Samvidhan Diwas - Sach Kahoon Hindi

Samvidhan Diwas: संविधान की धज्जियां उड़ा रही केन्द्र सरकार : दादरी
Samvidhan Diwas पर डीसीसी कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित

हनुमानगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संविधान दिवस पर मंगलवार को टाउन स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डीसीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि संविधान भारत का हृदय है। भारतीय संविधान के जरिए सरकार के 3 अंग विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका, और मीडिया को अलग-अलग शक्तियां दी गई हैं। इन शक्तियों के जरिए, हर अंग सरकार के दूसरे अंगों पर नियंत्रण रखता है। इससे, सरकार के तीनों अंगों के बीच शक्ति संतुलन बना रहता है। सरकार का चौथा अंग मीडिया है। चारों अंगों का अलग अलग दायित्व होता है। Hanumangarh News

आज संविधान कितना सुरक्षित है यह देश की जनता सब देख रही है। केन्द्र सरकार की ओर से भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और सभी संवैधानिक संस्थाएं मूकदर्शक बनकर तानाशाही सरकार के सामने नतमस्तक दिखाई दे रही हैं। पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी व डीसीसी प्रवक्ता अश्विनी पारीक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को हम हमेशा हमारे देश में संविधान दिवस के रूप में इसे मनाते हैं। 26 नवम्बर 1949 को संविधान बनकर तैयार हुआ। इसे 26 जनवरी 1950 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार की ओर से लागू किया गया। जिला प्रमुख कविता मेघवाल व पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़ ने कहा कि केन्द्र सरकार भारत की जनता को लोकतांत्रिक तरीके से मौलिक अधिकार प्रदान करती है। भारत के नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने का कर्तव्य सरकार का होता है।

डीसीसी उपाध्यक्ष जयदेव भिड़ासरा ने कहा कि सरकार हर नागरिक को अपने मौलिक अधिकारों के लिए कितनी संवेदनशील है यह सोचनीय विषय आज बना हुआ है। देश की लगभग 65 प्रतिशत जनता मौलिक अधिकारों से वंचित है। इसका जिम्मेदार कौन है? इस मौके पर सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढूकिया ने शपथ दिलाई कि संविधान में हिंदुस्तान की आत्मा है। इसने हम सभी को सम्मान और स्वाभिमान से जीने का अधिकार दिया है। आइए, हम साथ मिलकर संविधान की रक्षा की प्रतिज्ञा लें और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

विचार गोष्ठी में पीसीसी सचिव मनीष मक्कासर, डीसीसी उपाध्यक्ष बदरूदीन टाक, जगदीश सिंह राठौड़, महामंत्री गुरमीत सिंह चन्दड़ा, मनोज सैनी, इशाक खान, आशाराम बडग़ुजर, रविन्द्र बेनीवाल, ईस्माइल खां, प्रवक्ता नवनीत संधू, सचिव सुखपाल सिंह इन्द्रगढ़, विजेन्द्र साईं, लोकेन्द्र भाटी व मनजीत सिंह भोलेवाला, मोहनलाल इन्दलिया, पूर्व उपप्रधान अमरसिंह सिहाग सरपंच, पंचायत समिति सदस्य मुकेश देहडू, युकां महासचिव यादवेन्द्र शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्षा कर्मचन्दानी, इशाक चायनाण, योगेश चौहान, ओमप्रकाश कूकणा, मनीराम घोटिया, यशपाल वर्मा, गोविन्द रेगर, प्रमोद, शाहरूख कुरेशी, आमीर खान, ओम सोनी, डॉ. केके शर्मा, राकेश सैनी, दीपक, बलवन्त होटला, हेमकरण, लविश गोंद, युकां के यश चिलाना, आकाश मौजूद रहे। Hanumangarh News

Indian Railways: रामेश्वरम-मदुरई के लिए रवाना हुई विशेष रेलगाड़ी! इस रूट से होकर जाएगी रामेश्वरम!