Karnataka - Sach Kahoon Hindi

थाने में मजदूर की मौत का आरोप, हेड कॉन्स्टेबल समेत दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
विजयनगर (एजेंसी)। कर्नाटक के विजयनगर जिले के हगारीबोम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन से जुड़े दो पुलिसकर्मियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी 35 वर्षीय निर्माण मजदूर खलील की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में की गई है। बताया जाता है कि पुलिस स्टेशन के अंदर मारपीट के बाद उसकी मौत हो गई थी।

गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल इत्तागी राघवेंद्र और पुलिस कॉन्स्टेबल वेंकटेश के तौर पर हुई है। मृतक की पत्नी शाइनाज की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों को हिरासत में लिया गया। शाइनाज का आरोप है कि पुलिस ने उनके पति के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, हरापनाहल्ली के रहने वाले मजदूर खलील हगारीबोम्मनहल्ली में अपने परिवार के साथ रहते थे, उन्हें रविवार देर रात पत्नी के साथ घरेलू झगड़े के बाद पुलिस स्टेशन लाया गया था। बताया जाता है कि सार्वजनिक सड़क पर झगड़े के बाद शाइनाज पुलिस के पास गई थीं।

परिवारवालों का आरोप है कि हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस स्टेशन के अंदर पुलिसकर्मियों ने खलील की लाठियों और रॉड से बेरहमी से पिटाई की। मारपीट की वजह से उनकी मौत हुई। पुलिस ने शुरू में मौत को मिर्गी के दौरे का नतीजा बताने की कोशिश की थी।

हालांकि, परिजनों का कहना है कि खलील के सिर, नाक और कान से खून बह रहा था और उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे, जिससे हिरासत में टॉर्चर किए जाने का गंभीर शक पैदा होता है।

पत्नी शाइनाज की शिकायत पर विजयनगर की एसपी एस. जाह्नवी ने मौके पर ही दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। बाद में दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी जाह्नवी ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच की गई और पोस्टमार्टम भी पूरा हो चुका है।

बल्लारी रेंज के आईजी डॉ. हर्ष समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हगारीबोम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन का दौरा किया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी जाह्नवी और डिप्टी एसपी मल्लेश डोडमानी जांच की देखरेख और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के लिए हगारीबोम्मनहल्ली में ही रुके रहे।

इस घटना के बाद बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए। सैकड़ों लोग हगारीबोम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन के बाहर और बाद में उस अस्पताल के बाहर जमा हुए जहां खलील का शव ले जाया गया था। प्रदर्शनकारियों ने हिरासत में हुई कथित हत्या के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मृतक के एक रिश्तेदार नौशाद अली ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने पारिवारिक झगड़े को लेकर खलील के साथ बेरहमी से मारपीट की।

उन्होंने सवाल किया, "पति-पत्नी के बीच बस एक झगड़ा हुआ था। पुलिस उसे थाने ले गई और पीट-पीटकर मार डाला। उसकी जान कौन वापस लाएगा? क्या किसी व्यक्ति के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट करना पुलिस का काम है?"

स्थानीय विधायक नेमिराज नाइक भी घटनास्थल पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिले और मृतक के लिए न्याय की मांग करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।

सांकेतिक फोटो

Karnataka: कर्नाटक में मोबाइल की रोशनी के सहारे चलाई बस, तीन कर्मचारी निलंबित
कलबुर्गी (एजेंसी)। Kalaburagi News: कर्नाटक में एक सरकारी बस की हेडलाइट खराब हो जाने के बाद यात्रियों से भरी उस बस को कथित तौर पर मोबाइल फोन की रोशनी के सहारे रात भर चलाया गया। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद सड़क परिवहन निगम ने चालक सहित तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह चौंकाने वाली घटना गत शनिवार को कलबुर्गी-चिंचोली मार्ग पर हुई। इसका खुलासा तब हुआ जब चालक के केबिन के पास रखे मोबाइल फोन की रोशनी के सहारे बस चलाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा और वाहनों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, चिंचोली डिपो की इस बस की हेडलाइट यात्रा के दौरान खराब हो गई। वाहन को रोकने या किसी वैकल्पिक व्यवस्था करने के बजाय, चालक ने कथित तौर पर मोबाइल फोन की टॉर्च से मिलने वाली सीमित रोशनी के सहारे ही बस को चलाना जारी रखा।

परिवहन निगम ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए, जिसमें रखरखाव में भारी कमियां पाई गईं और वाहन को सेवा में भेजने से पहले उसकी सड़क फिटनेस सुनिश्चित करने में लापरवाही सामने आई। जांच रिपोर्ट के आधार पर, परिवहन निगम ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में चालक आकाश, तकनीकी कर्मचारी शिवानंद और तकनीकी पर्यवेक्षक बसवराज को निलंबित कर दिया है। कलबुर्गी संभाग-प्रथम के विभागीय नियंत्रक एस. जी. गंगाधर ने कहा कि शिवानंद खराब बस की ठीक से मरम्मत करने में विफल रहे, बसवराज ने रखरखाव के काम की निगरानी नहीं की और चालक आकाश ने यह जानते हुए भी वाहन चलाया कि उसकी पर्याप्त मरम्मत नहीं हुई थी। इस घटना को सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन बताते हुए परिवहन निगम ने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और किसी भी परिस्थिति में यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।

कर्नाटक के सेवादारों ने बिना घबराए हिम्मत से आग पर पाया काबू, विदेशी पर्यटको ने गुरु जी के बारे में कह दी ये बड़ी बात
बेंगलुरू (सच कहूँ न्यूज़)। Bengaluru News: हेन्नूर डोड्डागुब्बी में जब अचानक बहुत जोरदार आग लग गई। हालात काफी गंभीर हो गए थे सच्चे नम्र सेवादार ओम प्रकाश इन्सां ने बताया कि सच्चे सतगुरु दाता के आशीर्वाद से बेंगलुरु के सेवादारों ने बिना घबराए हिम्मत और सूझबूझ से काम लिया। इसी दौरान कुछ विदेशी भाई भी हमारी मदद के लिए आगे आए और सच्चे सतगुरु दाता के आशीर्वाद से डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों, राकेश इन्सां, रियांश इन्सां, अशोक इन्सां, यसकीरत इन्सां, खुशदीप सिंह, पाला राम इन्सां, बहन रिंकी इन्सां, बहन रेखा इन्सां, बहन सुनीता इन्सां, बहन उषा इन्सां, बहन नेहा इन्सां, बहन मनीषा इन्सां, बहन काजल इन्सां, बहन नीरज इन्सां ने मिलकर सराहनीय कार्य किया ओर सभी की तत्परता और एकजुट प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वहीं विदेशी पर्यटको को पूज्य पिताजी के द्वारा चलाये जा रहे 175 मानवता भलाई के कार्यों ओर डेरे के बारे मे बताया। विदेशी पर्यटको ने गुरु जी की सराहना की और कहा कि आज से हम भी मानवता भलाई कार्य करेंगे और इन कार्योँ के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे। Bengaluru News

यह भी पढ़ें:– Patna: पटना के डॉ. राजेश इन्सां, जरूरतमंद परिवारों के लिए बने मसीहा, लगातार कर रहे रक्तदान

Blood Donation: कर्नाटक के सेवादार किशोर इन्सां ने किया रक्तदान
सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। Blood Donation: डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की ओर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करने का महान कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी के अंतर्गत डेरा सच्चा सौदा सेवादार किशोर इन्सां ब्लॉक बेंगलुरु (कर्नाटक) ने शाह सतनाम जी अस्पताल में जाकर एक यूनिट रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि ब्लड डोनेट करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि खून पहले से अच्छा बनता है और आप स्वस्थ रहते हैं।

Heavy Rains: बेंगलुरु में भारी बारिश ने बरपाया कहर, मची त्राहिमाम-त्राहिमाम
Bengaluru Heavy Rains: बेंगलुरु, गुरुवार रात्रि नगर में तेज़ हवाओं के साथ हुई मूसलधार वर्षा के कारण कत्तिगुप्पे क्षेत्र में एक बड़ा पेड़ टूटकर एक ऑटो-रिक्शा पर गिर पड़ा। इस दुःखद घटना में ऑटो चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान महेश (45) के रूप में हुई है, जो इत्तामदु क्षेत्र का निवासी था। पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा घटना की जांच आरंभ कर दी गई है। यह हादसा कत्तिगुप्पे स्थित सी.के. अचुकट्टू बस स्टॉप के समीप घटित हुआ। Heavy Rains

ऑटो-रिक्शा पर पेड़ गिरा, चालक की मौत

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना गुरुवार को सायं लगभग 7:30 बजे हुई। महेश अपने ऑटो में ईंधन भरवाकर लौट रहा था, तभी तेज़ आंधी के कारण समीपवर्ती वृक्ष टूटकर उसके वाहन पर गिर गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और महेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। संयोगवश, पेड़ एक निकटवर्ती कार पर भी गिरा, परंतु उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए।

बेंगलुरु के कई हिस्सों में जलभराव | Heavy Rains

जबलपुर में स्नैपचैट पर दोस्ती कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

भारी वर्षा के कारण बेंगलुरु के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कों पर लंबा यातायात जाम लग गया है, और वाहन धीरे-धीरे रेंगते देखे गए। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में पुनः वर्षा होने की संभावना जताई है और इसके लिए चेतावनी जारी की गई है। सेंट्रल बिज़नेस डिस्ट्रिक्ट, राजाजीनगर, बसवेश्वरनगर, नगरभावी, के.आर. मार्केट तथा नंदिनी लेआउट जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है।

यातायात विभाग के अनुसार, केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाने वाले मार्गों पर गाड़ियों की गति धीमी हो गई है। विशेष रूप से हेब्बल जंक्शन पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। ट्रैफिक पुलिस लगातार बारिश के बावजूद यातायात सुचारु बनाए रखने का प्रयास कर रही है। शहर के आईटी गलियारे तथा प्रमुख चौराहों पर भी सायंकाल के समय अत्यधिक भीड़ और वाहन धीमी गति से चलते हुए देखे गए। Heavy Rains

Jharkhand ATS: झारखंड में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार

School Holiday: बच्चों की हुई मौज, इस कारण से स्कूल, कॉलेज बंद
School Holiday: भारी बारिश के कारण कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए। उपायुक्त मुल्लई मुहिलान ने मंगलवार को मैंगलोर, मुल्की, उल्लाला, मूडबिद्रे और बंटवाल तालुका में स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी की घोषणा की है। आईएमडी ने अगले दो-तीन दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे फिर से खुलने की तारीख के विवरण के लिए संबंधित स्कूलों से संपर्क करें। जिले में सोमवार से भारी बारिश हो रही है और निचले इलाकों में पानी भर गया है।

केरल मौसम अपडेट | School Holiday

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की। मौसम कार्यालय ने अगले चार दिनों के दौरान, यानी 6 जुलाई तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। School Holiday

दक्षिण पश्चिम राज्यों में मॉनसून भारी बारिश कर रहा है। कर्नाटक से पहले केरल प्रशासन ने कई इलाकों में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा कर दी है। केरल में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इडुक्की और कन्नूर जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है, जबकि सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एनार्कुलम और अलाप्पुझा जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। School Holiday

हरियाणा में पहली बार सावन की शुरुआत में नहीं लगेगी झड़ी

असाढ़ माह के अंतिम दिनों में देशभर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून प्रवेश करने के बावजूद भी हरियाणा प्रदेश अब तक मॉनसूनी बारिश का इंतजार कर रहा है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब सावन के महीने की शुरुआत बिना बारिश के हो रही है। हालांकि दिल्ली के साथ लगते जिलों में पहले बारिश जरूर हुई है। सावन का महीना आते ही बादलों की झड़ी का सबको इंतजार रहता है। लेकिन इस बार इस इंतजार में लोगों की आंखें सूख चुकी हैं। ऐसा कहा भी जाता है कि सावन के अंधे को सिर्फ हरा ही हरा दिखाई देता है। लेकिन इस बार हरियाली तब ही दिखाई देगी जब मॉनसूनी बरसात होगी। नहीं तो पहले से बनी हुई हरियाली भी सूखने में वक्त नहीं लगेगा।

पर भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अपडेट मौसम बुलेटिन के अनुसार हरियाणा में अभी तेज बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि 4 जुलाई की रात्रि से हरियाणा में दिल्ली एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर इस दौरान बूंदाबांदी ही हो सकती है।चंडीगढ़, पंचकुला,अम्बाला,यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नुह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों में 5 जुलाई को हल्के से मध्यम स्तर के बारिश हो सकती है। लेकिन भारत मौसम विभाग ने पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

क्या कांग्रेस कर्नाटक में बजरंग दल को बैन करने जा रही है?
शिवकुमार ने अपनी प्रतिज्ञा को याद किया , सोनिया को दिया धन्यवाद

बेंगलुरू (एजेंसी)। कर्नाटक प्रदेश Congress अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शनिवार को अपनी मुख्यमंत्री पद की महत्वाकांक्षा को पूरा करने का दावा किया और 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का मार्ग प्रशस्त करने के लिए श्रीमती सोनिया गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के सामने ली गई प्रतिज्ञा को याद किया। शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने शुरूआत में ही कहा था। मैंने श्रीमती सोनिया गांधी, हुल गांधी, सुश्री प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को आश्वासन दिया था कि मैं कर्नाटक को उनके पाले में पहुंचा का दम दूंगा। उधर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने बजरंग दल को बैन करने की बात कही है। कर्नाटक की जनता को नफरत नहीं पसंद, ऐसे में उसने बीजेपी को नकार दिया। बजरंग बली का आशीर्वाद हमें मिला है, हम चुनाव जीते हैं, तो बजरंग दल बैन ही होगा।

जेल में अपने समय को याद करते हुए आंसुओं से सराबोर शिवकुमार ने आगे कहा, ‘मैं श्रीमती सोनिया गांधी का जेल में मुझसे मिलने के लिए आना नहीं भूल सकता, जब भाजपा के इन सभी लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और बूथ से लेकर राज्य स्तर तक के सभी पार्टी नेताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कांग्रेस में विश्वास जताने के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हार स्वीकार की और कहा, ‘हम अपने प्रधानमंत्री से लेकर सभी के बहुत सारे प्रयासों के बावजूद अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। कांग्रेस अपनी छाप छोड़ने में सफल रही है।

बोम्मई ने कहा कि सभी नतीजे आने के बाद पार्टी विस्तृत विश्लेषण करेगी तथा कमियों को दूर करने के साथ ही भविष्य में इसमें सुधार करेगी। उन्होंने कहा, ‘हम इस परिणाम को अपनी प्रगति में लेते हैं। हम आगे बढ़ेंगे तथा पार्टी को पुनर्गठित करेंगे और लोकसभा चुनाव में राज्य में अपनी प्रतिष्ठा फिर हासिल करेंगे। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि पार्टी कांग्रेस के पक्ष में आए फैसले का सम्मान करती है और उसे स्वीकार करती है। उन्होंने कहा, ‘हम एक रचनात्मक विपक्ष के रूप में अपने राज्य और अपने लोगों के लिए योगदान देंगे।

कांग्रेस नेताओं ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ निशाना साधा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव परिणाम उनकी उम्मीदों के अनुरूप है, और यह खुद को सामने रखकर वोट मांगने वाले मोदी की हार है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के आकांक्षी सिद्दारमैया ने कहा, ‘मैंने कहा था कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह या जेपी नड्डा को जितनी बार चाहें राज्य में आने दें, लेकिन इसका कर्नाटक के मतदाताओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि यहां की जनता भाजपा के भ्रष्टाचार, कुशासन और जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुके हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह तय है कि कांग्रेस जीत गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हार गये हैं।

वोटर की निराशा
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है। (Voter) वोटर की जागरुकता से ही सफल चुनाव संभव है। जब वोटर अपनी बुद्धि से वोट का प्रयोग और देश व राज्य की कमान सही हाथों में सौंपने का मन बनाएगा, फिर ही वोट की सार्थकता का आभास होगा। केंद्र व राज्य सरकार वोट का प्रयोग के लिए अरबों रुपये जागरुकता अभियानों पर खर्च करती है, फिर भी वोटरों में उत्साह नहीं बढ़ पा रहा।

यह भी पढ़ें:– Old Age Pension Haryana: हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी

पंजाब में बुधवार को जालंधर लोकसभा हलके के उपचुनाव हुए, जिसमें केवल 54 प्रतिशत वोटरों (Voter) ने अपने वोट के अधिकार का प्रयोग किया। उधर, कर्नाटक में 70 प्रतिशत मतदान के साथ वोटरों ने बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया। फिर भी 30 प्रतिशत वोटरों का वोट डालने में दिलचस्पी न लेना चिंताजनक है। जब 100 प्रतिशत वोटर अपने अधिकार को समझेंगे फिर ही देश का विकास होगा। प्रत्येक नागरिक का विवेक और लोकतंत्र का सीधा संंबंध जनशक्ति से जुड़ा हुआ है। भले ही केंद्र व राज्य सरकार ने वोटरों को जागरूक करने के लिए कई प्रयास भी किए, निशक्तजनों के लिए अलग पोलिंग बूथ भी बनाए, बूथों की गिनती भी बढ़ाई, वृद्धों को बूथों तक व्हीलचेयर से पहुंचाने के लिए अलग से टीमें भी गठित की, इन सब प्रयासों के बावजूद भी वोटर क्यों उदासीन है?

दरअसल, कम वोट पोल के पीछे क्या कारण, राजनीतिक दलों व सरकारों को मंथन करने की आवश्यकता है। वास्तव में कम वोट पड़ने के पीछे एक बड़ा कारण राजनीति में आ रही गिरावट भी है। सभी दलों के नेता भ्रष्टचार में लिप्त हैं और अधिकतर पर अपराधिक मामले भी दर्ज हैं, इन्हीं कारणों के चलते जनता में वोट डालने के प्रति उत्साह नहीं बढ़ पा रहा। इसके साथ ही राजनेताओं में जनसेवा व जनसम्मान की भावना भी खत्म होती जा रही है। अधिकतर नेता चुनाव जीतकर अपने हलके का दौरा तक नहीं करते, बुनियादी समस्याओं की तरफ ध्यान देना तो दूर। वह चुनाव जीतकर यह भूल जाते हैं कि अब उनकी ड्यूटी क्या है।

कई ऐसे भी हैं चुनाव जीतने के बाद चुनावों में हुए खर्चों को पूरा करने की रणनीति बनाने लगते हैं। मौजूदा हालात यह बने हुए हैं कि जनता का राजनीति से भरोसा उठता जा रहा है। स्वार्थ की राजनीति बढ़-फूल रही है। कई सांसद ऐसे हैं जो हर बार अनुपस्थित ही रहते हैं और कई ऐसे भी हैं जो संसद में पूरे कार्यकाल के दौरान अपने क्षेत्र के मुद्दों को बिना उठाए ही वापिस आ जाते हैं। यह राजनीति का दुर्भाग्य है कि ऐसे नेताओं को ही पार्टियां बार-बार टिकट थमा देती हैं और वे फिर जीतकर जनता को लावारिस हालत में छोड़ देते हैं। यह आवश्यक है कि सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को जनता से संवाद करने की आदत डालने होगी, उनकी समस्याओं का निवारण करना होगा, फिर ही लोगों में वोट डालने के प्रति तत्परता बढ़ेगी।

अहम होंगे कर्नाटक चुनाव के नतीजे
कर्नाटक चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे। उसी दिन उत्तर प्रदेश निकाय (Karnataka Election) चुनाव के नतीजे भी घोषित होंगे। लेकिन सबकी नजर दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण राज्य कर्नाटक विधान सभा चुनावों के नतीजों पर टिकी है। ये चुनाव जहां भाजपा की नाक का सवाल बने हुए हैं, तो वहीं कांग्रेस भी कर्नाटक चुनाव को लेकर काफी उत्साहित दिखाई देती है। यह माना जा रहा है कि कर्नाटक के चुनाव परिणामों का असर अगले साल होने वाले आम चुनाव व कुछ राज्यों में इस साल होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:– हिमाचल में मई माह में टूटा 36 वर्षों का रिकॉर्ड, लौटकर आई ठंड

ऐसे में कर्नाटक चुनाव के नतीजे देश की राजनीति में बड़े बदलाव का कारण (Karnataka Election) बन सकते हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि इन चुनावों में भाजपा काफी मजबूत स्थिति में दिख रही हैं, वहीं कांग्रेस सहित तमाम विपक्ष की ताकत का भी पता चल जाएगा। यदि परिणामों पर चर्चा करें तो अगर कांग्रेस जीतती है, पार्टी को बल मिलेगा, विपक्ष दोगुने उत्साह के साथ आगामी चुनावों की रणनीति बनाएगा।

राष्ट्रीय दलों ने चुनाव जीतने के लिए सब-कुछ दांव पर लगा दिया

इसमें कोई दो राय नहीं है कि दोनों राष्ट्रीय दलों भाजपा व कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए सब-कुछ दांव पर लगा दिया है। यही वजह है कि दोनों दल आसमान से तारे तोड़ लाने के सब्जबाग जनता को दिखा रहे हैं। दरअसल, भाजपा जीत के लिए समान नागरिक संहिता व राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर जैसे मुद्दे लेकर सामने आई है। पार्टी कह रही है कि समान नागरिक संहिता लैंगिक न्याय और मुस्लिम महिलाओं के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करेगी।

दरअसल, इस राज्य में भाजपा ने 13 फीसदी मुस्लिम आबादी पर ज्यादा फोक्स किया। हालांकि, मुस्लिमों के लिए चार फीसदी ओबीसी कोटा खत्म करने के भाजपा सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। लेकिन पार्टी की कोशिश है कि कांग्रेस को एकमुश्त मुस्लिम वोट पड़ने से कैसे रोका जाए। जहां तक भाजपा व कांग्रेस के चुनावी घोषणा-पत्रों का सवाल है तो दोनों ही लोकलुभावने वादे पूरे करने में आगे हैं। भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र में वादा किया है कि बीपीएल परिवारों को साल में तीन गैस सिलेंडर उगादी, गणेश चतुर्थी और दीवाली पर मुफ्त दिए जाएंगे। साथ ही पोषण योजना के तहत प्रत्येक बीपीएल परिवार को हर दिन आधा लीटर नंदिनी दूध तथा हर महीने पांच किलो मोटा अनाज दिया जाएगा।

1999 से हर चुनाव में बीजेपी दोहरे अंकों में सीटें जीतती रही है

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी रेवड़ियां बांटने में पीछे नहीं रही है। उसने राज्य सरकार द्वारा संचालित बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा, परिवार की महिला मुखिया को दो हजार रुपये मासिक सहायता, दो सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त तथा 18 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के स्नातक बेरोजगारों को तीन हजार तथा डिप्लोमा धारकों को डेढ़ हजार बेरोजगारी भत्ता देने का वादा चुनाव घोषणा पत्र में किया है। जनता दल (एस) ने भी अपने घोषणा पत्र में कृषक समुदाय तथा महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए लोक लुभावनी घोषणाएं की है।

वहीं दूसरी ओर राज्य में धार्मिक कट्टरवाद को समाप्त करने की बात कह कर कांग्रेस ने संघ परिवार के संगठन बजरंग दल व प्रतिबंधित पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि राजग सरकार ने पीएफआई पर पहले ही पांच साल का बैन लगा रखा है। कांग्रेस की इस घोषणा ने भाजपा को नया अस्त्र दे दिया है। कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं। 1999 से अब तक के हर चुनाव में बीजेपी वहां दोहरे अंकों में सीटें जीतती रही है। उस समय अपनी लोक शक्ति पार्टी को एनडीए में शामिल करके हेगड़े ने अपना लिंगायत वोट बैंक बीजेपी को ट्रांसफर करवा दिया था। 1999 में 13 सीटों से बढ़ते बढ़ते 2019 में बीजेपी 25 सीटों तक जा पहुंची।

दक्षिणी भारत के राज्यों ने अक्सर अलग तरीके से मतदान किया है

कर्नाटक चुनाव में बजरंगबली का मामला भी बड़ा मुद्दा बनकर कांग्रेस के लिए नई मुसीबत बना रहा। इस तरह से बेहद दिलचस्प हो चले कर्नाटक के चुनाव में ध्रुवीकरण और लोकलुभावन नीतियां बड़ी चुनौती पैदा कर रही हैं। दोनों पार्टियां अपने लक्षित वर्ग को भुनाने के लिए जमीन-आसमान एक कर रही हैं। कांग्रेस के गढ़ रहे कर्नाटक में पार्टी अपनी खोई विरासत फिर हासिल करने को बेताब है, वहीं भाजपा अपने इस दक्षिण के द्वार को किसी कीमत पर बंद नहीं होने देना चाहती। जिसके चलते चुनाव के अंतिम चरण में प्रवेश करने के बाद दोनों पार्टियां ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही थी। बहरहाल, कमजोर तबकों के सशक्तीकरण के नाम पर मुफ्त की रेवड़ियां बांटने का खेल बदस्तूर जारी है। अब राजनीतिक दल मुफ्त की रेवड़ियों के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की कवायद में जुटे हैं।

कर्नाटक में यदि कांग्रेस को जीत मिली तो, यह इस साल दूसरे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के लिए बूस्टर डोज साबित हो सकती है। दक्षिणी भारत के राज्यों ने अक्सर उत्तरी भारत के राज्यों की तुलना में अलग तरीके से मतदान किया है। वैसे कर्नाटक के चुनाव महाराष्ट्र या तेलंगाना जैसे पड़ोसी राज्यों को प्रभावित नहीं करते। हालांकि जानकार इससे बिल्कुल अलग राय रखते हैं।

कांग्रेस को जल्द से जल्द एक नैरेटिव तैयार करना होगा

कर्नाटक में बीजेपी को कभी भी अपने दम पर बहुमत नहीं मिला। यदि इस बार ऐसा हो गया, तो वह पूरे देश में बता सकेगी कि उसके पास दक्षिण भारत में चुनावी स्वीकार्यता का सबूत है। वह यह साबित करने की कोशिश भी करेगी कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का कोई असर नहीं हुआ। इससे समूचे विपक्ष का मनोबल गिरेगा, ठीक वैसे ही जैसे उत्तर प्रदेश के विधानसभा नतीजों का उनके मनोबल पर प्रभाव पड़ा था। असल में कांग्रेस को जल्द से जल्द एक नैरेटिव तैयार करना होगा।

यदि वह चुनाव दर चुनाव हारती जाती है, तो वह अपने पक्ष में पॉजिटिव नैरेटिव तैयार नहीं कर पाएगी। अभी पिछले वर्ष ही कांग्रेस को पंजाब में हार का सामना करना पड़ा, वहीं मेघालय और त्रिपुरा में भाजपा ने परचम लहराया।  यही कारण है कि यह चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत अहम है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस चुनाव में यदि कांग्रेस की हार होती है, तो यह उसके लिए बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है। यदि इस चुनाव में बीजेपी हारती है, तो इसका मतलब यह होगा कि वो दक्षिण भारत में कोई प्रगति नहीं कर पाई है। लेकिन यदि बीजेपी जीतती है, तो इस जीत से दक्षिणी पड़ोसी राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कार्यकर्ताओं को पर्याप्त ऊर्जा मिलेगी।

राजेश माहेश्वरी वरिष्ठ लेखक एवं स्वतंत्र टिप्पणीकार (यह लेखक के अपने विचार हैं)

Karnataka Election Voting: राहुल, प्रियंका ने कर्नाटक के लोगों से की बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील
बेंगलुरु (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को (Karnataka) कर्नाटक के लोगों से 40 प्रतिशत कमीशन मुक्त राज्य बनाने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। गांधी ने हिंदी में किये गये ट्वीट में कहा, ‘कर्नाटक का वोट… पांच गारंटी के लिए, महिलाओं के अधिकारों के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, गरीबों के उत्थान के लिए। कर्नाटक को 40 प्रतिशत कमीशन मुक्त राज्य बनाने के लिए, आइए बड़ी संख्या में मतदान करें। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने एक प्रगतिशील, पारदर्शी और कल्याणकारी सरकार चुनने का फैसला किया है। उन्होंने बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं का भी स्वागत किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘कर्नाटक के लोगों ने एक प्रगतिशील, पारदर्शी और कल्याणकारी सरकार चुनने का फैसला किया है। आज, बड़ी संख्या में मतदान करने का समय है। हम बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपने पहली बार के मतदाताओं का स्वागत करते हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा,ह्ल जैसा कि विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो रहा है, मैं कर्नाटक में अपने सभी बहनों और भाइयों से आग्रह करती हूं कि वे वहां जाएं और बदलाव के लिए मतदान करें। यह एक मजबूत, विकासोन्मुख और सक्षम सरकार लाने का समय है जो आपके जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास करती है।

झारसुगुडा विस उपचुनाव: सुबह नौ बजे तक 9.75 फीसदी मतदान

ओडिशा में झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 253 बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सुबह नौ बजे तक करीब 9.75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। लगभग 2,21,719 मतदाता अपने उम्मीदवार को चुनने के लिए उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस उपचुनाव में हालांकि नौ उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य रूप से सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की हत्या कारण यहां उपचुनाव करानी पड़ी है। उनकी पुत्री दीपाली दास सत्तारूढ़ बीजद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने तंकधर त्रिपाठी और कांग्रेस ने पूर्व विधायक बीरेन पांडे के पुत्र तरुण पांडे को उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सभी 253 बूथों का वेबकास्ट किया गया है। 106 संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जहां स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए माइक्रो-आॅब्जर्वर और केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। लगभग 40 मॉडल बूथ स्थापित किए गए हैं और विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में प्रशिक्षित महिला मतदान अधिकारियों द्वारा 26 पिंक बूथ संचालित किए गए जा रहे हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए एक हजार से अधिक चुनाव अधिकारियों और अर्धसैनिक बलों की सात कंपनियों सहित पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।मतगणना 13 मई को होगी।

भाजपा को कर्नाटक में सता रहा है हार का डर
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा है कि भाजपा को वहां हार का डर सता रहा है। गहलोत ने शनिवार शाम को यहां मुख्यमंत्री निवास पर पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने कहा “कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान मैंने लोगों की भावनाओं को समझा है और मुझे पूरा यकीन है कि कर्नाटक से भाजपा की विदाई तय है। ” उन्होंने कहा कि भाजपा को कर्नाटक में हार का डर सता रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर जल रहा है, कश्मीर में पांच जवान शहीद हो गए, मगर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के मन में हार का ऐसा डर है कि वो दिल्ली छोड़ कर्नाटक में डेरा डाले बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के गृह राज्य हिमाचल में हार को पचा नहीं पा रही है भाजपा और अब खड़गे के गृह राज्य में कांग्रेस को हराकर अपने दर्द को कम करने के लिए किसी भी हद तक जाने पर उतारू है। मगर कर्नाटक की जनता सच्चाई के साथ है और कांग्रेस को राज्य की कमान सौंपकर भाजपा को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। गहलोत ने कहा कि मणिपुर हिंसा में राजस्थान के कुछ विद्यार्थियों के फंसे होने का समाचार चिंताजनक है। राजस्थान के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक वहां के उच्चाधिकारियों के संपर्क में हैं एवं जल्द ही इन सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर सकुशल घर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

अमेरिका में फिर खून की होली, एक बच्चे सहित 6 लोगों की मौत

देखिये, देश का अनोखा पेड़, जहां आम नहीं, लटकते है नोट | Subramaniam Rai
मैसूर। कर्नाटक से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि (IT Raid) कर्नाटक में आयकर विभाग की टीम ने आम के पेड़ के बक्से में छिपाकर रखे गए एक करोड़ रुपये को जब्त किया है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने मैसूर में सुब्रमण्यम राय के घर पर छापेमारी की थी, जहां पेड़ पर बक्से में रखे गए एक करोड़ रुपये बरामद किए। आयकर विभाग के अधिकारियों ने मैसूर में Subramaniam Rai के घर पर छापेमारी की थी, वह पुत्तूर से कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक कुमार राय के भाई हैं। उन्होंने आम के पेड़ पर एक बक्से में पैसे छिपाकर रखे थे। एक करोड़ कैश बरामद होने के बाद आईटी अधिकारियों की रेड अभी भी जारी है।

भाजपा विधायक के घर से मिले थे आठ करोड़ कैश | IT Raid

इससे पहले भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के घर से करीब 6 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए थे। जबकि उनके बेटे के कार्यालय से भी दो करोड़ से ज्यादा कैश बरामद हुआ था। जिसके बाद विधायक के बेटे प्रशांत मदल को गिरफ्तार कर लिया गया था। घर से आठ करोड़ बरामद होने के बाद उन्होंने कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट लिमिटेड कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।