Leander Paes - Sach Kahoon Hindi

एशियाड के लिए चुने गए 44 साल के पेस, यूकी को मिली छूट
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के सबसे अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने एशियाई खेलों में खेलने की इच्छा जताई थी और अखिल भारतीय टेनिस संघ की चयन समिति ने इस दिग्गज खिलाड़ी को 18 अगस्त से इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाले 18वें एशियाई खेलों के लिए सोमवार को घोषित 12 सदस्यीय टीम में चुन लिया। लेकिन देश के शीर्ष एकल खिलाड़ी यूकी भांबरी को एशियाई खेलों से छूट दी गई है। अखिल भारतीय टेनिस संघ की सीनियर चयन समिति की यहां आरके खन्ना टेनिस स्टेडियम में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता एसपी मिश्रा ने की।

चयन समिति ने देश के नंबर एक एकल खिलाड़ी यूकी को एशियाई खेलों से छूट दी है क्योंकि उन्हें वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन के मुख्य ड्रा में जगह मिलने की पूरी उम्मीद है। इस साल का यूएस ओपन 27 अगस्त से 9 सितम्बर तक खेला जाएगा और एशियाई खेल भी इस दौरान चलते रहेंगे। पेस ने एशियाई खेलों में आठ पदक जीते है लेकिन उन्होंने 2006 के दोहा एशियाई खेलों के बाद अगले दो एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं लिया। पेस ने दोहा में महेश भूपति के साथ पुरुष युगल का स्वर्ण और सानिया मिर्जा के साथ मिश्रित युगल का स्वर्ण जीता था।

पेस ने 1994 में एकल कांस्य पदक, पुरुष युगल में भूपति के साथ 1992 और 1996 में स्वर्ण तथा गौरव नाटेकर के साथ 1994 में स्वर्ण, पुरुष टीम स्वर्ण (1994), सानिया मिर्ज़ा के साथ मिश्रित स्वर्ण (2006) और मिश्रित कांस्य (2002) तथा टीम कांस्य (1990) जीता है। भारत पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल में दो-दो प्रविष्टियां भेज सकता है। एकल मुकाबलों के लिए रामकुमार रामनाथन (121) और प्रजनेश गुणेश्वरन (183) पर भरोसा किया गया है। टीम में देश के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना भी शामिल हैं। जीशान अली पुरुष टीम के कोच एवं कप्तान होंगे जबकि महिला टीम के लिए यह भूमिका अंकिता भाम्बरी के पास रहेगी। टीमों के साथ गौरंग शुक्ला और आनंद कुमार फिजियो के रुप में जाएंगे।

टीमें : पुरुष : रामकुमार रामनाथन, प्रजनेश गुणेश्वरन , सुमित नागल, रोहन बोपन्ना, दिविज शरण और लिएंडर पेस

महिला : अंकिता रैना, करमन कौर थांडी, ऋतुजा भौसले, प्रांजला यादलापल्ली, रिया भाटिया और प्रार्थना थोंबरे।

पेस-ज्वेरेव की जोड़ी बाहर
सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष युगल

सिनसिनाटी (एजेंसी)। भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उभरते हुए स्टार खिलाड़ी तथा उनके जोड़ीदार जर्मनी के एलेक्सांद्र ज्चेरेव को सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष युगल के पहले ही राउंड में हारकर बाहर होना पड़ा है। पेस और ज्वेरेव की जोड़ी को पुरुष युगल के पहले दौर में स्पेन के फेलिसियानो लोपेज तथा मार्क लोपेज़ की जोड़ी ने 2-6, 7-6, 10-6 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। दोनों जोड़ियों के बीच मैच में काफी संघर्ष देखने को मिला लेकिन एक घंटे 21 मिनट में स्पेनिश खिलाड़ियों ने जीत अपने नाम कर ली।

अंतिम-16 राउंड में अब उनके सामने पूर्व नंबर एक अमेरिका के बॉब और माइक ब्रायन की जोड़ी होगी। अमेरिकी जोड़ी को पहले राउंड में बाई मिली थी। 44 वर्षीय पेस के साथ पहली बार जोड़ी बनाकर खेल रहे युवा स्टार ज्वेरेव ने कहा कि उनके लिए यह साझेदारी मज़ेदार रही। उन्होंने कहा कि मैं पेस को पहले से जानता हूं। वह अच्छे इंसान हैं लेकिन दुर्भाग्य से हम मैच नहीं जीत सके। लेकिन उनके साथ खेलकर काफी मज़ा आया। ज्वेरेव ने कहा कि मुझे लगता है कि युगल खेलने से उनके एकल खेल में भी सुधार होगा। सर्व और रिटर्न में सुधार आएगा। आप इन परिस्थितियों के अनुकूल खुद को ढाल पाते हैं। यह बहुत अच्छा है। यहां निश्चित ही मेरी वॉली में सुधार आया है।

ज्वेरेव एटीपी रैंकिंग में सातवें पायदान पर पहुंचे

हाल में फेडरर को हराने वाले ज्वेरेव एटीपी रैंकिंग में सातवें पायदान पर पहुंचे हैं। लेकिन उन्होंने बताया कि वह युगल में केवल अपने खेल में सुधार के लिए खेल रहे हैं और उनकी भविष्य में युगल में उतरने की कोई योजना नहीं है। भारत के अन्य खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार क्रोएशिया के इवान डोडिग को पहले दौर में बाई मिली है। वहीं महिला युगल में भारत की सानिया मिर्जा और चीन की पेंग शुआई की चौथी सीड जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पेस, बोपन्ना क्वार्टरफाइनल में
लंदन (एजेंसी)। फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल चैंपियन भारत के रोहन बोपन्ना और अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस ने अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ विजयी शुरुआत करते हुए ऐगोन टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। बोपन्ना और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग ने आस्ट्रेलिया के थनासी कोकिनाकिस और अमेरिका के काएल एडमंड की जोड़ी को तीन सेटों के कड़े संघर्ष में अंतिम-16 राउंड मुकाबले में 6-3, 6-7, 10-7 से हराया।

भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आस्ट्रेलिया की जोड़ी से भिड़ेगी

भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब आस्ट्रेलिया के हेनरी कोंटिनेन और जॉन पीयर्स की जोड़ी से भिड़ेगी। अन्य पुरुष युगल मैच में लिएंडर पेस ने कनाडा के जोड़ीदार आदिल शमशुद्दीन ने भी जीत से शुरुआत की और आस्ट्रेलिया के जॉन पैट्रिक स्मिथ और मैट रीड की जोड़ी को 4-6, 6-3, 12-10 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। उनका अगला मैच बेलारुस के आंद्रेई वासिलवेस्की और चिली के हांस पोडलिपनिक कास्टिलो की चुनौती होगी। पुरुष युगल में अन्य भारतीय जोड़ी पूरव राजा और दिविज शरण की जोड़ी ने पहले दौर में डोमिनिक रिपब्लिक के विक्टर एस्ट्रेला बर्गाेस और बारबाडोस के डारियन किंग को लगातार सेटों में 6-2, 6-4 से हराया। उनका अगला मुकाबला थाईलैंड के सानचाई और सोनचात रातिवाताना से होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।