Tamil Nadu Weather - Sach Kahoon Hindi

Tamil Nadu: तमिलनाडु और पुडुचेरी में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
चेन्नई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। इसके कारण आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने की संभावना है। Tamil Nadu news

आरएमसी के अनुसार, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज होने की आशंका जताई गई है। चेन्नई और आसपास के उपनगरीय इलाकों में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, साथ ही पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व अरब सागर में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गुजरात और उत्तरी कोंकण तटों पर यह गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे तटीय गतिविधियों, विशेषकर मछली पकड़ने और नौकायन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। मछुआरों को इस दौरान समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।

दक्षिण तमिलनाडु तट, मन्नार की खाड़ी और कुमारी सागर क्षेत्र में भी तूफानी मौसम की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव प्रणाली का बनना इस मौसम के लिए सामान्य है, हालांकि मौजूदा परिस्थितियाँ इसे और तीव्र कर सकती हैं। विशेषज्ञों ने यह भी स्पष्ट किया कि तमिलनाडु में फिलहाल भारी बारिश की व्यापक संभावना नहीं है, लेकिन उच्च आर्द्रता के कारण छिटपुट वर्षा का दौर जारी रहेगा।

आरएमसी ने जनता और प्रशासन से अपील की है कि अचानक बदलते मौसम को लेकर सतर्क रहें, खासकर तटीय इलाकों में, जहाँ हवाओं और लहरों की गति बिना चेतावनी के बढ़ सकती है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि जैसे-जैसे यह प्रणाली विकसित होगी, समय-समय पर अपडेट जारी किए जाएंगे। Tamil Nadu news

School Holiday: राजस्थान में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में स्कूल बंद

Tamil Nadu Weather: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी!
Tamil Nadu Weather Update: चेन्नई, (एजेंसी)। मौसम विभाग ने मंगलवार से तमिलनाडु के तटीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी के मद्देनजर विभाग ने मछुआरों को भी समुद्र से दूर रहने की सलाह दी है। Tamil Nadu Weather

विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले दो दिनों में संकेत देगा कि वो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में तमिलनाडु तट की ओर बढ़ सकता है, जिसकी वजह से मंगलवार से भारी बारिश हो सकती है। इसी प्रकार मौसम विभाग ने तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम के अनुसार, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम और तिरुवरुर जिलों के साथ-साथ कराईकल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भी बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मंगलवार से हो सकती है भारी बारिश

साथ ही चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, अरियालुर, पेरम्बलुर, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर और पुदुक्कोट्टई जिलों के साथ-साथ पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, बुधवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से लेकर मध्यम बारिश का अनुमान है और साथ ही बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। आरएमसी ने बताया कि तिरुवल्लुवर, चेन्नई, चैंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम और तिरुवरूर जिलों में भी अलग-अलग क्षेत्रों पर बारिश हो सकती है। Tamil Nadu Weather

Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट जारी! ठंड करेगी और ज्यादा परेशान!

Tamil Nadu Weather: 26, 27 और 28 नवंबर होंगे बड़े भारी! बहुत भारी बारिश का अलर्ट!
तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली (एजेंसी)। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर एक दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है। इसकी वजह से 26, 27 और 28 नवंबर को तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। Tamil Nadu Weather

इसके अलावा, 26 से 29 नवंबर, 2024 तक दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में 75 किलोमीटर की गति से हवाएं भी चलने वाली हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

वहीं, 26 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा, 27 से 29 नवंबर के दौरान इसी क्षेत्र में 55-65 किमी प्रति घंटे की गति से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चल सकती है। Tamil Nadu Weather

Delhi Pension Scheme: बुजुर्गों के लिए खुशखबरी! अब 60 से उपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगी इतनी पेंशन!