Haryana Expressway News - Sach Kahoon Hindi

Haryana Expressway News: हरियाणा के इस जिले की बदल जाएगी तस्वीर, बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर
Haryana Expressway News: गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शहर में जाम की समस्या को कम करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इस परियोजना के तहत सेक्टर-10 बस डिपो तक एक नई एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा, जिससे द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी।

181 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा प्रोजेक्ट

जानकारी के अनुसार, इस एलिवेटेड रोड परियोजना पर करीब 181 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना का मुख्य उद्देश्य गुरुग्राम के व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक दबाव को कम करना और लोगों को तेज एवं सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। एलिवेटेड रोड बनने के बाद वाहन चालकों को दिल्ली-जयपुर हाईवे और द्वारका एक्सप्रेसवे के बीच आवागमन में काफी आसानी होगी। इससे रोजाना लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

तीन-तीन लेन का होगा एलिवेटेड रोड

अधिकारियों के मुताबिक, एलिवेटेड रोड को दोनों दिशाओं में तीन-तीन लेन के साथ विकसित किया जाएगा। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड भी बनाई जाएगी, जिससे स्थानीय यातायात प्रभावित नहीं होगा और वाहन आसानी से आवागमन कर सकेंगे। यह परियोजना लंबे समय से चर्चा में थी और विभिन्न स्तरों पर इसके स्वरूप में कई बदलाव किए गए। शुरुआत में सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव था, लेकिन बाद में एलिवेटेड रोड को अधिक प्रभावी और स्थायी समाधान माना गया।

पहले शिफ्ट होंगी बिजली, पानी और सीवर लाइनें

निर्माण कार्य शुरू करने से पहले क्षेत्र में मौजूद बिजली, पानी और सीवर लाइनों को स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस कार्य में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) मिलकर काम करेंगे।

शहरी विकास को मिलेगा बढ़ावा

विशेषज्ञों का मानना है कि यह एलिवेटेड रोड परियोजना केवल ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर नहीं बनाएगी, बल्कि गुरुग्राम के शहरी विकास को भी नई गति देगी। बेहतर कनेक्टिविटी से आसपास के क्षेत्रों में आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों का यात्रा समय भी कम होगा।

गांवों के विकास कार्यों पर भी जोर

इसी दौरान मानेसर नगर निगम के आयुक्त प्रदीप सिंह ने गांव शिकोहपुर का दौरा कर स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रुके हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाए और ग्रामीणों की जरूरतों के अनुसार विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए।

लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

एलिवेटेड रोड बनने के बाद गुरुग्राम के लाखों वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। साथ ही द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे के बीच यात्रा अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी। माना जा रहा है कि यह परियोजना आने वाले वर्षों में गुरुग्राम की यातायात व्यवस्था को नई दिशा दे सकती है।

Haryana Expressway News: हरियाणा के इन गांवों के किसान को मिलेगा मोटा फायदा, सरकार ने तैयार किया ये प्लान
चंडीगढ़। राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक और लंबी चार लेन की सड़क का प्रस्ताव अब जमीन पर दिखाई दे रहा हैं, राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग ने भी डबवाली से पानीपत तक इस चार लेन की सड़क के प्रस्ताव को मूर्त रूप देने के लिए कमर कस ली है। हाल ही में इसका रोडमैप तैयार करने के लिए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी चर्चा की गई हैं।

बता दें कि शहरों से गुजरने वाली इस चार लेन की सड़क के निर्माण से पहले आवश्यक सर्वेक्षण सहित अन्य सभी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। लगभग 300 किलोमीटर के प्रस्तावित चार लेन के लिए भूमि अधिग्रहण के बड़े मुद्दे को देखते हुए, अधिकारी अब अनुमानित लागत के लिए जिलावार मसौदा तैयार कर रहे हैं।

Healthy Tips For Stomach: गैस और पेट दर्द को कहें अलविदा, पत्तों के पानी का चमत्कारी असर

दरअसल डबवाली से पानीपत तक चार लेन की सड़क बनाना चाहते है, यह फोरलेन राज्ये के वंचित शहरों को बेहतर सड़कें प्रदान करेगा। जिनके लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं, हाल ही में हुई विभाग के अधिकारियों की बैठक में प्रस्तावित 300 किलोमीटर लंबी परियोजना के तौर-तरीके तय किए गए। यह सड़क 14 से अधिक शहरों को एक साथ जोड़ेगी। अबर अगर सरकार इलाके के लोगों की मांग के हिसाब से फोरलेन बनाएगी तो उसे पूरा फायदा होगा।

इन क्षेत्रों से गुजरने का है प्रस्ताव

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, डबवाली से पानीपत तक चार लेन की सड़क उचाना से होकर गुजरेगी, इसका निर्माण डबवाली, रोड़ी, सरदूगढ़, हंसपुर, रतिया, भुना, सानियाना, उकलाना, लिटानी, उचाना, नागुरान, असंध, सफीदो से पानीपत तक करने का प्रस्ताव है। फतेहाबाद में प्रस्तावित चार लेन का गलियारा पंजाब सीमा पर हंसपुर से शुरू होगा और रतिया, भुना और सानियाना से होकर गुजरेगा, यह 70 के आसपास होगा।

अधिकांश राज्य राजमार्ग अब

वे शहर जिनके माध्यम से फोरलेन प्रस्तावित किया गया हैं, उनमें से अधिकांश स्थानों पर राज्य राजमार्ग हैं, कई स्थानों पर, जिला सड़क केवल 18 फीट चौड़ी है। वहीं राज्य राजमार्ग 24 फीट चौड़ा हैं, ऐसे में अगर चार लेन का निर्माण किया जाए, तो परिवहन के लिए बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी।

Haryana Expressway News: खुशखबरी, यमुनानगर समेत इन जिलों से होकर गुजरेगा ये नया हाईवे, रॉकेट की तरह बढ़ेंगे जमीनों के भाव
Haryana Expressway News: प्रताप नगर, सच कहूं राजेंद्र कुमार। हरियाणा के कैथल जिले और आस-पास के इलाकों के लिए आने वाला समय तेज रफ्तार विकास और बेहतर कनेक्टिविटी का गवाह बनने जा रहा है। चीका से यमुनानगर को जोड़ने वाला नया एक्सप्रेस-वे तैयार होने जा रहा है, जो पिहोवा और कुरुक्षेत्र होते हुए आगे बढ़ेगा। इसे राज्य के उत्तरी हिस्से का ‘नेकलेस’ कहा जा रहा है, क्योंकि इसके बनने से न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि व्यापार और उद्योग के नए अवसर भी खुलेंगे।

हरिद्वार और उत्तराखंड का सफर होगा आसान | Haryana Expressway News

इस नए एक्सप्रेस-वे का सबसे बड़ा फायदा पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड को एक नए और तेज मार्ग से जोड़ना है। पंजाब से आने वाले यात्री और व्यापारी सीधे हरिद्वार व उत्तराखंड की ओर आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे लंबी दूरी के सफर में समय और ईंधन की बचत होगी। खासकर धार्मिक यात्रियों के लिए यह मार्ग बेहद सुविधाजनक साबित होगा, क्योंकि हरिद्वार, ऋषिकेश और उत्तराखंड के अन्य धार्मिक व पर्यटन स्थल नजदीक हो जाएंगे।

उत्तर हरियाणा के लिए ‘नेकलेस’

इस एक्सप्रेस-वे को ‘नेकलेस’ नाम इसलिए दिया जा रहा है, क्योंकि यह उत्तरी हरियाणा को चारों ओर से नेशनल हाईवे और तेज रफ्तार मार्गों से घेर देगा। पहले से ही कैथल जिले में तीन बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग मौजूद हैं—

1. हिसार-चंडीगढ़ वाया कैथल हाईवे

2. इस्माइलाबाद-नारनौंद हाईवे

3. जम्मू से कटरा नेशनल हाईवे (भारत माला प्रोजेक्ट के तहत)

नए एक्सप्रेस-वे के जुड़ने से यह नेटवर्क और मजबूत होगा, जिससे जिले के हर हिस्से तक पहुंच आसान हो जाएगी।

गांवों और कस्बों की दूरी घटेगी

नए मार्ग से न सिर्फ बड़े शहर जुड़ेंगे, बल्कि इसके किनारे बसे सैकड़ों गांव और कस्बे भी आपस में सीधे जुड़ जाएंगे। ग्रामीण इलाकों से शहरों तक का सफर सुगम होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक पहुंच आसान होगी। इससे गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लोगों को रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

व्यापार और उद्योग को नई उड़ान

चीका क्षेत्र हरियाणा में पहले से ही मार्बल मार्केट के लिए प्रसिद्ध है। जब यह एक्सप्रेस-वे यहां से गुजरेगा, तो बड़े पैमाने पर व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। मालवा क्षेत्र से सीधा संपर्क होने के कारण चीका में निर्माण सामग्री, मार्बल, ग्रेनाइट और अन्य सामानों का व्यापार तेजी से बढ़ेगा। इससे स्थानीय व्यापारियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और जिले की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिर्फ मार्बल ही नहीं, बल्कि कृषि उत्पाद, डेयरी उद्योग, परिवहन सेवाएं और लघु उद्योग भी इस मार्ग से फायदा उठाएंगे। तेज और सुरक्षित परिवहन से उत्पाद समय पर बाजार तक पहुंच सकेंगे, जिससे किसानों और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा।

पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ने में यह एक्सप्रेस-वे अहम भूमिका निभाएगा। कुरुक्षेत्र जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे तीर्थ स्थान और यमुनानगर के प्राकृतिक सौंदर्य वाले क्षेत्र अब आसानी से पहुंच में होंगे। पर्यटकों को लंबा और जाम भरा रास्ता पार करने की परेशानी से निजात मिलेगी, जिससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर

नए एक्सप्रेस-वे के बनने से न सिर्फ यात्रा सुगम होगी, बल्कि निर्माण के दौरान और उसके बाद हजारों रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। निर्माण कार्य में इंजीनियर, मजदूर, मशीन ऑपरेटर, ट्रक ड्राइवर और विभिन्न तकनीकी कर्मियों की जरूरत होगी। इसके अलावा, मार्ग के किनारे पेट्रोल पंप, ढाबे, होटल, रिपेयर वर्कशॉप और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाओं के विकास से भी रोजगार बढ़ेगा।

आर्थिक गलियारा बनेगा

चीका-यमुनानगर एक्सप्रेस-वे को भविष्य में एक आर्थिक गलियारे के रूप में विकसित किया जा सकता है। जैसे-जैसे मार्ग के किनारे उद्योग और बाजार स्थापित होंगे, यह क्षेत्र बड़े निवेश का केंद्र बन सकता है। सरकार के विभिन्न औद्योगिक नीतियों के तहत यहां नए कारखाने, गोदाम और लॉजिस्टिक्स हब बन सकते हैं।

पर्यावरण और सुरक्षा को ध्यान में रखकर निर्माण

आधुनिक एक्सप्रेस-वे डिजाइन में पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाता है। इसमें ग्रीन बेल्ट, साउंड बैरियर, ओवरब्रिज, अंडरपास और सर्विस लेन जैसी सुविधाएं शामिल की जाएंगी, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।

स्थानीय विकास पर सीधा असर

एक्सप्रेस-वे के आसपास नए आवासीय और व्यावसायिक प्रोजेक्ट भी विकसित होंगे। भूमि की कीमतों में बढ़ोतरी होगी, जिससे किसानों और जमीन मालिकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही, बेहतर कनेक्टिविटी के कारण शिक्षा संस्थान, अस्पताल और मार्केट भी इन क्षेत्रों में तेजी से विकसित होंगे।

भविष्य की दिशा

यह नया मार्ग केवल एक सड़क नहीं, बल्कि एक विकास की धुरी है, जो आने वाले वर्षों में उत्तर भारत के आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य को बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। कैथल, कुरुक्षेत्र, पिहोवा, यमुनानगर और चीका जैसे क्षेत्रों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जिसे सही तरीके से उपयोग में लाया जाए तो यह इलाके की किस्मत बदल सकता है।

चीका-यमुनानगर एक्सप्रेस-वे का निर्माण न केवल यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए दरवाजे खोलेगा। इसे सही मायनों में उत्तरी हरियाणा का ‘नेकलेस’ कहा जा सकता है, जो पूरे क्षेत्र को विकास की नई रफ्तार देगा।

Haryana Expressway News: हरियाणा वालों को मिलेगी बड़ी सौगात, बनाएं जाएंगे 3 फॉरलेन एक्सप्रेस-वे, जमीन मालिकों को मिलेगी मोटी रकम
Haryana Expressway News: खिजराबाद,सच कहूं न्यूज राजेन्द्र कुमार।  हरियाणा राज्य को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली हैं, यानि यहां 3 और नए हाईवे को बनाने की मंजूरी मिलने वाली हैं। इन 3 नए राजमार्गो का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जाएगा, ये हाईवे पानीपत से डबवाली, हिसार से रेवाड़ी और अबाला से दिल्ली के बीच बनाए जाएगें। वहीं केंद्र सरकार ने इन तीनों राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी हैं, अब जीटी रोड पर ट्रैफिक का लोड कम करने में मदद मिलेगी।

Himachal Weather: सीजन का पहला हिमपात, बर्फबारी से लोगों के चेहरों पर आई रौनक

चंडीगढ़ से दिल्ली तक लगेगा 2.5 घंटे का समय | Haryana Expressway News

अंबाला और दिल्ली के बीच यमुना किनारे एक नया राजमार्ग बनने से चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच की दूरी दो से ढाई घंटे कम हो जाएगी, इससे यमुना किनारे हाईवे बनने से जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, नए राजमार्ग का उपयोग दिल्ली और हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच आने-जाने के लिए किया जाएगा।

पानीपत-चौटाला गांव ग्रीन फील्ड हाईवे बनेगा

बता दें कि नई दिल्ली से अंबाला तक नया हाईवे बनेगा, यह पंचकूला से यमुनानगर तक एक्सप्रेसवे से भी जुड़ा होगा, पानीपत से चौटाला गांव तक नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बेगा, इससे बीकानेर से मेरठ को सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

मंजूरी के बाद अब TRP की जाएगी तैयार

केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी अब विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, रिपोर्ट मंजूर होने के बाद टेंडर जारी कर हाईवे निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जल्द ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी TRP तैयार करना शुरू कर देंगे।