गए थे। इसस वह पिछले साल के अंतिम सत्र में नहीं खेल पाए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बैडमिंटन में बुलंदियां
बैडमिंटन की दुनियां में भारत के ताज में एक और हीरा जड़ा गया है। श्रीकांत किदांबी ने सात दिन में दो सुपर सीरीज जीत कर शानदार सफलता प्राप्त की है। आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज जीत कर वह साइना के बाद सबसे अधिक मजबूत भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने चीन के ओलंपिक चैंपियन को 22-20,21-16 से माद दी है।

गत सप्ताह उन्होंने इंडोनेशियाई सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने वर्ष 2014 में चाइना ओपनव 2015 में इंडिया ओपन सीरीज जीती थी। साइना नेहवाल के नाम आठ सुपर सीरीज खिताब हैं। बैडमिंटन व टैनिस में भारत देश ने बुलंदियों को छूहा है। इससे पहले पीवी सिंधु भी स्पेन की ओलंपिक चैंपियन कैरोलीना मारिन को धूल चटा चुकी है।

बेशक देश में क्रिकेट व हॉकी का जलवा अधिक है, किन्तु बैडमिंटन में हाल ही में हुई जीतों ने साबित कर दिया है कि यदि अन्य खेलों की तरफ भी पूरा ध्यान दिया जाए तो भारत के पास अच्छे खिलाड़ियों की कमी नहीं है।

देश में बढ़िया खेल कल्चर पैदा किए जाने की जरूरत है। असंख्य खिलाड़ी हैं, जो सुविधाओं, मार्ग दर्शन के अभाव, आवश्यक पहुंच व पक्षपाती प्रशासनिक ढांचे कारण अपने हुनर को साबित करने से वंचित रह जाते हैं।

गांव स्तर पर प्रबंध तो दूर अभी तक बड़े-छोटे शहरों में भी उचित प्रबंध नहीं हो सके हैं। ओलंपिक में 2-4 मैडल जीतना 121 करोड़ भारतियों के लिए निराशा वाली बात है। अमेरिका, चीन, रूस सहित यूरपी देशों ने एक दो खेलों की तरफ ध्यान देने की बजाए सभी खेलों पर जोर दिया है, जिस कारण ओलंपिक में उनके मैडलों की संख्या सूची में सबसे उपर होती है।

हमारे देश में कल्चर इसके विपरीत है। यदि कोई एक खेल में मैडल जीतता है तो बच्चा-बच्चा उस खेल में लग जाता है। कंपनिया अपने विज्ञापनों के लिए जिस खिलाड़ी को अपना ब्रांड अंबेस्डर बनाती हैं तो पूरा देश उस खिलाड़ी का दीवाना हो जाता है।

अच्छा हो यदि सरकारें व खेल संस्थाएं सभी खेलों को तरजीह दें, ताकि क्रिकेट, हॉकी जैसा सम्मान बैडमिंटन, टैनिस अन्य खेल को भी मिल सके। अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का नाम ऊंचा करने वाले व्यक्ति का जिक्र सियासी मंचों पर भी करने लगे हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में श्रीकांत की सराहना करके पूरे देश का ध्यान इस बैडमिंटन खिलाडी की तरफ खींचा है। सभी खेलों को मान-सम्मान व आर्थिक सहायता उन्नति की तरफ लेकर जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

श्रीकांत ने बैडमिंटन में जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन
सिडनी । भारत के स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने अपना स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रखते हुए ओलम्पिक चैंपियन चीन के चेन लोंग को रविवार लगातार गेमों में 22-20, 21-16 से हराकर आॅस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज का पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। विश्व के 11वें नंंबर के खिलाड़ी श्रीकांत का इंडोनेशिया ओपन के बाद यह लगातार दूसरा सुपर सीरीज खिताब और ओवरआॅल चौथा सुपर सीरीज खिताब है।

उन्हें इसी साल अप्रैल में खेले सिंगापुर ओपन फाइनल में हमवतन बी साई प्रणीत से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी और खिताब जीता। श्रीकांत इस तरह लगातार तीन सुपर सीरीज फाइनल में जगह बनाने वाले पहले भारतीय भी बन गए। श्रीकांत आॅस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि सायना नेहवाल को हासिल थी जिन्होंने दो बार यह खिताब जीता था। सायना ने 2014 और 2016 में यह खिताब जीता था।

विश्व रैंकिंग में 11 स्थानों की छलांग लगाकर 11वें स्थान पर पहुंचे

श्रीकांत लगातार तीन सुपर सीरीज फाइनल में खेलने वाले पहले भारतीय और दुनिया के छठे खिलाड़ी बने हैं। श्रीकांत अपने लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर 22 जून को जारी विश्व रैंकिंग में 11 स्थानों की छलांग लगाकर 11वें स्थान पर पहुंच गए थे और अब अगले वीरवार को जब नई रैंकिंग जारी होगी तो वह टॉप 10 में पहुंच जाएंगे। जिस समय रविवार को श्रीकांत सिडनी में फाइनल में खेल रहे थे उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में उन्हें इंडोनेशिया ओपन जीतने पर बधाई दी।

भारतीय बैडमिंटन संघ ने श्रीकांत को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उन्हें पांच लाख रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। फाइनल से पहले तक श्रीकांत चीनी सुपरस्टार चेन लांग से पांच बार भिड़े थे और हर बार उन्हें हार मिली थी। लेकिन इस बार श्रीकांत की मौजूदा फॉर्म के आगे ‘चीन की दीवार’ टूट गई। श्रीकांत अब तक लगातार 10 मुकाबले जीत चुके हैं। श्रीकांत की वापसी में उनके नए कोच इंडोनेशिया के होंडोयो का बड़ा हाथ है। महिला वर्ग का खिताब जापान की नोजोमी ओकुहारा ने हमवतन अकाने यामागुची को 21-12, 21-23, 21-17 से हराकर जीता।

महिला युगल खिताब भी जापान के हिस्से में गया। जापान ने पुरुष युगल खिताब भी जीता। चीन को सिर्फ मिश्रित युगल खिताब मिला। श्रीकांत ने इस जीत से दो बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने। इसके साथ ही वह लगातार तीन सुपर सीरीज फाइनल खेलने वाले खिलाड़ियों की विशिष्ट श्रेणी में शामिल हो गए। उनसे पहले लिन डैन, ली चोंग वेई, चेन लांग, बाओ चुनलाई और सोनी ड्वी कुनकोरो यह कारनामा कर चुके हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

खिताब के लिए चेन लोंग से भिड़ेंगे श्रीकांत
सिडनी (एजेंसी)। विश्व के 11वें नंंबर के खिलाड़ी भारत के स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने अपनी अविश्वसनीय फार्म के साथ यहां शनिवार को आस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में जगह पक्की कर ली जहां वह लगातार दूसरे खिताब से बस एक कदम की दूरी पर हैं। रैंकिंग में जबरदस्त छलांग के साथ 11वें पायदान पर पहुंचे श्रीकांत ने चौथी रैंकिंग के खिलाड़ी चीन के शी यूकी को उलटफेर का शिकार बनाया और केवल 37 मिनट में 21-10, 21-14 से लगातार गेमों में पुरुष एकल सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया।

टूर्नामेंट में ओलंपिक पदक विजेता गत चैंपियन सायना नेहवाल और पीवी सिंधू के क्वार्टरफाइनल में हारने के बाद केवल श्रीकांत ही भारतीय उम्मीदवार बचे हैं। गत सप्ताह इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीतकर यहां पहुंचे भारतीय शटलर ने अपने अपराजय क्रम को बनाए रखते हुए यूकी को एकतरफा अंदाज में हराया और उनके खिलाफ करियर में अब 2-0 का रिकार्ड बना लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में चौथी वरीय यूकी गैर वरीय श्रीकांत के सामने कोई चुनौती ही नहीं रख सके और 3-3 तथा 4-4 की बराबरी के बाद चीनी खिलाड़ी पिछड़ते चले गए जबकि भारतीय खिलाड़ी ने 16-9 की बढ़त के बाद लगातार पांच अंक लेकर 21-10 से गेम निपटा दिया।

मुश्किल चुनौती से पार पाना होगा

दूसरे गेम में शुरुआत में पिछड़ने के बाद चौथे नंबर के खिलाड़ी ने 7-7 पर श्रीकांत को पकड़ा लेकिन फिर भारतीय खिलाड़ी ने लगातार पांच अंक लिए और 15-8 से आगे हुए गेम 21-14 से निपटाते हुए जीत दर्ज कर ली। अपने लगातार दूसरे खिताब से एक कदम दूर श्रीकांत के सामने फाइनल में विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी चीन के चेन लोंग की चुनौती होगी जिन्होंने 14वीं रैंकिग के कोरियाई खिलाड़ी ली ह्यून को एक घंटे आठ मिनट के संघर्ष में 26-24, 15-21, 21-17 से मात दी।

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कोरिया के सोन वान हो तथा चौथी रैंकिंग के चीनी खिलाड़ी यूकी को हराकर फाइनल का सफर तय करने वाले गैर वरीय श्रीकांत को अब छठी रैंकिंग के लोंग की मुश्किल चुनौती से पार पाना होगा। यदि आंकड़ों पर नज़र डालें तो भारतीय खिलाड़ी ने करियर में पांच बार चीनी खिलाड़ी का सामना किया है और एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर सके हैं। श्रीकांत के खिलाफ 5-0 का एकतरफा करियर रिकार्ड रखने वाले लोंग इसी वर्ष सुदीरमन कप और फिर जर्मन ओपन में भारतीय खिलाड़ी को दो बार हरा चुके हैं जबकि वर्ष 2014 में तीन बार उन्होंने श्रीकांत को हराया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

श्रीकांत सेमीफाइनल में, सिंधू और सायना बाहर
सिडनी (एजेंसी)। अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म में खेल रहे विश्व के 11वें नंबर के खिलाड़ी भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने आस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को हमवतन बी साई प्रणीत को हराकर पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बना ली जबकि दोनों स्टार महिला खिलाड़ियों पीवी सिंधू और सायना नेहवाल को क्वार्टरफाइनल में हार कर बाहर हो जाना पड़ा। श्रीकांत ने प्रणीत को 43 मिनट में 25-23, 21-17 से मात दी।

ओलंपिक रजत विजेता सिंधू को विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ताइपे की तेई जू यिन ने एक घंटे के संघर्ष में 10-21, 22-20, 21-16 से हराया। सिंधू की हार के कुछ देर बाद गत चैंपियन सायना का भी बोरिया बिस्तरा टूर्नामेंट से बंध गया। छठी सीड चीन की सून यू ने सायना को एक घंटे 19 मिनट में 21-17, 10-21, 21-17 से हराया। सिंधू और सायना की हार के बाद अब टूर्नामेंट में सिर्फ श्रीकांत के रुप में एकमात्र भारतीय चुनौती रह गई है। इस टूर्नामेंट से पहले इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीतकर विश्व

हिसाब किया बराबर

रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच चुके श्रीकांत का सेमीफाइनल में चौथी सीड चीन के शी यूकी से मुकाबला होगा। विश्व रैंकिंग में 11वें नंबर के श्रीकांत का चौथी रैंकिंग के यूकी के खिलाफ 1-0 का रिकार्ड है। भारतीय खिलाड़ी ने यूकी को गत अप्रैल में सिंगापुर ओपन में क्वार्टरफाइनल में 21-14, 21-16 से हराया था। श्रीकांत के खिलाफ 16वीं रैंकिंग के प्रणीत का इससे पहले तक 5-1 का बेहतरीन रिकार्ड था लेकिन इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज के विजेता श्रीकांत ने इस बार तमाम हिसाब बराबर कर लिया।

पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ और प्रणीत ने एक समय 16-13 की बढ़त बना ली थी। श्रीकांत ने बराबरी करने के बाद 20-17 की बढ़त बनाई लेकिन प्रणीत लगातार चार अंक लेकर 21-20 के स्कोर पर गेम अंक पर पहुंच गए। श्रीकांत ने दो अंक लेकर स्कोर 22-21 किया। प्रणीत ने फिर 22-22 से बराबरी की। श्रीकांत 23-22 से आगे हुए लेकिन स्कोर फिर 23-23 से बराबर हो गया। श्रीकांत ने फिर दो अंक लेकर 25-23 पर पहला गेम समाप्त कर दिया। श्रीकांत ने दूसरे गेम में 9-9 की बराबरी के बाद बढ़त बनाने का जो सिलसिला शुरु किया उसे उन्होंने 16-12, 19-14 और 20-16 पहुंचाते हुए 21-17 की जीत के साथ समाप्त कर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सायना की चौथी सीड पर बड़ी जीत, श्रीकांत दूसरे दौर में
सिडनी (एजेंसी)। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी भारत की सायना नेहवाल ने चौथी वरीय खिलाड़ी को उलटफेर का शिकार बनाते हुए आस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत कर ली है जबकि इंडोनेशिया ओपन चैंपियन भारत के किदाम्बी श्रीकांत भी आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। गैर वरीय सायना ने चौथी सीड कोरियाई खिलाड़ी सूंग जी हियून को मात्र 38 मिनट में 21-10, 21-16 से लगातार गेमों में उलटफेर का शिकार बना लिया।

विश्व में पांचवें नंबर की खिलाड़ी सूंग के खिलाफ 15वीं रैंकिंग की सायना की करियर में यह सातवीं जीत है। दोनों के बीच कुल नौ मैचों में भारतीय खिलाड़ी का रिकार्ड 7-2 का हो गया है। हाल में इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतने के बाद सीधे आस्ट्रेलिया पहुंचे श्रीकांत ने उम्मीद के मुताबिक ही प्रदर्शन किया और विश्व के 636वीं रैंकिंग के चीनी ताइपे खिलाड़ी को 27 मिनट में आसानी से 21-13, 21-16 से हरा दिया। बी साई प्रणीत को हालांकि इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्ताे के खिलाफ तीन गेमों तक मेहनत करनी पड़ी लेकिन उन्होंने 10-21, 21-12, 21-10 से 47 मिनट में जीत अपने नाम कर ली जो उनकी विश्व में 26वीं रैंकिंग के सुगियार्ताे के खिलाफ करियर के तीसरे मुकाबले में पहली जीत भी है।

मुश्किल चुनौती को होगा झेलना

इससे पहले प्रणीत को इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने पिछले दोनों मैचों में हराया है। विश्व में 14वीं रैंकिंग के प्रणीत का दूसरे दौर में चीन के हुआंग युशियांग से मुकाबला होगा जिन्होंने छठी वरीय चीनी ताइपे के चू तिएन चेन को उलटफेर का शिकार बनाया। वहीं 22वीं रैंकिंग के श्रीकांत को दूसरे दौर में शीर्ष वरीय कोरिया के सोन वान हो की मुश्किल चुनौती को झेलना होगा। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी वान ने पहले दौर में 69वीं रैंकिंग के भारतीय खिलाड़ी कश्यप को अपना शिकार बनाया। क्वालीफायर में इंडोनेशिया ओपन के उपविजेता जापान के काजुमासा सकाई को उलटफेर का शिकार बनाने के बाद मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के विजेता कश्यप ने हालांकि शीर्ष वरीय खिलाड़ी के सामने तीन गेमों में एक घंटे पांच मिनट तक संघर्ष किया।

एल्विन और तरुण कोना की जोड़ी पहले ही दौर में बाहर

लेकिन अंतत: वान ने 21-18, 14-21, 21-15 से निर्णायक गेम और मैच जीत दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। इसी के साथ कोरियाई खिलाड़ी ने कश्यप के खिलाफ अपना करियर रिकार्ड 6-2 कर लिया है। जबरदस्त फार्म में चल रहे अन्य भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत को अब वान की चुनौती का सामना करना है जिनके बीच करियर में सात मुकाबलों में वान ने चार और श्रीकांत ने तीन में जीत दर्ज की है। इसके अलावा जयराम भी सातवीं रैंकिंग के हांग कांग के एनजी का लोंग एंगस की चुनौती से पार नहीं पा सके। एकल के अन्य मैच में एच एस प्रणय को इंग्लैंड के राजीव ओसेफ ने 21-19, 21-13 से हराया। अन्य भारतीयों में क्वालीफायर जीतकर मुख्य ड्रा में पहुंचे सिरिल वर्मा और पुरुष युगल में फ्रांसिस एल्विन और तरुण कोना की जोड़ी भी पहले ही दौर में बाहर हो गई।

वर्मा को डेनमार्क के हांस क्रिस्टियन सोलबग विटिंग्स के हाथों 29 मिनट में 16-21, 8-21 से शिकस्त मिली। एल्विन और कोना की जोड़ी को मलेशिया के बून हियोंग तान और इंडोनेशिया के हेंड्रा सेतियावान ने 27 मिनट में 21-17, 21-15 से चित कर दिया। अन्य पुरुष युगल जोड़ी मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी का भी यही हश्र हुआ और केशी कामूरा और किगो सोनोडो की तीसरी सीड जापानी जोड़ी के हाथों वह 20-22, 6-21 से 34 मिनट में मुकाबला गंवा बैठे। मिश्रित युगल में सात्विसैराज रानिकरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा को हांग कांग के ली चुन हेइ रेगिनाल्ड और चाऊ होई वाह ने 21-13, 21-17 से हराकर 34 मिनट में मैच जीत लिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।