New Zealand News - Sach Kahoon Hindi

India New Zealand FTA: महिलाओं के नेतृत्व में न्यूजीलैंड के साथ भारत का पहला ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता
India New Zealand FTA: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा है कि यह भारत का पहला ऐसा एफटीए है, जिसका नेतृत्व पूरी तरह महिलाओं ने किया। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड के साथ इस समझौते के लिए गठित वार्ता दल की सभी प्रमुख सदस्य महिलाएं थीं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। India-New Zealand News

प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा लिखे गए एक लेख को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए की। लेख में बताया गया है कि भारत के वर्तमान मुक्त व्यापार समझौते केवल सीमा शुल्क में कटौती तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये आर्थिक मजबूती, रोजगार सृजन और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार के व्यापक लक्ष्य से जुड़े हुए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत–न्यूजीलैंड एफटीए न केवल व्यापारिक दृष्टि से, बल्कि नेतृत्व की दृष्टि से भी विशेष है। यह समझौता दर्शाता है कि वैश्विक मंच पर भारत की व्यापार कूटनीति में महिलाओं की भूमिका कितनी सशक्त और निर्णायक होती जा रही है। India-New Zealand News

यह एफटीए भारत की व्यापार नीति में एक नया अध्याय जोड़ता है। इसके माध्यम से भारतीय उत्पादों को न्यूजीलैंड के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी, सेवाओं, परिवहन और निवेश के क्षेत्रों में नए अवसर खुलेंगे और कृषि सहित उभरते क्षेत्रों में सहयोग को मजबूती मिलेगी। इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को दीर्घकालिक लाभ मिलने की संभावना है।

समझौते के तहत भारतीय निर्यात पर लगने वाला शत-प्रतिशत सीमा शुल्क समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही आगामी 15 वर्षों में लगभग 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है। समझौते के लागू होते ही न्यूजीलैंड की सभी टैरिफ लाइनों पर भारतीय वस्तुओं को शून्य शुल्क का लाभ मिलेगा। सरकार का मानना है कि इस एफटीए से किसानों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), विद्यार्थियों और कुशल पेशेवरों को व्यापक लाभ पहुंचेगा। साथ ही, यह समझौता भारत को एक विश्वसनीय और दूरदर्शी वैश्विक साझेदार के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा तथा ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाएगा। India-New Zealand News

New Zealand Cricket: भारत मे जन्मे, खेलेंगे न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में! आदित्य अशोक को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
New Zealand Cricket central contracts: क्राइस्टचर्च। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2025–26 सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंध प्राप्त खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इस बार की सूची में चार नए खिलाड़ियों को पहली बार शामिल किया गया है, जिनमें एक खिलाड़ी भारतीय मूल के आदित्य अशोक भी हैं। केंद्रीय अनुबंध में जिन नए चेहरों को स्थान मिला है, वे हैं — मिचेल हे (विकेटकीपर-बल्लेबाज़), मुहम्मद अब्बास (हरफनमौला खिलाड़ी), जैक फॉल्क्स (तेज गेंदबाज़) और आदित्य अशोक (लेग स्पिनर)। आदित्य अशोक का जन्म 5 सितम्बर 2002 को तमिलनाडु के वेल्लोर शहर में हुआ था। वे मात्र चार वर्ष की उम्र में अपने परिवार के साथ न्यूज़ीलैंड चले गए थे। New Zealand Cricket News

इस बार अनुबंध सूची से बाहर किए गए प्रमुख खिलाड़ियों में ईश सोढ़ी, एजाज पटेल, टिम साउदी और जोश क्लार्कसन शामिल हैं। ये सभी पिछले वर्ष यानी 2024–25 सत्र के अनुबंधित खिलाड़ी थे। वहीं केन विलियमसन, डेवोन कॉन्वे, फिन एलन, टिम सीफर्ट और लॉकी फर्ग्यूसन ने इस बार केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। उनके साथ अस्थायी अनुबंध (casual contracts) को लेकर विचार-विमर्श जारी है।

नए अनुबंधित खिलाड़ियों की प्रमुख उपलब्धियाँ | New Zealand Cricket News

मिचेल हे (24 वर्ष) ने इस वर्ष की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में नाबाद 99 रन (78 गेंदों पर) की शानदार पारी खेली थी। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने एक मैच में विकेट के पीछे 6 शिकार कर विश्व कीर्तिमान बनाया था।

मुहम्मद अब्बास (21 वर्ष) ने अपने वनडे पदार्पण में 26 गेंदों पर 52 रन बनाकर सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने गेंदबाज़ी में भी योगदान देते हुए मोहम्मद रिज़वान का विकेट लिया था।

जैक फॉल्क्स (22 वर्ष) ने पाकिस्तान के विरुद्ध टी20 पदार्पण कर अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित किया था। वे चोटिल एडम मिल्ने की जगह टीम में शामिल हुए थे।

आदित्य अशोक (22 वर्ष), जिन्होंने हाल ही में बांग्लादेश ‘ए’ के खिलाफ 5 विकेट चटकाए, अब तक 2 वनडे और 1 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच न्यूज़ीलैंड के लिए खेल चुके हैं।

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट प्रमुख का बयान | New Zealand Cricket News

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्कॉट वीनिन्क ने कहा, “मिच, मुहम्मद, आदित्य और जैक जैसे प्रतिभावान युवाओं को अनुबंध देना यह दर्शाता है कि हमारे क्रिकेट ढांचे से उत्कृष्ट खिलाड़ी उभर रहे हैं। इनका जोश और प्रतिस्पर्धात्मकता ब्लैककैप्स के भविष्य को उज्ज्वल बनाएंगे।”

2025–26 सत्र के लिए अनुबंधित खिलाड़ी

मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मिचेल हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विलियम ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग।

RCB vs Punjab Kings PL-2025 Final: आईपीएल फाइनल! कौन रचेगा इतिहास, कौन किस पर भारी? जानें सब

Auckland News: ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में गूंजा शाह सतनाम, शाह सतनाम!
न्यूजीलैंड (सच कहूँ न्यूज)। पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार माह के उपलक्ष्य में ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) की साध संगत द्वारा नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में बड़ी संख्या में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर कमेटी के सदस्यों व साध संगत ने शिरकत की। Auckland News

इस अवसर पर कविराज भाइयों ने मधुर वाणी में भजन गाए तथा साध संगत को पावन अवतार माह की बधाइयां दी। तत्पश्चात पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के रिकार्डिड वचन एलईडी पर चलाए गए, जिन्हें संगत ने ध्यान पूर्वक सुना। ब्लाक के जिम्मेवारों ने साध संगत को पूज्य गुरुजी द्वारा चलाए जा रहे 167 मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि साध संगत व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर कमेटी के सेवादारों द्वारा न्यूजीलैंड में रक्तदान, पौधारोपण, सफाई अभियान इत्यादि मानवता भलाई के अनेकों कार्य किए जा रहे हैं तथा वर्ष 2025 में इन कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी। नामचर्चा दौरान उपस्थित साध संगत ने गुरुमंत्र (नाम शब्द) का सिमरन किया। Auckland News

हिमाचल प्रदेश 85 मेंबर दयाचंद इन्सां सचखंड जा विराजे, बेटियों और पुत्रवधुओं ने दिया अर्थी को कंधा

Christopher Luxon Car Accident: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री की कार का हुआ एक्सीडेंट!
Christopher Luxon Car Accident: वेलिंगटन (एजेंसी)। न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में प्रधानमंत्री (New Zealand Prime Minister) क्रिस्टोफर लक्सन (Christopher Luxon) और वित्त मंत्री निकोला विलिस को ले जा रही लिमोजिन कार को पुलिस कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी, हालांकि दोनों नेता बाल-बाल बच गये और उन्हें कोई चोट नहीं आई। लक्सन ने गुरुवार को ऑकलैंड में संवाददाताओं से कहा कि दुर्घटना थोड़ा चौंकाने वाली थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ठीक हैं। Christopher Luxon Accident

नन्ही बच्ची के उपचार में मददगार बने डेरा सेवादार, बेंगलुरु में किया 2 यूनिट रक्तदान